Hot News

April 25, 2025

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

धड़कन बढ़ा देने वाले रोमांच के बीच SRH ने CSK को हराया, धोनी की टीम का प्लेऑफ में आना नामुमकिन!

CSK vs SRH: सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) ने एक बेहद रोमांचक मुकाबले में चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) को उसके ही मैदान पर 5 विकेट से हरा दिया है. इस जीत के साथ ही पैट कमिंस की सनराइजर्स अंक तालिका में आठवें नंबर पर पहुंच गई है और सीएसके के लिए प्लेऑफ की उम्मीदें लगभग समाप्त हो चुकी है. टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी एमएस धोनी (MS Dhoni) की सीएसके ने एसआरएच को जीत के लिए 155 रनों का लक्ष्य दिया. हालांकि एसआरएच की पारी भी बीच में लड़खड़ा गई और कई बार लगा कि सीएसके मैच को अपने पक्ष में ले जाएगा, लेकिन अंत में कामिंदु मेंडिस और नीतीश रेड्डी ने टीम को जीत दिला दी. मेंडिस ने 22 गेंदों पर 32 रनों का नाबाद पारी स्पोर्ट्सी और टीम के लिए महत्वपूर्ण योगदान दिया. चेपॉक स्टेडियम में यह एसएचएस की सीएसके पर अब तक की पहली जीत है. हैदराबाद ने चेन्नई का किला ध्वस्त कर दिया. सनराइजर्स के लिए ईशान किशन ने भी 44 रनों की महत्वपूर्ण पारी स्पोर्ट्सी. SRH defeated CSK by 5 wickets in a thrilling match डेवाल्ड ब्रेविस ने स्पोर्ट्स बहादूरी वाली पारी टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी सीएसके की टीम हर्षल पटेल की तूफानी गेंदबाजी का सामना नहीं कर पाई और अपने घर में 154 रन के स्कोर पर ढेर हो गई. हर्षल ने 28 रन देकर चार विकेट चटकाए, जबकि कप्तान पैट कमिंस ने 21 रन देकर दो सफलता हासिल की. इसके साथ ही जयदेव उनादकट ने भी 21 रन देकर दो विकेट अपने नाम किए. सीएसके के पूरी टीम 19.5 ओवर में पवेलियन लौट गई. सुपर किंग्स की ओर से डेवाल्ड ब्रेविस ने 25 गेंद में चार छक्कों और एक चौके की मदद से सर्वाधिक 42 रन बनाए. युवा सलामी बल्लेबाज आयुष म्हात्रे ने 19 गेंद में छह चौकों से 30 रन की पारी स्पोर्ट्सी. इन दोनों के अलावा दीपक हुड्डा (22 रन) और रवींद्र जडेजा (21 रन) ही 20 रन के आंकड़े को पार कर पाए. Kamindu Mendis continues to impress 👌 Mendis and Nitish Reddy are going strong as #SRH are getting closer to victory 👏 Updates ▶ https://t.co/26D3UampFQ#TATAIPL | #CSKvSRH | @SunRisers pic.twitter.com/spoLx6Xjk4 — IndianPremierLeague (@IPL) April 25, 2025 सुपर किंग्स की शुरुआत खराब रही और टीम ने मैच की पहली ही गेंद पर शेख रशीद (00) का विकेट गंवा दिया, जिन्होंने मोहम्मद शमी (28 रन पर एक विकेट) की गेंद पर स्लिप में अभिषेक शर्मा को कैच थमा दिया. युवा सलामी बल्लेबाज आयुष म्हात्रे एक बार फिर लय में नजर आए. उन्होंने शमी पर चौके से खाता खोलने के बाद कमिंस पर भी दो चौके मारे. आयुष ने उनादकट का स्वागत भी लगातार दो चौकों के साथ किया. हर्षल ने सैम कुरेन (09) को अनिकेत वर्मा के हाथों कैच कराके सुपरकिंग्स को दूसरा झटका दिया. आयुष भी अगले ओवर में कमिंस की गेंद को सीधे इशान किशन के हाथों में स्पोर्ट्स गए जिससे सुपरकिंग्स पावर प्ले में तीन विकेट पर 50 रन बनाए. लो स्कोरिंग मैच में भरपूर रोमांच जीशान अंसारी की गेंद पर रवींद्र जडेजा भाग्यशाली रहे जब लॉन्ग ऑफ पर हर्षल ने उनका कैच टपका दिया. जडेजा ने जीशान पर छक्का जड़ा लेकिन अगले ओवर में कामिंदु मेंडिस की गेंद पर बोल्ड हो गए. उन्होंने 21 रन बनाए. शिवम दुबे और ब्रेविस ने इसके बाद पारी को आगे बढ़ाया. दुबे ने शमी पर लगातार दो चौके मारे जबकि सुपरकिंग्स के लिए आईपीएल में पदार्पण कर रहे ब्रेविस ने 12वें ओवर में मेंडिस पर तीन छक्कों के साथ टीम के रनों का शतक पूरा किया. ब्रेविस ने अगले ओवर में हर्षल पर भी छक्का जड़ा लेकिन अगली गेंद पर लॉन्ग ऑफ पर मेंडिस को कैच दे बैठे. उन्होंने 25 गेंद का सामना करते हुए चार छक्के और एक चौका मारा. ये भी पढ़ें… Watch Video: RCB से हार के बाद ठेके पर पहुंच गए RR के CEO, गम भुलाने के लिए शराब का सहारा! दिनेश कार्तिक की किस बात पर विराट कोहली ने हाथ जोड़कर मांग ली माफी The post धड़कन बढ़ा देने वाले रोमांच के बीच SRH ने CSK को हराया, धोनी की टीम का प्लेऑफ में आना नामुमकिन! appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

