Hot News

March 17, 2026

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

राज्यसभा चुनाव में कांग्रेस MLA सुरेंद्र प्रसाद ने क्यों नहीं किया वोट? खुद ही बताई वजह

Bihar Politics: सोमवार को राज्यसभा की पांच सीटों के लिए हुए चुनाव में कांग्रेस के तीन और राजद के एक विधायक ने वोट नहीं किया. आज कांग्रेस विधायक सुरेंद्र प्रसाद कुशवाहा ने वोट नहीं करने की खुद ही वजह बताई. विधायक सुरेंद्र प्रसाद के मुताबिक वे महागठबंधन के उम्मीदवार से संतुष्ट नहीं थे. इसलिए उन्होंने किसी के भी पक्ष में वोट नहीं करने का फैसला लिया. फेसबुक पर पोस्ट शेयर कर क्या लिखा? विधायक सुरेंद्र प्रसाद ने फेसबुक पर पोस्ट शेयर कर लिखा, ‘एक सीट का मौका था महागठबंधन के पास तो दीपक यादव जी से बेहतर उम्मीदवार कौन हो सकता था, वह भी नहीं तो मुकेश सहनी जी को ही, लेकिन उन्हें मौका ना देकर ऐसे वर्ग के व्यक्ति को उम्मीदवार बना दिया गया जिसका जनाधार महागठबंधन के खिलाफ है. मैं NDA का साथ दे नहीं सकता हूं और राजद ने उम्मीदवार गलत चुना तो मैंने वोट नहीं देना ही बेहतर समझा.’ आगे उन्होंने यह भी लिखा, ‘रही बात मुझपर आरोप लगाने की, तो मुख्यमंत्री के सबसे चहेते सीट पर हमनें पूरे प्रशासनी तंत्र को हराकर विधानसभा चुनाव में जीत हासिल किया था और जनता के आशीर्वाद का कर्ज पूरे बिहार में सबसे तेज गति से विकास कार्यों के द्वारा चुकता कर रहा हूं तो विरोधी जब बराबरी नहीं कर पाएगा तो बदनाम ही करेगा. आशा है जनता दलित, पिछड़े और अल्पसंख्यक वर्ग के लिए मेरे इस त्याग और समर्पण की भावना को समझेगी और विरोधियों के झांसे में नहीं आएगी.’ कौन हैं कांग्रेस विधायक सुरेंद्र प्रसाद? कांग्रेस विधायक सुरेंद्र प्रसाद पश्चिम चंपारण के वाल्मीकिनगर से पहली बार विधायक बने हैं. दिलचस्प बात यह है कि वह पहले एनडीए के साथ भी चुनाव लड़ चुके हैं. 2015 में उन्होंने उपेंद्र कुशवाहा की पार्टी RLSP से एनडीए उम्मीदवार के रूप में चुनाव लड़ा था, लेकिन तब हार गए थे. 2025 विधानसभा चुनाव में उन्होंने जदयू के उम्मीदवार धीरेन्द्र प्रताप सिंह उर्फ रिंकू सिंह को 1675 वोटों से हराया. इन चार विधायकों ने नहीं किया था वोट सोमवार को महागठबंधन के चार विधायकों की गैरहाजिरी से राजद उम्मीदवार अमरेंद्र धारी सिंह की राह मुश्किल हो गई. इसका नतीजा यह हुआ कि पांचों सीट पर एनडीए की जीत हो गई. कांग्रेस के तीन विधायकों में सुरेंद्र प्रसाद कुशवाहा के अलावा मनोज विश्वास और मनोहर प्रसाद सिंह ने वोट नहीं किया. जबकि आरजेडी से फैसल रहमान मतदान करने नहीं पहुंचे. Also Read: नए लुक में जल्द दिखेगा गया जंक्शन, वर्ल्ड क्लास मिलेगी फैसिलिटी, कहां तक हुआ काम? The post राज्यसभा चुनाव में कांग्रेस MLA सुरेंद्र प्रसाद ने क्यों नहीं किया वोट? खुद ही बताई वजह appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

शेयर बाजार में तेजी बरकरार, विदेशी बिकवाली के बावजूद सेंसेक्स-निफ्टी हरे निशान में

