Hot News

August 3, 2026

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

CWG 2026: 76 साल की महिला ने रचा इतिहास, बनीं सबसे उम्रदराज गोल्ड मेडलिस्ट

Commonwealth Games 2026: ग्लासगो कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 के आखिरी दिन ऑस्ट्रेलिया की लुईस हॉस्किन्स (Louise Hoskins) ने ऐसा कारनामा कर दिखाया, जो अब तक कोई नहीं कर सका था. 76 साल और 173 दिन की उम्र में उन्होंने गोल्ड मेडल जीतकर कॉमनवेल्थ गेम्स के इतिहास की सबसे उम्रदराज स्वर्ण पदक विजेता बनने का रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया. हॉस्किन्स ने अपनी जोड़ीदार सेरेना बॉनेल के साथ पैरा स्त्री पेयर्स B6-B8 स्पर्धा के फाइनल में न्यूजीलैंड को हराकर स्वर्ण पदक जीता. इसके साथ ही उन्होंने स्कॉटलैंड के जॉर्ज मिलर का रिकॉर्ड तोड़ दिया, जिन्होंने बर्मिंघम 2022 में 75 वर्ष की उम्र में पैरा बॉल्स में गोल्ड जीतकर यह रिकॉर्ड बनाया था. ‘बॉल्स हर उम्र के लोगों का स्पोर्ट्स है’ ऐतिहासिक जीत के बाद हॉस्किन्स ने कहा, “यह साबित करता है कि कोई भी यह कर सकता है। युवा हों या बुजुर्ग, बॉल्स हर किसी के लिए है.” वहीं उनकी जोड़ीदार सेरेना बॉनेल ने कहा, “हम अपने देश का प्रतिनिधित्व कर रहे हैं और गोल्ड मेडल के साथ लौटना किसी आशीर्वाद से कम नहीं है.” ऑस्ट्रेलिया ने जीते दो गोल्ड ऑस्ट्रेलिया ने पैरा बॉल्स में एक और स्वर्ण पदक अपने नाम किया. डेमियन डेलगाडो और जेमी रेनॉल्ड्स की जोड़ी ने पुरुषों की B6-B8 स्पर्धा के फाइनल में न्यूजीलैंड को सीधे सेटों में हराकर गोल्ड जीता. डेलगाडो ने कहा, “हमने शुरुआत से ही गोल्ड जीतने का लक्ष्य रखा था और आखिरकार उसे हासिल कर लिया। इस उपलब्धि पर मुझे बेहद गर्व है।” नॉर्दर्न आयरलैंड और इंग्लैंड को भी मिली सफलता पुरुषों की पेयर्स स्पर्धा में एडम मैकक्यून और गैरी केली की नॉर्दर्न आयरलैंड की जोड़ी ने इंग्लैंड को हराकर स्वर्ण पदक जीता. यह ग्लासगो 2026 में नॉर्दर्न आयरलैंड का तीसरा गोल्ड और कुल 16वां पदक रहा. स्त्री सिंगल्स में इंग्लैंड की कैथरीन रेडनॉल ने ग्वेर्नसे की अली मेरियन को हराकर स्वर्ण पदक अपने नाम किया. नॉरफॉक आइलैंड को मिला ऐतिहासिक पदक स्त्री सिंगल्स में शे विल्सन ने मलेशिया की एम्मा फिरयाना सरोजी को हराकर कांस्य पदक जीता. इसके साथ ही नॉरफॉक आइलैंड ने ग्लासगो कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 का अपना पहला और इतिहास का तीसरा पदक हासिल किया. ये भी पढ़ें: CWG 2026: किस स्पोर्ट्स ने बढ़ाया हिंदुस्तान का मान, कौन रहा फिसड्डी? देखें पूरा रिपोर्ट कार्ड The post CWG 2026: 76 साल की स्त्री ने रचा इतिहास, बनीं सबसे उम्रदराज गोल्ड मेडलिस्ट appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

ताइवान के छात्रों के लिए चीन में समर कैंप : ह्यूमन राइट एक्टिविस्ट ने बताया चीन AI के जरिए कर सकता है ब्लैकमेल

