Hot News

July 5, 2026

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

लाल सागर में यमन तट के पास कार्गो शिप पर हमला, ब्रिटिश सेना ने की पुष्टि

Red Sea Cargo Ship: यूनाइटेड किंगडम मैरीटाइम ट्रेड ऑपरेशंस (UKMTO) केंद्र के हवाले से एपी न्यूज ने बताया- हमला तटीय शहर होदेइदा से करीब 30 समुद्री मील (55 किलोमीटर) दक्षिण-पश्चिम में हुआ. होदेइदा शहर पर इस समय ईरान समर्थित हूती (Houthi) विद्रोहियों का नियंत्रण है. जहाज के चालक दल ने हमले की रिपोर्ट दर्ज कराई एपी के अनुसार यूकेएमटीओ ने बताया कि जहाज के चालक दल ने अज्ञात सशस्त्र हमलावरों द्वारा निशाना बनाए जाने की रिपोर्ट दर्ज कराई है. फिलहाल संबंधित सुरक्षा एजेंसियां इस पूरे मामले की गंभीरता से जांच कर रही हैं. British military says cargo ship reports being under attack in Red Sea off coast of Yemen, reports AP. — Press Trust of India (@PTI_News) July 5, 2026 किसी संगठन ने नहीं ली जिम्मेदारी कार्गो जहाज पर हमले की जिम्मेदारी अभी तक किसी भी आतंकवादी या विद्रोही संगठन ने नहीं ली है. हालांकि हूती विद्रोहियों ने लाल सागर से गुजरने वाले जहाजों पर फिर से हमले शुरू करने की धमकी दी थी, लेकिन इस घटना को लेकर हूती प्रवक्ता की ओर से भी अभी तक कोई प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है. ये भी पढ़ें: दुनिया का सबसे दुष्ट व्यक्ति ट्रंप अब तक जीवित क्यों है? अयातुल्ला अली खामेनेई के अंतिम संस्कार में गूंजा यह सवाल पहले भी हो चुके हैं हमले गाजा युद्ध के दौरान हूती विद्रोहियों ने दक्षिणी लाल सागर में बाब अल-मंडेब जलडमरूमनध्य के पास से गुजरने वाले जहाजों पर ड्रोन और मिसाइलें दागी थीं. इन हमलों के डर से कई शिपिंग कंपनियों को स्वेज नहर के बजाय अफ्रीका के दक्षिणी छोर (केप ऑफ गुड होप) से होकर लंबा चक्कर लगाने पर मजबूर होना पड़ा था. सोमाली डाकुओं की बढ़ती सक्रियता लाल सागर के साथ-साथ अदन की खाड़ी में भी सोमाली समुद्री डाकुओं की हलचल तेज हो गई है. इसी महीने 1 जुलाई को यमन के दक्षिण-पूर्वी बंदरगाह शहर बलहाफ से 76 समुद्री मील (140 किलोमीटर) दक्षिण में एक संदिग्ध समुद्री डाकू हमले की घटना सामने आई थी. तब एक छोटी नाव पर सवार चार हथियारबंद हमलावरों ने एक जहाज के ब्रिज को मामूली नुकसान पहुंचाया था. ये भी पढ़ें: खामेनेई के जनाजे पर डोनाल्ड ट्रंप का दावा- एक ही शॉट में सबको खत्म कर सकते थे The post लाल सागर में यमन तट के पास कार्गो शिप पर हमला, ब्रिटिश सेना ने की पुष्टि appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

सगाई के 4 महीने बाद रिश्ते में दरार? पृथ्वी शॉ को मंगेतर आकृति अग्रवाल ने किया अनफॉलो

Prithvi Shaw Finacee Akriti Agarwal: हिंदुस्तानीय क्रिकेटर पृथ्वी शॉ और उनकी मंगेतर आकृति अग्रवाल के रिश्ते को लेकर सोशल मीडिया पर चर्चाएं तेज हो गई हैं. मार्च 2026 में सगाई करने वाले इस जोड़े के अलग होने की अटकलें तब शुरू हुईं, जब आकृति ने पृथ्वी शॉ को इंस्टाग्राम पर अनफॉलो कर दिया और अपनी सगाई से जुड़ी तस्वीरें भी हटा दीं. इतना ही नहीं, आकृति ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर कुछ ऐसे पोस्ट शेयर किए, जिन्हें पृथ्वी शॉ के साथ उनके रिश्ते से जोड़कर देखा जा रहा है. एक पोस्ट में उन्होंने संकेत दिया कि सगाई के बाद भी उनके साथ धोखा हुआ. वहीं, एक अन्य पोस्ट में उन्होंने दावा किया कि पृथ्वी शॉ को लेकर सोशल मीडिया पर जो अफवाहें चलती रही हैं, वे “सच” हैं. View this post on Instagram A post shared by Bollywood Feels (@bollywood__feels) आकृति के इन पोस्ट्स के बाद सोशल मीडिया पर दोनों के रिश्ते को लेकर तरह-तरह की चर्चाएं शुरू हो गई हैं. हालांकि, उन्होंने किसी पोस्ट में सीधे तौर पर पृथ्वी शॉ का नाम नहीं लिया है, लेकिन फैंस इसे क्रिकेटर पर गंभीर आरोप के तौर पर देख रहे हैं. मार्च 2026 में हुई थी सगाई मार्च 2026 में पृथ्वी शॉ और आकृति अग्रवाल ने अपने रिश्ते को सार्वजनिक करते हुए सगाई की घोषणा की थी. दोनों की तस्वीरें सोशल मीडिया पर काफी वायरल हुई थीं और फैंस ने उन्हें शुभकामनाएं दी थीं. लेकिन अब सगाई के महज कुछ महीनों बाद रिश्ते में दरार की समाचारें सामने आ रही हैं. फिलहाल पृथ्वी शॉ की ओर से इन आरोपों या सोशल मीडिया पर चल रही चर्चाओं पर कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है. ऐसे में यह साफ नहीं है कि दोनों का रिश्ता वास्तव में खत्म हो गया है या नहीं. जब तक पृथ्वी शॉ या उनकी टीम की ओर से कोई आधिकारिक बयान नहीं आता, तब तक इन दावों को एकतरफा आरोपों के रूप में ही देखा जा रहा है. कौन हैं आकृति अग्रवाल? आकृति अग्रवाल सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर और अभिनेत्री हैं. आकृति को इंस्टाग्राम पर करीब 31 लाख लोग फॉलो करते हैं. आकृति तेलुगु फिल्म त्रिमुखा से डेब्यू कर चुकी है. वहीं वो एक यूट्यूब चैनल भी चलाती है, जहां वो ब्लॉग और लाइफस्टाइल से जुड़े वीडियो शेयर करती है. पृथ्वी और आकृति सगाई से पहले लंबे समय तक एक-दूसरे को डेट भी किया था. यह भी पढ़ें: ‘महंगाई समझनी है तो बिश्नोई का ओवर देखो’, विदेशी क्रिकेट बोर्ड ने लिए मजे The post सगाई के 4 महीने बाद रिश्ते में दरार? पृथ्वी शॉ को मंगेतर आकृति अग्रवाल ने किया अनफॉलो appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

