Hot News

November 10, 2025

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

gopalganj news : यहां तो कलेक्ट्रेट भी सुरक्षित नहीं, आपकी बाइक पर है चोरों की नजर

गोपालगंज. जिले में वाहन चोरी की घटनाएं रुकने का नाम नहीं ले रही. बाइक चोरों के आगे पुलिस लाचार दिख रही है. बाइक चोरी की घटना के पीछे शराब तस्करों का बड़ा नेटवर्क काम कर रहा है, जिसे पता लगाने में पुलिस के पसीने छूट रहे. खुलासा नहीं कर पाने से अब पुलिस की कार्यप्रणाली पर लोग उंगली उठाने लगे हैं. चोर किसी न किसी इलाके में हर दिन वाहन उड़ा ले जा रहे हैं. अब तो कलेक्ट्रेट तक सुरक्षित नहीं है. जहां एसपी कार्यालय है. पुलिस की आवाजाही के बीच चोर बाइक को उड़ा ले जा रहे हैं. प्रशासनी कर्मी तक के वाहन चोरों के निशाने पर हैं. शहरी क्षेत्र से लेकर ग्रामीण इलाकों में वाहन चोरों की सक्रियता काफी बढ़ गयी है. कलेक्ट्रेट परिसर से लेकर अस्पताल चौक, पोस्ट ऑफिस चौक, चिराई घर के आसपास इस साल अभी तक डेढ़ दर्जन से अधिक वाहनों की चोरी हो चुकी है. जनवरी से अक्तूबर तक 27 चारपहिया वाहनों की चोरी जनवरी से लेकर अक्तूबर माह तक चोरों ने जिले के विभिन्न इलाकों से 165 बाइक चोरी की घटनाओं को अंजाम दिया. 27 चारपहिया वाहन भी इस अवधि में चोरी की घटनाएं हुईं. इसके बावजूद पुलिस वाहन चोरी के बढ़ते मामले पर लगाम लगाने की कारगर व्यवस्था नहीं कर सकी है. वाहन चोरों की सक्रियता काफी बढ़ गयी है. हर दूसरे दिन वाहन चोरी की वारदात आंकड़े बताते हैं कि पूरे जिले में इस साल प्रत्येक 48 घंटे में वाहन चोरी की कोई न कोई घटना हुई है. दो-चार मामलों को छोड़ अधिकांश मामलों का खुलासा कर पाने में पुलिस अबतक विफल रही है. जिला मुख्यालय के साथ ही सुदूर ग्रामीण इलाकों में भी वाहन चोरी के मामले बढ़ते जा रहे हैं. हद तो यह कि कई वाहन चोरी के मामलों में चोरों का पता लगा पाने में विफल रहने पर पुलिस घटना को सत्य, लेकिन सूत्रहीन बताकर जांच बंद कर दे रही है. ऐसे में कई चोरी के मामले पुलिस की फाइलों में ही दफन होकर रह जाते हैं. पुलिस कप्तान ने कहा- हो रही कार्रवाई पुलिस कप्तान अवधेश दीक्षित ने बताया कि बाइक चोरी की घटना को गंभीरता से लेकर पुलिस जांच कर रही है. कुछ गैंग पर काम चल रहा है. जल्दी ही परिणाम भी आने लगेंगे. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post gopalganj news : यहां तो कलेक्ट्रेट भी सुरक्षित नहीं, आपकी बाइक पर है चोरों की नजर appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

