अगर आप MG Windsor EV खरीदने का प्लान बना रहे हैं, तो पहले यह अपडेट जान लेना आपके लिए जरूरी है. कंपनी ने जुलाई 2026 से इस इलेक्ट्रिक कार की कीमतों में बढ़ोतरी कर दी है. अब इसके अलग-अलग वेरिएंट्स की कीमतें 60,000 रुपये तक बढ़ गई हैं. कंपनी का कहना है कि बढ़ती प्रोडक्शन कॉस्ट की वजह से यह फैसला लिया गया है. खास बात यह है कि MG अकेली कंपनी नहीं है जिसने कीमतें बढ़ाई हैं. हाल ही में Kia और Toyota जैसी कई अन्य ऑटो कंपनियां भी अपने गाड़ियों की कीमतों में इजाफा कर चुकी हैं.
वेरिएंट-वाइज कितनी बढ़ी कीमत?
सबसे ज्यादा असर बेस Excite वेरिएंट पर पड़ा है. इसकी कीमत में 60,000 रुपये की बढ़ोतरी हुई है. अब यह 14.10 लाख रुपये की बजाय 14.70 लाख रुपये में मिलेगी. वहीं Exclusive वेरिएंट की कीमत 46,900 रुपये बढ़कर 16 लाख रुपये हो गई है. Essence वेरिएंट भी अब 46,900 रुपये महंगा हो गया है और इसकी नई कीमत 17 लाख रुपये है.
अगर आप Pro वेरिएंट्स पर नजर रख रहे हैं, तो Exclusive Pro अब 17.90 लाख रुपये में मिलेगा. इसकी कीमत में 52,000 रुपये की बढ़ोतरी हुई है. वहीं टॉप मॉडल Essence Pro की कीमत 40,000 रुपये बढ़कर 19 लाख रुपये पहुंच गई है.
| MG Windsor वेरिएंट | नई कीमत (जुलाई 2026) | पुरानी कीमत | कीमत में बढ़ोतरी | बढ़ोतरी (%) |
|---|---|---|---|---|
| Excite | ₹14,69,800 | ₹14,09,800 | ₹60,000 | 4.26% |
| Exclusive | ₹15,99,800 | ₹15,52,900 | ₹46,900 | 3.02% |
| Essence | ₹16,99,800 | ₹16,52,900 | ₹46,900 | 2.84% |
| Exclusive Pro | ₹17,89,900 | ₹17,37,900 | ₹52,000 | 2.99% |
| Essence Pro | ₹18,99,900 | ₹18,59,900 | ₹40,000 | 2.15% |
बैटरी, रेंज और परफॉरमेंस
Excite, Exclusive और Essence वेरिएंट्स में 38 kWh का बैटरी पैक मिलता है. वहीं Exclusive Pro और Essence Pro वेरिएंट्स बड़े 52.9 kWh बैटरी पैक के साथ आते हैं. अच्छी बात यह है कि सभी वेरिएंट्स में परफॉर्मेंस एक जैसी रहती है. हर मॉडल 136 PS की पावर और 200 Nm का टॉर्क जनरेट करता है. असली फर्क बैटरी और ड्राइविंग रेंज में है. 38 kWh बैटरी वाले वेरिएंट्स एक बार फुल चार्ज होने पर 332 km तक की रेंज देते हैं. वहीं 52.9 kWh बैटरी वाले Pro वेरिएंट्स की रेंज बढ़कर 449 km तक पहुंच जाती है.
चार्जिंग की बात करें तो 38 kWh बैटरी वाले वेरिएंट्स 45 kW DC फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करते हैं. इससे बैटरी 20% से 80% तक लगभग 45 मिनट में चार्ज हो जाती है. वहीं, बड़े 52.9 kWh बैटरी पैक वाले Pro वेरिएंट्स 60 kW DC फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करते हैं और इन्हें 20% से 80% तक चार्ज होने में करीब 50 मिनट का समय लगता है.
यह भी पढ़ें: ₹1 लाख तक बढ़े इस कंपनी की कारों के दाम, अब खरीदने के लिए ज्यादा ढीली करनी होगी जेब
The post ₹60,000 तक महंगी हुई MG Windsor EV, खरीदने से पहले जान लें कितना महंगा हो गया हर वेरिएंट appeared first on Naya Vichar.

