Hot News

February 3, 2026

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

रंगदारी मामले का आरोपित गिरफ्तार

महेशखूंट. थाना क्षेत्र के इंग्लिश टोला निवासी महेंद्र पासवान के पुत्र आजाद पासवान को पुलिस ने गिरफ्तार किया है. आजाद के विरुद्ध रंगदारी मांगने के मामले में कांड संख्या 20/26 दर्ज था. थानाध्यक्ष मिथिलेश कुमार ने बताया कि गिरफ्तार आरोपित को न्यायिक भेज दिया. The post रंगदारी मामले का आरोपित गिरफ्तार appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

सिमना पब्लिक स्कूल में धूमधाम से मना स्थापना दिवस

बलिया बेलौन. सिमना पब्लिक स्कूल सालमारी का 20वां स्थापना दिवस सोमवार को समारोह पूर्वक मनाया गया. इस अवसर पर छात्रों ने नारी सशक्तीकरण, आपसी प्रेम भाईचारा, गीत-संगीत प्रस्तुत कर सब का मन मोह लिया. निदेशक जाकिर हुसैन ने कहा की सिमना पब्लिक स्कूल का 20 वर्ष पूरा होने पर छात्रों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम में एक से बढ़ कर एक प्रस्तुति दिया. उन्होंने बताया की वर्ष 2006 में सिमना पब्लिक स्कूल खोलने का उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्र के बच्चों को शहरी वातावरण का शिक्षा देना था. यहां शिक्षा के लिए स्मार्ट क्लास, कम्प्यूटर लैब, विज्ञान प्रयोगशाला, पुस्तकालय, स्पोर्ट्स मैदान की व्यवस्था होने से छात्र-छात्राओं के कौशल का विकास होता है. बच्चों की निगरानी के लिए सीसीटीवी है. नवोदय, सैनिक, एएमयू, जामिया मिल्लिया इस्लामिया दिल्ली, बीएचयू आदि संस्थानों में प्रत्येक वर्ष यहां के छात्रों का बड़ी संख्या में नामांकन होता है. बहुत कम समय में अपनी पहचान बना कर ग्रामीण क्षेत्र के छात्र छात्राओं को अच्छी शिक्षा देने के साथ साथ वर्ग आठ तक के छात्रों को प्रतियोगिता परीक्षा के लिए तैयार किया जाता है. कार्यक्रम को सफल बनाने में जाकिर हुसैन, शहबाज उर्फ बादल, जेपी सिंह, निशात अंजुम, अबु सालेह, रेजाउल मोइन, काजी नवाज, राज नफीस, सोहेल शम्स, बिट्टू, शिबू प्रसाद, मीना मुखर्जी, जेबा खातुन, सानिया, समन फिरदौस, सीमा आदि का सराहनीय योगदान रहा. The post सिमना पब्लिक स्कूल में धूमधाम से मना स्थापना दिवस appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

मुख्यमंत्री की यात्रा के दौरान विश्वविद्यालय भवन निर्माण का कराया जाय शिलान्यास

मुंगेर. किला क्षेत्र स्थित शहीद स्मारक सभागार में मंगलवार को प्रमंडलीय विकास संघर्ष मोर्चा की बैठक की गयी. इसकी अध्यक्षता संयोजक प्रो विनय कुमार सुमन व संचालन उपसंयोजक मो शकील अहमद ने किया. बैठक में मोर्चा के पूर्व संरक्षक स्व. नरेश सिंह यादव ने मुंगेर के विकास में उनके योगदान को याद करते हुए उनके बाद रिक्त हुए संरक्षक पद पर सर्वसम्मति से हसीबुर रहमान का चयन किया. बैठक में जिला प्रशासन से मांगकी गयी कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के मुंगेर कार्यक्रम के दौरान नौवागढ़ी में हर हाल में मुंगेर विश्वविद्यालय भवन निर्माण का शिलान्यास कराया जाये. डॉ हेमंत कुमार ने होम्योपैथिक कॉलेज की दुर्दशा के लिए जिला प्रशासन व जनप्रतिनिधि को दोषी ठहराया. अन्य वक्ताओं ने कहा कि शहर का उत्तरी किला जिला प्रशासन के अनदेखी के कारण जीर्णशीर्ण अवस्था में है. संघर्ष मोर्चा ने जिला प्रशासन से मांग की कि पुरातत्व विभाग से इसकी समीक्षा कराकर इसका पुनर्निर्माण कराया जाये. शंकर दास ने कहा कि सदर हॉस्पिटल में स्त्रीओं के प्रसव के दौरान आठ हजार रुपये घूस लिया जाता है. इसमें डॉक्टरों की भी भागीदारी रहती है. बैठक में सर्वसम्मति से सभी मुद्दों के चुनाव व उस पर संघर्ष के रणनीति के लिए एक कमेटी का गठन किया गया है. जिसमें संजीवन कुमार सिंह, दीपक सिन्हा, डॉ हेमंत कुमार, अक्षय कुमार, अशोक रजक, शंकर दास, रविंद्र मंडल, वकील राम, योगेंद्र प्रसाद यादव, राम अवतार पंडित, अशोक चौधरी, राजीव कुमार एवं कौशल फैयाज को सदस्य बनाया गया. मौके पर उपेंद्र मंडल, शैलेंद्र कुमार शर्मा, सकीचंद पासवान, भावानन्द कुशवाहा, मो कमाल अहमद, प्रकाश चंद्र, विजय कुमार गुप्ता, अधिवक्ता राकेश कुशवाहा मौजूद थे. The post मुख्यमंत्री की यात्रा के दौरान विश्वविद्यालय भवन निर्माण का कराया जाय शिलान्यास appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