गिद्दी में हाइवा की चपेट में आने से एक व्यक्ति की मौत, एक घायल, मुआवजा की मांग को लेकर रोड जाम

Hazaribagh News: गिद्दी सी वाशरी कॉलोनी के नजदीक रविवार सुबह हाइवा की चपेट में आने से बाइक सवार एक व्यक्ति की मौत घटनास्थल पर ही हो गयी, जबकि दूसरा व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया. गिद्दी में प्राथमिक इलाज के बाद चिकित्सकों ने घायल देवनारायण बेदिया को बेहतर इलाज के लिए रामगढ़ रेफर कर दिया. घटना के विरोथ में आक्रोशित लोगों ने सड़क जाम कर दिया. जानकारी के अनुसार मिश्राइनमोढ़ा के चूल्हाबेड़ा निवासी सोढ़न बेदिया और देवनारायण बेदिया बाइक संख्या – JH 24E 9328 पर सवार होकर काम करने के लिए बिहार फाउंड्री रांची रोड जा रहे थे. बाइक समेत हाइवा के नीचे फंस गया था शख्स इसी दौरान हाइवा (JH 02BQ 5854) ने बाइक को अपने चपेट में ले लिया. जिससे सोढ़न बेदिया बाइक समेत हाइवा के चक्के के नीचे फंस गये. उन्हें बड़ी मशक्कत के बाद बाहर निकाला गया. आक्रोशित लोग मृतक के आश्रित को मुआवजा देने की मांग कर रहे हैं. साथ ही घायल देवनारायण बेदिया के बेहतर इलाज के लिए भी सहायता मुहैया कराने की मांग की जा रही है. ये भी पढ़ें… Hazaribagh News: अबुआ आवास में खुला गैराज, डाड़ी प्रखंड में चल रहा गजब का स्पोर्ट्स बड़कागांव में अवैध कोयला खदान का चाल धंसने से दो मजदूरों की मौत, पहले भी हो चुका है हादसा The post गिद्दी में हाइवा की चपेट में आने से एक व्यक्ति की मौत, एक घायल, मुआवजा की मांग को लेकर रोड जाम appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

बारुईपुर में नाबालिग की हत्या के बाद युवक को पीट-पीटकर मार डाला, कुलपी रोड जाम, पुलिस कैंप पर हमला