China Summer Camp : ताइवान के एक मानवाधिकार कार्यकर्ता ली मिंग-चे ने दावा किया है कि चीन में एक एक्सचेंज कैंप का आयोजन किया जा रहा है. जिसमें छात्रों को ब्लैकमेल करने के लिए चीन एआई डीपफेक का प्रयोग कर सकता है. चीन के द्वारा आयोजित समर कैंप की हकीकत न्यूज एजेंसी एएनआई की रिपोर्ट के मुताबिक चीन ताइवान के छात्रों के लिए एक कम लागत वाले समर कैंप का आयोजन करने जा वाला है. इस कैंप में यात्रा, खाना और होटल सभी के लागत मूल्य कम रखे गए हैं, ताकि लोगों को ज्यादा संख्या में आकर्षित किया जा सके.  प्रोपेगैंडा फैलाने के लिए ले रहा निजी जानकारियां मानवाधिकार कार्यकर्ता ली मिंग-चे ने कहा कि इस कैंप का मुख्य प्रयोजन कल्चरल एक्सचेंज नहीं बल्कि ताइवान के यूथ को चीन के प्रति आकर्षित करना है. इसका उद्देश्य है कि युवा खुद को चीन से अधिक जुड़ा हुआ महसूस करें. ली मिंग ने यह भी कहा कि छात्रों से उनके मोबाइल नंबर और अन्य पर्सनल जानकारियां भी ली गई हैं, ताकि उन्हें आगे चलकर चाइनीज प्रोपेगैंडा वाले वीडियो और समाचारें भेजी जा सकें. छात्रों के बनाए जा सकते हैं गलत वीडियोज ली ने वॉर्निंग दी है कि सबसे बड़ी चिंता छात्रों को ब्लैकमेल करने और उनपर प्रेसर बनाने की है. उनका कहना है कि एआई डीपफेक के जरिए छात्रों की आपत्तिजनक वीडियो बनाई जा सकती है या उन्हें गलत जगह पर दिखाया जा सकता है. फिर जब छात्र ताइवान लौट जाएंगे तो उन्हें इन्हीं वीडियो के जरिए ब्लैकमेल किया जाएगा और जबरन चीन के पक्ष में काम कराया जाएगा. इससे ताइवान पर कब्जा करने के इरादे में चीन एक कदम और आगे बढ़ सकेगा.  Also read : बांकीपुर में BJP की हार पर आदित्य ठाकरे का तंज, बोले- बदलाव की हवा अब पूरे देश में चलेगी 5 साल चीन की जेल में रहे ली मिंग रिपोर्ट में बताया गया है कि ली मिंग-चे ने 5 साल चीन की जेल में बिताए हैं. इसके बाद वे 2022 में ताइवान वापस लौटे. उन्होंने कहा कि चीन द्वारा ऑर्गेनाइज किए जा रहे ये समर कैंप चीन का नेतृत्वक इंफ्लुएंस का तरीका मात्र है. The post ताइवान के छात्रों के लिए चीन में समर कैंप : ह्यूमन राइट एक्टिविस्ट ने बताया चीन AI के जरिए कर सकता है ब्लैकमेल appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

