Sudesh Berry: बॉलीवुड एक्टर सुदेश बेरी ने हाल ही में एक पॉडकास्ट में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को लेकर खुलकर बात की. इस दौरान उन्होंने पीएम मोदी की तारीफ की, उनके लिए अपना सम्मान जाहिर किया और नेतृत्व से जुड़े कुछ मुद्दों पर भी अपनी राय रखी. बातचीत के दौरान उन्होंने कई ऐसे बयान दिए, जो अब चर्चा में हैं.
Sudesh Berry on PM Modi: ‘मोदी जी भगवान विष्णु के अवतार हैं’
Accompany Akki को दिए एक पॉडकास्ट में जब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जिक्र हुआ, तो सुदेश बेरी ने कहा कि वह उन्हें “भगवान विष्णु का अवतार” मानते हैं. उन्होंने कहा,
“नरेंद्र मोदी ने आखिर गलत क्या किया है? लोग कहते हैं कि उन्होंने चाय बेची. बेचने दीजिए. उन्होंने चाय बेचते हुए पूरी दुनिया का सफर तय किया है.”
उन्होंने आगे कहा,
“जैसे हमने भगवान को नहीं देखा, लेकिन फिर भी उनकी पूजा करते हैं, वैसे ही मैं मोदी जी का सम्मान करता हूं. मेरे लिए वह भगवान विष्णु के अवतार हैं.”
Sudesh Berry Statement: ‘उनके पैर धोकर वह पानी पी लूंगा’
बातचीत के दौरान होस्ट ने सुदेश बेरी को याद दिलाया कि उन्होंने एक बार अपनी मां के पैर धोकर उनका सम्मान किया था. इस पर एक्टर ने कहा,
“अब मैं मोदी जी के पैर धोकर उस पानी को पीना चाहता हूं. अगर आप मेरी उनसे मुलाकात करवा दें, तो मैं जरूर ऐसा करूंगा.”
उन्होंने यह भी कहा कि वह आज तक कभी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से नहीं मिले हैं और न ही उन्हें व्यक्तिगत रूप से जानते हैं. इसके बावजूद उनके मन में मोदी जी के लिए बहुत सम्मान है.
Sudesh Berry on Politics: ‘नेतृत्व से ऊपर है मेरा सम्मान’
सुदेश बेरी ने कहा कि उनका सम्मान किसी पार्टी या नेतृत्व की वजह से नहीं है. उन्होंने कहा,
“मैं मोदी जी का सम्मान एक इंसान के तौर पर करता हूं। मेरा सम्मान किसी पार्टी से नहीं जुड़ा है. इसमें मुझे कुछ भी गलत नहीं लगता.”
Sudesh Berry on CJP: प्रदर्शन करने वालों पर उठाए सवाल
पॉडकास्ट में सुदेश बेरी ने कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) का भी जिक्र किया. उन्होंने कहा कि वह इस संगठन को जानते तक नहीं हैं. उनके मुताबिक, ऐसे लोग देश को आगे बढ़ाने के बजाय पीछे ले जा रहे हैं. उन्होंने कहा,
“अगर सच में समाज की सेवा करनी है, तो बच्चों के लिए पार्क बनाइए, बुजुर्गों के लिए वृद्धाश्रम बनाइए और जरूरतमंद लोगों का इलाज कराइए. सिर्फ जंतर-मंतर पर बैठकर प्रदर्शन करने से कुछ नहीं होगा.”
सुदेश बेरी ने संगठन के नाम पर भी तंज कसते हुए कहा कि अगर ऐसा है तो कोई “लकड़बग्घा पार्टी” भी बना सकता है.
Sudesh Berry on Ram Rajya: ‘देश में रामराज्य आ चुका है’
सुदेश बेरी ने कहा कि उन्हें लगता है कि देश में रामराज्य आ चुका है. उन्होंने कहा कि इसे सिर्फ महसूस किया जा सकता है. उन्होंने गृह मंत्री अमित शाह, राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की भी तारीफ की. उनके मुताबिक, ये सभी लोग देश की तरक्की के लिए लगातार काम कर रहे हैं.
ये भी पढ़ें: किरदार सांवला, चेहरा फेयर… क्या बॉलीवुड अब भी ऑथेंटिक कास्टिंग से दूर है?
The post सुदेश बेरी ने पीएम मोदी को बताया ‘भगवान विष्णु का अवतार’, बोले- उनके पैर धोकर वह पानी पी लूंगा appeared first on Naya Vichar.