Hot News

gopalganj news : बरौली में शौचालय के टंकी सफाई के दौरान दो मजदूरों की मौत

बरौली. बरौली थाना क्षेत्र के चैनपुर गांव में शौचालय की सफाई करने के दौरान टंकी में एक मजदूर के गिरने व उसे बचाने के दौरान दो मजदूरों की मौत हो गयी. आसपास के लोगों ने बदरदेह के मुखिया को सूचना दी.

मौके पर ग्रामीणों ने दोनों मजदूरों को बचाने का प्रयास किया. लेकिन, उनको बचाया नहीं जा सका. इतने में पुलिस को सूचना मिली, तो थानेदार पुलिस बल के साथ पहुंच गयी. तत्काल जेसीबी मंगाकर शव को निकाला गया. टंकी में पानी व गैस भरे होने से मौत की बात सामने आयी है. उधर, परिवार के लोग घर छोड़कर फरार हो गये. प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि चैनपुर गांव के अमित चौहान के घर के शौचालय की टंकी की सफाई करने के लिए सोमवार की शाम 4:30 बजे धर्मपरसा गांव के रहने वाले संदीप बांसफोर (30 वर्ष) व मुकेश बांसफोर (23 वर्ष) अन्य मजदूरों के साथ शॉकिंग मशीन लेकर पहुंचे. सफाई के दौरान शाम छह बजे मुकेश बांसफोर का पैर फिसलने से टंकी में गिर गया. उसे देख संदीप बांसफोर बचाने के क्रम में टंकी में चला गया. दोनों की मौत हो गयी. मौजूद अन्य मजदूरों के हल्ला करने पर आसपास के लोग दौड़े. बचाने की कोशिश की. शाम सात बजे बरौली के थानेदार अणिमा राणा के पहुंचने पर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराने की प्रक्रिया शुरू हो गयी. जांच के दौरान मकान मालिक अमित चौहान की तलाश शुरू हो गयी है.

छह माह पहले हुई थी मुकेश की शादी, परिजनों में मचा कोहराम

बरौली. बतरदेह पंचायत के चैनपुर गांव में सफाई के दौरान शौचालय की टंकी में डूबकर मुकेश की मौत ने पूरे इलाके को स्तब्ध कर दिया है. मुकेश की शादी सिर्फ छह माह पहले ही हुई थी. घटना की समाचार जैसे ही मांझा थाने के धर्मपरसा स्थित उसके पैतृक गांव में पहुंची, घर में चीख-पुकार मच गयी. पत्नी रो-रोकर बार-बार बेहोश हो जा रही थी. परिजन उसे संभाल भी नहीं पा रहे थे. गांव के लोगों ने बताया कि शादी के बाद मुकेश ने अपने सपनों का घर बसाने की शुरुआत ही की थी, लेकिन इतनी कम उम्र में यूं अचानक सब कुछ खत्म हो जाना किसी के लिए भी स्वीकार कर पाना मुश्किल है.

संदीप व मुकेश की दोस्ती ऐसी कि मौत भी ले गयी साथ

मांझा थाने के धर्मपरसा गांव के दो दोस्त संदीप और मुकेश ने सचमुच ””””एक साथ जीने-मरने”””” की कसम पूरी कर दी. दोनों की वर्षों पुरानी दोस्ती पूरे इलाके में मिसाल थी. जिस घर में शौचालय की टंकी की सफाई करनी होती, लोग इन्हीं का नाम लेते. दोनों मिलकर मेहनत से काम करते और हर घर से शाबासी पाते. सोमवार को बरौली के चैनपुर गांव में हुई दुर्घटना में दोनों की एक साथ हुई मौत ने पूरे जिले को स्तब्ध कर दिया.

डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

The post gopalganj news : बरौली में शौचालय के टंकी सफाई के दौरान दो मजदूरों की मौत appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top