gopalganj news : बरौली में शौचालय के टंकी सफाई के दौरान दो मजदूरों की मौत

बरौली. बरौली थाना क्षेत्र के चैनपुर गांव में शौचालय की सफाई करने के दौरान टंकी में एक मजदूर के गिरने व उसे बचाने के दौरान दो मजदूरों की मौत हो गयी. आसपास के लोगों ने बदरदेह के मुखिया को सूचना दी. मौके पर ग्रामीणों ने दोनों मजदूरों को बचाने का प्रयास किया. लेकिन, उनको बचाया नहीं जा सका. इतने में पुलिस को सूचना मिली, तो थानेदार पुलिस बल के साथ पहुंच गयी. तत्काल जेसीबी मंगाकर शव को निकाला गया. टंकी में पानी व गैस भरे होने से मौत की बात सामने आयी है. उधर, परिवार के लोग घर छोड़कर फरार हो गये. प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि चैनपुर गांव के अमित चौहान के घर के शौचालय की टंकी की सफाई करने के लिए सोमवार की शाम 4:30 बजे धर्मपरसा गांव के रहने वाले संदीप बांसफोर (30 वर्ष) व मुकेश बांसफोर (23 वर्ष) अन्य मजदूरों के साथ शॉकिंग मशीन लेकर पहुंचे. सफाई के दौरान शाम छह बजे मुकेश बांसफोर का पैर फिसलने से टंकी में गिर गया. उसे देख संदीप बांसफोर बचाने के क्रम में टंकी में चला गया. दोनों की मौत हो गयी. मौजूद अन्य मजदूरों के हल्ला करने पर आसपास के लोग दौड़े. बचाने की कोशिश की. शाम सात बजे बरौली के थानेदार अणिमा राणा के पहुंचने पर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराने की प्रक्रिया शुरू हो गयी. जांच के दौरान मकान मालिक अमित चौहान की तलाश शुरू हो गयी है. छह माह पहले हुई थी मुकेश की शादी, परिजनों में मचा कोहराम बरौली. बतरदेह पंचायत के चैनपुर गांव में सफाई के दौरान शौचालय की टंकी में डूबकर मुकेश की मौत ने पूरे इलाके को स्तब्ध कर दिया है. मुकेश की शादी सिर्फ छह माह पहले ही हुई थी. घटना की समाचार जैसे ही मांझा थाने के धर्मपरसा स्थित उसके पैतृक गांव में पहुंची, घर में चीख-पुकार मच गयी. पत्नी रो-रोकर बार-बार बेहोश हो जा रही थी. परिजन उसे संभाल भी नहीं पा रहे थे. गांव के लोगों ने बताया कि शादी के बाद मुकेश ने अपने सपनों का घर बसाने की शुरुआत ही की थी, लेकिन इतनी कम उम्र में यूं अचानक सब कुछ खत्म हो जाना किसी के लिए भी स्वीकार कर पाना मुश्किल है. संदीप व मुकेश की दोस्ती ऐसी कि मौत भी ले गयी साथ मांझा थाने के धर्मपरसा गांव के दो दोस्त संदीप और मुकेश ने सचमुच ””””एक साथ जीने-मरने”””” की कसम पूरी कर दी. दोनों की वर्षों पुरानी दोस्ती पूरे इलाके में मिसाल थी. जिस घर में शौचालय की टंकी की सफाई करनी होती, लोग इन्हीं का नाम लेते. दोनों मिलकर मेहनत से काम करते और हर घर से शाबासी पाते. सोमवार को बरौली के चैनपुर गांव में हुई दुर्घटना में दोनों की एक साथ हुई मौत ने पूरे जिले को स्तब्ध कर दिया. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post gopalganj news : बरौली में शौचालय के टंकी सफाई के दौरान दो मजदूरों की मौत appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

महाप्रबंधक कार्यालय के समक्ष धरना 18 को

खलारी. राष्ट्रीय कोलियरी मजदूर संघ इंटक के द्वारा मधुकॉन कंपनी में असंगठित मजदूरों को न्याय दिलाने के मांग को लेकर 18 नवंबर को महाप्रबंधक कार्यालय के समझ एकदिवसीय धरना दिया जाएगा. इस संबंध में संघ के एरिया सचिव अब्दुल्ला अंसारी ने एनके महाप्रबंधक को एक पत्र दिया है. पत्र के माध्यम से कहा है कि एन के एरिया में काम कर रही मधुकॉन कंपनी के द्वारा एनके क्षेत्र में कार्य कर रहे असंगठित मजदूरों का बोनस दुर्गा पूजा एवं दीपावली बीत जाने के बाद भी भुगतान नहीं किया गया है. मजदूरों को प्रत्येक दिन 12 से 15 घंटा काम कराया जाता है और एक दिन का वेतन 400 रुपये की दर से भुगतान किया जा रहा है तथा एनके एरिया अंतर्गत मधुकॉन प्रोजेक्ट में आज भी वहां मजदूरों के साथ अत्याचार और शोषण हो रहा है. जिसके कारण बीते चार नवंबर को वहां कार्य कर रहे ठेका मजदूर सुखदेव गंझू की गिर कर दर्दनाक मौत हो गयी. जबकि हमारी यूनियन के द्वारा पूर्व में 8 घंटे के बजाय 12 घंटे कराये जा रहे कार्य के विरोध में आंदोलन किया था, बावजूद सुधार नही हुआ. संघ असंगठित मजदूर पर हो रहे अत्याचार और शोषण के खिलाफ संघ 18 नवंबर को विशाल धरना देगा. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post महाप्रबंधक कार्यालय के समक्ष धरना 18 को appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