खास बातें पुलिस बल और रैपिड एक्शन फोर्स तैनात इंद्रजीत तांती के रूप में हुई मृत युवक की पहचान सूर्यपुरहाट तालाब से मिला बच्ची का शव कुलपी रोड पर शव रखकर प्रदर्शन, पुलिस कैंप पर हमला लोगों का आरोप – पुलिस ने नहीं दिखायी तत्परता Baruipur Violence: ईंट-पत्थरों से पुलिस पर हमला दुष्कर्म की अभी पुष्टि नहीं, अफवाहों पर न दें ध्यान : पुलिस पुलिस ने एक संदिग्ध को हिरासतम में लिया कोलकाता से अमित शर्मा की रिपोर्ट Baruipur Violence: पश्चिम बंगाल के दक्षिण 24 परगना जिले के बारुईपुर थाना क्षेत्र में शनिवार से लापता एक नाबालिग लड़की का शव रविवार सुबह तालाब से मिलने के बाद पूरा इलाका रणक्षेत्र में तब्दील हो गया. कथित दुष्कर्म के बाद हत्या से आक्रोशित ग्रामीणों की भीड़ ने एक संदिग्ध आरोपी की पीट-पीटकर हत्या (Mob Lynching) कर दी. पुलिस बल और रैपिड एक्शन फोर्स तैनात पुलिस प्रशासन स्थिति संभालने पहुंचा, तो भीड़ ने पुलिसकर्मियों पर भी हमला बोल दिया. कई प्रशासनी वाहनों को तहस-नहस कर दिया. रिपोर्टिंग करने के लिए पहुंचे पत्रकारों को भी बुरी तरह पीटा. फिलहाल पूरे इलाके में तनाव को देखते हुए अतिरिक्त पुलिस बल और रैपिड एक्शन फोर्स (RAF) को तैनात कर दिया गया है. इंद्रजीत तांती के रूप में हुई मृत युवक की पहचान बारुईपुर पुलिस के अनुसार, भीड़ की हिंसा का शिकार हुए मृतक युवक की पहचान इंद्रजीत तांती (26) के रूप में हुई है. स्थानीय लोगों को शक था कि शनिवार को 12 वर्षीय बच्ची के अपहरण, दुष्कर्म और हत्या में इंद्रजीत भी शामिल था. इसे भी पढ़ें : बंगाल में कत्लेआम-बमबाजी : शुभेंदु के PA चंद्रनाथ रथ की हत्या, हावड़ा में बम बरसे, कमरहट्टी में BJP कार्यकर्ता के घर तांडव सूर्यपुरहाट तालाब से मिला बच्ची का शव रविवार सुबह जैसे ही बच्ची का शव धापधापी-2 ग्राम पंचायत के सूर्यपुरहाट स्थित तालाब से मिला, सैकड़ों लोगों की भीड़ ने इंद्रजीत को पकड़ लिया. लाठी-डंडों से उसे पीटना शुरू कर दिया. पुलिस ने भारी मशक्कत के बाद लहूलुहान हालत में उसे भीड़ के चंगुल से छुड़ाकर अस्पताल पहुंचाया. अस्पताल में डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया. बंगाल की समाचारें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें कुलपी रोड पर शव रखकर प्रदर्शन, पुलिस कैंप पर हमला परिजनों के मुताबिक, बच्ची शनिवार दोपहर घर के पास कुछ खरीदने निकली थी. 4-5 युवकों ने उसका अपहरण कर लिया और गला दबाकर उसकी हत्या कर दी. घटना से नाराज हजारों ग्रामीणों ने कुलपी रोड (Kulpi Road) को पूरी तरह ब्लॉक कर दिया. बच्ची का शव सड़क पर रखकर विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया. लोगों का आरोप – पुलिस ने नहीं दिखायी तत्परता प्रदर्शनकारियों ने आरोप लगाया कि शनिवार को बच्ची के लापता होने की सूचना देने के बावजूद पुलिस ने तत्परता नहीं दिखायी. अगर पुलिस समय रहते सक्रिय होती, तो आज बच्ची जिंदा होती. इसे भी पढ़ें : कोलकाता में हिंसा पर पुलिस सख्त, अब तक 80 गिरफ्तार, पुलिस कमिश्नर बोले- विजय जुलूस में बुलडोजर लाये तो खैर नहीं Baruipur Violence: ईंट-पत्थरों से पुलिस पर हमला पुलिस ने जाम हटाने और शव को पोस्टमार्टम के लिए ले जाने का प्रयास किया, तो भीड़ हिंसक हो उठी. उग्र प्रदर्शनकारियों ने ईंट-पत्थरों से पुलिस पर हमला किया. गाड़ियों के शीशे तोड़ दिये और सूर्यपुर पुलिस कैंप (Suryapur Police Camp) पर भी धावा बोल दिया. हिंसक झड़प में कई पुलिसकर्मी और ऑन-ड्यूटी मीडियाकर्मी गंभीर रूप से घायल हो गये. दुष्कर्म की अभी पुष्टि नहीं, अफवाहों पर न दें ध्यान : पुलिस बारुईपुर जिला पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि प्रारंभिक जांच में गला घोंटकर हत्या की बात सामने आ रही है, लेकिन कथित दुष्कर्म की आधिकारिक पुष्टि अभी नहीं हुई है. शव को मेडिकल कॉलेज भेजा गया है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्थिति साफ होगी. पुलिस ने एक संदिग्ध को हिरासतम में लिया पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मुख्य संदिग्धों में से एक युवक को हिरासत में लेकर थाने पहुंचा दिया है. बाकी फरार आरोपियों की धर-पकड़ के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है. प्रशासन ने इलाके में शांति व्यवस्था बनाये रखने की अपील की है. पुलिस ने कहा है कि कानून हाथ में लेने वाले दंगाइयों और बच्ची की हत्या के दोषियों, दोनों के खिलाफ कठोर कानूनी कार्रवाई की जायेगी. इसे भी पढ़ें संदेशखाली में खूनी स्पोर्ट्स, पुलिस और जवानों पर फायरिंग, थाना प्रभारी समेत 5 जख्मी, भारी मात्रा में बम-बारूद बरामद शुभेंदु के करीबी चंद्रनाथ रथ की हत्या का खुलेगा राज, 3D स्कैनर लेकर मध्यमग्राम पहुंची CBI की टीम कोलकाता में मांस कारोबारी को पीट-पीट कर मार डाला, हत्या का कारण पता लगा रही पुलिस बंगाल के मजदूर की झारखंड में मौत, मुर्शिदाबाद में गुस्साये लोगों ने रेलवे ट्रैक और हाई-वे को किया जाम The post बारुईपुर में नाबालिग की हत्या के बाद युवक को पीट-पीटकर मार डाला, कुलपी रोड जाम, पुलिस कैंप पर हमला appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

