Hot News

April 25, 2025

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Good News: CUJ को नैक ‘A’ ग्रेड, वीसी प्रो केबी दास ने बताया 4 वर्षों की मेहनत का नतीजा

Good News: सीयूजे (झारखंड केंद्रीय विश्वविद्यालय) को हाल ही में किए गए नैक मूल्यांकन में ‘ए’ ग्रेड मिला है. सीयूजे के कुलपति (वीसी) प्रो क्षिति भूषण दास ने रिपोर्ट को विश्वविद्यालय के शिक्षकों, शिक्षकेत्तर कर्मचारियों और विद्यार्थियों को समर्पित करते हुए अपनी खुशी जताई. उन्होंने सभी से विश्वविद्यालय को और ऊंचाइयों तक ले जाने के लिए प्रेरित किया. उन्होंने कहा कि सीयूजे ने पिछले चार वर्षों में सभी की मेहनत से काफी ऊंचाई प्राप्त की है और उसकी झलक इस नैक मूल्यांकन में दिखाई दे रही है. सीयूजे के वीसी प्रो केबी दास ने कहा कि सीयूजे अब ‘बी’ ग्रेड से आगे बढ़कर ‘ए’ ग्रेड तक पहुंच गया है. उन्होंने विश्वविद्यालय में एनईपी-2020, रिक्रूटमेंट, इन्फ्रास्ट्रक्चर, कैंपस शिफ्टिंग समेत अन्य क्षेत्रों में आगे बढ़ने पर सभी के सहयोग की सराहना की. सीयूजे को और बेहतर बनाने पर दिया जोर सीयूजे नैक समन्वयन समिति के अध्यक्ष प्रो केबी पंडा भी कार्यक्रम में मौजूद थे. उन्होंने सभी के कार्यों को सराहा और खुशी जताई. उन्होंने कहा कि हम सभी और अच्छा कर सकते हैं. उन्होंने मूल्यांकन के आधार पर विश्वविद्यालय को और बेहतर बनाने पर जोर दिया और इसके लिए सबसे सहयोग मांगा. इन्होंने भी की सभी की सराहना आईक्यूएसी के डायरेक्टर प्रो रतन कुमार डे ने सभी को शुभकामनाएं दीं और आगे अच्छा कार्य करने के लिए प्रेरित किया. सीयूजे के कुलसचिव के कोसल राव ने सभा का समन्वयन किया और सभी को बधाई दी. सभी प्रोफेसर, शिक्षेतर कर्मचारियों और विद्यार्थियों के कार्यों को सराहा और बेहतरी के लिए कार्य करने को कहा. उन्होंने कुलपति के नेतृत्व में सीयूजे के ब्रांड को स्थापित करने के लिए कहा और इस कार्य में सभी के सहयोग की कामना की. कार्यक्रम में विश्वविद्यालय के सभी संकायाध्यक्ष, विभागाध्यक्ष, वित्त अधिकारी पीके पांडा, परीक्षा नियंत्रक बीबी मिश्रा, पुस्तकालयाध्यक्ष डॉ सुजीत कुमार पांडेय समेत अन्य मौजूद थे. ये भी पढ़ें: Pahalgam Terror Attack: पहलगाम आतंकी हमले के खिलाफ आक्रोश, बंद रहीं दुकानें, सड़कों पर पसरा रहा सन्नाटा ये भी पढ़ें: Kal Ka Mausam: झारखंड में प्रचंड गर्मी और उमस से मिलेगी राहत, अगले 6 दिन झमाझम बारिश, आंधी-तूफान और वज्रपात का अलर्ट The post Good News: CUJ को नैक ‘A’ ग्रेड, वीसी प्रो केबी दास ने बताया 4 वर्षों की मेहनत का नतीजा appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Jharkhand News: स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी का सीपी सिंह पर तंज, कहा- उम्र के साथ तेजी से बढ़ रही उनकी अज्ञानता