सलगी पंचायत में अस्पताल, सड़क और जलमीनार की स्थिति पर जतायी चिंता

कुड़ू़ उपायुक्त डॉ कुमार ताराचंद की अध्यक्षता में सोमवार को ऑनलाइन माध्यम से पंचायत कर गोइठ कार्यक्रम आयोजित किया गया. कार्यक्रम में सलगी पंचायत की मुखिया सुमित्रा कुमारी ने पंचायत की विभिन्न समस्याओं को विस्तार से रखा. उपायुक्त ने सभी मुद्दों का संज्ञान लेते हुए शीघ्र समाधान का भरोसा दिलाया. मुखिया ने बताया कि सलगी पंचायत में करीब छह वर्ष पूर्व चार करोड़ रुपये की लागत से अस्पताल भवन का निर्माण किया गया था, लेकिन आज तक वहां किसी डॉक्टर या नर्स की नियुक्ति नहीं हुई है. इसके कारण ग्रामीणों को सामान्य बीमारियों के इलाज के लिए भी कुड़ू या लोहरदगा प्रखंड मुख्यालय का रुख करना पड़ता है. उन्होंने कहा कि रोचो गांव के महुआ टोली में लगभग आठ वर्षों से जलमीनार खराब पड़ा है. कई बार आवेदन देने के बावजूद विभाग की ओर से कोई कार्रवाई नहीं हुई, जिससे लोगों को पीने के पानी की भारी किल्लत झेलनी पड़ रही है. इसी तरह पंचायत भवन सलगी से धौरा स्थित वासुदेव उरांव के घर तक करीब तीन किलोमीटर सड़क जर्जर स्थिति में है, जिससे वाहनों का चलना तो दूर, पैदल आवाजाही भी मुश्किल हो गयी है. मुखिया ने ग्राम सलगी सहिया बगीचा से गुड्डू बैठा के घर होते हुए प्रमोद उरांव के घर तक एक किलोमीटर सड़क निर्माण तथा सलगी जोगा टोली से नवाड़ी में लिलकु गंझू के घर तक सड़क बनाने की मांग की. उपायुक्त ने सभी समस्याओं के समाधान का भरोसा दिलाया. मौके पर बिरेंद्र भगत, श्रीवास्तव भगत सहित अन्य ग्रामीण मौजूद थे. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post सलगी पंचायत में अस्पताल, सड़क और जलमीनार की स्थिति पर जतायी चिंता appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