बार-बार खराब हो जाता है धनिया और हरी मिर्च? जानें इन्हें फ्रेश रखने का सही तरीका

रसोई में हरी मिर्च और धनिया का इस्तेमाल लगभग हर दिन होता है. सब्जी से लेकर चटनी और सलाद तक, इन दोनों के बिना खाने का स्वाद अधूरा लगता है. लेकिन कई बार बाजार से लाने के कुछ दिनों बाद ही धनिया मुरझाने लगता है और हरी मिर्च सूखने लगती है. ऐसे में इन्हें बार-बार खरीदना पड़ता है और काफी सामान भी खराब हो जाता है. सही तरीके से स्टोर करने पर हरी मिर्च और धनिया को लंबे समय तक ताजा रखा जा सकता है. धनिया को ऐसे रखें फ्रेश धनिया को बाजार से लाने के बाद तुरंत प्लास्टिक बैग में रखकर फ्रिज में न रखें. प्लास्टिक में नमी जमा होने से इसकी पत्तियां जल्दी गलने लगती हैं. सबसे पहले धनिया को साफ करें और खराब पत्तियों को अलग कर दें. इसके बाद इसे कुछ देर हवा में सुखा लें. अब एक एयरटाइट कंटेनर लें और उसके नीचे पेपर टॉवल या टिश्यू पेपर बिछा दें. यह अतिरिक्त नमी को सोखने में मदद करता है. इसके बाद धनिया को कंटेनर में रखकर फ्रिज में स्टोर करें. इससे धनिया लंबे समय तक हरा बना रह सकता है. एक और तरीका है कि धनिया की डंठल को हल्का काटकर इसे पानी भरे गिलास में रखा जाए. ऊपर से हल्का कवर कर दें. इस तरीके में पानी समय-समय पर बदलते रहना जरूरी है. हरी मिर्च को खराब होने से ऐसे बचाएं हरी मिर्च को स्टोर करने से पहले उसकी डंठल निकाल दें. इसके बाद इसे अच्छी तरह धोकर कपड़े से पूरी तरह सुखा लें. ध्यान रखें कि मिर्च पर पानी की बूंदें न रहें, क्योंकि नमी के कारण यह जल्दी खराब हो सकती है. सूखी हुई मिर्च को एयरटाइट डिब्बे या जिप लॉक बैग में रखकर फ्रिज में रखें. इससे मिर्च ज्यादा दिनों तक ताजी रह सकती है. स्टोरेज में इन बातों का रखें ध्यान हरी मिर्च और धनिया जैसी चीजों को लंबे समय तक सुरक्षित रखने के लिए नमी से बचाना सबसे जरूरी है. इन्हें रखने से पहले अच्छी तरह सुखाएं और हमेशा साफ व सूखे कंटेनर का इस्तेमाल करें. सही तरीके से स्टोर करने से न सिर्फ खाने का स्वाद बरकरार रहेगा, बल्कि बार-बार खरीदने का खर्च भी कम होगा. यह भी पढ़ें: गैस लाइटर खराब हो गया है? नया लेने से पहले जान लें ये काम की ट्रिक्स The post बार-बार खराब हो जाता है धनिया और हरी मिर्च? जानें इन्हें फ्रेश रखने का सही तरीका appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Jio का Independence Day ऑफर! ₹6,000 सस्ता हुआ 100Mbps ब्रॉडबैंड प्लान, OTT और 1000+ TV चैनल भी मिलेंगे