हथियार के बल पर आभूषण दुकानदार से जेवर और मोबाइल की लूट

आरा. अजीमाबाद थाना क्षेत्र के कमरिया गांव के समीप मंगलवार की सुबह हथियार के बल पर एक आभूषण दुकानदार से लूटपाट की गयी है. बाइक सवार अपराधियों ने दुकान जा रहे दुकानदार से हजारों रुपये के जेवर और मोबाइल लूट लिया. बदमाश बाइक और दुकान के लॉकर की चाबी भी छीन कर लेते गये. घटना संदेश थाना क्षेत्र के रामासाढ़ गांव निवासी कन्हैया साव के पुत्र सह आभूषण व्यवसायी संटू साव के साथ हुई. सूचना मिलने पर थानाध्यक्ष के नेतृत्व में पुलिस पहुंची और घटना की जानकारी ली. उसके बाद अपराधियों की गिरफ्तारी को लेकर छापेमारी शुरू कर दी गयी. उसे लेकर सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है. मोबाइल लोकेशन की भी जांच की जा रही है. बताया जा रहा है कि रोज की तरह मंगलवार की सुबह संटू साव बाइक से खेड़ी व कमरिया स्थित अपनी दुकान जा रहे थे, तभी कमरिया पुल के समीप बाइक सवार दो बदमाश पहुंच गये और उन्हें रोक दिया. उसके बाद हथियार के बल पर उनसे सोने का एक लॉकेट, एक जोड़ी सोने की कान बाली, दो मोबाइल, बाइक और दुकान के लॉकर की चाबी छीन लिया. वारदात को अंजाम देने के बाद अपराधी खेड़ी की ओर भाग गये. घटना के बाद दुकानदार द्वारा हो हल्ला करने पर ग्रामीण पहुंचे और पुलिस को सूचना दी गयी. इधर, लूट की सूचना पर थानाध्यक्ष महेंद्र कुमार के नेतृत्व में पहुंची पुलिस अपराधियों की पहचान के लिए कमरिया, खेड़ी बाजार और मेघरिया में लगे सीसीटीवी कैमरे को खंगाल रही है. लूट के समय का टावर डंप के जरिए उस एरिया में एक्टिव मोबाइल नंबरों को भी खंगाल रही है. The post हथियार के बल पर आभूषण दुकानदार से जेवर और मोबाइल की लूट appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