Jharkhand News: पर्यटन मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू द्वारा पहलगाम हमले पर किए गए व्यंग्य का मामला थमने का नाम नहीं ले रहा है. इसे लेकर पक्ष-विपक्ष लगातार एक-दूसरे पर आरोप-प्रत्यारोप करते नजर आ रहे हैं. इसी कड़ी में स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी ने रांची विधायक और वरिष्ठ भाजपा नेता सीपी सिंह को लेकर अपने सोशल मीडिया हैंडल पर एक पोस्ट साझा किया है. इस पोस्ट में स्वास्थ्य मंत्री ने लिखा है कि सीपी सिंह एक वरिष्ठ राजनेता हैं, लेकिन उनकी बातों से स्पष्ट झलक रहा है कि उनकी उम्र कुछ सोचने और समझने की सीमा को पार करके अज्ञानता की ओर तेजी से बढ़ चुकी है. पहलगाम हमले ने खोली केंद्र के झूठे वादों की पोल- इरफान अंसारी उन्होंने लिखा है, जम्मू-कश्मीर एक केन्द्र शासित प्रदेश है और उसके कानून व्यवस्था से लेकर बॉर्डर तक की जिम्मेदारी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह की है. पुलवामा के बाद पहलगाम की घटना ने केन्द्र की भाजपा प्रशासन के झूठे और खोखले सुरक्षा व्यवस्था की पोल खोल कर रख दी है. देश के प्रधानमंत्री और गृह मंत्री को नैतिकता के आधार पर देश वासियों से मांफी मांगते हुए इस्तीफा देना चाहिए. लेकिन वे ऐसा करेंगे नहीं क्योंकि ना तो उन्हें नैतिकता की समझ है और ना ही उन्हें जिम्मेदारियों का एहसास. मशाल जूलूस निकालना झारखंड भाजपा की फूहड़ता की पहचान- स्वास्थ्य मंत्री स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि झारखंड भाजपा का मशाल जुलूस निकालना, फूहड़ता की पहचान है, आखिर झारखंड भाजपा के लोग विरोध किसका कर रहे केन्द्र की मोदी प्रशासन का. पूरा देश भाजपा और मोदी प्रशासन से पूछ रहा है, पहलगाम में 26 से अधिक लोगों ने अपनी जान गंवा दी इसका जिम्मेदार कौन है और बदला कब लेंगे. लेकिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बिहार के सीएम नीतीश कुमार के साथ बैठकर ठहाका लगा रहे थे. इससे स्पष्ट है कि उन्हें सिर्फ अपने चुनाव और सत्ता से मतलब है देश की जनता पर क्या विपदा आई इससे उन्हें कोई फर्क नहीं पड़ता. यही भाजपा का असली चेहरा है. सीपी सिंह ने किया था मंत्री सुदिव्य को लेकर पोस्ट यह पोस्ट स्वास्थ्य मंत्री ने सीपी सिंह के सोशल मीडिया पोस्ट के जवाब में किया है. जिस पोस्ट में रांची विधायक ने मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू को लेकर लिखा है कि मंत्री सुदिव्य एक गंभीर राजनेता हैं, लेकिन दुर्भाग्य देखिए, मंत्री इरफान अंसारी जैसे सनकी और हिंदू विरोधी नेताओं के संगत में आकर वे भी अपना मानसिक संतुलन खो रहे हैं. पहले पहलगाम हमले पर हिमाचल के मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू का इस्तीफा माँगने के बाद अब महबूबा मुफ्ती को जम्मू-कश्मीर का सीएम बता रहे हैं. इरफान जैसे फूहड़ नेता के संगति का असर अब उनके बयानों में साफ झलक रहा है. क्या अब इस रायते को समेटने के लिए फिर से एक और प्रेस कॉन्फ्रेंस होगी. Also Read: Pahalgam Terror Attack: पहलगाम आतंकी हमले के खिलाफ आक्रोश, बंद रहीं दुकानें, सड़कों पर पसरा रहा सन्नाटा Kal Ka Mausam: झारखंड में प्रचंड गर्मी और उमस से मिलेगी राहत, अगले 6 दिन झमाझम बारिश, आंधी-तूफान और वज्रपात का अलर्ट The post Jharkhand News: स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी का सीपी सिंह पर तंज, कहा- उम्र के साथ तेजी से बढ़ रही उनकी अज्ञानता appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

काली पट्टी बांधकर मंत्री इरफान अंसारी ने अदा की जुम्मे की नमाज, आतंकी हमले के खिलाफ जताया विरोध

Pahalgam Terror Attack : झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी ने आज काली पट्टी बांधकर जुम्मे की नमाज अदा की. उन्होंने काली पट्टी लगाकर पहलगाम आतंकी हमले के खिलाफ विरोध दर्ज किया. मंत्री ने कहा कि आतंकी हमले में जान गंवाने वालों की आत्मा की शांति, उनके परिजनों को इस असीम कष्ट को सहन करने और घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की दुआ मांगी. पहलगाम आतंकी हमले पर जल्द से जल्द कार्रवाई की मांग जुम्मे की नमाज पढ़ने के बाद मंत्री इरफान अंसारी ने पहलगाम आतंकी हमले को दिल दहलाने वाली घटना बताया. उन्होंने आगे कहा जिन लोगों ने हिंदुस्तान को अलग कराया, अंग्रेजों की गोलियां खायी, उन्हीं लोगों पर भाजपा के लोग आरोप लगा रहें हैं. लोगों को एक मंच पर आकर आतंकवाद का विरोध करने की जरुरत है. लेकिन, यहां मामला कुछ और ही है. मंत्री ने इस पर कड़ी कार्रवाई की मांग की है. उन्होंने कहा यह हमला केवल हमारे लोगों पर नहीं बल्कि हिंदुस्तान की आत्मा पर किया गया है. प्रशासन जितनी जल्दी हो सके इसका बदला ले ताकि प्रत्येक हिंदुस्तानवासी के अंदर जो गुस्सा है उसे कम करने का प्रयास किया जा सके. झारखंड की ताजा समाचारें यहां पढ़ें सांसद के लिए कड़ी सुरक्षा, पर्यटकों के लिए कुछ नहीं – इरफान अंसारी मंत्री इरफान अंसारी ने भाजपा नेता सह गोड्डा सांसद निशिकांत दुबे के कलमा सीखने के मुद्दे को भी उठाया. उन्होंने कहा कुछ दिनों पहले सांसद अपनी शादी की सालगिरह मनाने गुलमर्ग गये थे. जहां उनकी सुरक्षा के पुख्ते इंतजाम थे. लेकिन, इसके दूसरी ओर हमारे पर्यटकों के लिए कोई सुरक्षा के इंतजाम नहीं हैं. मंत्री ने कहा मुझे भी कुछ शंका है. लेकिन उन्होंने अपनी बात पूरी नहीं की. इसे भी पढ़ें 20 मई से शुरू होगी JAC 11वीं कक्षा की बोर्ड परीक्षा, तीन लाख से ज्यादा विद्यार्थी देंगे एग्जाम, कब होगा रिजल्ट जारी? Kal Ka Mausam: झारखंड में प्रचंड गर्मी और उमस से मिलेगी राहत, अगले 6 दिन झमाझम बारिश, आंधी-तूफान और वज्रपात का अलर्ट Ration Card : पांच दिनों के अंदर पूरा कर लें ये काम, वरना अब नहीं मिलेगा चावल, गेंहू और दाल The post काली पट्टी बांधकर मंत्री इरफान अंसारी ने अदा की जुम्मे की नमाज, आतंकी हमले के खिलाफ जताया विरोध appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Missile: अग्नि-पृथ्वी VS शाहीन-गौरी में खतरनाक मिसाइल कौन? जंग हुई थी कौन जीतेगा? 

