Hot News

10 महिने पहले जिस बेटी को डोली में बिठाकर किया था विदा, उसी की अर्थी को पिता ने दिया कंधा

कटिहार जिले के बलिया बेलौन थाना क्षेत्र के शिकारपुर वार्ड तीन में नवविवाहिता सुमित्रा देवी उर्फ शगुन 19 वर्ष का शव शनिवार को ससुराल में फंदे से लटका मिला. उसकी शादी महज 10 माह पूर्व शिकारपुर के सागर राय पिता दिनेश चन्द्र राय के साथ हुई थी. मायका तैयबपुर पंचायत की सोनापुर गांव में है. परिजनों ने बताया की नगदी, सोना चांदी का गहना देकर पिता ने बड़े अरमान के साथ अपनी बेटी को विदा किया था. महज 10 माह के बाद ही बेटी का शव मिला है.

दहेज के लिए प्रताड़ित करता था पति 

आसपास के लोगों ने बताया कि मृतिका का शव फंदे से झूलता हुआ उसके घर से बरामद हुआ है. घटना शुक्रवार देर रात की है. घटना की सूचना पाकर मृतिका के स्वजन बेटी की ससुराल पहुंचे तो शव देख कर दहाड़ मार कर रोने लगा. मृतिका के पिता ने पति सहित ससुराल वालों पर हत्या का आरोप लगाया है. मृतिका के पिता ने बताया कि तीन माह पूर्व हीं दामाद को दुकान करने के लिए पचास हजार रूपये दिये थे. बदले में बेटी का शव मिला. शादी में अपनी हैसियत से ज्यादा सामान दिये थे. पर दामाद के परिवार वाले और दहेज की मांग करते थे. बेटी को प्रताड़ित करते थे. परिजन ने ससुराल वालों पर हत्या करने का आरोप लगाया है.

पुलिस पति को हिरासत में लेकर कर रही पूछताछ

घटना की सूचना पाते ही बलिया बेलौन थानाध्यक्ष दिलशाद खान दलबदल के साथ शिकारपुर पहुंच कर स्थिति से अवगत होते हुए शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल कटिहार भेज दिया है. त्वरित कार्रवाई करते हुए मृतिका के पति को हिरासत में लेकर आवश्यक पूछताछ की जा रही है. समाचार लिखे जाने तक आवेदन नहीं मिला था.आवेदन के आधार पर आगे की कार्रवाई की जायेगी. यह हत्या है या आत्महत्या के मामले पर पूछे जाने पर बताया की पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने बाद ही पता चलेगा.

विवाहिता की मौत मामले में हत्या की प्राथमिकी दर्ज

वहीं, औरंगाबाद जिले के गोह से भी ऐसी ही समाचार सामने आई है. जहां गोह थाना क्षेत्र के लोहड़ी गांव में विवाहिता ज्योति कुमारी की संदिग्ध मौत के मामले में मृतका के पिता अखिलेश कुमार ने प्राथमिकी दर्ज कराते हुए हत्या का आरोप लगाया है. मृतका के पति लव कुश कुमार, मां सुषमा देवी, पिता श्रवण कुमार व भाई अंकुश कुमार को आरोपित बनाया गया है. मृतका के पिता अखिलेश कुमार ने अपने बयान में कहा है कि उनकी बेटी ज्योति कुमारी की शादी 2020 में लव कुश कुमार के साथ हुई थी, लेकिन शादी के बाद से ही ज्योति को उसके पति और ससुराल वाले दहेज के लिए प्रताड़ित करते थे. अखिलेश कुमार ने आरोप लगाया है कि उनकी बेटी की हत्या की गयी है और इसके लिए उसके पति और ससुराल वाले जिम्मेदार हैं. 

बिहार की ताजा समाचारों के लिए यहां क्लिक करें

आगे की कार्रवाई शुरू कर दी गयी है : गोह थानाध्यक्ष

गोह थानाध्यक्ष मो इरशाद ने बताया की मृतका के पिता के बयान पर प्राथमिकी दर्ज कर ली गयी है और आगे की कार्रवाई शुरू कर दी गयी है. पुलिस ने इस मामले में सबूत इकट्ठा करना और गवाहों के बयान दर्ज करना शुरू कर दिया है. जो भी दोषी होंगे उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जायेगी.

इसे भी पढ़ें : शादी में जा रहे दो भाइयों पर समुदाय विशेष के लोगों ने किया हमला, एक की मौत, गांव में तनाव

The post 10 महिने पहले जिस बेटी को डोली में बिठाकर किया था विदा, उसी की अर्थी को पिता ने दिया कंधा appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top