Stock Market: इस हफ्ते शेयर बाजार में रिकवरी का सिलसिला जारी है. मंगलवार को बाजार हरे निशान में खुला और शुरुआत से ही तेजी देखने को मिली. Nifty 50 23,493 के स्तर पर खुला, जबकि BSE Sensex 75,824 के आसपास पहुंच गया. विदेशी बिकवाली के बावजूद बाजार मजबूत मार्केट एक्सपर्ट Ajay Bagga के मुताबिक, विदेशी निवेशक (FPI) लगातार बिकवाली कर रहे हैं, लेकिन इसके बावजूद हिंदुस्तानीय बाजार मजबूती दिखा रहा है. सोमवार को विदेशी निवेशकों ने 9,000 करोड़ रुपये से ज्यादा की बिकवाली की, लेकिन दिन के आखिरी घंटे में तेजी आई और बाजार संभल गया. इस तेजी में बैंकिंग और ऑटो सेक्टर का बड़ा योगदान रहा. सभी सेक्टर में खरीदारी, बाजार में पॉजिटिव माहौल आज बाजार में लगभग सभी सेक्टर हरे निशान में दिखे, जिससे साफ है कि निवेशक जमकर खरीदारी कर रहे हैं. ऑटो, FMCG, मेटल, फार्मा और PSU बैंक जैसे सेक्टर में अच्छी तेजी देखने को मिली. मिडकैप और स्मॉलकैप शेयरों में भी करीब 0.5% तक की बढ़त रही. ग्लोबल फैक्टर का असर अंतरराष्ट्रीय बाजारों का असर भी हिंदुस्तानीय बाजार पर साफ दिख रहा है. अमेरिका में टेक कंपनियों, खासकर Nvidia के अच्छे प्रदर्शन के कारण वहां के बाजार मजबूत बंद हुए. एशियाई बाजार भी उसी ट्रेंड को फॉलो करते हुए हरे निशान में कारोबार कर रहे हैं. हालांकि, एक बड़ी चिंता कच्चे तेल की कीमतें हैं. Strait of Hormuz में तनाव के कारण सप्लाई प्रभावित हुई है, जिससे तेल की कीमतें बढ़कर 103 डॉलर प्रति बैरल तक पहुंच गई हैं. इससे आने वाले समय में वैश्विक वित्तीय स्थिति पर दबाव पड़ सकता है. सोना-चांदी में गिरावट, तेल महंगा जहां एक तरफ शेयर बाजार में तेजी है, वहीं सोने और चांदी की कीमतों में गिरावट आई है. सोना करीब 1.56 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम पर आ गया है, जबकि चांदी की कीमत भी नीचे आई है. घरेलू निवेशकों का सहारा विदेशी निवेशक भले ही बिकवाली कर रहे हों, लेकिन घरेलू निवेशक (DII) बाजार को सहारा दे रहे हैं. घरेलू संस्थागत निवेशकों ने 12,500 करोड़ रुपये से ज्यादा का निवेश किया, जिससे बाजार को मजबूती मिली. कुल मिलाकर, बाजार में फिलहाल पॉजिटिव माहौल बना हुआ है, लेकिन तेल की बढ़ती कीमतें और वैश्विक तनाव आगे चलकर चुनौती बन सकते हैं. Also Read : 31 मार्च से पहले हर हाल में पूरा कर लें ये काम, वरना आयकर विभाग लगा सकता है तगड़ा जुर्माना The post शेयर बाजार में तेजी बरकरार, विदेशी बिकवाली के बावजूद सेंसेक्स-निफ्टी हरे निशान में appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में तैनात हुई इंडियन नेवी, वॉरशिप से एस्कॉर्ट कर रही तिरंगा लगे जहाज