धान कटाई में मशीनें बनीं किसानों की पहली पसंद, मजदूरी दर में भी बढ़ोतरी

कैरो़ मोंथा चक्रवात के बाद मौसम साफ होते ही कैरो प्रखंड क्षेत्र के किसानों ने धान की कटाई शुरू कर दी है. खेतों में एक बार फिर रौनक लौट आयी है. इस बार किसानों ने परंपरागत तरीके के बजाय आधुनिक मशीनों से धान की कटाई और मिसाई शुरू की है. अब किसानों को मजदूरों पर पहले जैसी निर्भरता नहीं रह गयी है. खेतों में पूरी तरह पके धान की तेजी से कटाई की जा रही है. कई जगहों पर मजदूरों और मशीनों दोनों से कार्य चल रहा है. धान की कटाई के साथ ही किसान गेहूं की बुवाई की तैयारी में भी जुट गये हैं. अधिकांश किसान खेतों में ही थ्रेसर मशीन से धान की मिसाई कर रहे हैं और वहीं से सीधे धान की बिक्री भी कर दे रहे हैं. पहले जहां खलिहानों में धान के बड़े-बड़े गांज देखने को मिलते थे, अब खेतों से ही मिसाई कर ली जाती है, जिससे खलिहानों की रौनक गायब हो गयी है. आधुनिक उपकरणों के उपयोग से खेती में काफी सुविधा : किसानों का कहना है कि आधुनिक उपकरणों के उपयोग से खेती में काफी सुविधा हुई है. पहले धान की कटाई और मिसाई में एक माह से अधिक समय लगता था़ वहीं, अब कुछ ही दिनों में पूरा काम खत्म हो जाता है. मजदूरों की भी कमी महसूस नहीं होती. इस वर्ष स्त्री मजदूर धान कटाई के लिए 250 से 300 रुपये प्रतिदिन ले रहीं हैं, जबकि मशीन से धान की कटाई 800 से 900 रुपये प्रति घंटा और मिसाई 1200 रुपये प्रति घंटा की दर से की जा रही है. एक घंटे में मशीन से एक एकड़ धान की कटाई और लगभग 50 से 60 बोरा धान की मिसाई हो जाती है. किसानों का कहना है कि बढ़ती मजदूरी और मजदूरों की कमी के बीच आधुनिक मशीनें खेती के लिए वरदान साबित हो रहीं हैं. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post धान कटाई में मशीनें बनीं किसानों की पहली पसंद, मजदूरी दर में भी बढ़ोतरी appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

टेस्ट में स्पिनरों के इस्तेमाल पर घिरे शुभमन गिल, दक्षिण अफ्रीका टेस्ट से पहले मिली बड़ी चेतावनी

