Hot News

हरियाणा-यूपी की लड़की को बिहार के रेड लाइट एरिया में पहुंचाया, जबरन देह-धंधा कराता है गिरोह

बिहार में मानव तस्करी के दो मामले सामने आए हैं. अररिया और बेगूसराय में दो लड़कियों को रेड लाइट एरिया में धकेला गया था. बेगूसराय में काम के बहाने यूपी के गोरखपुर की एक लड़की को एक स्त्री लेकर आयी और रेड लाइट एरिया में उसे पहुंचा दिया. लड़की किसी तरह जान बचाकर वहां से भाग निकली और बड़ा खुलासा किया. वहीं अररिया के फारबिसगंज में हरियाणा से गायब लड़की को बरामद किया गया. देह धंधा कराने वाले गिरोह ने ट्रेन से लड़की को गायब किया था.

बेगूसराय में रेड लाइट एरिया से लड़की बरामद

बेगूसराय के सलौना रेलवे स्टेशन से रेल पुलिस ने एक नाबालिग लड़की को बरामद किया जिसकी उम्र 17 साल है. वह यूपी के गोरखपुर की रहने वाली है. उसे काम दिलाने के बहाने बखरी स्थित एक रेडलाइट एरिया में पहुंचा दिया गया. किसी तरह वो भागकर स्टेशन पहुंची. उसके साथ एक स्त्री भी दिया. लोगों को संदेह हुआ तो स्त्री को स्टेशन पर रोका. जिसके बाद लड़की फूट-फूटकर रोने लगी. स्त्री किसी तरह वहां से फरार हो गयी.

ALSO READ: बिहार चुनाव में पत्नी को टिकट दिलाने के चक्कर में था संजीव मुखिया, दो बड़ी पार्टियों से संपर्क में था पेपर लीक का मास्टरमाइंड

बिकने का सता रहा था डर, बोली पीड़िता

पीड़िता लड़की ने बताया कि उस स्त्री के पास कुछ पैसे बकाये थे. वो काम कराने के बहाने लेकर आ गयी. लेकिन उससे यहां गलत काम कराना कुछ लोग चाह रहे थे. उसे बेचने का डर भी सता रहा था. पुलिस अधिकारी के मुताबिक लड़की को बाल सुधार गृह या उसके परिजनों को सौंप दिया जाएगा.

अररिया में हरियाणा की लड़की बरामद, रेड लाइट एरिया में छिपाकर रखा था

अररिया जिले के फारबिसगंज में भी रेड लाइट एरिया से एक लड़की को बरामद किया गया. छापेमारी करके लड़की को मुक्त कराया गया. पीड़िता के बयान पर अन्य लड़कियों की बरामदगी के लिए भी छापेमारी की जा रही है. मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, यह लड़की हरियाणा की है जिसे ट्रेन में नशा सुंघाकर गायब कर दिया गया था. बिहार के अलग-अलग जिलों में लाकर उसे छिपाए रखने की बात भी चर्चे में है. इसी क्रम में जब फारबिसगंज रेड लाइट एरिया में लड़की को लाया गया तो पुलिस ने छापेमारी करके उसे बरामद किया है.

The post हरियाणा-यूपी की लड़की को बिहार के रेड लाइट एरिया में पहुंचाया, जबरन देह-धंधा कराता है गिरोह appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top