Indian Navy Strait of Hormuz: स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में हिंदुस्तानीय नेवी को दो युद्धपोत टास्क फोर्स के तहत तैनात किए गए हैं. हिंदुस्तान ने ईरान के पास यह तैनाती होर्मुज स्ट्रेट से गुजरने वाले गैस और कच्चा तेल लेकर आ रहे व्यापारी जहाजों और टैंकरों की सुरक्षित आवाजाही सुनिश्चित करने के लिए की है. हिंदुस्तानीय नौसेना एस्कॉर्ट किए जा रहे जहाजों को हर संभव सहायता और सुरक्षा प्रदान कर रही है. रिपोर्ट्स के मुताबिक, ईरान ने अपने तीन टैकरों की अदला-बदली की बात कही है. दरअसल हिंदुस्तान ने पहले इन टैंकरों को जब्त किया था. ईरान इनके बदले सुरक्षित मार्ग देने पर राजी हुआ है. इसके तहत हिंदुस्तानीय ध्वज वाले या हिंदुस्तान की ओर आने वाले जहाजों को होर्मुज स्ट्रेट से सुरक्षित गुजरने दिया जाएगा. अवैध कार्यों में लिप्त थे ईरानी जहाज रिपोर्ट्स के मुताबिक, हिंदुस्तानीय अधिकारियों का आरोप था कि ये जहाज अपनी पहचान छिपा रहे थे या बदल रहे थे और समुद्र में अवैध शिप-टू-शिप ट्रांसफर में शामिल थे. जब्त किए गए टैंकरों में डामर स्टार, अल जाफजिया और स्टेलर रूबी शामिल हैं. इनमें से स्टेलर रूबी ईरानी ध्वज वाला है, जबकि बाकी दो जहाज निकारागुआ और माली के झंडे के तहत रजिस्टर्ड हैं. ईरान ने दवाइयों की भी की है मांग तीन जहाजों के अलावा, तेहरान ने कुछ दवाइयों और चिकित्सा उपकरणों की आपूर्ति की भी मांग की है. एक रिपोर्ट में कहा गया है कि ईरान के राजदूत ने सोमवार को नई दिल्ली में हिंदुस्तानीय विदेश मंत्रालय के अधिकारियों से इस मुद्दे पर मुलाकात की. हिंदुस्तान पहुंचा एक जहाज, एक आज आएगा इस बीच, हिंदुस्तानीय एलपीजी कैरियर शिवालिक सोमवार शाम गुजरात के मुंद्रा पोर्ट पर पहुंच गया. यह लगभग 40,000 मीट्रिक टन तरलीकृत पेट्रोलियम गैस लेकर आया है. यह जहाज सोमवार देर रात या आज मंगलवार सुबह होर्मुज जलडमरूमध्य को सुरक्षित पार करने के बाद बंदरगाह पर पहुंचा. बंदरगाह से जारी बयान के अनुसार, इसमें से 20,000 मीट्रिक टन एलपीजी मुंद्रा बंदरगाह पर उतारी जाएगी, जबकि 26,000 मीट्रिक टन एलपीजी मंगलुरु में उतारी जाएगी. वहीं हिंदुस्तान का एक और शिप नंदा देवी भी रास्ते में है, उसके भी जल्द से जल्द बंदरगाह तक पहुंचने की उम्मीद है. नंदादेवी होर्मुज जलडमरूमध्य से सुरक्षित गुजर चुका है और मंगलवार को उसके गुजरात के वाडिनार बंदरगाह पहुंचने की संभावना है. हिंदुस्तान अपनी ऊर्जा जरूरतों के लिए आयात पर काफी निर्भर है. देश लगभग 88 प्रतिशत कच्चा तेल, 50 प्रतिशत प्राकृतिक गैस और 60 प्रतिशत एलपीजी आयात करता है. रिपोर्ट्स के मुताबिक स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में इस समय 22 हिंदुस्तानीय जहाज हैं, जिन पर 611 नाविक सवार हैं. ये सभी तेल और गैस की सप्लाई के लिए खाड़ी देशों में गए हुए थे. इसके अलावा कई अन्य देशों के भी जहाज हैं, जो हिंदुस्तान के लिए अपने माल लेकर आ रहे है, कुछ रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि इनमें भी तिरंगा लगा हुआ है. हिंदुस्तान लगातार स्थिति को मॉनीटर कर रहा वहीं, नई दिल्ली में पश्चिम एशिया के हालिया घटनाक्रम पर आयोजित अंतर-मंत्रालयी ब्रीफिंग को संबोधित करते हुए, बंदरगाह, पोत परिवहन और जलमार्ग मंत्रालय में विशेष सचिव राजेश कुमार सिन्हा ने कहा कि शिप के कार्गो को उतारने में कोई देरी न हो, इसके लिए आवश्यक दस्तावेजी प्रक्रिया और प्राथमिकता के आधार पर बर्थिंग की व्यवस्था की गई है. विदेश मंत्रालय का एक विशेष कंट्रोल रूम लगातार सक्रिय है, जो हिंदुस्तानीय नागरिकों और उनके परिवारों के सवालों का जवाब दे रहा है. साथ ही राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के साथ समन्वय जारी है. क्षेत्र में स्थित हिंदुस्तानीय मिशन 24×7 हेल्पलाइन चला रहे हैं, हिंदुस्तानीय समुदाय संगठनों के संपर्क में हैं और समय-समय पर एडवाइजरी जारी कर रहे हैं. हिंदुस्तानीय दूतावास स्थानीय प्रशासन के संपर्क में रहते हुए फंसे हुए हिंदुस्तानीयों और अल्पकालिक यात्रियों को सहायता प्रदान कर रहे हैं, जिसमें वीजा सपोर्ट, लॉजिस्टिक सहायता और ट्रांजिट सुविधा शामिल है. इसके अलावा, क्षेत्र में हिंदुस्तानीय नाविकों की मदद के लिए बंदरगाह, पोत परिवहन और जलमार्ग मंत्रालय के साथ भी समन्वय किया जा रहा है. 28 फरवरी 2026 से अब तक पश्चिम एशिया और खाड़ी क्षेत्र से करीब 2,20,000 यात्री हिंदुस्तान लौट चुके हैं. ये भी पढ़ें:- हम मर रहे, आप किस तरफ हैं… ईरानी विदेश मंत्री ने इस्लामिक दुनिया से पूछे 6 सवाल ये भी पढ़ें:- पिता की मौत से चंद सेकेंड पहले निकले थे मोजतबा खामेनेई, किस्मत से बची ईरान के सुप्रीम लीडर की जान स्ट्रेट ऑफ होर्मुज से हिंदुस्तानीय जहाज कैसे आ रहे? ईरान इस समय कुछ गिने-चुने देशों को ही होर्मुज स्ट्रेट से गुजरने दे रहा है. उसने अमेरिका और इजरायल के लिए इसे पूरी तरह बंद किया है. अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने इसे खुलवाने के लिए वैश्विक सहयोग मांगा है. क्या हिंदुस्तान से भी इसके लिए कहा गया है? इस सवाल के जवाब में हिंदुस्तानीय विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने कहा कि हम इससे अवगत हैं, लेकिन हमसे इस बारे में कोई द्विपक्षीय चर्चा नहीं की गई है. वहीं हिंदुस्तानीय विदेश मंत्री एस जयशंकर ने ईरान से आने वाले जहाजों के संबंध में आपसी रिश्तों का हवाला दिया. उन्होंने फाइनेंशिय टाइम्स को दिए गए इंटरव्यू में कहा कि हमारी कोई डील नहीं हुई है. दोनों देशों के बीच बातचीत जारी है, ये उसी का परिणाम है. वहीं रणधीर जायसवाल ने भी इस बारे में अपनी प्रेस कांफ्रेंस में कहा कि हिंदुस्तान और ईरान के बीच लंबे समय के रिश्ते हैं और हिंदुस्तान के जहाजों का होर्मुज स्ट्रेट से आ पाना उसी का परिणाम है. The post स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में तैनात हुई इंडियन नेवी, वॉरशिप से एस्कॉर्ट कर रही तिरंगा लगे जहाज appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