दूसरे दिन अग्निवीर टेक्निकल पद के लिए 10 जिलाें के अभ्यर्थियों ने लगायी दौड़

अग्निवीर भर्ती रैली. कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच अभ्यर्थियों को ग्राउंड में प्रवेश कराया गया कटिहार. शहर के सिरसा आर्मी कैंप स्थित गढ़वाल ग्राउंड में मंगलवार को अग्निपथ योजना के तहत अग्निवीर आर्मी भर्ती रैली दूसरे दिन भी जारी रही. दूसरे दिन अग्निवीर टेक्निकल पद के लिए कटिहार एआरओ अंतर्गत शेष 10 जिला यथा अररिया, बांका, कटिहार, खगड़िया, किशनगंज, मधेपुरा, मुंगेर, पूर्णिया, सहरसा, सुपौल के अभ्यर्थियों ने फिजिकल टेस्ट में हिस्सा लिया. कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच रैली में भाग लेने वाले अभ्यर्थियों को ग्राउंड में प्रवेश कराया गया. अभ्यर्थियों की जांच के बाद ही फिजिकल टेस्ट के लिए चयनित किया गया. जिला प्रशासन की ओर से प्रतिनियुक्त नोडल अधिकारी व अन्य प्रशासनिक अधिकारियों ने गढ़वाल ग्राउंड पहुंच बहाली प्रक्रिया व विधि व्यवस्था का जायजा भी लिया. प्रशासनिक स्तर से जानकारी दी गयी कि शांतिपूर्ण तरीके से निर्धारित प्रक्रिया के तहत अग्निवीर भर्ती रैली चल रही है. इसके लिए जिला पदाधिकारी व पुलिस अधीक्षक की ओर से व्यापक व्यवस्था की गयी है. बुधवार को अग्निवीर जीडी पद के लिए कटिहार एआरओ अंतर्गत बेगूसराय व खगड़िया जिला के अभ्यर्थी फिजिकल टेस्ट में हिस्सा लेंगे. उल्लेखनीय है कि अग्निवीर भर्ती रैली आगामी 13 फरवरी तक चलेगी इस भर्ती रैली में एआरओ कटिहार अंतर्गत 12 जिले के अभ्यर्थी शामिल हो रहे है. अलग-अलग तिथियों में अलग-अलग जिले के अभ्यर्थी को शामिल होने के लिए कैलेंडर जारी किया गया है. अग्निवीर टेक्निकल के बाद अग्निवीर जीडी सहित अन्य पदों पर भर्ती की प्रक्रिया निर्धारित शिड्यूल के मुताबिक ही होगा. The post दूसरे दिन अग्निवीर टेक्निकल पद के लिए 10 जिलाें के अभ्यर्थियों ने लगायी दौड़ appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

एक ही रात तीन घरों को बनाया निशाना, शोर मचने पर मोबाइल लेकर फरार

बड़हिया. नगर के वार्ड संख्या एक स्थित श्रीकंठ टोला में सोमवार की देर रात चोरों ने एक साथ तीन घरों को निशाना बनाकर सनसनी फैला दी. चोरों ने राजेंद्र सिंह, विजय शंकर सिंह व मुकेश कुमार के सटे हुए घरों में छत के रास्ते प्रवेश कर चोरी की घटना को अंजाम दिया. हालांकि, घर के एक शिशु की सूझबूझ व शोर मचाने के कारण चोर बड़ी घटना को अंजाम देने में असफल रहा. केवल मोबाइल फोन लेकर भागने में सफल रहा. जानकारी के अनुसार, चोर सबसे पहले राजेंद्र सिंह के घर में घुसा. वहां से एक एंड्रॉयड मोबाइल उड़ा लिया. इसके बाद वह विजय शंकर सिंह के घर में दाखिल हुआ, जहां उसे चांदी की एक कटोरी मिली, लेकिन शायद वह उसे पहचान नहीं पाया व वहीं फेंक दिया. अंत में चोर छज्जे के रास्ते मुकेश कुमार के घर में घुसा. वहां से तीन कीमती एंड्रॉयड मोबाइल लेकर चंपत हो गया. चोरी गए फोनों में एक हाल ही में खरीदा गया सैमसंग का महंगा सेट भी शामिल है. चोरी के दौरान मुकेश कुमार के घर के एक शिशु की अचानक नींद खुल गयी. उसने घर के भीतर एक संदिग्ध को देखा. जैसे ही उसे आभास हुआ कि वह बाहरी व्यक्ति है, उसने ‘चोर-चोर’ का शोर मचाना शुरू कर दिया. शोर सुनते ही चोर छत व सीढ़ी के रास्ते नीचे कूदकर अंधेरे का फायदा उठाते हुए फरार हो गया. परिजनों ने जब चोरी गए मोबाइल पर कॉल किया, तो चोर ने घबराहट में कुछ पल के लिए फोन रिसीव भी किया, लेकिन तुरंत बाद सभी फोन स्विच ऑफ कर दिए गए. मंगलवार की सुबह घर के बाहर से एक लावारिस सैंडल बरामद हुई है, जो संभवतः चोर की ही है. पीड़ितों के अनुसार, चोर काले रंग का था, जिसके बाल घुंघराले व हल्की दाढ़ी थी. वह भगवा रंग का गमछा, नीले रंग का जैकेट व ब्लू जींस पहने हुए था. रात में ही सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची थी, लेकिन उस समय सैंडल पर किसी की नजर नहीं पड़ी थी. घटना के बाद पुलिस आसपास के क्षेत्रों में लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है. थानाध्यक्ष ने बताया कि पीड़ितों के बयान व हुलिए के आधार पर संदिग्ध की तलाश की जा रही है. जल्द ही मामले का खुलासा कर लिया जाएगा. इस घटना के बाद से वार्ड के ग्रामीणों में असुरक्षा का माहौल व्याप्त है. The post एक ही रात तीन घरों को बनाया निशाना, शोर मचने पर मोबाइल लेकर फरार appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