दनादन गोलियों के बीच फरिश्ता बनकर आए ये लोग, पर्यटकों की जिंदगी के लिए लगा दी अपनी जान की बाजी

Pahalgam Terrorist Attack: पहलगाम में आतंकी जब दनादन गोली चलाकर मासूम और निर्दोष पर्यटकों की जान ले रहे थे, उस समय कुछ लोग फरिश्ता बनकर सामने आए. एक खच्चर वाला जिसने पर्यटकों को बचाने के लिए अपनी जान दे दी, एक गाइड जिसने 11 लोगों के एक परिवार को बचाया… ये तो महज एक बानगी है. अनगिनत स्थानीय निवासी उन लोगों में शामिल हैं जिन्होंने कश्मीर के आतिथ्य को उस समय एक नया नाम दिया. मंगलवार को जब पहलगाम में आतंकवादियों ने निर्दोष पर्यटकों को निशाना बनाया तो ऐसे ही कई लोग फरिशता बनकर सामने आए और निर्दोष लोगों की जान बचाई. पर्यटकों को बचाने के लिए कर दी खुद की जान कुर्बान आतंकियों के हमले के बाद जब पीड़ितों की प्रारंभिक सूची सार्वजनिक की गई तो सैयद आदिल हुसैन शाह का नाम ही स्थानीय लोगों में से एक था. उनकी बहादुरी की जितनी तारीफ की जाए कम है. उनकी वीरता की कहानी सुनकर जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला समेत हजारों लोग बुधवार को पहलगाम के एक गांव में उनके जनाजे में शामिल हुए. आदिल हुसैन अब खुद इस दुनिया में नहीं हैं, लेकिन उन्होंने अपनी जान की बाजी लगाकर कई पर्यटकों की जान बचा दी. क्या हुआ था? जब कौस्तुभ गनबोटे और संतोष जगदाले नामक दो पीड़ितों के परिवार हथियारबंद आतंकवादियों के सामने खड़े थे, तो 30 साल के खच्चर वाला आदिल हुसैन शाह ने उनसे पूछा कि वे निर्दोष लोगों को क्यों मार रहे हैं. आदिल आतंकियों के सामने ढाल बनकर खड़े हो गए. पर्यटकों की रक्षा करने के अत्यंत साहसी प्रयास में शाह ने हथियार छीनने की कोशिश भी की, हालांकि आतंकियों ने शाह की छाती में तीन गोलियां मार दी जिससे उनकी मौत मौके पर ही हो गयी. संतोष जगदाले की बेटी असावरी जगदाले बताया कि जब वे लोग इस अफरातफरी से बचकर निकले तो एक अन्य खच्चर वाले ने उनकी मदद की थी. प्रत्यदर्शियों ने सुनाया पूरा हाल इसी तरह पुणे से पहलगाम गईं असावरी ने बताया “मैंने हिम्मत जुटाई और अपनी मां और अन्य रिश्तेदार के साथ भागने में कामयाब रही. नीचे उतरते समय मेरी मां के पैर में चोट लग गई. एक खच्चर वाले ने हमें सहारा दिया और उम्मीद जगाई. वह हमें खच्चर पर बैठाकर हमारे चालक के पास तक ले गया.” न्यूज एजेंसी पीटीआई की एक रिपोर्ट के मुताबिक असावरी ने बताया कि उनके कैब चालक और खच्चर वाला “ईश्वर के भेजे गए फरिश्तों की तरह थे जो हमले के समय उनके साथ खड़े रहे. खच्चर वाले ने हमारा साथ नहीं छोड़ा, वह हमारे साथ था. उसने मेरी मां, एक रिश्तेदार और मुझे मौके से बचाया.” नजाकत अहमद ने बचाई 11 पर्यटकों की जान सैयद आदिल हुसैन शाह के चचेरे भाई नजाकत अहमद शाह भी घटनास्थल पर मौजूद थे, उन्होंने तीन बच्चों सहित 11 पर्यटकों की जान बचाई. नजाकत चार जोड़ों और तीन बच्चों को कश्मीर यात्रा के अंतिम चरण में बैसरन ले गए थे. समूह के उस स्थान से निकलने से ठीक पहले गोलियों की आवाज सुनकर नजाकत सचेत हो गए और वह दो बच्चों के साथ जमीन पर लेट गये. नजाकत ने बताया “मेरी पहली चिंता पर्यटक परिवारों की सुरक्षा थी. मैंने दोनों बच्चों को लिया और जमीन पर लेट गया. यह इलाका बाड़ से घिरा हुआ था, इसलिए भागना आसान नहीं था. मैंने एक छोटा सा रास्ता देखा और परिवारों से उस रास्ते से बाहर निकलने को कहा. उन्होंने मुझसे पहले बच्चों को बचाने को कहा. मैं दोनों बच्चों को लेकर उस रास्ते से निकल गया और पहलगाम शहर की ओर भागा.” वापस आकर अन्य लोगों को निकाला नजाकत अहमद चाहते तो वहां से भाग सकते थे लेकिन उन्होंने अपनी जान की परवाह नहीं की. बच्चों को सुरक्षित स्थान पर पहुंचाने के बाद वह वापस मौके पर पहुंचे और बाकी लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला. नजाकत के निस्वार्थ कार्य की कहानी तब सामने आई जब पर्यटकों में शुमार अरविंद अग्रवाल ने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर नजाकत शाह के साथ अपनी और अपनी बेटी की तस्वीरें पोस्ट कीं. उन्होंने लिखा “आपने अपनी जान जोखिम में डालकर हमारी जान बचाई, हम नजाकत भाई का कर्ज कभी नहीं चुका पाएंगे.” आपने मानवता को जिंदा रखा- पर्यटक एक अन्य पर्यटक कुलदीप ने सोशल मीडिया पर लिखा “नजाकत भाई, आपने उस दिन न केवल मेरी जान बचाई, बल्कि आपने मानवता को भी जिंदा रखा. मैं आपको जीवन भर नहीं भूलूंगा.” इसी तरह टूरिस्ट गाइड साजद अहमद भट ने भी पर्यटकों को बचाने के लिए अपनी जान की परवाह नहीं की. एक शिशु को अपनी पीठ पर लेकर पहाड़ से नीचे उतरते हुए उनके वीडियो काफी प्रसारित हुए. Also Read: Jammu Kashmir: जम्मू कश्मीर में 4 संदिग्धों की तलाश में सुरक्षाबल, सर्च ऑपरेशन जारी The post दनादन गोलियों के बीच फरिश्ता बनकर आए ये लोग, पर्यटकों की जिंदगी के लिए लगा दी अपनी जान की बाजी appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Chaibasa News : जल संकट से सूखे पड़े हैं खेत, सब्जी का उत्पादन प्रभावित