मेरी जगह टीम को कोचिंग दें… गंभीर ने धोनी को लेकर दिया बयान

Highlights धोनी के मजे लेने पर गंभीर का जवाब गंभीर को लेकर धोनी ने किया था इस्टाग्राम पोस्ट धोनी और गंभीर के बीच दिखी दोस्ती IPL 2026 में स्पोर्ट्सते दिखेंगे एमएस धोनी गंभीर का कोचिंग करियर Gautam Gambhir on MS Dhoni: हेड कोच गौतम गंभीर ने महेंद्र सिंह धोनी को लेकर सीधा बयान दिया है. हिंदुस्तान ने 8 मार्च को तीसरी बार टी20 वर्ल्ड कप जीता. इसके बाद धोनी ने सोशल मीडिया पर पोस्ट करके गंभीर को बधाई दी थी. साथ ही धोनी ने गंभीर के मुस्कुराने पर मजे भी लिए थे. अब गंभीर ने एक इंटरव्यू के दौरान जवाब दिया है. गंभीर ने खुले तौर पर कहा है कि वह चाहते हैं कि एक दिन धोनी उनकी जगह हिंदुस्तानीय टीम के हेड कोच का पद संभालें. धोनी के मजे लेने पर गंभीर का जवाब सोमवार 16 मार्च को रेवस्पोर्ट्स ट्रेलब्लेजर्स कॉन्क्लेव में बोलते हुए गौतम गंभीर ने धोनी की पोस्ट पर अपनी बात रखी. गंभीर ने मजाकिया अंदाज में कहा कि वर्ल्ड कप फाइनल देखने के लिए धोनी का मैदान में आना बहुत अच्छा लगा. उन्होंने मुझे मुस्कुराने के लिए कहा, यह बात भी मुझे बहुत अच्छी लगी. गंभीर ने आगे कहा कि मैं दिल से चाहता हूं कि एक दिन धोनी मेरी जगह पर बैठकर टीम को कोचिंग दें. ऐसा होने पर मैं भी उनके लिए यही बात लिख सकूं और उम्मीद है कि तब धोनी भी डगआउट में बैठकर इसी तरह मुस्कुराएंगे. View this post on Instagram A post shared by Knowledge Garage (@knowledgegarage) गंभीर को लेकर धोनी ने किया था इस्टाग्राम पोस्ट आपको बता दें कि हिंदुस्तान ने जब अपना पहला टी20 वर्ल्ड कप जीता था, तब धोनी ही टीम के कप्तान थे. इस बार की जीत के बाद धोनी ने इंस्टाग्राम पर टीम को बधाई दी थी. इसी पोस्ट में उन्होंने गंभीर की एक तस्वीर पर कमेंट करते हुए लिखा था कि कोच साहब, आपके चेहरे पर मुस्कान बहुत अच्छी लगती है. धोनी ने अपनी पोस्ट में यह भी लिखा था कि आपके चेहरे का तेज और मुस्कान दोनों का तालमेल एकदम कातिलाना है. आपने बहुत शानदार काम किया है. धोनी और गंभीर के बीच दिखी दोस्ती गौतम गंभीर और धोनी के बीच हुई इस बातचीत ने हिंदुस्तानीय फैंस का दिल जीत लिया है. बीते कई सालों तक दोनों के रिश्तों को लेकर अलग-अलग तरह की अटकलें लगाई जाती थीं. साल 2024 में हेड कोच बनने से पहले गंभीर कई बार टीवी पर धोनी की लोकप्रियता को लेकर तंज कसते थे. लेकिन अब दोनों के बीच सम्मान देखने को मिल रहा है. IPL 2026 में स्पोर्ट्सते दिखेंगे एमएस धोनी 44 साल के धोनी अभी भी एक एक्टिव क्रिकेटर हैं. कोचिंग की बात करें तो धोनी 2021 के टी20 वर्ल्ड कप में टीम के मेंटर बने थे, लेकिन तब हिंदुस्तान ग्रुप स्टेज से ही बाहर हो गया था. धोनी अभी चेन्नई सुपर किंग्स के साथ प्रैक्टिस कैंप में शामिल हो चुके हैं. कप्तान रुतुराज गायकवाड की अगुवाई में वह आईपीएल 2026 में स्पोर्ट्सेंगे. टीम में संजू सैमसन के आने के बाद भी मैनेजमेंट ने स्पष्ट किया है कि धोनी हर मैच के लिए उपलब्ध रहेंगे. पिछले सीजन में धोनी ने 13 पारियों में 196 रन बनाए थे. चेन्नई का पहला मैच 30 मार्च को राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ है. गंभीर का कोचिंग करियर दूसरी तरफ गौतम गंभीर अभी कुछ समय के ब्रेक पर हैं. हिंदुस्तानीय टीम को अब जून में अफगानिस्तान के खिलाफ सीरीज स्पोर्ट्सनी है. टेस्ट क्रिकेट में कुछ परेशानियों के बाद भी गंभीर की जगह पूरी तरह से सुरक्षित है. वह हिंदुस्तान के इकलौते ऐसे कोच हैं जिन्होंने दो आईसीसी ट्रॉफी अपने नाम की हैं. ये भी पढ़ें- एक साथ 3 टीमें उतार सकते हैं, हिंदुस्तान की T20 क्रिकेट में डेप्थ को लेकर सूर्या का बयान काव्या मारन की टीम पर भड़के सुनील गावस्कर, अबरार अहमद को खरीदने पर उठाए सवाल टी20 वर्ल्ड कप के हीरो फरहान, जैक्स और शैडली; ICC प्लेयर ऑफ द मंथ की रेस में The post मेरी जगह टीम को कोचिंग दें… गंभीर ने धोनी को लेकर दिया बयान appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

प्रिंस खान के गुर्गों पर मंडरा रहा काल, आठ दिन के अंदर धनबाद पुलिस के दूसरे एनकाउंटर से अपराधियों में खौफ

