Hot News

सेंट्रल बैंक में 4500 पदों पर भर्ती शुरू, जानें सैलरी और एग्जाम पैटर्न

Central Bank Of India Apprentice Recruitment 2026: अगर आप बैंक में नौकरी करने का सपना देख रहे हैं, तो सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया (CBI) आपके लिए एक बेहतरीन मौका लेकर आया है. बैंक ने अप्रेंटिस के पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी कर दिया है. यह उन युवाओं के लिए एक शानदार अवसर है जो बैंकिंग सेक्टर में अपना करियर बनाना चाहते हैं और प्रैक्टिकल ट्रेनिंग पाना चाहते हैं. इस अप्रेंटिस के कुल 4500 पदों पर वैकेंसी निकाली गई है.  

Central Bank Of India Apprentice Recruitment 2026: महत्वपूर्ण तारीखें

इवेंट (Event) तारीख (Date)
नोटिफिकेशन जारी होने की तिथि 12 जून 2026
ऑनलाइन आवेदन शुरू होने की तिथि 12 जून 2026
आवेदन करने की आखिरी तारीख 22 जून 2026

क्या होनी चाहिए योग्यता?

  • सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया में अप्रेंटिस बनने के लिए उम्मीदवार का किसी भी मान्यता प्राप्त यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएट होना जरूरी है.
  • आपने चाहे बीए, बीएससी, बीकॉम, बीटेक या कोई भी डिग्री ली हो, आप इसके लिए फॉर्म भर सकते हैं. 
  • इसके साथ ही उम्मीदवार को उस राज्य की स्थानीय भाषा (Local Language) की अच्छी समझ होनी चाहिए, जहां के लिए वह आवेदन कर रहा है.

उम्र सीमा और उसमें मिलने वाली छूट

इस भर्ती में शामिल होने के लिए उम्मीदवारों की न्यूनतम उम्र 20 साल और अधिकतम उम्र 28 साल तय की गई है. उम्र की गिनती नोटिफिकेशन में दी गई कटऑफ तारीख के आधार पर की जाएगी. प्रशासनी नियमों के अनुसार, आरक्षित श्रेणियों जैसे ओबीसी (OBC) को 3 साल और एससी/एसटी (SC/ST) वर्ग के उम्मीदवारों को अधिकतम उम्र सीमा में 5 साल की छूट दी जाएगी.

Central Bank Of India Apprentice Recruitment 2026 Details

कैटेगरी वाइज वैकेंसी डिटेल्स 

Category (श्रेणी) Vacancy (पद)
Post Name CBI Apprentice
UR (General) 1903
OBC 1049
EWS 454
SC 701
ST 393
Total Post 4500

सिलेक्शन और एग्जाम पैटर्न 

सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया अप्रेंटिस के पदों पर चयन के लिए एक ऑनलाइन लिखित परीक्षा आयोजित करेगा. इस परीक्षा में मुख्य रूप से चार विषयों से सवाल पूछे जाते हैं:

  • क्वांटिटेटिव एप्टीट्यूड (मैथ्स)
  • जनरल इंग्लिश
  • रीजनिंग और कंप्यूटर नॉलेज
  • बैंकिंग अवेयरनेस 

लिखित परीक्षा पास करने के बाद उम्मीदवारों को लोकल लैंग्वेज टेस्ट के लिए बुलाया जाएगा. दोनों चरणों को सफलतापूर्वक पूरा करने वाले छात्रों की एक फाइनल मेरिट लिस्ट तैयार की जाएगी.

हर महीने मिलेगा स्टाइपेंड

ट्रेनिंग के दौरान उम्मीदवारों को बैंक की तरफ से हर महीने एक निश्चित स्टाइपेंड दी जाएगी. सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया के नियमों के अनुसार, चयनित अप्रेंटिस को हर महीने 15,000 रुपये का स्टाइपेंड दिया जाएगा. 

Central Bank Of India Apprentice Recruitment 2026: आवेदन कैसे करें

  • सबसे पहले सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया की आधिकारिक वेबसाइट centralbankofindia.co.in पर जाएं. 
  • वहां रिक्रूटमेंट सेक्शन में जाकर अप्रेंटिस भर्ती के लिंक पर क्लिक करें. 
  • फॉर्म में मांगे गए सभी डिटेल्स को भरें. 
  • फिर फीस का भुगतान ऑनलाइन माध्यम से करें. 
  • लास्ट में फॉर्म फाइनल सबमिट करें और उसका एक प्रिंटआउट निकालकर अपने पास सुरक्षित रख लें.

यह भी पढ़ें: NCL में 1607 पदों पर नौकरी पाने का मौका, बिना परीक्षा सीधे मेरिट से होगा चयन

The post सेंट्रल बैंक में 4500 पदों पर भर्ती शुरू, जानें सैलरी और एग्जाम पैटर्न appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top