चाईबासा. सदर (चाईबासा) प्रखंड मुख्यालय से करीब आठ किमी दूर सब्जी की खेती पर आश्रित कुइदबुसू गांव के लोग भारी जल संकट से जूझ रहे हैं. इन दिनों पड़ रही प्रचंड गर्मी से परेशानी दोगुनी हो गयी है. गांव में करीब पांच साल पहले पेयजल का पाइप बिछाया गया था. शुरुआत में दो-तीन घंटे का टेस्ट किया गया था. इसके बाद से पाइप सूखा पड़ा है. गांव के लोग चापाकल से प्यास बुझा रहे हैं. पानी के अभाव में खेत में लगी सब्जी भिंडी खराब होने लगी है. गांव में 125 कच्चे मकान, तीन को मिला आवास, कई बुजुर्ग पेंशन से वंचित गांव में 125 कच्चे मकानों में करीब 300 लोग रहते हैं. सभी को पक्के मकान की दरकार है. गांव के 20 से ज्यादा लोगों ने आवेदन किया थे, लेकिन मात्र तीन लोगों को आवास मिल सका है. तीन ग्रामीणों का अबुआ आवास निर्माणाधीन है. दर्जनभर से ज्यादा बुजुर्गों को पेंशन नहीं मिल रही है. गांव का नाला सूखने से खेती हुई मुश्किल गांव के ज्यादातर लोग मजदूरी और खेती पर निर्भर हैं. ग्रामीणों ने बताया कि गांव की मिट्टी खेती के लिए उपयुक्त है. यहां भिंडी सहित अन्य हरी सब्जियों की खेती होती है. पहाड़ के नीचे बसे गांव में एक नाला है, लेकिन गर्मियों में सूख गया है. खेती में पटवन नहीं हो पा रहा है. ग्रामीणों ने उक्त नाला को व्यवस्थित करने की मांग की है. यहां लोग मछली पालन भी कर सकते हैं. उक्त नाले में पानी कम कीचड़ ज्यादा है. …क्या कहते हैं ग्रामीण… गांव में डीप बोरिंग की व्यवस्था की जाये, तो लोग अच्छी तरह खेती कर पाएंगे. इससे लोगों को हरी सब्जियां मिलेंगी. ग्रामीणों की आमदनी बढ़ेगी. – महावीर बारी, ग्रामीण गांव में आवागमन के लिए पीसीसी सड़क का काम शुरू हुआ था, लेकिन करीब आठ साल से अधूरा है. बरसात में पैदल चलना भी मुश्किल है. – कृष्णा बारी, ग्रामीण गांव में आबादी के हिसाब से चापाकल नहीं है. साल भर पेयजल की समस्या रहती है. प्रशासन कम से कम 4-5 चापाकलों की व्यवस्था करे. – प्रेमलाल बारी, ग्रामीण गांव में पेयजल पूर्ति की मुकम्मल व्यवस्था नहीं है. करीब पांच साल पहले करोड़ों खर्च कर पाइपलाइन बिछायी गयी, लेकिन लाभ नहीं मिल रहा है. – सतारी बारी, ग्रामीण गांव में मात्र तीन लोगों को अबुआ आवास मिला है. कई बार विधायक प्रतिनिधि से शिकायत की गयी है, लेकिन कोई फायदा नहीं हुआ. – चंद्रमोहन बारी, ग्रामीण मैंने वृद्धा पेंशन के लिए आवेदन किया, लेकिन लाभ नहीं मिल नाया है. मेरी उम्र 75 वर्ष हो गयी है. कई बार प्रखंड कार्यालय भी गया. – मानी बारी, ग्रामीण मेरी उम्र 80 वर्ष से ज्यादा है. करीब 20 साल पहले आवेदन किया था. आज तक वृद्धा पेंशन नहीं मिली. परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है. – दुर्गाचरण बारी, ग्रामीण गांव के लोग बुनियादी समस्याओं से जूझ रहे हैं. न वृद्धावस्था पेंशन मिल रही, न अबुआ आवास. ग्रामीण पानी की समस्या से जूझ रहे हैं. – शिवलाल बारी, ग्रामीणB डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post Chaibasa News : जल संकट से सूखे पड़े हैं खेत, सब्जी का उत्पादन प्रभावित appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

West Singhbhum News : गर्मी से स्कूली बच्चे, मजदूर व रिक्शा-ठेला चालकों की जान आफत में, व्यवसायी प्रभावित