हादसे के 38 घंटे बाद मिला डूबे विशाल का शव

कोईलवर. रविवार की दोपहर 12 बजे के करीब अपने दो दोस्तों के साथ सोन नदी में डूबे विशाल का शव नहीं मिलने पर ग्रामीणों के सब्र का बांध टूट गया. तीसरे दिन भी शव न मिलने पर आक्रोशित ग्रामीण कोईलवर-डोरीगंज पथ पर आगजनी करते हुए सड़क जाम कर धरने पर बैठ गये. इधर तीसरे दिन सुबह से ही सोन नदी में खोजबीन कर रही एसडीआरएफ की टीम को महाजाल की मदद से घटना के 38 घंटे बाद दोपहर ढाई बजे के करीब डूबे विशाल के शव को ढूंढने में सफलता हाथ लगी. इधर सड़क जाम कर रहे लोगों को जब शव मिलने की सूचना मिली तो सभी जाम समाप्त कर सोन नदी पहुंचे. सड़क जाम के कारण लग रहा लंबा जामइधर सड़क जाम की वजह से कोईलवर-डोरीगंज फोरलेन पर दो घंटे से अधिक समय तक यातायात बाधित रहा, जिससे आमजन, राहगीरों और वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ा. इस बाबत थानाध्यक्ष नरोतमचंद्र ने बताया कि रविवार की दोपहर पुराना हरिपुर के छह दोस्त अपने गांव के समीप सोन नदी में नहाने पहुंचे थे, जहां नहाने के क्रम में गहरे पानी में डूबने से तीन की मौत हो गयी थी. घटना के दिन ही दो युवकों के शव को ढूंढ निकाला गया था, लेकिन एक युवक विशाल का शव काफी प्रयासों के बाद भी नहीं मिल सका था. रविवार की देर शाम तक सर्च अभियान चलाकर डूबे युवक की तलाश की गयी थी, लेकिन सफलता नहीं मिली. दूसरे दिन सोमवार को भी एसडीआरएफ की टीम ने पूरे दिन नदी में सर्च अभियान चलाया, लेकिन निराशा हाथ लगी थी. तीसरे दिन मंगलवार को पुनः एसडीआरएफ की टीम सोन नदी में उतरी और सर्च अभियान चलाया, जहां घटना के लगभग 38 घंटे बाद दोपहर ढाई बजे के करीब महाजाल की मदद से शव को नदी के तलहटी से खोज निकाला गया. इधर शव मिलने के बाद शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कानूनी कार्रवाई करने के बाद उसे परिजनों को सौंप दिया. घटना को लेकर अहले सुबह से ही ग्रामीणों का हुजूम सोन नदी घाट पर पहुंच गया था. दिन चढ़ने के बाद भी शव की बरामदगी नहीं होने पर नदी किनारे जुटे लोगों का आक्रोश बढ़ गया और वे परिजनों के साथ मुख्य सड़क पर आकर आगजनी कर सड़क जाम कर धरने पर बैठ गये. लगभग दो घंटे से अधिक समय तक सैकड़ों लोग सड़क जाम कर विरोध प्रदर्शन करते रहे. दोपहर बाद ढाई बजे शव बरामद होने की सूचना मिली तब जाकर सड़क जाम समाप्त हो सका. The post हादसे के 38 घंटे बाद मिला डूबे विशाल का शव appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Palak Corn Kofta Recipe: बिना डीप फ्राई मिनटों में बनाएं रेस्टोरेंट स्टाइल पालक कॉर्न कोफ्ता, लंच और डिनर के लिए परफेक्ट रेसिपी