Missile: पहलगाम में हुए हालिया आतंकी हमले के बाद हिंदुस्तान और पाकिस्तान के बीच रिश्ते फिर से तनावपूर्ण हो गए हैं. दोनों परमाणु संपन्न देशों के बीच हालात तेजी से बिगड़ते नजर आ रहे हैं. हिंदुस्तान ने जहां सिंधु जल समझौते को निलंबित कर दिया है, वहीं पाकिस्तान ने भी प्रतिक्रिया में शिमला समझौते को सस्पेंड करने की घोषणा कर दी है. इस स्थिति के बाद नियंत्रण रेखा (LoC) पर भी हालात गंभीर हो गए हैं. गुरुवार रात पाकिस्तानी सेना ने कई इलाकों में बिना किसी उकसावे के गोलीबारी की, जिसका हिंदुस्तानीय सेना ने मुंहतोड़ जवाब दिया. ऐसे में स्थिति और अधिक गंभीर होने की आशंका है, क्योंकि दोनों देशों के पास अत्याधुनिक परमाणु हथियार और बैलिस्टिक मिसाइलें मौजूद हैं. मिसाइल क्षमताओं में हिंदुस्तान और पाकिस्तान की तुलना हिंदुस्तान और पाकिस्तान दोनों के पास ऐसी मिसाइलें हैं जो एक-दूसरे के अहम और रणनीतिक ठिकानों को निशाना बना सकती हैं. जहां पाकिस्तान ने अपनी मिसाइल रेंज में सुधार कर हिंदुस्तान के अधिकतर हिस्सों को टारगेट करने लायक बना लिया है, वहीं हिंदुस्तान पहले से ही पूरे पाकिस्तान को निशाना बनाने में सक्षम है. अब हिंदुस्तान की मिसाइल क्षमताएं चीन के बड़े शहरों जैसे बीजिंग और शंघाई तक पहुंचने लगी हैं. इसे भी पढ़ें: पाकिस्तान की परमाणु धमकी, टैक्टिकल न्यूक्लियर वेपन क्या हैं? हिंदुस्तान कैसे दे सकता है जवाब? हिंदुस्तान की मिसाइल प्रणाली हिंदुस्तान ने अपनी मिसाइल प्रणाली का विकास स्वदेशी तकनीक के माध्यम से किया है. हिंदुस्तान की पहली बैलिस्टिक मिसाइल ‘पृथ्वी’ थी, जिसका परीक्षण 1988 में हुआ था. इसके बाद हिंदुस्तान ने ‘अग्नि’ श्रृंखला की मिसाइलों का निर्माण किया, जिनकी मारक क्षमता और तकनीक में निरंतर सुधार होता रहा. पृथ्वी-1: 150 किलोमीटर रेंज, थलसेना के लिए. पृथ्वी-2: 250-350 किलोमीटर रेंज, वायुसेना के लिए. पृथ्वी-3: 350+ किलोमीटर रेंज. अग्नि-1: 700 किलोमीटर रेंज. अग्नि-2: 2,000 किलोमीटर रेंज. अग्नि-3: 3,000 किलोमीटर से अधिक रेंज. अग्नि-4: 4,000 किलोमीटर रेंज. अग्नि-5: 5,000 किलोमीटर से अधिक रेंज, इंटरकॉन्टिनेंटल बैलिस्टिक मिसाइल (ICBM). अग्नि प्राइम और अग्नि-6: उन्नत बैलिस्टिक मिसाइलें, जो निर्माणाधीन हैं. अग्नि मिसाइलों को विशेष रूप से परमाणु हथियार ले जाने और दूरदराज के लक्ष्यों को सटीकता से भेदने के लिए डिजाइन किया गया है. हिंदुस्तान वर्तमान में MIRV तकनीक पर भी काम कर रहा है, जो एक ही मिसाइल से कई लक्ष्यों पर अलग-अलग वार करने की क्षमता देती है. पाकिस्तान की मिसाइल प्रणाली पाकिस्तान की मिसाइल क्षमताएं काफी हद तक चीन और उत्तर कोरिया की तकनीक पर आधारित रही हैं. उसकी गौरी और शाहीन श्रृंखला की मिसाइलें उन्हीं देशों की मिसाइलों से प्रेरित हैं. गौरी-1: लगभग 1,100 किलोमीटर रेंज. गौरी-2: 1,800–2,000 किलोमीटर रेंज. शाहीन-1: 750 किलोमीटर रेंज. शाहीन-2: 1,500–2,000 किलोमीटर रेंज. शाहीन-3: 2,750 किलोमीटर रेंज. हालांकि पाकिस्तान की इन मिसाइलों की मारक क्षमता बढ़ी है, लेकिन उनकी तकनीकी विश्वसनीयता और सटीकता हिंदुस्तानीय मिसाइलों के मुकाबले कम मानी जाती है. इसे भी पढ़ें: सिंधु जल समझौते पर पाकिस्तान को याद आई दोस्ती, चीन का नाम लेकर क्या कहा? पेलोड क्षमता और परमाणु हथियार हिंदुस्तान और पाकिस्तान दोनों के पास परमाणु हथियार ले जाने में सक्षम मिसाइलें हैं. दोनों देशों की मिसाइलें 500 से 1,500 किलोग्राम तक पेलोड ले जा सकती हैं. हिंदुस्तान की मिसाइल प्रणाली न केवल अधिक विश्वसनीय मानी जाती है बल्कि इसमें आधुनिक तकनीकी सुधार भी शामिल हैं, जैसे कि MIRV प्रणाली. यह प्रणाली हिंदुस्तान को एक ही मिसाइल से कई स्थानों पर परमाणु हमले करने की क्षमता प्रदान करेगी. हिंदुस्तान और पाकिस्तान के बीच मौजूदा हालात बेहद संवेदनशील हैं. दोनों देशों की मिसाइल ताकतें एक-दूसरे के लिए गंभीर खतरा बन सकती हैं, अगर स्थिति नियंत्रण से बाहर जाती है. हालांकि हिंदुस्तान की मिसाइल तकनीक और रणनीतिक योजना अधिक परिपक्व और उन्नत मानी जाती है, लेकिन किसी भी स्थिति में तनाव बढ़ना क्षेत्रीय और वैश्विक शांति के लिए खतरा बन सकता है. ऐसे में कूटनीतिक प्रयासों से ही हालात को संभालना समय की सबसे बड़ी जरूरत है. इसे भी पढ़ें: ‘मुस्लिम धर्म’ छोड़ हिंदू बनेंगे इरफान खान, जानिए क्या होगा सरनेम? The post Missile: अग्नि-पृथ्वी VS शाहीन-गौरी में खतरनाक मिसाइल कौन? जंग हुई थी कौन जीतेगा?  appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