‘महंगाई समझनी है तो बिश्नोई का ओवर देखो’, विदेशी क्रिकेट बोर्ड ने लिए मजे

Iceland Cricket on Ravi Bishnoi: इंग्लैंड के खिलाफ दूसरे टी20 मैच में हिंदुस्तानीय लेग स्पिनर रवि बिश्नोई का दिन बेहद खराब रहा. बिश्नोई ने अपने एक ओवर में 29 रन खर्च कर दिए, जिसका फायदा उठाते हुए इंग्लैंड ने चार विकेट से जीत दर्ज की. मैच के कुछ घंटों बाद आइसलैंड क्रिकेट ने सोशल मीडिया पर बिश्नोई को लेकर मजाकिया पोस्ट किया, जो देखते ही देखते वायरल हो गया. आइसलैंड क्रिकेट ने एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर लिखा, “आइसलैंड रहने और घूमने के लिए काफी महंगा देश है. अगर आप यहां कभी नहीं आए हैं और इसकी कल्पना करना चाहते हैं, तो रवि बिश्नोई जैसे महंगे स्पेल के बारे में सोचिए.” Iceland is a very expensive nation to live and visit. If you have never been here and want to imagine it, think Ravi Bishnoi kind of levels. — Iceland Cricket (@icelandcricket) July 5, 2026 बिश्नोई ने 17वें ओवर में लुटाए 29 रन यह पोस्ट बिश्नोई के उस महंगे ओवर को लेकर किया गया था, जिसमें उन्होंने 29 रन दे दिए थे. इंग्लैंड की पारी के 17वें ओवर में जैकब बेथेल ने बिश्नोई पर जमकर हमला बोला. लगातार दो बैक-फुट नो-बॉल के कारण मिले फ्री-हिट का पूरा फायदा उठाते हुए बेथेल ने दो छक्के जड़े और मैच का रुख बदल दिया. उस समय इंग्लैंड को 24 गेंदों में 49 रन की जरूरत थी, लेकिन बिश्नोई के ओवर ने मेजबान टीम की राह आसान कर दी. बेथेल की आक्रामक बल्लेबाजी की बदौलत इंग्लैंड ने लक्ष्य हासिल करते हुए पांच मैचों की टी20 सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली. सूर्यवंशी के डेब्यू के बीच बिश्नोई का महंगा स्पेल चर्चा में यह मुकाबला वैभव सूर्यवंशी के अंतरराष्ट्रीय डेब्यू के कारण भी चर्चा में था, लेकिन अंत में जैकब बेथेल की विस्फोटक पारी और बिश्नोई का महंगा स्पेल एक अलग कहानी बयां कर दी. हालांकि, हिंदुस्तानीय गेंदबाजों ने इंग्लैंड की शुरुआत खराब की थी. अर्शदीप सिंह ने फिल सॉल्ट और जोस बटलर को जल्दी आउट कर हिंदुस्तान को शानदार शुरुआत दिलाई थी. इसके बावजूद इंग्लैंड के कप्तान हैरी ब्रूक और बाद में जैकब बेथेल ने मैच को हिंदुस्तान की पकड़ से बाहर कर दिया. यह भी पढ़ें: इंग्लैंड के खिलाफ हार का विलेन बना 17वां ओवर, रवि बिश्नोई ने लुटाए 29 रन The post ‘महंगाई समझनी है तो बिश्नोई का ओवर देखो’, विदेशी क्रिकेट बोर्ड ने लिए मजे appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