Palak Corn Kofta Recipe: पालक कॉर्न कोफ्ता की यह रेसिपी उन लोगों के लिए एक परफेक्ट ऑप्शन है, जो हर दिन एक ही तरह की सब्जियां खाकर बोर हो चुके हैं. यह एक यूनिक और टेस्टी डिश है, जिसे आप बेहद आसानी से लंच या डिनर में बनाकर पूरे परिवार के साथ एन्जॉय कर सकते हैं. हरी-भरी पालक और मीठे कॉर्न के बेहतरीन कॉम्बिनेशन से बनी यह रेसिपी न सिर्फ खाने में लाजवाब होती है, बल्कि सेहत के लिए भी बेहद फायदेमंद है. इन कोफ्तों की सबसे खास बात यह है कि इन्हें डीप फ्राई करने की जरूरत नहीं पड़ती, जिस वजह से यह उन लोगों के लिए भी एक शानदार ऑप्शन है, जो अपने बढ़े हुए वजन को घटाना चाहते हैं और साथ ही हेल्दी लाइफस्टाइल अपनाना चाहते हैं. तो आइए जानते हैं पालक कॉर्न कोफ्ता बनाने की आसान रेसिपी. पालक कॉर्न कोफ्ता बनाने के लिए जरूरी सामग्री 2 कप बारीक कटी पालक 1 कप उबले हुए स्वीट कॉर्न 2 टेबलस्पून बेसन 1 टेबलस्पून ब्रेड क्रम्ब्स 1 टीस्पून अदरक-लहसुन का पेस्ट आधा टीस्पून गरम मसाला नमक स्वादानुसार 1 टीस्पून तेल सिर्फ शैलो फ्राई या फिर एयर फ्रायर के लिए अलग से 2 टेबलस्पून तेल 1 प्याज बारीक कटा 1 टीस्पून अदरक-लहसुन का पेस्ट 2 टमाटर की प्यूरी आधा टीस्पून हल्दी 1 टीस्पून धनिया पाउडर आधा टीस्पून लाल मिर्च पाउडर 2 टेबलस्पून क्रीम या काजू पेस्ट नमक स्वादानुसार यह भी पढ़ें: Sprouts Besan Chilla Recipe: वजन घटाना है तो ब्रेकफास्ट में जरूर ट्राय करें ये चीला, बड़ों ही नहीं बच्चों को भी पसंद आएगा इसका स्वाद पालक कॉर्न कोफ्ता बनाने की रेसिपी पालक कॉर्न कोफ्ता बनाने के लिए सबसे पहले पालक को हल्का सा ब्लांच कर लें और पानी निचोड़कर बारीक काट लें. इसके बाद एक बाउल में पालक, उबले कॉर्न, बेसन, ब्रेड क्रम्ब्स, अदरक-लहसुन का पेस्ट, गरम मसाला और नमक डालकर अच्छे से मिलाएं. अब इससे छोटे-छोटे कोफ्ते बनाएं और इन्हें पैन में हल्का सा शैलो फ्राई करें या एयर फ्रायर में 180 डिग्री पर 10 से 12 मिनट तक पकाएं. इसके बाद ग्रेवी बनाने के लिए कढ़ाही में तेल गर्म करें और फिर इसमें प्याज डालकर गोल्डन होने तक भूनें, फिर अदरक-लहसुन का पेस्ट डालें. अब टमाटर की प्यूरी और सारे सूखे मसाले डालकर तेल छोड़ने तक पकाएं. लास्ट में क्रीम या काजू का पेस्ट डालकर ग्रेवी को स्मूद बनाएं. अब तैयार कोफ्तों को ग्रेवी में डालें और 5 मिनट तक धीमी आंच पर पकने दें ताकि सारे फ्लेवर अच्छे से मिल जाएं. पालक कॉर्न कोफ्ता को आप रोटी, नान या जीरा राइस के साथ सर्व कर सकते हैं. बता दें ऊपर से थोड़ा सा फ्रेश क्रीम और हरा धनिया डालने से इसका स्वाद और भी बढ़ जाता है. यह भी पढ़ें: Achari Veg Appe Recipe: सिर्फ 20 मिनट में बनाएं चटपटी और सब्जियों से लोडेड अप्पे, हर बाइट में मसालों का धमाका! The post Palak Corn Kofta Recipe: बिना डीप फ्राई मिनटों में बनाएं रेस्टोरेंट स्टाइल पालक कॉर्न कोफ्ता, लंच और डिनर के लिए परफेक्ट रेसिपी appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