चाईबासा. पश्चिमी सिंहभूम जिला समेत चाईबासा में बीते कुछ दिनों से आसमान से आग बरस रही है. चिलचिलाती धूप व तपिश से आम जन जीवन अस्त-व्यस्त है. शुक्रवार को चाईबासा का अधिकतम तापमान 43 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया. जानलेवा गर्मी से स्कूली छात्र-छात्राएं, मजदूर व रिक्शा-ठेला चालकों की जान आफत में है. गर्मी के कारण व्यवसाय प्रभावित हो रहा है. लोग घर से निकलने से कतरा रहे हैं. गर्मी के कारण लोग बीमार (हीट स्ट्रोक आदि) पड़ रहे हैं. दोपहर में सूरज की तपिश असहनीय है. लोग सुबह जल्दी या देर शाम के बाद बाहर निकल रहे हैं. जिला अस्पताल में मरीज बढ़े, धूप से बचने की सलाह गर्मी के कारण लोग बीमार पड़ रहे हैं. जिले में डायरिया, बुखार, सर्दी-जुकाम, कमजोरी व ब्लड प्रेशर के मरीजों की संख्या बढ़ रही है. सदर अस्पताल चाईबासा में प्रत्येक दिन औसतन 300 से अधिक मरीज इलाज कराने पहुंच रहे हैं. शुक्रवार को ओपीडी के रजिस्ट्रेशन कक्ष में 271 से अधिक मरीजों ने रजिस्ट्रेशन (पंजीकरण) किया. अस्पताल में चिकित्सक उन्हें धूप व गर्मी से बचने के लिए सलाह दे रहे हैं. गर्मी से पेट में संक्रमण का खतरा रहता है अस्पताल में अधिकतर मरीज कमजोरी, पेट व बदन दर्द, ब्लड प्रेशर, बुखार, त्वचा संबंधी शिकायत लेकर आ रहे हैं. गर्मी से पेट में संक्रमण का खतरा बढ़ जाता है. तेज धूप में घर से बाहर निकालने से पहले पूरी तरह पानी पीयें. बाहर निकलने पर लू लगने का खतरा रहता है. चिकित्सकों की सलाह पर ही दवा का सेवन करें. – डॉ गजेंद्र नायक, फिजिशियन लू का लक्षण शरीर में पसीना आना, बेचैनी, सिर में चक्कर, तेज बुखार, शरीर में कमजोरी आदि. लू से कैसे बचें तेज धूप में घरों से बाहर न निकलें, बहुत जरूरी हो तो सिर पर कपड़ा डालकर निकलें, फुल बांह का कपड़ा पहनें, पानी अधिक मात्रा में पीयें, खान-पान पर ध्यान दें, बीमार होने पर तत्काल डॉक्टर से मिलें, ओआरएस का घोल लें, धूप से आने के बाद तुरंत ठंडा पानी न पीयें, हमेशा पानी पीते रहें. स्वास्थ्य केंद्रों में व्यवस्था की गयी जिले के सभी सीएचसी और प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों में मरीजों के उपचार के लिए व्यवस्था की गयी है. ओआरएस समेत दवा की कमी है. स्वास्थ्य केंद्रों को दवा उपलब्ध करायी गयी है. सभी चिकित्सकों को गर्मी से बचाव के लिए अलर्ट किया गया है. – डॉ सुशांतो कुमार माझी, सिविल सर्जन, चाईबासा. ———————सदर अस्पताल के ओपीडी में मरीजतिथि संख्या15 अप्रैल 36916 अप्रैल 37117 अप्रैल 32218 अप्रैल 28119 अप्रैल 30921 अप्रैल 36322 अप्रैल 36623 अप्रैल 32724 अप्रैल 30125 अप्रैल 271 डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post West Singhbhum News : गर्मी से स्कूली शिशु, मजदूर व रिक्शा-ठेला चालकों की जान आफत में, व्यवसायी प्रभावित appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