अयोध्या का वह सुनसान ठिकाना जानिए, जहां बंटती थी राम मंदिर चढ़ावा चोरी की रकम

UP News: राम मंदिर के चढ़ावे की कथित चोरी मामले की जांच जैसे-जैसे आगे बढ़ रही है, वैसे-वैसे पूरे नेटवर्क की नई परतें सामने आ रही हैं. अब पुलिस जांच में एक ऐसे सुनसान ठिकाने का खुलासा हुआ है, जहां कथित तौर पर चोरी की रकम का बंटवारा किया जाता था. पुलिस सूत्रों के अनुसार, अयोध्या-लखनऊ हाईवे के किनारे 14 कोसी परिक्रमा मार्ग स्थित एक सुनसान स्थान आरोपियों का ‘मीटिंग प्वाइंट’ बना हुआ था. चोरी के बाद सभी आरोपी यहीं जुटते थे, रकम का हिसाब-किताब होता था और अगली रणनीति बनाई जाती थी. बीते शनिवार को 13 घंटे की पुलिस कस्टडी रिमांड के दौरान मुख्य आरोपी अविनाश शुक्ला को इसी स्थान पर ले जाकर पुलिस ने कथित तौर पर घटनास्थल की निशानदेही कराई. जांच अधिकारियों ने यह समझने की कोशिश की कि आरोपी वहां कैसे पहुंचते थे, कितनी देर रुकते थे और पैसे का बंटवारा किस तरह किया जाता था. रोज खुल रही जांच की नई परतें आज तक की रिपोर्ट के अनुसार, पुलिस सूत्रों का दावा है कि आरोपी चोरी के बाद सीधे अपने घर नहीं जाते थे. पहले वे इस सुनसान जगह पर इकट्ठा होते थे. यहां अविनाश शुक्ला, लवकुश मिश्रा, अनुकल्प मिश्रा, रमाशंकर यादव उर्फ टिन्नू समेत अन्य लोग मौजूद रहते थे. बाद के दिनों में टिन्नू का भतीजा भी कथित तौर पर इन बैठकों में शामिल होने लगा था. पूछताछ में अविनाश शुक्ला ने कथित तौर पर बताया कि चोरी की रकम का अधिकांश समय बराबर-बराबर बंटवारा किया जाता था. हालांकि, कुछ मौकों पर कुछ लोगों को ज्यादा हिस्सा भी दिया जाता था. पुलिस सूत्रों के अनुसार, पूरे कथित नेटवर्क में रमाशंकर यादव उर्फ टिन्नू का सबसे ज्यादा प्रभाव था और उसी के निर्देश पर आगे की रणनीति तय होती थी. पुलिस क्यों पहुंची इसी जगह? रिमांड के दौरान पुलिस सबसे पहले अविनाश शुक्ला को कौशलपुरी स्थित श्याम साधना योग केंद्र लेकर गई, जहां कुछ दस्तावेजों और अन्य साक्ष्यों की तलाश की गई. इसके बाद पुलिस टीम सीधे 14 कोसी परिक्रमा मार्ग के उस सुनसान स्थान पर पहुंची, जहां कथित तौर पर चोरी के बाद बैठकें होती थीं. पुलिस अब इस स्थान से जुड़े हर पहलू की जांच कर रही है. ‘कुछ नहीं होगा… CCTV फुटेज डिलीट कर दिए जाएंगे’ जांच में एक और अहम जानकारी सामने आई है. पुलिस सूत्रों के मुताबिक, आरोपियों को भरोसा था कि CCTV फुटेज उनके खिलाफ सबूत नहीं बन पाएंगे. पूछताछ में यह बात सामने आई कि रमाशंकर यादव उर्फ टिन्नू कथित तौर पर अन्य आरोपियों से कहता था, “कुछ नहीं होगा… CCTV फुटेज डिलीट कर दिए जाएंगे.”हालांकि, पुलिस इन सभी दावों की जांच कर रही है. मामले में अभी जांच जारी है और पुलिस का कहना है कि जांच पूरी होने के बाद ही पूरे नेटवर्क और सभी आरोपियों की भूमिका स्पष्ट हो सकेगी. यह भी पढ़ें: UP Crime News: लखनऊ में बैठकर अमेरिकियों से ठग लिए ढाई अरब रुपए, अब तक 119 लोगों की गिरफ्तारी, मास्टरमाइंड फरार The post अयोध्या का वह सुनसान ठिकाना जानिए, जहां बंटती थी राम मंदिर चढ़ावा चोरी की रकम appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Aamir Khan Wedding First Photo: आमिर खान-गौरी स्प्रैट की शादी की पहली तस्वीर आई सामने, दोनों एक्स वाइफ और बच्चे भी हुए शामिल

Aamir Khan-Gauri Spratt Wedding: बॉलीवुड एक्टर आमिर खान ने अपनी पार्टनर गौरी स्प्रैट से शादी कर ली है. दोनों ने मुंबई के बांद्रा स्थित आमिर खान के घर पर परिवार और करीबी लोगों की मौजूदगी में बेहद सादगी से अपनी शादी रजिस्टर कराई. शादी स्पेशल मैरिज एक्ट के तहत हुई. अब इस खास दिन की पहली तस्वीर भी सामने आ गई है, जिसे देखकर फैंस सोशल मीडिया पर उन्हें जमकर बधाइयां दे रहे हैं. यहां देखें शादी की पहली फोटो- STORY | Aamir Khan marries longtime partner Gauri Spratt in intimate ceremony Actor Aamir Khan on Sunday married longtime partner Gauri Spratt in an intimate ceremony held at his residence here, which was attended by close family members and friends from the film industry.… https://t.co/9Tl0IFltuE — Press Trust of India (@PTI_News) July 5, 2026 Aamir Khan Wedding First Photo: शादी की पहली तस्वीर में दिखा खूबसूरत पल सामने आई पहली तस्वीर में आमिर खान मुस्कुराते हुए शादी के कागजों पर साइन करते नजर आ रहे हैं. वहीं, उनके पास बैठीं गौरी स्प्रैट बेज रंग के ट्रेडिशनल आउटफिट और खूबसूरत जूलरी में बेहद एलिगेंट लग रही हैं. दोनों के चेहरे की मुस्कान बता रही है कि यह पल उनके लिए कितना खास है. इस तस्वीर की एक और खास बात यह है कि इसमें दोनों परिवार भी साथ नजर आ रहे हैं. गौरी स्प्रैट के पहले विवाह से हुए बेटे और आमिर खान व किरण राव के बेटे आजाद राव खान, दोनों हाथ में अंगूठी का डिब्बा पकड़े दिखाई दे रहे हैं. वहीं, आमिर की मां जीनत हुसैन और उनकी बहनें भी इस खुशी के मौके पर मौजूद रहीं. सादगी से हुई इस शादी की तस्वीर अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है और फैंस नए जोड़े को खूब बधाइयां दे रहे हैं. Aamir Khan-Gauri Spratt Love Story: कैसे शुरू हुई थी आमिर और गौरी की लव स्टोरी? आमिर खान और गौरी स्प्रैट, फोटो- इंस्टाग्राम आमिर खान और गौरी स्प्रैट की पहली मुलाकात करीब 25 साल पहले हुई थी. हालांकि, दोनों की लव स्टोरी साल 2024 में शुरू हुई, जब वे दोबारा एक-दूसरे से मिले. कुछ समय तक दोनों लॉन्ग डिस्टेंस रिलेशनशिप में रहे. मार्च 2025 में अपने 60वें जन्मदिन पर आमिर खान ने पहली बार गौरी को मीडिया के सामने अपनी पार्टनर के रूप में मिलवाया था. बाद में गौरी मुंबई आ गईं और आमिर खान प्रोडक्शंस के साथ काम करने लगीं. करीब एक साल साथ रहने के बाद दोनों ने शादी करने का फैसला लिया. Aamir Khan Third Marriage: आमिर खान की तीसरी शादी आमिर खान अपनी पहली और दूसरी पत्नी के साथ, फोटो- इंस्टाग्राम गौरी स्प्रैट से पहले आमिर खान की दो शादियां हो चुकी हैं. उनकी पहली शादी रीना दत्ता से हुई थी, जिनसे उनके दो शिशु जुनैद खान और इरा खान हैं. इसके बाद उन्होंने फिल्ममेकर किरण राव से शादी की. दोनों के बेटे आजाद राव खान हैं. साल 2021 में अलग होने के बाद भी आमिर और किरण अपने बेटे की साथ मिलकर परवरिश कर रहे हैं. अब आमिर ने गौरी स्प्रैट के साथ अपनी जिंदगी की नई शुरुआत की है. यह भी पढ़ें- आमिर खान की तीसरी शादी से पहले चर्चा में आया किरण राव वाला बयान, कहा था- क्या तलाक हो जाए तो आप दुश्मन बन जाते हैं? यह भी पढ़ें- आमिर खान ने बताई तीसरी वेडिंग की पूरी प्लानिंग, कहा- परिवार और करीबी दोस्त होंगे शामिल, फैंस से मांगा आशीर्वाद The post Aamir Khan Wedding First Photo: आमिर खान-गौरी स्प्रैट की शादी की पहली तस्वीर आई सामने, दोनों एक्स वाइफ और शिशु भी हुए शामिल appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