‘आतंकियों के खिलाफ कार्रवाई का पूरा समर्थन’, श्रीनगर में बोले राहुल गांधी, पहलगाम हमला पीड़ितों से की मुलाकात

Pahalgam Terror Attack: लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी शुक्रवार को श्रीनगर दौरे पर पहुंचे हैं. उन्होंने पहलगाम हमला पीड़ितों से मुलाकात की. राहुल गांधी ने कहा कि पूरे जम्मू-कश्मीर ने आतंकवादी हमले की निंदा की है और राष्ट्र का पूरा समर्थन किया है. उन्होंने कहा ” मैंने कुछ घायलों से मुलाकात की, मृतकों के परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की.” एकजुट विपक्ष हमले की इस कार्रवाई की निंदा करता है. प्रशासन की ओर से जो भी कार्रवाई की जाएगी हम उसका समर्थन करते हैं. सभी हिंदुस्तानीय एकजुट हों- राहुल गांधी राहुल गांधी ने श्रीनगर में कहा कि यह जरूरी है कि सभी हिंदुस्तानीय एकजुट हों, ताकि हम आतंकवादियों और उनके इरादों को परास्त कर सकें. अपने श्रीनगर दौरे में राहुल गांधी ने प्रदेश के मुख्यमंत्री और उपराज्यपाल से भी मुलाकात की. राहुल ने कहा कि उन्होंने मुझे घटना के बारे में पूरी जानकारी दी. मैंने उन्हें हमारी पार्टी के पूर्ण समर्थन का आश्वासन दिया है. राहुल गांधी ने शुक्रवार को जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला से उनके आवास पर मुलाकात की. श्रीनगर, जम्मू-कश्मीर: लोकसभा में विपक्ष के नेता और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला से उनके आवास पर मुलाकात की। (सोर्स: AICC) pic.twitter.com/tXfAaG8kHK — ANI_HindiNews (@AHindinews) April 25, 2025 राहुल गांधी ने पीड़ितों से की मुलाकात शुक्रवार को राहुल गांधी ने पहले सेना के अस्पताल जाकर घायल पर्यटक से बातचीत की. बता दें कि 22 अप्रैल को दक्षिण कश्मीर के पहलगाम की बैसरन घाटी में आतंकी हमला हुआ था. इसमें 26 पर्यटकों की मौत हो गई थी. जम्मू-कश्मीर: विपक्ष के नेता और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने #PahalgamTerrorAttack में घायल लोगों और पीड़ित परिवारों से मुलाकात की। (सोर्स: कांग्रेस) pic.twitter.com/4jTIu1mbYm — ANI_HindiNews (@AHindinews) April 25, 2025 The post ‘आतंकियों के खिलाफ कार्रवाई का पूरा समर्थन’, श्रीनगर में बोले राहुल गांधी, पहलगाम हमला पीड़ितों से की मुलाकात appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

पटरी पर जल्द दौड़ेगी वंदे भारत स्लीपर ट्रेन, बंगाल के उत्तरपाड़ा में बनेंगी 80 गाड़ियों की बोगियां