West Singhbhum News : गुड़गांव नदी सूखी, 23 घरों में एक माह से जलापूर्ति ठप

मझगांव. पश्चिमी सिंहभूम जिले में पड़ रही प्रचंड गर्मी से जनजीवन बेहाल है. मझगांव प्रखंड की गुड़गांव नदी सूख गयी है. ऐसे में मझगांव प्रखंड ग्रामीण जलापूर्ति योजना लगभग एक महीने से बंद है. प्रखंड की तीन पंचायतों (बलियापोसी, पड़सा व मझगांव) के दर्जनों गांव के लगभग 2300 परिवार जल संकट से जूझ रहे हैं. 43 डिग्री की चिलचिलाती गर्मी में लोगों को पानी के लिए जद्दोजहद करना पड़ता है. ज्ञात हो कि लगभग तीन माह पूर्व 22 जनवरी को उपायुक्त कुलदीप चौधरी, मझगांव विधायक निरल पुरती व पीएचइडी सहित जिला के वरीय पदाधिकारियों ने योजना का निरीक्षण किया था. इस दौरान कई खामियां मिली थीं. उपायुक्त ने पेयजल एवं स्वच्छता विभाग के पदाधिकारी को फटकार लगायी थी. इसकी जांच के लिए टीम बनाने की बात कही थी. हालांकि, तीन माह के बाद भी कुछ नहीं हुआ. बीते तीन माह में 10 दिन भी नहीं मिला पानी बीते तीन महीने में ग्रामीणों को जलापूर्ति योजना से मुश्किल से 10 दिन पानी मिल पाया है. विभाग के कर्मी नदी में पानी नहीं रहने का बात कह कर मामले को खत्म कर देते हैं. इसे लेकर ग्रामीणों ने कई बार प्रशासन से शिकायत की है. हर वर्ष मार्च से मई तक रहती है समस्या बताया जाता है कि 4 से 5 वर्ष पूर्व पानी की सप्लाई शुरू हुई थी. तब से हर साल मार्च-अप्रैल व मई में लोगों को पानी नहीं मिलता है. कई बार विभाग में शिकायत के बाद भी कुछ नहीं होता है. नदी में जल जमाव के लिए कोई पहल नहीं की गयी है. इसे लेकर ग्रामीणों में काफी आक्रोश में है. …क्या कहते हैं लोग… क्षेत्र के लोगों को पानी नहीं मिलने से काफी परेशानी हो रही है. नदी में डैम निर्माण के लिए विभाग के सचिव को आवेदन दिया गया है. – लंकेश्वर तामसोय, जिप सदस्य, मझगांव पानी के लिए काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है. विभाग को तत्काल समस्या का समाधान करना चाहिए. – मुमताज हुसैन, ग्रामीण लगभग दो महीना पूर्व से पानी नहीं मिल रहा है. लगभग एक किलोमीटर दूर दूसरे गांव से पानी लाकर परिवार चला रहे हैं. – सोमवारी बिरुवा, सानपड़सा पानी नहीं मिलने से सबसे ज्यादा परेशानी स्कूली बच्चों को हो रही है. जनप्रतिनिधि और विभाग अविलंब पानी दिलाने का कार्य करें. – किशोर पिंगुवा, सानपड़सा …कोट… नदी में पानी बिलकुल नहीं है. इसके कारण सप्लाई नहीं दी जा रही है. हालांकि, विभाग ने डैम निर्माण के लिए दो बार सर्वे किया है. – नरेश कुमार, साइट इंचार्जB डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post West Singhbhum News : गुड़गांव नदी सूखी, 23 घरों में एक माह से जलापूर्ति ठप appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Chaibasa News : लाल चेहरा व पसीने से तरबतर घर पहुंच रहे बच्चे, सुबह 11 बजे तक स्कूल चलाने की मांग