IND vs SA: हिंदुस्तान के युवा टेस्ट कप्तान शुभमन गिल की कप्तानी में टीम इंडिया अब तक टेस्ट सीरीज हारा तो नहीं है, लेकिन उनके स्पिनरों के इस्तेमाल के तरीके पर सवाल जरूर उठे हैं. अनुभवी पूर्व हिंदुस्तानीय ऑलराउंडर रविचंद्रन अश्विन ने शुभमन गिल की टेस्ट कप्तानी की एक बड़ी खामी उजागर करते हुए कहा कि स्पिनरों का उनका प्रबंधन औसत से कमतर रहा है. यह एक ऐसा पहलू है, जिसमें उन्हें स्पिनरों को और प्रभावी ढंग से रोटेट करना सीखकर सुधार करना होगा. शुभमन ने पहली बार इंग्लैंड दौरे पर कप्तानी की कमान संभाली थी, जहां हालात ज्यादातर तेज गेंदबाजों के अनुकूल थे. हालांकि, उनके लिए असली चुनौती वेस्टइंडीज के खिलाफ घरेलू मैदान पर दूसरे दौरे में आई, जहां स्पिनरों के इस्तेमाल में उन्हें परेशानी हुई. Shubman Gill receives a major warning ahead of South Africa Test criticising to use of spinners इस बात के लिए अश्विन ने की गिल की आलोचना स्पोर्ट्स के आधुनिक महान खिलाड़ियों में से एक अश्विन ने हिंदुस्तान और दक्षिण अफ्रीका के बीच शुरुआती टेस्ट मैच के पहले गिल की कप्तानी पर विचार किया और पिछली सीरीज में स्पिनरों को विकेट लेने के लिए लंबे समय तक मौका न देने के उनके दृष्टिकोण की आलोचना की. उन्होंने अपने ‘ऐश की बात’ कार्यक्रम में कहा, ‘अक्षर का टीम में होना ठीक है. अगर पिच पूरी तरह से टर्निंग है और आप किसी तेज गेंदबाज को हल्का खिलाना चाहते हैं, तो वह आ सकता है. याद रखें कि टेस्ट मैचों में उसकी बल्लेबाजी को कम करके आंका जाता है, लेकिन (11 में से) एक अतिरिक्त स्पिनर होने से आपको गेंदबाजों को बाएं और दाएं घुमाना होगा.’ गेंदबाजों को रोटेट करने का तरीका सही नहीं अश्विन ने आगे कहा, ‘पिछली सीरीज में भी शुभमन का गेंदबाजों को रोटेट करने का तरीका सही नहीं था. वह स्पिनरों को लंबे स्पैल नहीं दे रहे थे. आपको लगता है कि गेंदबाज छोटे स्पैल में विकेट ले लेंगे, लेकिन टेस्ट मैचों में ऐसा नहीं होता. मेरा मानना ​​है कि पांच गेंदबाज आपको पर्याप्त संतुलन देंगे.’ दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ पहले टेस्ट से पहले, अश्विन ने हिंदुस्तान के स्पिन गेंदबाजी विकल्पों पर चर्चा की और बताया कि टीम का संतुलन और परिस्थितियां जडेजा, कुलदीप, वॉशिंगटन और अक्षर जैसे स्पिनरों के चयन को कैसे प्रभावित करेंगी. जडेजा नहीं होंगे, तभी अक्षर को मिलेगा मौका उन्होंने कहा, ‘यह सब परिस्थितियों पर निर्भर करेगा. गेंद शायद ज्यादा टर्न न करे. इसलिए आपको तय करना होगा कि आप कितने स्पिनर चाहते हैं. समस्या यह है कि जडेजा तय हैं और कुलदीप को स्पोर्ट्सना होगा. वॉशिंगटन सुंदर भी स्पोर्ट्सेंगे. अक्षर को मौका तभी मिलेगा जब जडेजा नहीं होंगे, यह बिल्कुल साफ है. अगर आप बहुत ज्यादा स्पिनर खिलाते हैं तो रोटेशन एक समस्या होगी.’ दो मैचों की टेस्ट सीरीज 14 नवंबर से कोलकाता में शुरू होगी, जिसके बाद दूसरा टेस्ट 22 नवंबर से गुवाहाटी में शुरू होगा. दक्षिण अफ्रीका ने कप्तान टेम्बा बावुमा का स्वागत किया है, जो पाकिस्तान दौरे के दौरान लगी पिंडली की चोट से उबरकर वापसी कर रहे हैं. वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप की अंक तालिका में हिंदुस्तान फिलहाल तीसरे स्थान पर है. हिंदुस्तान डिफेंडिंग चैंपियन दक्षिण अफ्रीका से थोड़ा ऊपर है, जो चौथे स्थान पर है. ये भी पढ़ें… ‘सीरीज हार का जश्न नहीं मना सकता’, गंभीर ने रोहित-कोहली के प्रदर्शन पर कही ये बात IPL 2026: ‘संजू सैमसन को नहीं मिलेगी CSK की कप्तानी’, अश्विन ने की बड़ी भविष्यवाणी The post टेस्ट में स्पिनरों के इस्तेमाल पर घिरे शुभमन गिल, दक्षिण अफ्रीका टेस्ट से पहले मिली बड़ी चेतावनी appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Delhi Blast Video: जोरदार धमाके से दहली दिल्ली, वाहनों के उड़े परखच्चे, विस्फोट का आया वीडियो