Dhanbad News: झारखंड के धनबाद के अपराधी आजकल खौफ में जीवन जी रहे हैं. इसका कारण यह है कि पुलिस की ओर से पिछले आठ दिनों के अंदर सोमवार की सुबह लगातार दूसरी बार एनकाउंटर किया गया है. पुलिस की इस कारर्वाई से अपराधियों में दहशत है. आठ दिन के अंदर प्रिंस खान गिरोह के साथ पुलिस का दूसरा एनकाउंटर अपराधियों के लिए कड़ा संदेश है. ताजा घटना 16 मार्च को भागाबांध ओपी क्षेत्र के केंदुआडीह बस्ती के पास घटी. यहां पुलिस और अपराधियों के बीच मुठभेड़ में दो बदमाशों को गोली लगी, जबकि एक अपराधी भागने के दौरान घायल हो गया. पुलिस मुठभेड़ में प्रिंस खान के तीन गुर्गे घायल सोमवार के तड़के पुलिस की मुठभेड़ में प्रिंस खान के तीन गुर्गे घायल हो गए हैं. इनमें पलामू के अपराधी अमन सिंह उर्फ कुबेर और धनबाद के विक्की डोम को गोली लगी. दोनों को घायल अवस्था में पुलिस ने अपने कब्जे में ले लिया. वहीं, भागने के दौरान गिरने से वासेपुर के अफजल का पैर टूट गया. पुलिस ने उसे भी पकड़ लिया. तीनों का घनबाद के एसएनएमएमसीएच में इलाज कराया जा रहा है. इसे भी पढ़ें: जेएलकेएम के कोल्हान अध्यक्ष पर मारपीट और रंगदारी मांगने का आरोप, पुलिस कर रही पूछताछ आठ मार्च को भी हुई थी पुलिस की मुठभेड़ इससे पहले आठ मार्च को भुईफोड़ मंदिर के निकट फायरिंग रेंज के पास पुलिस के साथ प्रिंस खान के गुर्गों की मुठभेड़ हुई थी. इसमें प्रिंस खान के गुर्गे सुदीश कुमार ओझा के पैर में गोली लगी थी. उस मामले में दिलीप सिंह को भी बाद में पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया था. लगातार हो रही पुलिस कार्रवाई से धनबाद में सक्रिय अपराधी गिरोहों में दहशत है. पुलिस ने साफ संकेत दिया है कि अपराधियों के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा. इसे भी पढ़ें: धनबाद पुलिस की बड़ी कार्रवाई, एनकाउंटर में फरार प्रिंस खान के तीन गुर्गे घायल The post प्रिंस खान के गुर्गों पर मंडरा रहा काल, आठ दिन के अंदर धनबाद पुलिस के दूसरे एनकाउंटर से अपराधियों में खौफ appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Apple ने लॉन्च किए AirPods Max 2, मिलेगा और भी क्लियर साउंड और स्मार्ट फीचर्स

Apple ने अपने नए प्रीमियम ओवर-ईयर हेडफोन्स Apple AirPods Max 2 लॉन्च कर दिए हैं. यह पुराने AirPods Max का अपग्रेडेड मॉडल है, जिसे करीब 5 साल बाद पेश किया गया है. नए हेडफोन्स में कंपनी ने लेटेस्ट H2 चिप दी है, जो बेहतर ऑडियो क्वालिटी, मजबूत एक्टिव नॉइस कैंसिलेशन (ANC) और ज्यादा स्मार्ट फीचर्स देने में मदद करती है. Apple के मुताबिक यह हेडफोन पहले से ज्यादा क्लियर, बैलेंस्ड और इमर्सिव साउंड एक्सपीरियंस देता है, जबकि इसका प्रीमियम डिजाइन पहले जैसा ही रखा गया है. कीमत और उपलब्धता हिंदुस्तान में Apple AirPods Max 2 की कीमत 67,900 रुपये रखी गई है. यह हेडफोन Blue, Midnight, Orange, Purple और Starlight जैसे पांच कलर ऑप्शन में आएगा. ग्राहक इसे 25 मार्च से Apple की ऑफिशियल वेबसाइट और Apple Store ऐप के जरिए ऑर्डर कर सकेंगे. अगले महीने की शुरुआत से यह रिटेल स्टोर्स में भी उपलब्ध हो सकता है. खास बात यह है कि नए यूजर्स को इसके साथ 3 महीने का Apple Music सब्सक्रिप्शन फ्री मिलेगा. साथ ही ग्राहक चाहें तो AppleCare+ जैसी सर्विस भी ले सकते हैं, जिसमें एक्सीडेंटल डैमेज, बैटरी रिप्लेसमेंट और 24/7 सपोर्ट जैसी सुविधाएं मिलती हैं. दमदार साउंड और नई H2 चिप नए AirPods Max 2 में H2 चिप दी गई है, जो पुराने मॉडल की H1 चिप से ज्यादा पावरफुल है. कंपनी का दावा है, कि इसमें एक्टिव नॉइस कैंसिलेशन पहले से लगभग 1.5 गुना बेहतर है, जिससे आसपास का शोर काफी हद तक ब्लॉक हो जाता है. इसके अलावा ट्रांसपेरेंसी मोड को भी बेहतर बनाया गया है, जिससे यूजर आसपास की आवाजें ज्यादा नेचुरल तरीके से सुन सकता है. हाई क्वालिटी ऑडियो सपोर्ट Apple ने इसमें नया हाई डायनामिक रेंज एम्पलीफायर दिया है, जिससे साउंड ज्यादा क्लियर और डीटेल्ड सुनाई देता है. हेडफोन्स में 24-bit, 48kHz Lossless Audio (USB-C से कनेक्ट करने पर), Ultra-low latency audio (गेमिंग और प्रोफेशनल काम के लिए), Personalised Spatial Audio और Dynamic head tracking जैसे ऑडियो फीचर्स मिलते हैं. स्मार्ट AI फीचर्स AirPods Max 2 में कई स्मार्ट फीचर्स भी दिए गए हैं: एडेप्टिव ऑडियो– आसपास के माहौल के अनुसार नॉइस कैंसिलेशन और ट्रांसपेरेंसी को अपने-आप एडजस्ट करता है. कन्वर्सेशन अवेयरनेस– जब यूजर किसी से बात करने लगता है, तो म्यूजिक अपने-आप कम हो जाता है. वॉइस आइसोलेशन– कॉल के दौरान बैकग्राउंड नॉइज कम करके आवाज को ज्यादा साफ बनाता है. लाइव ट्रांसलेशन– Apple Intelligence की मदद से अलग-अलग भाषाओं में बातचीत को समझने में मदद करता है. क्रिएटर्स के लिए खास फीचर्स Apple ने कंटेंट क्रिएटर्स को ध्यान में रखते हुए कुछ खास फीचर्स भी दिए हैं. इसमें- स्टूडियो क्वालिटी ऑडियो रिकॉर्डिंग- इंटरव्यू, पॉडकास्ट या म्यूजिक रिकॉर्डिंग के लिए. कैमरा रिमोट- डिजिटल क्राउन दबाकर iPhone या iPad से फोटो लेना या वीडियो रिकॉर्ड करना. लाउड साउंड रिडक्शन पर्सनलाइज्ड वॉल्यूम Siri को सिर हिलाकर जवाब देने का ऑप्शन AirPods Max 2 बैटरी Apple के मुताबिक AirPods Max 2 में ANC और स्पैटियल ऑडियो (Spatial Audio) ऑन रहने पर करीब 20 घंटे तक बैटरी बैकअप मिलता है. इसमें फास्ट चार्जिंग भी दी गई है. साथ ही कंपनी ने एनवायरमेंट को ध्यान में रखते हुए इसमें 100% रीसायकल्ड मटेरियल का इस्तेमाल किया है और इसकी पैकेजिंग भी पूरी तरह रीसायक्लेबल बनाई गई है. यह भी पढ़ें: Apple AirTag 2: डिजाइन वही, लेकिन तकनीक नयी; जानें क्या कुछ बदला The post Apple ने लॉन्च किए AirPods Max 2, मिलेगा और भी क्लियर साउंड और स्मार्ट फीचर्स appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