स्वतंत्रता दिवस से पहले Reliance Jio ने अपने ब्रॉडबैंड ग्राहकों के लिए बड़ा ऑफर पेश किया है. कंपनी ने अपने 100Mbps वाले लॉन्ग-टर्म ब्रॉडबैंड प्लान पर ₹6,000 तक की छूट देने का ऐलान किया है. इस ऑफर के बाद प्लान की प्रभावी मासिक कीमत करीब ₹666 रह जाती है. खास बात यह है कि इंटरनेट के साथ ग्राहकों को 1,000 से ज्यादा लाइव टीवी चैनल और कई लोकप्रिय OTT प्लैटफॉर्म्स का ऐक्सेस भी मिलेगा. अगर आप नया ब्रॉडबैंड कनेक्शन लेने की योजना बना रहे हैं, तो यह ऑफर आपके लिए फायदे का सौदा साबित हो सकता है. ₹6,000 की छूट के बाद कितनी होगी कीमत? जियो के इंडिपेंडेंस डे या Freedom Day ऑफर के तहत 15 महीने वाला 100Mbps ब्रॉडबैंड प्लान अब ₹16,000 की जगह ₹10,000 में उपलब्ध कराया जा रहा है. यानी ग्राहकों को सीधे ₹6,000 की छूट मिलेगी. इस हिसाब से प्लान की प्रभावी मासिक लागत लगभग ₹666 पड़ती है, जबकि पहले यही खर्च करीब ₹1,066 प्रति माह था. फिलहाल यह ऑफर MyJio ऐप पर दिखाई दे रहा है. कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट पर इसे अभी तक लिस्ट नहीं किया गया है. माना जा रहा है कि यह ऑफर चरणबद्ध तरीके से सभी यूजर्स के लिए उपलब्ध कराया जा रहा है. प्लान में क्या-क्या मिलेगा? इस प्लान के साथ ग्राहकों को 100Mbps की स्पीड पर अनलिमिटेड इंटरनेट मिलता है. इसके अलावा 1,000 से अधिक लाइव टीवी चैनलों का ऐक्सेस भी दिया जा रहा है. मनोरंजन के लिए JioHotstar, SonyLiv और Zee5 समेत 12 से ज्यादा OTT ऐप्स का सब्सक्रिप्शन भी पैकेज में शामिल है. ऐसे में यह प्लान उन परिवारों के लिए बेहतर विकल्प बन सकता है जो इंटरनेट और OTT दोनों का इस्तेमाल करते हैं. Jio Home Packs में भी कई विकल्प हाल ही में Jio ने अपने Home Packs पोर्टफोलियो को भी अपडेट किया है. कंपनी अब टीवी, ब्रॉडबैंड और OTT सेवाओं को एक ही प्लान में उपलब्ध करा रही है. केवल टीवी देखने वाले ग्राहकों के लिए ₹400 प्रति माह से प्लान शुरू होता है, जिसमें 1,000 से ज्यादा लाइव चैनल और OTT ऐप्स का ऐक्सेस मिलता है. वहीं केवल इंटरनेट चाहने वाले यूजर्स के लिए 30Mbps प्लान की प्रभावी कीमत ₹450 प्रति माह और 100Mbps प्लान ₹600 प्रति माह से शुरू होता है. Wi-Fi, TV और OTT का कॉम्बो भी उपलब्ध जो ग्राहक एक ही प्लान में इंटरनेट, टीवी और OTT चाहते हैं, उनके लिए Jio ने अलग-अलग कॉम्बो प्लान भी पेश किए हैं. 30Mbps Wi-Fi + TV + OTT प्लान ₹555 प्रति माह में मिलता है, जबकि 100Mbps वाला कॉम्बो प्लान ₹707 प्रति माह की प्रभावी कीमत पर उपलब्ध है. इन प्लान्स में अनलिमिटेड इंटरनेट, 1,000 से ज्यादा लाइव टीवी चैनल और 12 से अधिक OTT ऐप्स का ऐक्सेस शामिल है. साथ ही पात्र नए ग्राहकों को मुफ्त डोरस्टेप इंस्टॉलेशन और मेंटेनेंस सपोर्ट भी दिया जा रहा है. क्या यह ऑफर लेना चाहिए? अगर आप लंबे समय के लिए हाई-स्पीड ब्रॉडबैंड कनेक्शन लेना चाहते हैं और साथ में OTT तथा लाइव टीवी का फायदा भी चाहते हैं, तो Jio का यह Independence Day ऑफर काफी आकर्षक साबित हो सकता है. ₹6,000 की छूट के साथ प्रभावी मासिक कीमत काफी कम हो जाती है, जिससे यह प्लान वैल्यू फॉर मनी विकल्प बन जाता है. हालांकि ऑफर सीमित अवधि के लिए है, इसलिए MyJio ऐप पर इसकी उपलब्धता जरूर जांच लें. ये भी पढ़ें: Jio का यह प्लान दे रहा लंबी वैलिडिटी और कई एक्स्ट्रा बेनिफिट्स, अभी गिन लीजिए फायदे The post Jio का Independence Day ऑफर! ₹6,000 सस्ता हुआ 100Mbps ब्रॉडबैंड प्लान, OTT और 1000+ TV चैनल भी मिलेंगे appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