मुंबई Rain Alert: भारी बारिश से कुर्ला में एक की मौत, बाल-बाल बचा अंबानी का काफिला

Mumbai Rain Red Alert: मुंबई के कुर्ला इलाके में भारी बारिश के बीच एक दुकान पर विशालकाय पेड़ गिर गया. इस हादसे में दुकान के पास मौजूद एक 63 वर्षीय बुजुर्ग की मलबे में दबने से मौत हो गई. पिछले 24 घंटों में मुंबई के कई इलाकों में 200 मिलीमीटर से अधिक, जबकि कुछ संवेदनशील स्थानों पर 300 mm से भी ज्यादा बारिश दर्ज की गई है. BMC ने नागरिकों को सतर्क रहने और केवल आपातकालीन स्थिति में ही घरों से बाहर निकलने की हिदायत दी है. मुकेश अंबानी के सुरक्षा काफिले के सामने गिरा पेड़ पुलिस ने बताया कि रविवार को मुंबई में हुई भारी बारिश के दौरान, पश्चिमी उपनगर में उद्योगपति मुकेश अंबानी के सुरक्षा काफिले के सामने एक पेड़ गिर गया, जिससे कुछ देर के लिए ट्रैफिक बाधित हुआ. STORY | Mumbai rains: Tree collapses in front of Mukesh Ambani’s security convoy As torrential rains battered Mumbai on Sunday, a tree collapsed in front of industrialist Mukesh Ambani’s security convoy in a western suburb, briefly obstructing traffic, police said. READ |… pic.twitter.com/2OdIpHpoz9 — Press Trust of India (@PTI_News) July 5, 2026 पुणे: आवासीय सोसायटी की दीवार ढही, 14 वाहन क्षतिग्रस्त रविवार करीब 3 बजे कात्रज के जंभुलवाडी मार्ग पर स्थित एक आवासीय सोसायटी की बाहरी सुरक्षा दीवार अचानक भरभरा कर गिर गई. यह दीवार वाहनों की पार्किंग के लिए बने ढांचे पर गिरी, जिससे वहां पार्क किए गए 7 चार पहिया और 7 दो पहिया वाहन (कुल 14 वाहन) बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए. राहत की बात यह रही कि इस हादसे में कोई हताहत नहीं हुआ. #WATCH | Maharashtra: Severe waterlogging witnessed on Goa-Mumbai Highway; visuals from Raigad. pic.twitter.com/CfaGoBIqBE — ANI (@ANI) July 5, 2026 ठाणे और नवी मुंबई: इमारत के हिस्से गिरने से हड़कंप, दो घायल ठाणे जिले में पिछले दो दिनों से हो रही लगातार बारिश के कारण जिला आपदा प्रबंधन प्रकोष्ठ (RDMC) को जलभराव और पेड़ गिरने की 93 से अधिक शिकायतें मिली हैं. कल्याण, भिवंडी, उल्हासनगर, डोंबिवली और नवी मुंबई के निचले इलाके पूरी तरह जलमग्न हो चुके हैं. #WATCH | Pune, Maharashtra | Two People injured after a structure collapsed in a residential colony in Pimpri-Chinchwad. Fire brigade on the spot. A fire official says, “The incident took place at around 1 PM. When we reached here, we saw that the safely wall had collapsed. Two… pic.twitter.com/PC1IkvnSqi — ANI (@ANI) July 5, 2026 45 साल पुराना ‘तिवारी भवन’ ढहा ठाणे के वागले एस्टेट स्थित किसान नगर में शनिवार रात एक बड़ा हादसा हो गया. यहां 45 वर्ष पुरानी दो मंजिला इमारत ‘तिवारी भवन’ की पहली मंजिल का एक हिस्सा ढह गया. रास्ते से गुजर रहे नूरी इस्लाम शेख (65) और सुरेश थापा (36) मलबे की चपेट में आने से घायल हो गए. प्रशासन ने एहतियातन पूरी इमारत को खाली कराकर निवासियों को टीएमसी स्कूल के राहत शिविर में शिफ्ट कर दिया है. नवी मुंबई में बालकनी का स्लैब गिरा एक अन्य घटना में नवी मुंबई के बेलापुर (शाहबाज गांव) स्थित पांच मंजिला ‘अविघ्न सहकारी आवासीय सोसाइटी’ की पहली मंजिल की बालकनी का स्लैब गिर गया. किसी के हताहत होने से पहले ही एनएमएमसी (NMMC) ने मुस्तैदी दिखाते हुए सभी 17 फ्लैट्स को खाली करा लिया और पूरी बिल्डिंग को सील कर दिया है. विस्थापितों को वारकरी भवन में सुरक्षित पहुंचाया गया है. ये भी पढ़ें: मुंबई में बारिश का कहर, IMD का रेड अलर्ट; जलभराव से सड़क यातायात और विमान सेवाएं प्रभावित The post मुंबई Rain Alert: भारी बारिश से कुर्ला में एक की मौत, बाल-बाल बचा अंबानी का काफिला appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

