Hot News

हजारीबाग में पुलिस और प्रिंस खान गैंग के बदमाशों के बीच मुठभेड़, एक अपराधी घायल

बड़कागांव से संजय सागर की रिपोर्ट

बड़कागांव: हजारीबाग जिले में अपराध के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस को सफलता मिली है. गुरुवार देर रात बड़कागांव थाना क्षेत्र के 13 माइल ट्रांसपोर्टिंग रोड के पास पुलिस और प्रिंस खान गैंग से जुड़े संदिग्ध अपराधियों के बीच मुठभेड़ हुई. मुठभेड़ के दौरान पुलिस की जवाबी कार्रवाई में एक अपराधी गोली लगने से घायल हो गया, जबकि उसके अन्य साथी अंधेरे का फायदा उठाकर जंगल की ओर फरार हो गए. घायल अपराधी को पुलिस अभिरक्षा में तत्काल इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया. 

पुलिस को मिली थी गुप्त सूचना

जानकारी के अनुसार, पुलिस अधीक्षक अमन कुमार को गुप्त सूचना मिली थी कि प्रिंस खान गैंग से जुड़े अपराधी किसी बड़ी वारदात की योजना बना रहे हैं. इसके बाद उन्होंने तत्काल जिले के संवेदनशील क्षेत्रों और प्रमुख चौक-चौराहों पर पुलिस बल की तैनाती कर विशेष अभियान चलाने का निर्देश दिया. बड़कागांव थाना प्रभारी दीपक कुमार सिंह अपनी टीम के साथ जंगल क्षेत्र में सर्च अभियान चला रहे थे. इसी दौरान अपराधियों का पुलिस से सामना हो गया. पुलिस के अनुसार, बदमाशों ने पहले फायरिंग शुरू कर दी, जिसके जवाब में पुलिस ने भी कार्रवाई की. इस दौरान एक अपराधी घायल हो गया.

बताया जा रहा है कि कुछ दिन पहले एनटीपीसी की हाईवा गाड़ी पर हुई फायरिंग की घटना के बाद से पुलिस लगातार गैंग की गतिविधियों पर नजर रख रही थी. इस मुठभेड़ के बाद पूरे इलाके में सघन तलाशी अभियान चलाया जा रहा है और फरार अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी है. 

पुलिस अधीक्षक अमन कुमार ने कहा कि जिले में अपराधियों के लिए कोई जगह नहीं है. कानून को चुनौती देने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी रहेगी. उन्होंने आम लोगों से भी अपील की कि किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को दें. 

The post हजारीबाग में पुलिस और प्रिंस खान गैंग के बदमाशों के बीच मुठभेड़, एक अपराधी घायल appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top