पेट्रोल की बढ़ती कीमतों के बीच अगर आप रोजाना कार से ऑफिस जाते हैं या महीने में लंबी दूरी तय करते हैं, तो फ्यूल का खर्च आपकी जेब पर भारी पड़ सकता है. ऐसे में CNG कार आपके महीने के खर्च को कम करने में मदद कर सकती है. खास बात यह है कि कम रनिंग कॉस्ट के लिए आपको कार के बजट से समझौता करने की जरूरत नहीं है. हिंदुस्तानीय बाजार में 10 लाख रुपये से कम कीमत में कई ऐसी CNG कारें मौजूद हैं, जो 30km/kg से ज्यादा तक का माइलेज देने का दावा करती हैं.
Maruti Suzuki Celerio CNG
अगर आपकी प्रायोरिटी ज्यादा से ज्यादा माइलेज और कम रनिंग कॉस्ट है, तो Maruti Suzuki Celerio CNG एक दमदार ऑप्शन हो सकती है. यह देश की सबसे ज्यादा माइलेज देने वाली CNG कारों में शामिल है. कंपनी के मुताबिक, Celerio CNG 34.43km/kg तक का माइलेज देती है. इसकी शुरुआती कीमत 5.98 लाख रुपये है. कॉम्पैक्ट साइज की वजह से इसे शहर की भीड़भाड़ वाली सड़कों पर चलाना और छोटी जगह में पार्क करना आसान हो सकता है. बेहतर माइलेज और कम कीमत के कारण यह पहली बार कार खरीदने वाले ग्राहकों और रोजाना ऑफिस आने-जाने वाले यूजर्स के लिए बढ़िया ऑप्शन बन सकती है.
Maruti Suzuki WagonR CNG
अगर आपको माइलेज के साथ ज्यादा केबिन स्पेस और हेडरूम चाहिए, तो Maruti Suzuki WagonR CNG को आप ऑप्शन के तौर पर रख सकते हैं. इसका टॉल-बॉय डिजाइन पैसेंजर्स को बेहतर हेडरूम देता है और कार में बैठना व बाहर निकलना भी आसान बनाता है. कंपनी के मुताबिक, WagonR CNG 34.05km/kg तक का माइलेज दे सकती है. इसकी CNG रेंज की शुरुआती कीमत 5.94 लाख रुपये है.
Hyundai Exter Hy-CNG
अगर आपको हैचबैक या सेडान के बजाय SUV जैसा डिजाइन पसंद है, तो Hyundai Exter Hy-CNG भी एक अच्छा ऑप्शन है. इसका बॉक्सी डिजाइन, ऊंचा ग्राउंड क्लीयरेंस और SUV जैसा स्टांस इसे इस लिस्ट की दूसरी कारों से अलग बनाता है. Exter Hy-CNG 27.10km/kg तक का माइलेज देने का दावा करती है. इसकी शुरुआती कीमत करीब 7 लाख रुपये है. इसके चुनिंदा वेरिएंट में सनरूफ, वॉयस-इनेबल्ड फीचर्स और BlueLink कनेक्टेड कार टेक्नोलॉजी जैसी सुविधाएं मिलती हैं.
Maruti Suzuki Dzire CNG
अगर आप हैचबैक के बजाय एक सेडान खरीदना चाहते हैं और साथ ही फ्यूल का खर्च भी कम रखना चाहते हैं, तो Maruti Suzuki Dzire CNG एक ऑप्शन है. इसमें सेडान वाला डिजाइन और केबिन स्पेस मिलने के साथ CNG की कम रनिंग कॉस्ट का फायदा भी मिलता है. Dzire CNG 33.73km/kg तक का माइलेज देने का दावा करती है. इसकी शुरुआती कीमत 8.10 लाख रुपये है.
Toyota Glanza CNG
ऐसे ग्राहक जो माइलेज के साथ ज्यादा फीचर्स वाली प्रीमियम हैचबैक चाहते हैं, उनके लिए Toyota Glanza CNG एक अच्छा ऑप्शन है. यह Maruti Suzuki Baleno पर बेस्ड है और इसका CNG मॉडल 30.61km/kg तक का माइलेज देने का दावा करता है. Toyota Glanza CNG की शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत 8.17 लाख रुपये है. इसका माइलेज Celerio और WagonR से कम है, लेकिन इसके बदले खरीदारों को प्रीमियम हैचबैक वाला एक्सपीरियंस और अच्छी फीचर लिस्ट मिलती है.
आपके लिए कौन सी CNG कार बेहतर?
अगर आपकी पहली प्रायोरिटी ज्यादा माइलेज है, तो Celerio CNG और WagonR CNG आपके लिए अच्छा ऑप्शन हो सकती है. सेडान पसंद करने वाले ग्राहकों के लिए Dzire CNG अच्छा ऑप्शन है, जबकि ज्यादा फीचर्स और प्रीमियम हैचबैक एक्सपीरियंस के लिए Glanza CNG देखी जा सकती है. SUV जैसा डिजाइन और ज्यादा ग्राउंड क्लीयरेंस चाहने वाले खरीदारों के लिए Exter Hy-CNG बढ़िया ऑप्शन है.
यह भी पढ़ें: ₹5 लाख से भी कम में मिलती हैं Maruti Suzuki की CNG कारें, जबरदस्त माइलेज के साथ खर्च होगा आधा
The post 10 लाख से कम कीमत वाली ये 5 CNG कारें बचाएंगी फ्यूल का खर्च, 1kg गैस में चलेंगी 34km तक appeared first on Naya Vichar.