राम मंदिर चंदा विवाद : VHP अध्यक्ष की मांग- केजरीवाल, रामगोपाल और प्रियंका गांधी के बयान हों दर्ज

VHP President Alok Kumar : विश्व हिंदू परिषद(VHP) के अंतरराष्ट्रीय अध्यक्ष और वरिष्ठ एडवोकेट आलोक कुमार ने अयोध्या के डीएसपी आशुतोष तिवारी को एक चिट्ठी लिखी है. इस लेटर में उन्होंने डीएसपी से आग्रह किया है कि वे राम मंदिर चंदा विवाद में आम आदमी पार्टी के नेता अरविंद केजरीवाल, समाजवादी पार्टी के नेता राम गोपाल यादव, संजय सिंह और कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा समेत कई नेताओं के बयान दर्ज करें. आलोक कुमार ने डीएसपी से कहा-इनसे डॉक्यूमेंट्स मांगें राम मंदिर चंदा में कथित हेराफेरी मामले पर अरविंद केजरीवाल, रामगोपाल यादव और प्रियंका गांधी के बयानों को रिकाॅर्ड करने का आग्रह आलोक कुमार ने किया है. उन्होंने पत्र में डीएसपी से आग्रह किया है कि वे इन नेताओं के बयान रिकॉर्ड करें. साथ ही उनके आरोपों के लिए असल आधार, सोर्स और सपोर्टिंग डॉक्यूमेंट्स मांगें. VHP International President and Senior Advocate Alok Kumar wrote a letter to Ayodhya DSP Ashutosh Tiwari the statements of several political leaders including Arvind Kejriwal, Ram Gopal Yadav, Sanjay Singh, Priyanka Gandhi Vadra on the alleged Ram Mandir donation embezzlement… pic.twitter.com/6ymwHD3Jc0 — ANI (@ANI) July 5, 2026 जांच में मिलेगी सहायता :आलोक कुमार वीएचपी के अध्यक्ष आलोक कुमार ने न्यूज एजेंसी एएनआई के साथ बातचीत में कहा कि मैंने यह पत्र इसलिए लिखा है क्योंकि इससे जांच में मदद मिल जाएगी. आलोक कुमार ने कहा कि राम गोपाल यादव ने कहा कि 20,000 करोड़ रुपये से ज्यादा का स्कैम है. प्रियंका गांधी वाड्रा ने कहा कि हजारों करोड़ रुपये डोनेशन में आते हैं, लेकिन जहां तक ​​हमें पता है, ऐसा नहीं है. इतने पैसे यहां कभी आए ही नहीं है. ये बड़े लोग हैं, पढ़े-लिखे लोग हैं, जो लंबे समय से ऊंचे पदों पर हैं, इसलिए वे किसी न किसी बेसिस पर ऐसा कह रहे होंगे.मुझे लगा कि अगर पुलिस उनसे इन बयानों के बारे में जो सबूत, जानकारी या गवाह हैं, उन्हें देने के लिए कहे, तो उसे शामिल किया जा सकता है और जांच पूरी की जा सकती है, इसलिए मैंने डीएसपी से ऐसा कहा है. #WATCH | Delhi: On his letter to Ayodhya DSP, VHP International President Alok Kumar, says, “This would greatly assist the investigation. Ram Gopal Yadav said that this is a scam of more than Rs 20,000 crore, Priyanka Gandhi Vadra said that thousands of crores in donations come,… https://t.co/3A7GwQeHWb pic.twitter.com/Zq3O8gCiAF — ANI (@ANI) July 5, 2026 नृपेंद्र मिश्रा की टिप्पणी पर मुझे कुछ नहीं कहना है राम मंदिर चंदे में कथित गड़बड़ी के मामले पर आलोक कुमार ने कहा कि हमने हर एक आरोप की पूरी जांच मांग की है. कोई इसे चोरी कहे, लूटपाट कहे या डकैती कहे, इससे कोई फर्क नहीं पड़ता. सिर्फ जांच से ही पता चलेगा कि असल में क्या हुआ था, इसलिए मुझे नृपेंद्र मिश्रा की बातों पर कमेंट करने की कोई जरूरत नहीं दिखती. राम मंदिर ट्रस्ट की बैठक में क्या होगा? राम मंदिर ट्रस्ट की बैठक 6 जुलाई को अयोध्या में होनी है. इस बैठक का एजेंडा क्या होगा और बैठक में चंपत राय उपस्थित होंगे या नहीं, इसपर आलोक कुमार ने कहा कि मुझे इस बारे में कुछ नहीं पता है. आपको किसी ट्रस्टी से बात करनी होगी. विश्व हिंदू परिषद की सेंट्रल कमिटी की मीटिंग की जगह अयोध्या से दिल्ली शिफ्ट होने पर उन्होंने कहा कि इस बात पर सवाल क्यों होना चाहिए कि हम मीटिंग यहां करें या वहां? सच तो यह है कि जून में वहां मीटिंग प्लान की गई थी, लेकिन लोकल डेवलपमेंट की वजह से लॉजिस्टिक दिक्कतें आईं, जिससे मीटिंग पोस्टपोन हो गई. अब जब हम इसे दिल्ली में कर रहे हैं, तो मुझे नहीं लगता कि किसी को विश्व हिंदू परिषद से यह सवाल करने या सलाह देने का हक है कि हम मीटिंग अयोध्या में क्यों नहीं कर रहे हैं. हम इसे वहीं कर रहे हैं जहां हमें सुविधा है. ये भी पढ़ें : राम मंदिर चंदा मामले में RSS की पहली प्रतिक्रिया, होसबाले ने कहा-हिंदू समाज धैर्य बनाए रखे राम मंदिर चंदा विवाद पर मोहन भागवत की पहली प्रतिक्रिया-राम-राम The post राम मंदिर चंदा विवाद : VHP अध्यक्ष की मांग- केजरीवाल, रामगोपाल और प्रियंका गांधी के बयान हों दर्ज appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