Delhi Blast: दिल्ली के लाल किले के पास सोमवार को बड़ा धमाका हो गया. विस्फोट के बाद कई वाहनों में आग लग गई. बताया जा रहा है कि एक कार में धमाका हुआ, जिसके बाद पूरे इलाके में अफरा-तफरी का माहौल हो गया. पुलिस ने बताया कि धमाका इतना जोरदार थी कि आस-पास मौजूद कई वाहन उसकी चपेट में आ गए. वहीं, विस्फोट के बाद दिल्ली में हाई अलर्ट जारी किया गया है. कई कारों के उड़े परखच्चे वीडियो में दिख रहा है कि विस्फोट की तीव्रता इतनी थी कि कार के पुर्जे इधर-उधर बिखरे दिखाई दिए. कईयों के परखच्चे उड़ गए. विस्फोट में 8 लोगों की मौत हो गई है, कई लोग घायल हुए हैं. घायलों को एलएनजेपी (LNJP) अस्पताल में भर्ती कराया गया है. #WATCH | Delhi: Car parts seen strewn around due to the force of the blast Multiple casualties have been brought to the LNJP hospital due to the blast near Gate No 1 of Red Fort Metro Station. Several people have been injured in the incident, sources tell ANI pic.twitter.com/UA8KDHqDTN — ANI (@ANI) November 10, 2025 कई लोगों के घायल होने की सूचना पुलिस ने बताया कि विस्फोट में कई लोगों के घायल होने की आशंका है. दिल्ली अग्निशमन सेवा ने बताया कि लाल किला मेट्रो स्टेशन के पास खड़ी कार में धमाका हुआ है. विस्फोट मेट्रो स्टेशन के गेट नंबर 1 के पास खड़ी एक कार में हुआ. धमाके के बाद मौके पर दमकल की 7 गाड़ियां मौके पर पहुंची. दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल की एक टीम भी मौके पर पहुंच गई है. पुलिस धमाके की जांच में जुट गई है. #WATCH | A call was received regarding an explosion in a car near Gate No. 1 of the Red Fort Metro Station, after which three to four vehicles also caught fire and sustained damage. A total of 7 fire tenders have reached the spot. A team from the Delhi Police Special Cell has… pic.twitter.com/F7jbepnb4F — ANI (@ANI) November 10, 2025 धमाके में कई लोग हुए घायल न्यूज एजेंसी ANI की एक रिपोर्ट के मुताबिक लाल किला मेट्रो स्टेशन के गेट नंबर 1 के पास हुए विस्फोट के कारण कई घायलों को एलएनजेपी अस्पताल लाया गया है. अस्पताल में घायलों का इलाज किया जा रहा है. विस्फोट के बाद का मंजर काफी भयावह है. आस-पास जली हुई गाड़ियां नजर आ रही है. पूरे इलाके में अफरा-तफरी का माहौल है. दिल्ली में हाई अलर्ट जारी किया गया है. Multiple casualties have been brought to the LNJP hospital due to the blast near Gate No 1 of Red Fort Metro Station, sources tell ANI. pic.twitter.com/W8f6AFn60m — ANI (@ANI) November 10, 2025 The post Delhi Blast Video: जोरदार धमाके से दहली दिल्ली, वाहनों के उड़े परखच्चे, विस्फोट का आया वीडियो appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

लोकतंत्र का युवा उत्साह: आज पहली बार मतदान करेंगे नव पंजीकृत युवा मतदाता

डुमरा. लोकतंत्रात्मक शासन प्रणाली का मूलाधार हैं मतदाता. इन मतदाताओं में जब युवा वर्ग अपने मताधिकार के लिए लोकतंत्र के इस पर्व में अपनी भागीदारी सुनिश्चित कराने के लिए आगे आते हैं, तब यह पर्व उत्सव का रंग ले लेता हैं. विधानसभा आम निर्वाचन के द्वितीय चरण के तहत आज मतदान हैं. प्रशासन, प्रत्याशी व मतदाता सभी अपनी-अपनी तैयारी में हैं. इनमे युवाओ का एक ऐसा वर्ग भी बड़ी उत्साह के साथ तैयार हैं, जो लोकतंत्र के इस उत्सव में पहली बार अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे. हिंदुस्तान निर्वाचन आयोग ने ऐसे युवाओं को मतदान के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से सभी विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों में एक-एक बूथ को युवा प्रबंधित मतदान केंद्र बनाया हैं. –नव पंजीकृत युवा मतदाता विधानसभा मतदाता रीगा 6454 बथनाहा 6419 परिहार 6498 सुरसंड 6295 बाजपट्टी 8624 सीतामढ़ी 6222 रुन्नीसैदपुर 5795 बेलसंड 5606 –विधानसभावार युवा प्रबंधित मतदान केंद्र ▪︎ रीगा- 251 एमएस रीगा मील, उत्तरी भाग ▪︎ बथनाहा- 253 एमएस मझौलिया, पश्चिमी भाग ▪︎ परिहार- 351 उच्च विद्यालय कोइरिया पीपरा ▪︎ सुरसंड- 107 सरयू उच्च विद्यालय सुरसंड ▪︎ बाजपट्टी- 194 पंचायत भवन भदियन, दक्षिणी भाग ▪︎ सीतामढ़ी- 122 ओरियंटल एमएस, उत्तरी भाग ▪︎ रुन्नीसैदपुर- 127 एमएस बालक मोरसंड, दक्षिणी भाग ▪︎ बेलसंड- 88 बुनियादी विद्यालय भटॉलिया, उत्तर भाग डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post लोकतंत्र का युवा उत्साह: आज पहली बार मतदान करेंगे नव पंजीकृत युवा मतदाता appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