हरियाणा राज्यसभा चुनाव: कांग्रेस के 5 विधायकों ने ‘क्रॉस-वोटिंग’ की, पार्टी ने कहा- विश्वासघात करने वालों पर होगी कार्रवाई

Haryana Rajya Sabha Election : सोमवार को हरियाणा में राज्यसभा चुनाव हुआ. वोटों की गिनती आधी रात के बाद पूरी हुई, जिसमें कांग्रेस और बीजेपी दोनों को एक-एक सीट मिली. हरियाणा राज्यसभा चुनाव के आंकड़ों पर नजर 1. हरियाणा विधानसभा में कुल विधायकों की संख्या: 902. राज्यसभा की 2 सीटों के लिए वोटिंग हुई.3. राज्यसभा चुनाव में मतदान करने वाले विधायकों की संख्या: 884. वैध मतों (Valid Votes) की संख्या: 835. अमान्य वोटों (Invalid Votes) की संख्या: 5 (चार कांग्रेस, 1 भाजपा)6. कितने वोट पलटे: 5 कांग्रेस वोट BJP समर्थित निर्दलीय उम्मीदवार के पक्ष में गए. किन्हें मिली जीत राज्य के बहुचर्चित राज्यसभा चुनाव में बीजेपी के संजय भाटिया और कांग्रेस पार्टी के करमवीर सिंह बौद्ध को जीत मिली. मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने क्या कहा हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने देर रात मीडिया से बात की. उन्होंने दोनों नेताओं को उनकी जीत पर बधाई दी. सैनी ने निर्दलीय उम्मीदवार द्वारा प्राप्त कुल वोट का हवाला देते हुए कहा कि नांदल कांग्रेस उम्मीदवार से मामूली अंतर से हार गए. उन्होंने दावा किया कि कांग्रेस के पांच विधायकों ने ‘क्रॉस-वोटिंग’ की. उन्होंने बताया कि कांग्रेस के चार विधायकों के वोट अमान्य घोषित कर दिए गए. यह भी पढ़ें : ओडिशा राज्यसभा चुनाव: BJD और BJP विधायकों के बीच झड़प, क्रॉस वोटिंग का भी आरोप चुनाव अधिकारियों ने बताया कि पांच वोट अमान्य घोषित किए गए जिनमें चार कांग्रेस के और एक भाजपा का है. इन दो सीट के लिए तीन उम्मीदवार – भाजपा के भाटिया (58), कांग्रेस के करमवीर सिंह बौद्ध (61) और निर्दलीय उम्मीदवार सतीश नांदल (63) चुनाव मैदान में थे. भाजपा समर्थित नांदल ने 2019 में भाजपा के उम्मीदवार के रूप में विधानसभा चुनाव लड़ा था, लेकिन उन्हें सफलता नहीं मिली थी. क्रॉस-वोटिंग करने वाले कांग्रेस विधायकों के खिलाफ होगी कार्रवाई कांग्रेस की हरियाणा इकाई के प्रभारी महासचिव बी.के. हरिप्रसाद ने कहा कि क्रॉस-वोटिंग करने वाले और ‘‘कांग्रेस के साथ विश्वासघात’’ करने वाले विधायकों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी. क्रॉस-वोटिंग करने वाले कांग्रेस विधायकों के बारे में भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने कहा कि मैं उनके नाम नहीं लूंगा, लेकिन लोगों को समझ आ गया है और जनता उन्हें सबक सिखाएगी. The post हरियाणा राज्यसभा चुनाव: कांग्रेस के 5 विधायकों ने ‘क्रॉस-वोटिंग’ की, पार्टी ने कहा- विश्वासघात करने वालों पर होगी कार्रवाई appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Ranveer Singh: ‘धुरंधर 2’ के ‘हमजा’ ने ठुकराईं ये फिल्में, नहीं करते मना तो पहले ही बन जाते सुपरस्टार