दुनिया का सबसे दुष्ट व्यक्ति ट्रंप अब तक जीवित क्यों है? अयातुल्ला अली खामेनेई के अंतिम संस्कार में गूंजा यह सवाल

Ayatollah Ali Khamenei Funeral : ईरान के दिवंगत शीर्ष नेता अयातुल्ला अली खामेनेई के अंतिम संस्कार का छह दिवसीय कार्यक्रम जारी है. इस कार्यक्रम के दौरान प्रस्तुति देने वाले एक कवि ने देश की राजधानी तेहरान में रविवार को लाखों लोगों की भीड़ के सामने अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को मार डालने का आह्वान किया. अमेरिका मुर्दाबाद और इजरायल मुर्दाबाद के नारों से गूंजा तेहरान अयातुल्ला अली खामेनेई के अंतिम संस्कार में कवि मोहम्मद रसूली ने भीड़ से अमेरिका मुर्दाबाद और इजराइल मुर्दाबाद के नारे लगवाए. अपनी प्रस्तुति के दौरान उन्होंने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का जिक्र करते हुए भीड़ से यह पूछा कि आखिर दुनिया का सबसे दुष्ट व्यक्ति अब तक जीवित क्यों है? उनकी इस बात पर भीड़ ने उत्साह जताया. यह जानकारी पीटीआई न्यूज एजेंसी ने दी है. काले कपड़े और काले झंडे में आयोजन स्थल पहुंचे समर्थक रविवार को अंतिम संस्कार में एक दिन पहले की तुलना में कहीं अधिक लोग शामिल हुए. काले कपड़े पहने शोकाकुल लोग खामेनेई के सम्मान में बैनर और झंडे लेकर आयोजन स्थल तक पहुंचे. कुछ बैनरों में ट्रंप को मार डालने का आह्वान भी किया गया था. खामेनेई ने कई दशकों तक ईरान पर शासन किया था. वह ईरान युद्ध की शुरुआत में 28 फरवरी को हुए हवाई हमले में मारे गए थे. वह 86 वर्ष के थे.अली खामेनेई का अंतिम संस्कार देश की धर्मतांत्रिक व्यवस्था और नए सर्वोच्च नेता एवं उनके बेटे अयातुल्ला मुजतबा खामेनेई के लिए समर्थन बढ़ाने का अवसर बन सकता है.युद्ध के कारण अंतिम संस्कार में देरी हुई है. ईरान और अमेरिका की वार्ता अंतिम संस्कार पूरा होने तक रोक दी गई है. 9 जुलाई को खामेनेई को सुपुर्द-ए-खाक किया जाएगा. ये भी पढ़ें : खामेनेई के जनाजे पर डोनाल्ड ट्रंप का दावा- एक ही शॉट में सबको खत्म कर सकते थे मेटा को प्रशासन ने भेजा नोटिस-बच्चों के यौन शोषण को बढ़ावा देने वाले विज्ञापन अविलंब इंस्टाग्राम से हटाएं The post दुनिया का सबसे दुष्ट व्यक्ति ट्रंप अब तक जीवित क्यों है? अयातुल्ला अली खामेनेई के अंतिम संस्कार में गूंजा यह सवाल appeared first on Naya Vichar.

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top