Hot News

20 मई को पहुंचेंगे बागेश्वर बाबा, सौ लोगों से मिलेंगे

चौसीमा के राधा नगर में आयोजित महायज्ञ में 20 को पहुंचेंगे बागेश्वर बाबा उपमुख्य संवाददाता, मुजफ्फरपुर. मधुबनी पंचायत स्थित चौसीमा के राधा नगर में 19 से 28 मई तक विष्णु महायज्ञ का आयोजन किया जा रहा है. महायज्ञ में विशेष रूप से बागेश्वर बाबा पधार रहे हें. वह 20 मई को यज्ञ में आएंगे और 21 मई की शाम में चले जायेंगे. यज्ञ में प्रवचन के बाद बाबा विश्राम स्थल पर 20 को करीब एक सौ लोगों से मिलेंगे. 21 मई की दोपहर में कथा के बाद बाबा वापस लौट जायेंगे. यज्ञ के लिये चौसीमा में भव्य पंडाल बनाया जा रहा है. जिसमें 50 हजार भक्तों के बैठने की व्यवस्था की जा रही है. समारोह का आयोजन मुजफ्फरपुर सेवा संस्थान द्वारा किया जा रहा है. संस्थान के अध्यक्ष मृत्युंजय कुमार पिंटू ने बताया कि बागेश्वर बाबा के प्रस्थान के बाद 23 मई को बाबा अनिरुद्धाचार्य पहुंचेंगे. वह यहां 27 मई तक कथा करेंगे. इसमें शहर के अलावा आसपास के श्रद्धालुओं की काफी भीड़ रहेगी. यज्ञ की सुबह मधुबनी गांव के शिव मंदिर के पास पोखर से कलश यात्रा निकाली जायेगी. यहां से स्त्रीएं कलश में जल भरकर यज्ञ स्थल तक पहुंचेगी. आयोजक मंडल के सदस्य राजेश कुमार ने बताया कि यज्ञ की तैयारी जोरों से चल रही है. कथा स्थल पर लोगों के बैठने के लिये विशेष व्यवस्था की जा रही है.

डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

The post 20 मई को पहुंचेंगे बागेश्वर बाबा, सौ लोगों से मिलेंगे appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top