Hot News

सीओ की नोटिस के बाद लोगों ने सड़क किनारे से हटाया अतिक्रमण

सब्जी विक्रेताओं के चंगुल में फंसे यात्री शेड को भी खाली कराने की उठी मांग

संग्रामपुर. संग्रामपुर प्रखंड मुख्यालय स्थित आंबेडकर चौक पर अतिक्रमणकारियों ने प्रशासन की सख्ती के बाद अतिक्रमण को हटाया. खासकर सड़क किनारे अतिक्रमण कर सब्जी की दुकान लगाने वाले दुकानदारों ने सीओ की नोटिस के बाद अतिक्रमण को हटाया और लोगों ने राहत की सांस ली. गौरतलब है कि आंबेडकर चौक संग्रामपुर बाजार का एक अतिव्यस्तम स्थान है. जहां से सुल्तानगंज, देवघर और जमुई की ओर जाने वाली तीन प्रमुख रास्ते गुजरती है. इसी वजह से यह स्थान तीन बटिया चौक के नाम से भी जाना जाता है. चौक के समीप यात्रियों की सुविधा के लिए एक यात्री शेड का निर्माण किया गया था. लेकिन बीते कुछ समय से सब्जी विक्रेताओं ने शेड के सामने और सड़क पर अस्थाई रूप से दुकानें लगानी शुरू कर दी थी. इससे सड़क सकरी हो गई थी और लगातार जाम की स्थिति उत्पन्न हो रही थी. इतना ही नहीं यात्री शेड भी गोदाम में तब्दील हो गया था, जिससे यात्री रुकने से कतराते थे. स्थानीय नागरिकों की शिकायत और नया विचार में प्रकाशित समाचार के बाद अंचल अधिकारी निशीथ नंदन ने संज्ञान लेते हुए अतिक्रमणकारियों को नोटिस दिया और सब्जी विक्रेताओं ने स्वेच्छा से अपनी दुकानें हटा ली. इसके बाद स्थानीय लोगों ने यात्री शेड से भी अस्थाई अतिक्रमण को भी हटाने की मांग की. नगरवासी गुलाबचंद गुप्ता, प्रवीण कुमार, देवी यादव, सिंटू कुमार, अजय कुमार सहित अन्य ने इस पहल की सराहना की. मांग किया कि किसी व्यक्ति विशेष को चिन्हित कर अतिक्रमण हटाने का नोटिस नहीं बल्कि संग्रामपुर अंबेडकर चौक से लेकर मुख्य बाजार संग्रामपुर तक फैले अतिक्रमण को भी हटाया जाय.

डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

The post सीओ की नोटिस के बाद लोगों ने सड़क किनारे से हटाया अतिक्रमण appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top