Vande Bharat Train: हिंदुस्तानीय रेलवे (Indian Railaways) की ट्रेनों में सफर करने वालों के लिए एक बड़ी ही महत्वपूर्ण समाचार है. वह यह है कि अब आप जल्द ही वंदे हिंदुस्तान स्लीपर ट्रेन (Vande Bharat Sleepler Train) में सफर करेंगे. वंदे हिंदुस्तान स्लीपर ट्रेनों के निर्माण के लिए प्लांट की शुरुआत कर दी गई है. इन ट्रेनों का निर्माण टीटागढ़ रेल सिस्टम्स लिमिटेड (TRSL) और हिंदुस्तान हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (BHEL) मिलकर करेंगी. इन दोनों कंपनियों की साझेदारी में पश्चिम बंगाल के उत्तरपाड़ा स्थित संयंत्र में वंदे हिंदुस्तान शयनयान (स्लीपर) ट्रेन के निर्माण के लिए एक नई प्रोडक्शन यूनिट का शुभारंभ किया गया. इस यूनिट में करीब 80 वंदे हिंदुस्तान स्लीपर ट्रेनों का निर्माण किया जाएगा. क्या है वंदे हिंदुस्तान स्लीपर ट्रेन की खासियत यह देश की पहली लंबी दूरी की स्लीपर ट्रेन होगी, जो मध्यम उच्च गति (Semi High-Speed) से चलेगी. यात्रियों को लेटकर यात्रा करने की सुविधा मिलेगी, जो अब तक वंदे हिंदुस्तान ट्रेनों में नहीं थी. वंदे हिंदुस्तान स्लीपर ट्रेनों में होगा क्या स्वदेशी तकनीक का प्रयोग स्मार्ट ऑनबोर्ड सिस्टम बेहतर सुरक्षा और आरामदायक लेआउट 24,000 करोड़ रुपये का मेगा कॉन्ट्रैक्ट वंदे हिंदुस्तान स्लीपर ट्रेनों के निर्माण के लिए हिंदुस्तानीय रेलवे ने TRSL-BHEL गठजोड़ किया है. TRSL-BHEL उत्तरपाड़ा की निर्माण इकाई से 80 वंदे हिंदुस्तान स्लीपर ट्रेनों के निर्माण का करेंगी. ये दोनों कंपनियां 35 साल तक उनका रखरखाव करेंगी. वंदे हिंदुस्तान स्लीपर ट्रेनों के निर्माण के लिए TRSL-BHEL को करीब 24,000 करोड़ का ठेका दिया गया है. उत्तरपाड़ा प्लांट की विशेषताएं पश्चिम बंगाल के उत्तरपाड़ा वाले प्लांट में अब वंदे हिंदुस्तान स्लीपर ट्रेनों का उत्पादन शुरू हो गया है. यह हिंदुस्तान की एकमात्र साइट है, जहां एक ही जगह पर स्टेनलेस स्टील और एल्युमिनियम कोच बनाए जा सकते हैं. फिलहाल इस प्लांट की उत्पादन क्षमता साल में 300 कोच बनाने की है, जिसे जरूरत पड़ने पर 850 कोच सालाना तक बढ़ाया जा सकता है. इसे भी पढ़ें: एक साल में 1500 करोड़ का किनले सोडा गटक गए लोग, कोका-कोला ने कही ये बात उद्घाटन के दौरान कौन-कौन रहे मौजूद वंदे हिंदुस्तान स्लीपर ट्रेनों के निर्माण के लिए पश्चिम बंगाल के उत्तरपाड़ा के नई प्रोडक्शन यूनिट के उद्घाटन समारोह में TRSL के वाइस चेयरमैन और MD उमेश चौधरी के साथ BHEL की निदेशक बानी वर्मा सहित दोनों कंपनियों के वरिष्ठ अधिकारी शामिल रहे. वंदे हिंदुस्तान स्लीपर ट्रेनों का निर्माण देश के रेल नेटवर्क को नई दिशा देगा. यह पहल न केवल मेक इन इंडिया को बढ़ावा देती है, बल्कि यात्रियों को भी भविष्य की यात्रा का अनुभव प्रदान करेगी. इसे भी पढ़ें: पाकिस्तान को महंगा पड़ रहा हिंदुस्तान से पंगा, सर्जिकल स्ट्राइक के खौफ से शेयर बाजार में हाहाकार The post पटरी पर जल्द दौड़ेगी वंदे हिंदुस्तान स्लीपर ट्रेन, बंगाल के उत्तरपाड़ा में बनेंगी 80 गाड़ियों की बोगियां appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Redmi Turbo 4 Pro 5G launch: लॉन्च हो गया iPhone 16 जैसा डिजाइन वाला दमदार Redmi Turbo 4 Pro 5G, मिलेगी 7500 mAh की जम्बो बैटरी