शराब बरामद, फरार दोनों तस्कर पर प्राथमिकी दर्ज

रीगा. रमनगरा पुलिस पिकेट पर पदस्थापित पीटीसी राकेश कुमार ने थाना में आवेदन देकर दो शराब तस्कर को आरोपित किया है. आवेदन में लिखा है कि रमनगरा बाजार चौक पर गश्ती के दौरान गुप्त सूचना प्राप्त हुई कि रमनगरा राजा चौक से उत्तर कैलाश मार्केट के पीछे दो व्यक्ति शराब रखकर बेच रहा है. सूचना सत्यापन के लिए पुलिस बल के साथ उपरोक्त जगह पर पहुंचने के बाद पुलिस को देखकर वहां से दो व्यक्ति भागने लगा. पुलिस बल के सहारे उसे पकड़ने का प्रयास किया गया, लेकिन कीचड़ एवं झाड़ी के कारण भागने में दोनों सफल रहा. भागने वाले की पहचान रमनगरा वार्ड नंबर 13 निवासी दीपलाल शाह के पुत्र मुकेश कुमार एवं राकेश कुमार के रूप में की गई है. उपरोक्त जगह पर प्लास्टिक के बैग में 50 पीस नेपाली सौंफी शराब रखा हुआ था. जिसे दोनों बेच रहा था. कुल 15 लीटर शराब बरामद की गई. साथ ही दोनों आरोपित के विरुद्ध सुसंगत धाराओं में प्राथमिकी दर्ज की गई है. चेकिंग में बस से शराब बरामद, तस्कर फरार सीतामढ़ी. पुनौरा थाना क्षेत्र के मनियारी एसएसटी चेक प्वाइंट के पास वाहन चेकिंग अभियान के दौरान एक बस से 21 लीटर शराब बरामद किया गया. वही मौके का फायदा उठाकर आरोपी भागने मे कामयाब हो गए. थानाध्यक्ष रमन राज ने बताया कि विधानसभा चुनाव को लेकर लगातार वाहन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है. इसी दौरान बैरगनिया की तरफ से आने वाली एक बस की पुलिस के द्वारा जांच की गयी. जांच के दौरान बस के अंदर एक सीट के नीचे से एक प्लास्टिक की बोरी की जांच की गयी. बोरी के अंदर से 21 बोतल सौंफी शराब बरामद किया गया. पुलिस के द्वारा पूछे जाने पर पता चला कि पुलिस को देखकर बस रुकने पर एक व्यक्ति बस से नीचे उतर कर भाग गया. पुलिस ने शराब को जब्त कर थाने लाया. वहां अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post शराब बरामद, फरार दोनों तस्कर पर प्राथमिकी दर्ज appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

150 बोतल नेपाली शराब के साथ तस्कर गिरफ्तार

पुपरी. मध निषेध विभाग की टीम ने बाजपट्टी थाना क्षेत्र के रसलपुर चौक पर वाहन चेकिंग के दौरान 150 बोतल नेपाली सौफी शराब के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार किया. गिरफ्तार तस्कर की पहचान बाजपट्टी थाना क्षेत्र के रसलपुर निवासी विरेंद्र सिंह के पुत्र रंजीत सिंह के रूप में की गई. जमादार मनीषा कुमारी के आवेदन पर मद्य निषेध थाना में प्राथमिकी दर्ज करने के बाद गिरफ्तार तस्कर को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया. नेपाली शराब के साथ तस्कर गिरफ्तार पुपरी. मध निषेध विभाग की टीम ने बाजपट्टी थाना क्षेत्र के रसलपुर चौक पर वाहन चेकिंग के दौरान 150 बोतल नेपाली सौंफी शराब के साथ एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया है. गिरफ्तार तस्कर बाजपट्टी थाना क्षेत्र के रसलपुर निवासी विरेन्द्र सिंह के पुत्र रंजीत सिंह को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है. इस संबंध में जमादार मनीषा कुमारी के आवेदन पर मध निषेध थाना में प्राथमिकी दर्ज की गई है. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post 150 बोतल नेपाली शराब के साथ तस्कर गिरफ्तार appeared first on Naya Vichar.

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top