चाईबासा. आग बरस रही गर्मी से सर्वाधिक स्कूली शिशु प्रभावित हैं. दोपहर में छुट्टी के बाद स्कूल से घर पहुंचने में बच्चों की हालत खराब हो जा रही है. बच्चों के चेहरे लाल व शरीर पसीने से तरबतर रह रहा है. स्कूल से निकलते ही शिशु बैग या किसी कपड़ों से सिर ढंक रहे हैं. हालांकि, शिक्षा विभाग ने स्कूल के समय में परिवर्तन किया है. वहीं, अभिभावकों का कहना है कि स्कूलों में 11 बजे छुट्टी हो जानी चाहिए. इसके बाद स्थिति विकराल हो जाती है. मध्याह्न 12 बजे के बाद घर से निकलना घातक है. कई विद्यालयों का पोषक क्षेत्र 10 किलोमीटर की परिधि में है. ऐसे में बच्चों को इतनी दूरी तय करना खतरनाक है. …क्या कहते हैं शिशु… मेरा गांव स्कूल से 16 किलोमीटर दूर है. आने-जाने में समस्या है. धूप में शरीर गर्म हो जाता है. सड़क के किनारे पानी नहीं मिलता है. लू चलने से बेहोशी जैसा लगता है. गमछा के सहारे विद्यालय आना जाना पड़ता है. – शिवलाल कोड़ाह, छात्र भीषण गर्मी में विद्यालय से लौटना बहुत तकलीफदेह है. घर से विद्यालय की दूरी लगभग 10 किलोमीटर है. सुबह बिना नाश्ता के आना पड़ता है. ऐसे में भूख लग जाती है. कक्षा में बिजली कटने पर गर्मी लगती है. – नागुरी कुदादा, छात्रा गर्मी व प्रचंड धूप से परेशान हूं. छात्र बेहद परेशान हैं. स्कूल आने-जाने में लू लगने का खतरा रहता है. तपती धूप में लगता है शरीर जल रहा है. नये समय के बाद भी स्थिति खराब है. जानलेवा गर्मी है. – नीतीश कुमार, छात्र अप्रैल में ही तापमान 43 डिग्री पार कर रहा है. गर्मी अत्यधिक बढ़ने से उमस भी है. 12 बजे के बाद स्कूल से जाने के समय में और धूप लगती है. लू लगने का खतरा है. घर पहुंचने पर बेहोशी जैसा लगता है. – अभिषेक ठाकुर , छात्रB डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post Chaibasa News : लाल चेहरा व पसीने से तरबतर घर पहुंच रहे शिशु, सुबह 11 बजे तक स्कूल चलाने की मांग appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Chaibasa News : वकील के साथ मारपीट मामले में तीनों आरोपियों ने कोर्ट में किया सरेंडर