एनसीपीआई के 20 सांसदों से मिलेंगे शुभेंदु अधिकारी, बोले सुदीप बंद्योपाध्याय

पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी मंगलवार को नयी दिल्ली में नेशनलिस्ट सिटिजंस पार्टी ऑफ इंडिया (एनसीपीआई) के 20 लोकसभा सदस्यों के साथ बैठक करेंगे. एनसीपीआई के राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) में शामिल होने के बाद दोनों पक्षों के बीच यह पहली औपचारिक बैठक होगी. एनसीपीआई संसदीय दल के नेता सुदीप बंद्योपाध्याय ने यह जानकारी दी. दिल्ली के बंग भवन में होगी बैठक सुदीप बनर्जी ने बताया कि बैठक में मुख्य रूप से सांसदों के निर्वाचन क्षेत्रों से जुड़े विकास कार्यों और 4 मई को पश्चिम बंगाल में भाजपा की प्रशासन बनने के बाद कथित तौर पर विस्थापित हुए पार्टी कार्यकर्ताओं के पुनर्वास के मुद्दे पर चर्चा होगी. राज्य अतिथि गृह ‘बंग भवन’ में यह बैठक प्रस्तावित है. पिछले सप्ताह भी दोनों पक्षों के बीच बैठक की संभावना थी, लेकिन वह नहीं हो सकी. पार्टी कार्यकर्ताओं की घर वापसी चाहते हैं : सुदीप एनसीपीआई के भावी नेतृत्वक कदम और हिंदुस्तानीय जनता पार्टी (भाजपा) के साथ उसके संबंधों को लेकर जारी अटकलों के बीच इस बैठक पर नजर रहेगी. सुदीप ने कहा- बंगाल में प्रशासन बदलने के बाद हमारी पार्टी के कई कार्यकर्ता बेघर हो गये हैं. हम चाहते हैं कि उन्हें उनके घरों में वापस लाया जाये. एनसीपीआई के भविष्य को लेकर अटकलें जारी रहने के बीच, सुदीप बंद्योपाध्याय की बातों से संकेत मिलता है कि नेतृत्व इस बैठक को नेतृत्वक गठजोड़ की बजाय कामकाज और प्रशासनिक तालमेल पर केंद्रित दिखाना चाहता है. ये भी पढ़ें: NCPI का भाजपा में विलय करेंगे तृणमूल के बागी 20 सांसद? जानें शमिक भट्टाचार्य ने क्या कहा शुभेंदु के साथ बैठक का क्या होगा एजेंडा? सांसद निधि (एमपीलैड) का इस्तेमाल विकास परियोजनाओं पर राज्य प्रशासन के साथ तालमेल संसद के मॉनसून सत्र के दौरान उठाये जाने वाले मुद्दे एनसीपीआई सांसद पहली बार ‘मंगल मिलन’ में पहुंचे मंगलवार की बैठक इसलिए भी अहम है, क्योंकि कुछ दिन पहले ही एनसीपीआई के सांसदों ने पहली बार एनडीए संसदीय दल की साप्ताहिक ‘मंगल मिलन’ बैठक में हिस्सा लिया था. इससे केंद्र में सत्तारूढ़ गठबंधन के साथ उनके बढ़ते जुड़ाव का संकेत मिलता है, जो पार्टी के एनडीए का हिस्सा बनने के फैसले के बाद हुआ है. ये भी पढ़ें: तृणमूल के बागी सांसदों के एनसीपीआई में शामिल होने के बाद संकराईल में पार्टी कार्यालय की सुरक्षा बढ़ी ममता बनर्जी का साथ छोड़ सांसदों ने थामा एनसीपीआई का दामन तृणमूल के 20 बागी लोकसभा सदस्यों ने इस साल ममता बनर्जी के नेतृत्व वाली पार्टी से अलग होने के बाद एनसीपीआई का दामन थामा था. हालांकि, वे अब संसद के भीतर एनडीए के सहयोगी के रूप में कार्य कर रहे हैं, फिर भी यह समूह लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला द्वारा उनके दल-बदल से जुड़े मुद्दों पर अंतिम निर्णय की प्रतीक्षा कर रहा है. इसमें तृणमूल कांग्रेस द्वारा दल-बदल विरोधी कानून के तहत इन सांसदों को अयोग्य ठहराने की मांग करते हुए याचिकाएं दायर की हैं. ये भी पढ़ें: क्या चल रहा है TMC में? घर वापसी करेंगे बागी सांसद या फिर टूटेगी ममता बनर्जी की पार्टी? 8 जून को टीएमसी के बागी सांसदों से मिले थे शुभेंदु शुभेंदु अधिकारी ने 8 जून को बागी सांसदों से तब मुलाकात की थी, जब तृणमूल संसदीय दल में फूट पड़ रही थी. हालांकि, जब से सांसद औपचारिक रूप से एनसीपीआई में शामिल हुए हैं और एनडीए को समर्थन दिया है, तब से पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री और बागी सांसदों के समूह के बीच कोई बैठक नहीं हुई है. The post एनसीपीआई के 20 सांसदों से मिलेंगे शुभेंदु अधिकारी, बोले सुदीप बंद्योपाध्याय appeared first on Naya Vichar.