Ranveer Singh Rejected Films: बॉलीवुड एक्टर रणवीर सिंह इन दिनों वह अपनी आने वाली फिल्म ‘धुरंधर 2’ को लेकर सुर्खियों में हैं. ‘धुरंधर 2’ 19 मार्च को रिलीज होने वाली है. आइए आपको बताते हैं कि अपने करियर में रणवीर ने किन बड़ी फिल्मों को रिजेक्ट किया हैं. दिलचस्प बात यह है कि इनमें से कई फिल्में बाद में सुपरहिट और ब्लॉकबस्टर साबित हुई. आइए जानते हैं उन 6 फिल्मों के बारे में, जिन्हें रणवीर ने करने से मना कर दिया था. डॉन 3 डायरेक्टर फरहान अख्तर की फिल्म ‘डॉन 3’ में पहले रणवीर सिंह को लीड रोल के लिए चुना गया था. साल 2023 में फिल्म का अनाउंसमेंट टीजर भी सामने आया था, जिसमें यह बताया गया था कि अब शाहरुख खान के बाद रणवीर सिंह ‘डॉन’ के किरदार में दिखाई देंगे. हालांकि हाल के दिनों में समाचारें आईं कि रणवीर ने इस प्रोजेक्ट से दूरी बना ली है. इस समाचार ने फैंस को हैरान जरूर किया, लेकिन अभी तक मेकर्स की तरफ से इस पर कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है. एनिमल साल 2023 में रिलीज हुई फिल्म ‘एनिमल’ बॉक्स ऑफिस पर बड़ी हिट साबित हुई थी और इसमें रणबीर कपूर ने मुख्य भूमिका निभाई थी. दिलचस्प बात यह है कि शुरुआत में इस फिल्म के लिए रणवीर सिंह का नाम सामने आया था. कहा जाता है कि मेकर्स उन्हें ही इस किरदार में देखना चाहते थे, लेकिन रणवीर ने किसी वजह से फिल्म करने से इनकार कर दिया. इसके बाद रणबीर कपूर को यह मौका मिला और फिल्म ने दुनियाभर में 900 करोड़ रुपये से ज्यादा की कमाई कर जबरदस्त सफलता हासिल की. कबीर सिंह शाहिद कपूर की सुपरहिट फिल्म ‘कबीर सिंह’ भी पहले रणवीर सिंह को ऑफर की गई थी. बताया जाता है कि रणवीर को इस फिल्म का किरदार काफी डार्क लगा, इसलिए उन्होंने इसे करने से इनकार कर दिया. बाद में शाहिद कपूर ने इस रोल को निभाकर जबरदस्त सफलता हासिल की और फिल्म बॉक्स ऑफिस पर बड़ी हिट साबित हुई. सैम बहादुर डायरेक्टर मेघना गुलजार की फिल्म ‘सैम बहादुर’ के लिए भी रणवीर सिंह का नाम चर्चा में था. मेकर्स उन्हें फिल्म में लेना चाहते थे, लेकिन उस समय रणवीर अपनी फिल्म ‘83’ की शूटिंग में व्यस्त थे. डेट्स की कमी के कारण उन्होंने यह फिल्म नहीं की. बाद में यह किरदार विक्की कौशल को मिला. लव एंड वॉर संजय लीला भंसाली की आने वाली फिल्म ‘लव एंड वॉर’ को लेकर भी समाचारें आई थीं कि इसमें पहले रणवीर सिंह को लेने की योजना थी. लेकिन किसी वजह से रणवीर ने इस फिल्म को करने से मना कर दिया. अब इस फिल्म में रणबीर कपूर, विक्की कौशल और आलिया भट्ट मुख्य भूमिकाओं में नजर आएंगे. भाग मिल्खा भाग फरहान अख्तर की फिल्म ‘भाग मिल्खा भाग’ भी रणवीर सिंह को ऑफर हुई थी. बताया जाता है कि रणवीर ने इसके लिए ऑडिशन भी दिया था और उन्हें फिल्म की कहानी पसंद आई थी. लेकिन बाद में उन्होंने यह फिल्म नहीं की. इसके बाद फरहान अख्तर ने खुद इस फिल्म में अभिनय किया और फिल्म सुपरहिट साबित हुई. यह भी पढ़ें- Dhurandhar 2: रणवीर सिंह की फिल्म का बॉक्स ऑफिस पर तूफान, पहले दिन की बुकिंग ने चौंकाया The post Ranveer Singh: ‘धुरंधर 2’ के ‘हमजा’ ने ठुकराईं ये फिल्में, नहीं करते मना तो पहले ही बन जाते सुपरस्टार appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