चाईबासा. चाईबासा के न्यू कॉलोनी नीमडीह में अधिवक्ता के साथ मारपीट कर जानलेवा हमला करने के मामले में तीन आरोपियों ने ढाई साल बाद न्यायालय में आत्मसमर्पण कर दिया. प्रधान न्यायाधीश के आदेश पर पुलिस ने तीनों आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया. आरोपियों में सदर थाना क्षेत्र के न्यू कॉलोनी नीमडीह निवासी श्रीकांत पोद्दार, उसकी पत्नी रिया देवी और मां पार्वती पोद्दार शामिल हैं. आरोपियों द्वारा उच्च न्यायालय रांची में जमानत के लिए अर्जी दाखिल की गयी थी. वहां से जमानत रद्द होने के बाद सुप्रीम कोर्ट का शरण लिया. सुप्रीम कोर्ट में भी आवेदन रद्द कर दिया गया. घटना 24 अक्तूबर 2022 की है. आरोपियों द्वारा अधिवक्ता अमित कुमार आयकत, उसकी पत्नी संध्या देवी और भाई बैद्यनाथ आयकत पर जानलेवा हमला किया गया था. मारपीट में अधिवक्ता अमित कुमार आयकत गंभीर रूप से घायल हो गये थे. उनकी पसली की हड्डी टूट गयी थी. घायल अमित कुमार आयकत के बयान पर 24 अक्तूबर 22 को सदर थाना में तीनों के खिलाफ जानलेवा हमला करने का मामला दर्ज किया गया. घटना के बाद से तीनों आरोपी फरार चल रहे थे. न्यायालय के आदेश पर आरोपियों के घर में कुर्की-जब्ती की गयी थी. दर्ज मामले में बताया गया था कि गली में आरोपियों द्वारा गोबर से भरी बाल्टी रख दी गयी थी. इसको अधिवक्ता अमित कुमार आयकत द्वारा हटाने के लिए कहने पर उनके साथ तीनों उलझ गये और मारपीट करने लगे. हल्ला सुनकर अधिवक्ता की पत्नी संध्या देवी और छोटे भाई बीच बचाव करने आये तो उनलोगों के साथ भी मारपीट की गयी. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post Chaibasa News : वकील के साथ मारपीट मामले में तीनों आरोपियों ने कोर्ट में किया सरेंडर appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Deoghar news : केबल पैनल में आग लगने से सिंग्नल में आयी खराबी, विलंब से चलीं ट्रेनें

प्रतिनिधि, जसीडीह . जसीडीह-झाझा स्टेशन के बीच लाहावन हॉल्ट के समीप शुक्रवार की दोपहर को अचानक केबल पैनल में आग लग गयी. इस कारण उक्त स्थान के सिंग्नल में खराबी आ गयी. इससे अप व डाउन लाइन में ट्रेनों के परिचालन पर आंशिक रूप से असर पड़ा. इससे रेल यात्रियों को परेशानियों का सामना करना पड़ा, जिससे डाउन लाइन के 63510 झाझा-वर्धमान पैसेंजर डेढ़ घंटे,13332 पटना-धनबाद इंटरसिटी एक्सप्रेस 40 मिनट, 22644 पटना-एरनाकुलम एक्सप्रेस आधा घंटा व अप की 12303 पूर्वा एक्सप्रेस एक घंटे, 18183 टाटा-बक्सर सुपर एक्सप्रेस 2 घंटे, 12327 उपासना एक्सप्रेस एक घंटे, 12235 हमसफर एक्सप्रेस आधा घंटा विलंब से चली. रेलवे से मिली जानकारी के अनुसार लाहावन हॉल्ट के समीप पोल संख्या 337/29-338/1 के बीच में लगे केबल पैनल में दोपहर 12:17 में अचानक आग लग गयी थी. घटना की जानकारी स्टेशन के पदाधिकारी को मिलने पर घटनास्थल पर पहुंच कर आग को काफी मशक्कत के बाद बुझाया गया. आग के कारण सिग्नल खराब हो गया. इसके बाद रेलवे ने ट्रेनों का परिचालन कागजी प्रक्रिया के माध्यम से कराया. इसके बाद सिग्लन विभाग के कर्मचारियों ने इसकी मरम्मत कर ठीक किया. ट्रेनों के लेट परिचालन से रेल यात्री को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post Deoghar news : केबल पैनल में आग लगने से सिंग्नल में आयी खराबी, विलंब से चलीं ट्रेनें appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

