FIFA World Cup 2026: फीफा वर्ल्ड कप 2026 में स्पेन और केप वर्डे के बीच स्पोर्ट्सा गया मुकाबला भले ही ड्रॉ रहा हो, लेकिन इस मैच के बाद सबसे ज्यादा चर्चा केप वर्डे के अनुभवी गोलकीपर जोसिमार डायस की हो रही है. ‘वोजिन्हा’ के नाम से मशहूर गोलकीपर ने अपने शानदार प्रदर्शन से दुनिया भर के फुटबॉल प्रशंसकों का दिल जीत लिया. जिसके बाद वो सोशल मीडिया पर भी रातों-रात स्टार बन गए.
मुकाबले में स्पेन ने गोल पर लगातार हमले किए. स्पेनिश टीम ने कुल 23 शॉट लगाए, जबकि केप वर्डे की ओर से सिर्फ 6 शॉट देखने को मिले. इसके बावजूद वोजिन्हा ने एक के बाद एक शानदार सेव कर स्पेन को गोल करने से रोके रखा. उन्होंने मैच में कुल 7 सेव किए और अपनी टीम को ऐतिहासिक ड्रॉ दिलाने में अहम भूमिका निभाई.
नॉयर से होने लगी तुलना
40 वर्षीय गोलकीपर का प्रदर्शन इतना शानदार रहा कि सोशल मीडिया पर उनकी तुलना जर्मनी के दिग्गज गोलकीपर मैनुअल नॉयर से की जाने लगी. फुटबॉल फैंस का मानना है कि वोजिन्हा ने स्पेन के खिलाफ “नॉयर जैसी” गोलकीपिंग का प्रदर्शन किया.
Cape Verde goalkeeper Josimar Dias has gained over 1 million new followers on Instagram following their World Cup match against Spain
Spain had 23 shots compared to Cape Verde’s 6
Dias had 7 saves forcing the game to tie pic.twitter.com/LwoY6DtN70
— internet hall of fame (@InternetH0F) June 15, 2026
इंस्टाग्राम पर बढ़े 1 मिलियन फॉलोअर्स
मैच के बाद उनकी लोकप्रियता में जबरदस्त उछाल देखने को मिला. रिपोर्ट्स के मुताबिक, स्पेन के खिलाफ इस प्रदर्शन के बाद उनके इंस्टाग्राम अकाउंट पर 10 लाख से अधिक नए फॉलोअर्स जुड़ गए. अब वोजिन्हा के 16 लाख से ज्यादा फॉलोअर्स हो गए है. एक मैच से वोजिन्हा सोशल मीडिया सेंसेशन बन गए है.
1966 के बाद हुआ ऐसा कारनामा
वोजिन्हा के सात सेव 1966 के बाद किसी विश्व कप मैच में 40 वर्ष या उससे अधिक उम्र के गोलकीपर द्वारा किए गए दूसरे सबसे ज्यादा सेव भी हैं. वहीं, केप वर्डे ने अपने पहले ही फीफा विश्व कप मैच में पूर्व विश्व चैंपियन स्पेन के खिलाफ ड्रॉ स्पोर्ट्सकर इतिहास रच दिया और टूर्नामेंट का अपना पहला अंक हासिल किया.
यह भी पढ़ें : मैच के बीच व्हाइटबोर्ड लेकर दौड़ पड़े जापान के कोच, VIDEO देखकर फैंस भी रह गए हैरान
The post स्पेन के सामने दीवार बन गया 40 साल का गोलकीपर, एक मैच के बाद इंस्टाग्राम पर बढ़ गए 10 लाख से ज्यादा फॉलोअर्स appeared first on Naya Vichar.

