पुलिस भर्ती परीक्षा के अभ्यर्थियों के लिए गुड न्यूज, 16 और 17 जून को चलेंगी 14 परीक्षा स्पेशल ट्रेनें, जानिए टाइमिंग
Exam Special Train: 17 जून को मद्यनिषेध सिपाही भर्ती परीक्षा आयोजित की जाएगी. इससे पहले पूर्व मध्य रेलवे की ओर से परीक्षार्थियों को बड़ी राहत दी गई है. रेलवे ने 14 परीक्षा स्पेशल ट्रेनों को चलाने का ऐलान किया है. ये ट्रेनें 16 और 17 जून को विभिन्न स्टेशनों से खुलेंगी. परीक्षा स्पेशल ट्रेनों को लेकर जानकारी मुख्य जनसंपर्क अधिकारी सरस्वती चन्द्र की ओर से दी गई है. 16 जून को चलाई जाने वाली स्पेशल ट्रेनों की लिस्ट पाटलिपुत्र से 20.00 बजे किशनगंज के लिए परीक्षा स्पेशल ट्रेन का परिचालन किया जाएगा. यह परीक्षा स्पेशल ट्रेन बेगूसराय, खगड़िया, नवगछिया, कटिहार के रास्ते चलाई जाएगाी. पटना से 21.00 बजे नरकटियागंज के लिए परीक्षा स्पेशल ट्रेन का परिचालन किया जाएगा. यह परीक्षा स्पेशल ट्रेन पाटलिपुत्र, सोनपुर, हाजीपुर, मुजफ्फरपुर, चकिया, बापूधाम मोतिहारी, बेतिया के रास्ते चलाई जाएगी. पाटलिपुत्र से 22.00 बजे अररिया के लिए परीक्षा स्पेशल ट्रेन का परिचालन किया जाएगा. यह परीक्षा स्पेशल ट्रेन बेगूसराय, खगड़िया, नवगछिया, कटिहार के रास्ते चलाई जाएगी. पाटलिपुत्र से 23.00 बजे नवगछिया के लिए परीक्षा स्पेशल ट्रेन का परिचालन किया जाएगा. यह परीक्षा स्पेशल ट्रेन बेगूसराय, खगड़िया के रास्ते चलाई जाएगी. पटना से 23.30 बजे भभुआ के लिए परीक्षा स्पेशल ट्रेन का परिचालन किया जाएगा. यह परीक्षा स्पेशल ट्रेन तारेगना, जहानाबाद, गया, डेहरी ऑन सोन, सासाराम के रास्ते चलाई जाएगी. 17 जून को चलाई जाने वाली स्पेशल ट्रेनों की लिस्ट पटना से 07.15 बजे गया के लिए परीक्षा स्पेशल ट्रेन का परिचालन किया जाएगा. बक्सर से 13.30 बजे दानापुर के लिए परीक्षा स्पेशल ट्रेन का परिचालन किया जाएगा. बक्सर से 18.00 बजे पटना के लिए परीक्षा स्पेशल ट्रेन का परिचालन किया जाएगा. किऊल से 12.30 बजे गया के लिए परीक्षा स्पेशल ट्रेन का परिचालन किया जाएगा. यह परीक्षा स्पेशल वाया शेखपुरा, नवादा चलाई जाएगी. गया से 17.30 बजे किऊल के लिए परीक्षा स्पेशल ट्रेन का परिचालन किया जाएगा. यह परीक्षा स्पेशल वाया नवादा, शेखपुरा चलाई जाएगी. बख्तियारपुर से 08.00 बजे राजगीर के लिए परीक्षा स्पेशल ट्रेन का परिचालन किया जाएगा. यह परीक्षा स्पेशल वाया बिहारशरीफ, नालंदा चलाई जाएगी. राजगीर से 13.00 बजे बख्तियारपुर के लिए परीक्षा स्पेशल ट्रेन का परिचालन किया जाएगा. यह परीक्षा स्पेशल वाया नालंदा, बिहारशरीफ चलाई जाएगी. बख्तियारपुर से 15.30 बजे राजगीर के लिए परीक्षा स्पेशल ट्रेन का परिचालन किया जाएगा. यह परीक्षा स्पेशल वाया बिहारशरीफ, नालंदा चलाई जाएगी. राजगीर से 18.15 बजे बख्तियारपुर के लिए परीक्षा स्पेशल ट्रेन का परिचालन किया जाएगा. यह परीक्षा स्पेशल वाया नालंदा, बिहारशरीफ चलाई जाएगी. अभ्यर्थियों से की गई अपील रेलवे की ओर से अभ्यर्थियों से अपील की गई है कि वे इन परीक्षा स्पेशल ट्रेनों का लाभ उठाएं. इससे पहले 14 जून को पहले चरण की परीक्षा हुई थी. उस वक्त 16 स्पेशल ट्रेनें चलाई गई थीं. लेकिन ट्रेनों की कमी को लेकर अभ्यर्थियों ने पाटलिपुत्र जंक्शन पर जमकर हंगामा और पथराव किया था. Also Read: बिहार में आज मौसम विभाग का डबल अलर्ट, इन 24 जिलों में आंधी-तूफान के साथ भारी बारिश की चेतावनी The post पुलिस भर्ती परीक्षा के अभ्यर्थियों के लिए गुड न्यूज, 16 और 17 जून को चलेंगी 14 परीक्षा स्पेशल ट्रेनें, जानिए टाइमिंग appeared first on Naya Vichar.