उत्कृष्ट काम करने वाली एएनएम को किया सम्मानित

सारवां. प्रखंड सीएचसी सभागार में शुक्रवार को प्रभारी चिकित्सा प्रभारी डाॅ बीके सिन्हा की देखरेख में विश्व मलेरिया दिवस मनाया गया. इस अवसर पर मलेरिया जैसी बीमारी पर नियंत्रण पाने, मलेरिया उन्मूलन के लिए गांव में जागरुकता अभियान चलाने के साथ अन्य जानकारी दी गयी. मलेरिया निरीक्षक ने उपस्थित लोगों को मलेरिया से बचाव के लिए नियमित मच्छरदानी का प्रयोग करने, घर के आसपास गंदे पानी को जमा नहीं होने देने, बुखार होने पर उसकी जांच कराने की जानकारी देते हुए कहा मलेरिया व फाइलेरिया वेक्टर जनित रोग है, जो मच्छरों के काटने से फैलता है. इस अवसर पर सीएचओ, एएनएम, एमपीडब्लू, सहिया व दवा प्रशासक को मलेरिया व फाइलेरिया के नियंत्रण को लेकर निरोधात्मक कार्रवाई करने को कहा गया. वहीं, वेक्टर जनित रोगों को लेकर बेहतर कार्य करने वाली सेविका, सहिया, एएनएम को प्रशस्ति-पत्र देकर सम्मानित किया गया. मौके पर डाॅ अनुराधा, सीएचओ संतोष प्रमाणिक, बीडीएम प्रशांत कुमार, सेविका रिंकू देवी, सहिया नीलम नायक, मंजू देवी आदि मौजूद थे. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post उत्कृष्ट काम करने वाली एएनएम को किया सम्मानित appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Gopalganj News : मीरगंज में अपराध की योजना बना रहे तीन बदमाश हथियार के साथ पुलिस के हत्थे चढ़े

उचकागांव. मीरगंज पुलिस ने गुरुवार की शाम बड़ी कार्रवाई करते हुए लूट की योजना बना रहे तीन बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया. यह कार्रवाई हरखौली उत्तर टोला में सलेमपट्टी रेलवे ढाला के पास की गयी, जहां तीनों बदमाश एक कट्टा और पांच कारतूस के साथ पकड़े गये. प्रेस कॉन्फ्रेंस में दी गयी जानकरी गिरफ्तार बदमाशों की पहचान हथुआ थाना क्षेत्र के बरवां कपरपुरा निवासी आदित्य सिंह, मीरगंज थाना क्षेत्र के पिपरा खास निवासी राम अयोध्या डोम का पुत्र कल्लू डोम व हरखौली उत्तर टोला वार्ड संख्या आठ निवासी वीरेंद्र मांझी के पुत्र विवेक कुमार के रूप में हुई है. शुक्रवार को मीरगंज थाना परिसर में आयोजित प्रेस वार्ता में इंस्पेक्टर सह प्रभारी एसडीपीओ सुजीत कुमार ने बताया कि पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि कुछ बदमाश लूट की योजना बना रहे हैं. उसी सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने हरखौली उत्तर टोला में छापेमारी की और तीनों बदमाशों को हथियार के साथ दबोच लिया. बदमाश दिन में बनाते प्लान और फिर देते घटना को अंजाम पुलिस गिरफ्त में आये तीनों बदमाशों की आपराधिक इतिहास को खंगाल रही है. इंस्पेक्टर सह प्रभारी एसडीपीओ ने बताया कि गिरफ्तार बदमाश लूट की वारदात को अंजाम देते रहे हैं. ये दिन में लूट की योजना बनाकर वारदात को अंजाम देते थे. तीनों बदमाशों पर मीरगंज थाने में कोई मामला दर्ज नहीं है, लेकिन पुलिस इनकी कुंडली को खंगाल रही है. 23 अप्रैल को हुई लूट के बाद पुलिस ने छापेमारी की थी तेज मालूम हो कि 23 अप्रैल को मीरगंज शहर के बाइपास रोड में बदमाशों ने एक बाइक सवार से बाइक, नकद व मोबाइल लूट लिये थे. उसके बाद पुलिस बदमाशों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी कर रही है. इस बीच उक्त तीन बदमाश पुलिस के हत्थे चढ़ गये. छापेमारी टीम में थानाध्यक्ष अनिल कुमार,मनोज कुमार सिंह, प्रवीण कुमार, दीपिका कुमारी व विनीत विनायक के साथ पुलिसकर्मी शामिल थे. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post Gopalganj News : मीरगंज में अपराध की योजना बना रहे तीन बदमाश हथियार के साथ पुलिस के हत्थे चढ़े appeared first on Naya Vichar.

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top