Railway News: यदि आप अप्रैल महीने में ट्रेन से यात्रा करने का प्लान बना रहे हैं, तो आपको यह समाचार जरूर पढ़नी चाहिए. उत्तर पूर्व रेलवे ने गोरखपुर मंडल में तीसरी लाइन की इंटरलॉकिंग के काम के कारण कुल 25 ट्रेनों को कैंसिल कर दिया है. यह कैंसिलेशन 18 अप्रैल से 07 मई तक लागू रहेगा। ट्रेनों की इस लिस्ट में कई प्रमुख ट्रेनें शामिल हैं, जैसे पुणे–गोरखपुर एक्सप्रेस, गोरखपुर–यशवंतपुर एक्सप्रेस, और लोकमान्य तिलक ट. एक्सप्रेस.
यहां देखिए कैंसिल हुई ट्रेनों की लिस्ट:
- 11037 पुणे–गोरखपुर एक्सप्रेस (18 अप्रैल और 02 मई)
- 11038 गोरखपुर–पुणे एक्सप्रेस (19 अप्रैल और 03 मई)
- 12511 गोरखपुर–कोचुवेली एक्सप्रेस** (27 अप्रैल, 01, 02, 04 मई)
- 15017 लोकमान्य तिलक ट.–गोरखपुर एक्सप्रेस (27 अप्रैल से 03 मई)
- 20103 गोरखपुर–लोकमान्य तिलक ट. एक्सप्रेस (19 अप्रैल से 02 मई)
- 12592 सिकंदराबाद–गोरखपुर एक्सप्रेस – 28 अप्रैल 2025
- 12597 गोरखपुर–छत्रपति शिवाजी महाराज ट. एक्सप्रेस – 22 और 29 अप्रैल 2025
- 12598 छत्रपति शिवाजी महाराज ट.–गोरखपुर एक्सप्रेस – 23 और 30 अप्रैल 2025
- 15017 लोकमान्य तिलक ट.–गोरखपुर एक्सप्रेस – 27 अप्रैल से 3 मई 2025 तक प्रतिदिन
- 15018 गोरखपुर–लोकमान्य तिलक ट. एक्सप्रेस – 27 अप्रैल से 3 मई 2025 तक प्रतिदिन
- 15023 गोरखपुर–यशवंतपुर एक्सप्रेस – 22 और 29 अप्रैल 2025
- 15024 यशवंतपुर–गोरखपुर एक्सप्रेस – 24 अप्रैल और 1 मई 2025
- 15029 गोरखपुर–पुणे एक्सप्रेस – 24 अप्रैल और 1 मई 2025
- 15030 पुणे–गोरखपुर एक्सप्रेस – 26 अप्रैल और 3 मई 2025
- 15045 गोरखपुर–ओखा एक्सप्रेस – 24 अप्रैल और 1 मई 2025
रेलवे द्वारा यह कदम गोरखपुर जंक्शन से गोरखपुर कैंट डिवीजन के बीच तीसरी लाइन की इंटरलॉकिंग प्रक्रिया को पूरा करने के लिए उठाया गया है. यात्रा करने से पहले अपने ट्रेन के स्टेटस की जांच जरूर कर लें, ताकि यात्रा में कोई असुविधा न हो.
यह भी पढ़ें.. Delhi Building Collapses: पूर्वी दिल्ली के मुस्तफाबाद में छह मंजिला इमारत गिरी, चार की मौत, कई लोग मलबे में दबे
यह भी पढ़ें.. Rain Alert: बारिश फिर मचाएगा कोहराम, 20 राज्यों में आंधी-बारिश का अलर्ट जारी
यह भी पढ़ें.. अरविंद केजरीवाल की बेटी हर्षिता की शादी, दिल्ली के पूर्व सीएम ने किया जमकर डांस, Video
The post सावधान! इस रूट पर चलने वाली 25 ट्रेनें कैंसिल, यात्रा से पहले देखें लिस्ट! appeared first on Naya Vichar.