Redmi Turbo 4 Pro 5G launch: एक से एक धांसू स्मार्टफोन लॉन्च करने के बाद एक बार फिर स्मार्टफोन बाजार में रेडमी के दमदार स्मार्टफोन की एंट्री हो चुकी है. काफी लंबे समय से सुर्खियों में रहे Redmi Turbo 4 Pro 5G को शाओमी कंपनी ने आखिरकार अपने घरेलू बाजार चीन में लॉन्च कर दिया है. 7,500mAh की सबसे बड़ी बैटरी और शानदार परफॉर्मेंस के साथ स्टाइलिश लुक के साथ लॉन्च हुए इस नए मॉडल का कैमरा डिजाइन लोगों को काफी आकर्षित कर रहा है. क्योंकि, कंपनी ने अपने इस नए मॉडल के बैक कैमरे का डिजाइन iphone 16 के जैसे दिया है. जो इस मॉडल को बेहद ही आकर्षित बना रहे हैं. इतना ही नहीं, इस नए मॉडल Redmi Turbo 4 Pro 5G में Redmi यूजर्स को और भी बहुत कुछ खास मिलने वाला है. तो चलिए फिर जानते हैं इसके खास फीचर्स के बारे में. Redmi Turbo 4 Pro 5G के स्पेसिफिकेशन डिस्प्ले: Redmi Turbo 4 Pro 5G में 120Hz रिफ्रेश रेट और 3200nitsकी पीक ब्राइटनेस सपोर्ट के साथ 6.83inch का OLED डिस्प्ले दिया गया है. कैमरा: इस नए मॉडल में यूजर्स को iPhone 16 की तरह कैमरा डिजाइन मिलेगा. Redmi Turbo 4 Pro 5G के बैक पैनल पर वर्टिकली अलाइंड डुअल कैमरा सेटअप दिया गया है, जो iPhone 16 के वर्टिकली अलाइंड डिजाइन की तरह है. बैक में OIS सपोर्ट वाला 50MP का प्राइमरी और 8MP का Ultra Wide सेकेंडरी कैमरा दिया गया है. वहीं, सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए फ्रंट में 20MP का कैमरा है. प्रोसेसर: बेहतरीन परफॉर्मेंस के लिए Redmi Turbo 4 Pro 5G में Snapdragon 8s Gen 4 का प्रोसेसर दिया गया है, जो Android 15 पर बेस्ड HyperOS पर काम करेगा. बैटरी: 90W फास्ट वायर्ड चार्जिंग सपोर्ट के साथ Redmi Turbo 4 Pro 5G में 7,550mAh की सबसे बड़ी बैटरी दी गई है. साथ ही 22.5W रिवर्स चार्जिंग का ऑप्शन भी यूजर्स को मिलेगा. रैम और स्टोरेज: शाओमी ने Redmi Turbo 4 Pro 5G को चार वेरिएंट्स में लॉन्च किया है. जिसमें पहला वेरिएंट 12GB+256GB,दूसरा वेरिएंट 12GB+512GB, तीसरा 16GB+512GB और चौथा 16GB+1TB शामिल है. कीमत: कीमत कि बात करें तो कंपनी ने अपने इस नए मॉडल की कीमत इसके वेरिएंट्स के हिसाब से रखी है. जैसे कि: 12GB+256GB वेरिएंट की कीमत CNY 2199 यानी लगभग 25,700 रुपये, 12GB+512GB वेरिएंट की कीमत CNY 2299 यानी लगभग 29,300 रुपये, 16GB+512GB वेरिएंट की कीमत CNY 2499 यानी की लगभग 31,600 रुपये और चौथे वेरिएंट 16GB+1TB की कीमत CNY 2699 यानी की लगभग 35,100 रुपये रखी है. कलर: इस नए मॉडल Redmi Turbo 4 Pro 5G को तीन कलर ऑप्शन में लॉन्च किया गया है. जिसमें ब्लैक, ग्रीन और व्हाइट का ऑप्शन ग्राहकों को मिलेगा. वाटर और डस्ट रेटिंग फीचर्स: धूल-पानी से बचाने के लिए इस नए मॉडल को IP66+IP68+IP69 रेटिंग के साथ मार्केट में उतारा गया है. The post Redmi Turbo 4 Pro 5G launch: लॉन्च हो गया iPhone 16 जैसा डिजाइन वाला दमदार Redmi Turbo 4 Pro 5G, मिलेगी 7500 mAh की जम्बो बैटरी appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Pahalgam Terror Attack: पहलगाम आतंकी हमले के खिलाफ आक्रोश, बंद रहीं दुकानें, सड़कों पर पसरा रहा सन्नाटा

Pahalgam Terror Attack: गुमला-जम्मू कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले में 26 पर्यटकों की मौत से पूरा देश गुस्से में है. इसके खिलाफ आज बुलाया गया गुमला बंद असरदार रहा. विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल के कार्यकर्ता सुबह से ही सड़कों पर उतर गए और विरोध दर्ज कराया. दुकानें बंद रखी गयीं और बाजार भी नहीं लगे. सड़कों पर सन्नाटा पसरा रहा. विभिन्न प्रखंडों में इसका असर देखा गया. टायर जलाकर भी आक्रोश जताया गया. पालकोट में लगे पाकिस्तान मुर्दाबाद के नारे पालकोट प्रखंड मुख्यालय के बस पड़ाव से विश्व हिंदू परिषद और बंजरग दल के कार्यकर्ताओं द्वारा राष्ट्रीय उच्च पथ तक पाकिस्तान मुर्दाबाद के नारे लगाए गए. बघिमा गांव में कार्यकर्ताओं द्वारा बीच सड़क पर टायर जलाते हुए शुक्रवार को लगने वाले सप्ताहिक बाजार को बंद करा दिया गया. अंबेराडीह गांव के लोगों द्वारा बीच सड़क पर मार्ग को अवरोध करते हुए टायर जलाते हुए पाकिस्तान मुर्दाबाद के नारे लगाए गए. प्रखंड सह अंचल कार्यालय खुला रहा लेकिन आम लोग नजर नहीं आए. दुकानदारों ने बंद रखे अपने-अपने प्रतिष्ठान डुमरी प्रखंड में भी भारी आक्रोश देखने को मिला. शुक्रवार को व्यापारियों और दुकानदारों ने अपने-अपने प्रतिष्ठान बंद रखे. शुक्रवार बाजार भी नहीं लगा. डुमरी बंद रहा. गाड़ी नहीं चलने से यात्रीगण परेशान रहे. सड़कों पर पसरा रहा सन्नाटा शुक्रवार को टोटो में भी बंद बुलाया गया था. टोटो चौक से प्रतिदिन खुलनेवाली छोटी-बड़ी गाड़ियां नहीं चलीं. सड़कों पर दिनभर सन्नाटा पसरा रहा. बंद को देखते हुए कई निजी स्कूलों ने भी छुट्टी कर दी थी. सड़क पर उतरे विश्व हिंदू परिषद एवं बजरंग दल के कार्यकर्ता कामडारा में भी बंद असरदार दिखा. रांची-सिमडेगा मुख्यमार्ग पर सन्नाटा पसरा रहा. प्रखंड के बाकुटोली, पोकला ब्लॉक चौक पर भी पूरी तरह सुनसान रहा. विश्व हिंदू परिषद एवं बजरंग दल के समर्थकों ने मोटरसाइकिल पर सवार होकर सभी चौक के प्रतिष्ठानों को बंद करने का आग्रह किया. बंद समर्थकों ने पाकिस्तान मुर्दाबाद, पाकिस्तान हाय-हाय के नारे लगाए. ये भी पढे़ं: Kal Ka Mausam: झारखंड में प्रचंड गर्मी और उमस से मिलेगी राहत, अगले 6 दिन झमाझम बारिश, आंधी-तूफान और वज्रपात का अलर्ट The post Pahalgam Terror Attack: पहलगाम आतंकी हमले के खिलाफ आक्रोश, बंद रहीं दुकानें, सड़कों पर पसरा रहा सन्नाटा appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Nuclear Weapon: पाकिस्तान की परमाणु धमकी, टैक्टिकल न्यूक्लियर वेपन क्या हैं? भारत कैसे दे सकता है जवाब?