हाट मलिक के नाम पर अवैध वसूली का आरोप, दुकानदारों ने किया हंगामा

जांच की बात कहकर पल्ला झाड़ा हाट मलिक ने कोढ़ा. कोढ़ा नगर पंचायत क्षेत्र के हाट परिसर में अवैध वसूली को लेकर विवाद गहराता जा रहा है. हाट के अंदर कटरा में वर्षों से कपड़ा, किराना व अन्य सामग्री की दुकान चला रहे दुकानदारों ने नगर पंचायत कर्मियों और कथित हाट मलिक के प्रतिनिधियों पर जबरन राशि वसूलने का गंभीर आरोप लगाया है. दुकानदारों का कहना है कि हाट मलिक का कर्मी बताकर उनसे 10 से 20 हजार रुपये तक की अवैध मांग की जा रही है, जबकि राशि नहीं देने पर दुकानों में ताला लगाने जैसी कार्रवाई की जा रही है. मामले से आक्रोशित दुकानदारों ने फोन के माध्यम से कटिहार के एसडीओ को पूरे घटनाक्रम की जानकारी दी और न्याय की मांग की. दुकानदारों का आरोप है कि हाट में लंबे समय से उगाही का स्पोर्ट्स चल रहा है. इससे छोटे व गरीब व्यापारियों का जीवन संकट में पड़ गया है. एक दुकानदार ने बताया कि उनका परिवार दादा-परदादा के समय से कोढ़ा हाट में कपड़े का व्यवसाय करते आ रहे है. हाट का जो भी वैध शुल्क निर्धारित है. वह समय पर जमा किया जाता है. इसके बावजूद हाल के दिनों में विकास कुमार नामक व्यक्ति, जो खुद को हाट मलिक का कर्मी बताता है. उसके द्वारा जबरन 60 हजार रुपये की मांग की गयी. जब पैसे देने से इनकार किया गया तो दुकान में ताला लगा दिया गया. बाद में परिवार के भरण-पोषण की मजबूरी के कारण 30 हजार रुपये देकर ताला खुलवाना पड़ा. दुकानदारों का दावा है कि इस तरह से कई अन्य दुकानदारों से भी 10 हजार से 20 हजार रुपये तक की अवैध वसूली की गयी है. पीड़ित दुकानदारों ने जिला प्रशासन और प्रशासन से पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है. इधर, इस मामले पर नगर पंचायत के कार्यपालक पदाधिकारी शाहबाज राजा ने कहा कि उन्हें भी वरीय अधिकारियों का कॉल प्राप्त हुआ है. यदि कोई नगर पंचायत कर्मी या हाट मलिक का कोई व्यक्ति बिना वैध पर्ची या रसीद के पैसे की मांग करता है तो यह नियमों के विरुद्ध है. ऐसे मामलों में जांच कर विधिवत कानूनी कार्रवाई की जायेगी. उन्होंने यह भी बताया कि कई बार हाट मलिक को नगर पंचायत बुलाने का प्रयास किया गया, लेकिन अब तक वे कार्यालय नहीं पहुंचे हैं. हाट मलिक ने बताया कि विकास कुमार हाट का कर्मी है, लेकिन उनके संज्ञान में अब तक इस तरह की कोई शिकायत नहीं आयी है. यदि कोई भी व्यक्ति उनके नाम या उनके कर्मी होने का दावा कर अवैध वसूली करता है, तो उसे पकड़कर रखा जाये. ऐसे व्यक्ति पर वे स्वयं कानूनी कार्रवाई करेंगे. The post हाट मलिक के नाम पर अवैध वसूली का आरोप, दुकानदारों ने किया हंगामा appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

सात नेत्र रोग मरीजों का हुआ सफल ऑपरेशन

बांका. सदर अस्पताल में नेत्र रोग से पीड़ित मरीजों के लिए राहत भरी समाचार सामने आयी है. अस्पताल में आयोजित विशेष नेत्र जांच एवं ऑपरेशन शिविर के दौरान मंगलवार को सात मरीजों का मोतियाबिंद का ऑपरेशन सफलतापूर्वक किया गया. यह ऑपरेशन अनुभवी नेत्र चिकित्सक डॉक्टर धर्मवीर हिंदुस्तानी की टीम द्वारा आधुनिक उपकरणों की सहायता से किया गया. ऑपरेशन के बाद मरीजों को आवश्यक दवाइयां और चिकित्सकीय सलाह भी दी गयी. साथ ही उन्हें नियमित जांच के लिए अस्पताल आने के निर्देश दिये गये. The post सात नेत्र रोग मरीजों का हुआ सफल ऑपरेशन appeared first on Naya Vichar.

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top