बिहार के बाद अब दीपांकर की नजर बंगाल पर, 10 सीटों पर माले उतारेगा उम्मीदवार

मुख्य बातें वाममोर्चा का हिस्सा होगा माले जनाधार बढ़ने की उम्मीद आईएसएफ को लेकर अब भी सस्पेंस Dipankar Bhattacharya: कोलकाता: दीपांकर भट्टाचार्य की सीपीआई (एमएल) लिबरेशन का बिहार और झारखंड की तरह पश्चिम बंगाल में कोई खास जनाधार नहीं है. बिहार विधानसभा चुनाव में माले के शानदार प्रदर्शन से उत्साहित दीपंकर की नजर अब बंगाल पर है. माले इस बार पूरी तैयारी के साथ पश्चित बंगाल में विधानसभा का चुनाव लड़ेगा. माले बंगाल में वाम मोर्चे के साथ गठबंधन में किया है. सोमवार को सीपीआई (एमएल) लिबरेशन की राज्य समिति की बैठक हुई. बैठक में घोषणा की गयी कि माले इस बार 10 सीटों पर चुनाव लड़ेगा. वाममोर्चा का हिस्सा होगा माले पार्टी की ओर से जारी विज्ञप्ति में कहा गया है- हम भाजपा-आरएसएस के फासीवादी आक्रमण के खिलाफ बंगाल में वामपंथ को पुनर्जीवित करने के लिए विधानसभा चुनावों में पूरी ताकत से भाग लेने जा रहे हैं. इसका उद्देश्य बंगाल पर कब्जा करना और राज्य में सत्तारूढ़ तृणमूल कांग्रेस का कुशासन है. वाम मोर्चा के अध्यक्ष और सीपीआई (एम) पार्टी के शीर्ष नेतृत्व के साथ निरंतर चर्चा हो रही है. दोनों की सहमति के आधार पर हमने 10 केंद्रों पर चुनाव लड़ने का निर्णय लिया है. सीपीआई (एमएल) लिबरेशन ने कहा कि इन 10 सीटों और उम्मीदवारों की सूची बाद में घोषित की जाएगी. जनाधार बढ़ने की उम्मीद सीपीआई (एमएल) लिबरेशन के महासचिव दीपांकर भट्टाचार्य ने बहुत पहले ही घोषणा कर दी थी कि वे बंगाल के 26वें चुनाव में वाम मोर्चा के साथ गठबंधन करेंगे. 24वें लोकसभा चुनाव के बाद वाम मोर्चा और सीपीआई (एमएल) लिबरेशन के बीच संबंध और मजबूत हुए. नवंबर 2024 में राज्य की 6 विधानसभा सीटों पर उपचुनाव हुए. इन उपचुनावों में सीपीआई (एमएल) लिबरेशन ने नैहाटी सीट से वाम खेमे का उम्मीदवार उतारा. हालांकि, सीपीआई (एमएल) लिबरेशन के उम्मीदवार देबज्योति मजूमदार कोई खास कमाल नहीं दिखा सके. उन्हें 7,500 से कुछ अधिक वोट मिले. पश्चिम बंगाल की अन्य महत्वपूर्ण समाचारों को पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें आईएसएफ को लेकर अब भी सस्पेंस इस बार दीपांकर भट्टाचार्य की सीपीआई (एमएल) लिबरेशन विधानसभा चुनावों में पूरी तैयारी के साथ मैदान में उतरी है. अब देखना यह होगा कि विधानसभा चुनावों में उनका कितना प्रभाव देखने को मिलता है. इस बीच, वाम मोर्चे ने सोमवार को 192 सीटों के लिए उम्मीदवारों के नामों की घोषणा कर दी है. वाम मोर्चे ने यह स्पष्ट नहीं किया है कि वह आईएसएफ के साथ गठबंधन करेगा या नहीं. हालांकि, सीपीआई (एमएल) ने लिबरेशन पार्टी के साथ गठबंधन को अंतिम रूप दे दिया है. Also Read: हिरन चटर्जी का पत्ता साफ, दिलीप घोष बने खड़गपुर से भाजपा उम्मीदवार The post बिहार के बाद अब दीपांकर की नजर बंगाल पर, 10 सीटों पर माले उतारेगा उम्मीदवार appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

जदयू अध्यक्ष चुनाव का शेड्यूल जारी, क्या नीतीश फिर संभालेंगे कमान या होगा बदलाव?

Bihar Politics: जनता दल यूनाइटेड (JDU) ने अपने राष्ट्रीय अध्यक्ष के चुनाव की तारीखों का आधिकारिक ऐलान कर दिया. सवाल यह है कि क्या नीतीश कुमार फिर से कमान संभालेंगे या पार्टी को कोई नया चेहरा मिलने वाला है? चुनाव का नोटिफिकेशन जारी होते ही दिल्ली से लेकर पटना तक जदयू दफ्तरों में चुनावी सरगर्मियां तेज हो गई है. चुनाव का पूरा कैलेंडर जारी जदयू द्वारा जारी कार्यक्रम के अनुसार राष्ट्रीय अध्यक्ष पद के लिए नामांकन की अंतिम तिथि 22 मार्च तय की गई है. 23 मार्च को नामांकन पत्रों की जांच होगी, जबकि 24 मार्च को नाम वापसी का मौका दिया जाएगा. अगर एक से अधिक उम्मीदवार मैदान में रहते हैं, तो 27 मार्च को मतदान कराया जाएगा. क्या फिर से अध्यक्ष बनेंगे नीतीश कुमार? मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का एक बार फिर निर्विरोध अध्यक्ष चुना जाना लगभग तय माना जा रहा है. 29 दिसंबर 2023 को कमान संभालने के बाद से नीतीश कुमार ने पार्टी को एकजुट रखने में अहम भूमिका निभाई है. यदि 24 मार्च तक केवल एक ही नामांकन दाखिल होता है, तो उसी दिन विधिवत रूप से नीतीश कुमार के नाम की घोषणा कर दी जाएगी. जदयू के वरिष्ठ नेताओं का मानना है कि वर्तमान नेतृत्वक परिस्थितियों में नीतीश कुमार ही वो इकलौते नाम हैं, जिन पर पूरी पार्टी की सहमति बन सकती है. दिल्ली से पटना तक हलचल तेज इस चुनावी प्रक्रिया को लेकर दिल्ली स्थित जदयू मुख्यालय में भी हलचल तेज है. सांगठनिक चुनाव के इस चरण को पार्टी की नई रणनीति से जोड़कर देखा जा रहा है. मुख्यमंत्री फिलहाल ‘समृद्धि यात्रा’ के चौथे चरण में व्यस्त हैं, जहां वे 17 से 20 मार्च तक भागलपुर, बांका, जमुई और गया जैसे 8 जिलों का दौरा कर रहे हैं. यात्रा के तुरंत बाद दिल्ली में होने वाला यह चुनाव तय करेगा कि जदयू का अगला ‘कैप्टन’ कौन होगा? क्या नीतीश कुमार अपने बेटे निशांत कुमार की सक्रिय नेतृत्व में एंट्री के बीच संगठन की बागडोर अपने पास ही रखेंगे? Also Read: बिहार राज्यसभा चुनाव: वोटिंग से गायब चारों विधायकों का पॉलिटिकल बैकग्राउंड जानिए, कांग्रेस नेता कई बार बदल चुके हैं पार्टी The post जदयू अध्यक्ष चुनाव का शेड्यूल जारी, क्या नीतीश फिर संभालेंगे कमान या होगा बदलाव? appeared first on Naya Vichar.

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top