Nuclear Weapon: पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद हिंदुस्तान ने कड़ा रुख अपनाते हुए पाकिस्तान पर दबाव बनाना शुरू कर दिया है. इसी के तहत हिंदुस्तान ने सिंधु जल संधि को निलंबित कर दिया, जिसे पाकिस्तान ने युद्ध की कार्रवाई (Act of War) करार दिया है. इसके बाद दोनों देशों के बीच तनाव और अधिक बढ़ गया है और जंग की आशंका से इनकार नहीं किया जा सकता. इसी बीच पाकिस्तान लगातार हिंदुस्तान को परमाणु युद्ध की धमकी देकर डराने की कोशिश कर रहा है. पाकिस्तान के रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ ने एक इंटरव्यू में साफ तौर पर परमाणु हथियारों का जिक्र करते हुए कहा कि पाकिस्तान के पास ऐसे हथियार मौजूद हैं जिनसे वो अपने दुश्मनों को जवाब दे सकता है. इस बयान के बाद पाकिस्तान की परमाणु नीति और उसकी रणनीतिक सोच पर चर्चा शुरू हो गई है, खासकर उसके टैक्टिकल न्यूक्लियर हथियारों (TNWs) को लेकर. टैक्टिकल न्यूक्लियर हथियार क्या होते हैं? टैक्टिकल न्यूक्लियर हथियार, जिन्हें सामरिक परमाणु हथियार भी कहा जाता है, पारंपरिक परमाणु बमों से आकार और विनाश की सीमा में छोटे होते हैं. इन्हें विशेष रूप से युद्ध के मैदान में सीमित क्षेत्र में दुश्मन के सैन्य ठिकानों को नष्ट करने के लिए डिजाइन किया गया है. इनका मकसद बड़े पैमाने पर जनसंहार नहीं बल्कि एक सीमित क्षेत्र में त्वरित और प्रभावी हमला करना होता है. पाकिस्तान ने इन्हीं हथियारों को हिंदुस्तान की पारंपरिक सैन्य शक्ति के खिलाफ एक रणनीतिक जवाब के रूप में विकसित किया है. विशेषज्ञों का मानना है कि पाकिस्तान को यह एहसास है कि वह पारंपरिक युद्ध में हिंदुस्तान का मुकाबला नहीं कर सकता, इसलिए उसने TNW को अपनी रक्षा नीति में शामिल किया है. इसे भी पढ़ें: ‘मुस्लिम धर्म’ छोड़ हिंदू बनेंगे इरफान खान, जानिए क्या होगा सरनेम? क्यों बना पाकिस्तान ने ये हथियार? ऑब्जर्वर रिसर्च फाउंडेशन की रिपोर्ट के अनुसार, पाकिस्तान ने पिछले कुछ वर्षों में TNWs का निर्माण तेज कर दिया है. इनका मकसद हिंदुस्तान को सीमित युद्ध या पारंपरिक सैन्य कार्रवाई से रोकना है. खास बात यह है कि इन बमों को छोटे और मोबाइल लॉन्च प्लेटफॉर्म से दागा जा सकता है, जिससे इन्हें युद्ध क्षेत्र में आसानी से इस्तेमाल किया जा सकता है. पाकिस्तान का दावा है कि ये हथियार हिंदुस्तान की कोल्ड स्टार्ट रणनीति को रोकने के लिए बनाए गए हैं. कोल्ड स्टार्ट रणनीति के तहत हिंदुस्तान सीमित समय में सीमित क्षेत्र में सैन्य कार्रवाई कर सकता है, ताकि पाकिस्तान को अंतरराष्ट्रीय समर्थन जुटाने का समय न मिले. ऐसे में पाकिस्तान का मानना है कि TNW एक त्वरित और प्रभावी जवाब हो सकते हैं. इसे भी पढ़ें: सिंधु जल समझौते पर पाकिस्तान को याद आई दोस्ती, चीन का नाम लेकर क्या कहा? कितना खतरनाक हो सकता है TNW? भले ही टैक्टिकल न्यूक्लियर हथियारों को ‘सीमित’ माना जाता है, लेकिन इनमें भी भारी तबाही फैलाने की क्षमता होती है. इनकी शक्ति आमतौर पर 100 से 1000 किलोटन तक होती है. तुलना के लिए बताया जाए तो जापान के हिरोशिमा पर गिराए गए बम की क्षमता लगभग 15 किलोटन थी. यानी पाकिस्तान के TNWs, अगर इस्तेमाल किए जाते हैं, तो 70 से 100 किलोमीटर के दायरे में पूरी तबाही मचा सकते हैं. इनकी सबसे खतरनाक बात यह है कि पाकिस्तान ने इन्हें अपने मध्य स्तर के सैन्य अधिकारियों और क्षेत्रीय कमांडरों को सौंप दिया है, जिससे यह चिंता पैदा होती है कि किसी स्थानीय या सीमित संघर्ष के दौरान इनका अनियंत्रित या जल्दबाजी में इस्तेमाल हो सकता है. पाकिस्तान कब करेगा इनका इस्तेमाल? पाकिस्तान के रणनीतिक योजना प्रभाग (Strategic Plans Division – SPD) के प्रमुख लेफ्टिनेंट जनरल खालिद किदवई के अनुसार, पाकिस्तान परमाणु हथियारों का इस्तेमाल केवल तभी करेगा जब उसे अपने अस्तित्व पर खतरा महसूस होगा. उन्होंने चार प्रमुख परिस्थितियों का उल्लेख किया है: अगर पाकिस्तान की जमीन पर कब्जा हो जाता है. अगर उसकी थल या वायु सेना को व्यापक नुकसान पहुंचाया जाता है. अगर उस पर आर्थिक रूप से गला घोंटने जैसा दबाव डाला जाता है. अगर देश में गंभीर नेतृत्वक अस्थिरता या आंतरिक विद्रोह पैदा किया जाता है. इसे भी पढ़ें: सिर्फ 20 जिंदा लौटे, 180 आए थे, जब कश्मीर में छीले गए पाकिस्तानी कमांडो हिंदुस्तान की नीति क्या कहती है? हिंदुस्तान की परमाणु नीति ‘नो फर्स्ट यूज़’ (पहले प्रयोग नहीं) की है, यानी हिंदुस्तान पहले कभी परमाणु हथियार का इस्तेमाल नहीं करेगा. लेकिन हिंदुस्तान के परमाणु सिद्धांत में यह भी कहा गया है कि अगर दुश्मन परमाणु हथियारों का प्रयोग करता है, चाहे वह छोटा ही क्यों न हो, तो हिंदुस्तान उसके जवाब में निर्णायक और व्यापक जवाब देगा. इसका अर्थ है कि यदि पाकिस्तान TNW का भी इस्तेमाल करता है, तो हिंदुस्तान उसे पारंपरिक परमाणु हमला मानकर पूरे देश को जवाबी कार्रवाई में शामिल कर सकता है. आज जब हिंदुस्तान और पाकिस्तान के बीच तनाव चरम पर है, तब टैक्टिकल न्यूक्लियर हथियार जैसे मुद्दे बेहद संवेदनशील बन जाते हैं. पाकिस्तान इन हथियारों के सहारे हिंदुस्तान को डराने की रणनीति पर काम कर रहा है, लेकिन यह स्पोर्ट्स बेहद खतरनाक है. एक बार अगर परमाणु सीमा पार हुई, तो दोनों देशों और पूरे दक्षिण एशिया के लिए इसके परिणाम विनाशकारी होंगे. इसे भी पढ़ें: पाकिस्तानियों को खोज-खोजकर वापस भेजें, अमित शाह ने सभी सीएम को कॉल करके कहा The post Nuclear Weapon: पाकिस्तान की परमाणु धमकी, टैक्टिकल न्यूक्लियर वेपन क्या हैं? हिंदुस्तान कैसे दे सकता है जवाब? appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Bihar Hailstrom Alert: पूरे बिहार में गरज-चमक के साथ होगी भयंकर बारिश, मौसम विभाग ने जारी किया ऑरेंज अलर्ट

Bihar Hailstrom Alert: बिहार में पड़ रही चिलचिलाती गर्मी से परेशान लोगों के लिए राहत की समाचार है. पटना मौसम विज्ञान केंद्र ने अपने ताजा पूर्वानुमान में बताया है कि 27 अप्रैल से 30 अप्रैल तक बिहार के अधिकांश जिलों में तेज आंधी और बारिश की संभावना है. इसके चलते तापमान में गिरावट आएगी और लोगों को गर्मी से थोड़ी राहत मिलेगी. 26 अप्रैल तक बरकरार रहेगी तेज गर्मी मौसम विभाग के मुताबिक 26 अप्रैल तक पटना समेत राज्य के कई जिलों में गर्म और शुष्क मौसम बना रहेगा. दिन के साथ-साथ रातें भी गर्म रहेंगी. पटना, गया, चंपारण, सीवान, सारण, वैशाली, बेगूसराय, नालंदा जैसे जिलों में तापमान 40 डिग्री के पार पहुंच सकता है. गया बना सबसे गर्म सिवान सबसे ठंडा बुधवार को गया जिले में तापमान 43°C दर्ज किया गया, जो राज्य का सबसे गर्म स्थान रहा. वहीं, सिवान का जीरादेई 22 डिग्री सेल्सियस के साथ सबसे ठंडा रहा. Imd orange alert तेज हवा, वज्रपात और ओलावृष्टि की चेतावनी मौसम विभाग ने 27 और 28 अप्रैल को बिहार के सभी जिलों में 60 से 70 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवा चलने, मेघगर्जन, और वज्रपात की चेतावनी दी है. कुछ इलाकों में ओलावृष्टि और भारी बारिश की भी संभावना जताई गई है. इसे लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी हुआ है. इसे भी पढ़ें: बिहार को मिली नई रेल सौगात, 25 अप्रैल से इस रूट पर चलेगी दो नई पैसेंजर ट्रेनें ग्रामीणों और किसानों को मौसम विभाग ने चेताया पटना मौसम विज्ञान केंद्र ने बताया कि खराब मौसम के दौरान बिजली चमकने और बादल गरजने की स्थिति में खुले स्थानों पर खड़े न रहें और बड़े पेड़ों के नीचे शरण लेने से बचें. तेज हवाओं के कारण पेड़ गिरने का खतरा रहता है. किसानों को खेतों में काम करते समय सतर्क रहने और आंधी की संभावना में काम बंद करने की सलाह दी गई है. (श्रीति सागर) बिहार की ताजा समाचारों के लिए क्लिक करें The post Bihar Hailstrom Alert: पूरे बिहार में गरज-चमक के साथ होगी भयंकर बारिश, मौसम विभाग ने जारी किया ऑरेंज अलर्ट appeared first on Naya Vichar.

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top