समस्तीपुर

शराब के नशे में स्कूल पहुंचे शिक्षक गिरफ्तार, मेडिकल जांच में अल्कोहल की पुष्टि

नया विचार न्यूज़ सरायरंजन | सरायरंजन थाना क्षेत्र के हरिपुर बरहता गांव स्थित उच्च माध्यमिक विद्यालय, हरिपुर बरहता में सोमवार को शराब के नशे में स्कूल पहुंचे एक शिक्षक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। मेडिकल जांच में शिक्षक के शराब के सेवन की पुष्टि होने के बाद उन्हें पुलिस अभिरक्षा में थाने पर रखा गया है। मंगलवार को उन्हें न्यायालय में प्रस्तुत किया जाएगा। गिरफ्तार शिक्षक की पहचान अविनाश आनंद के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार ग्रामीणों ने सूचना दी थी कि संबंधित शिक्षक प्रतिदिन शराब पीकर विद्यालय आते हैं और नशे की हालत में बच्चों को पढ़ाते हैं। शिकायत मिलने के बाद सरायरंजन थाना पुलिस विद्यालय पहुंची और शिक्षक को हिरासत में ले लिया। इसके बाद शिक्षक की मेडिकल जांच कराई गई, जिसमें उनके शरीर में अल्कोहल की मात्रा पाए जाने की पुष्टि हुई। जांच रिपोर्ट मिलने के बाद पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर थाने लाया, जहां आगे की कानूनी प्रक्रिया पूरी की जा रही है। थानाध्यक्ष धनंजय कुमार सिंह ने बताया कि ग्रामीणों की सूचना के आधार पर पुलिस टीम विद्यालय पहुंची थी। मौके पर शिक्षक की स्थिति संदिग्ध प्रतीत होने पर उन्हें मेडिकल जांच के लिए भेजा गया। जांच रिपोर्ट में शराब के सेवन की पुष्टि हुई है। इसके बाद उन्हें पुलिस अभिरक्षा में रखा गया है। उन्होंने बताया कि आरोपी शिक्षक को मंगलवार को न्यायालय में पेश किया जाएगा। न्यायालय के निर्देश के अनुसार आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी। घटना के बाद विद्यालय और आसपास के ग्रामीणों में चर्चा का विषय बना हुआ है। स्थानीय लोगों का कहना है कि यदि कोई शिक्षक नशे की हालत में विद्यालय पहुंचे तो इससे बच्चों की पढ़ाई और विद्यालय का माहौल प्रभावित होता है।

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

PoK में पाकिस्तान के खिलाफ बगावत! 15 साल के किशोरों पर बरसी गोलियां, 100 की मौत से मचा हड़कंप

पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) में हालात लगातार बिगड़ते जा रहे हैं. पिछले दो महीनों में प्रदर्शनकारियों और सुरक्षा बलों के बीच हुई झड़पों में 100 से अधिक लोगों की मौत हो चुकी है. हिंदुस्तान टाइम्स के मुताबिक, जॉइंट अवामी एक्शन कमेटी (JAAC) के नेतृत्व में लोग महंगाई, बिजली संकट, आटे की कमी और बुनियादी सुविधाओं की मांग को लेकर सड़कों पर उतर आए हैं. JAAC का कहना है कि हक मांगने वाले लोगों पर गोलियां चलाई जा रहीं हैं. PoK में मौजूदा चुनावी माहौल के बीच यह आंदोलन पाकिस्तान प्रशासन के लिए बड़ी चुनौती बन गया है. मस्जिदों से हो रही लोगों को एकजुट होने की अपील मुजफ्फराबाद सहित कई इलाकों में मस्जिदों के लाउडस्पीकरों से लोगों से एकजुट होकर विरोध प्रदर्शन में शामिल होने की अपील की जा रही है. जम्मू-कश्मीर के पूर्व डीजीपी एसपी वैद ने कहा कि 1990 के दशक में पाकिस्तान की ओर से ऐसे ही लाउडस्पीकरों का इस्तेमाल हिंदुस्तान के खिलाफ माहौल बनाने के लिए किया जाता था. उनके मुताबिक, अब वही तरीका पाकिस्तान के खिलाफ इस्तेमाल हो रहा है और हालात उसके लिए मुश्किल बनते जा रहे हैं. PoK में बढ़ता जनाक्रोश पाकिस्तान के लिए गंभीर चिंता का विषय बन गया है. लगातार विरोध प्रदर्शनों ने इस क्षेत्र में पाकिस्तान की पकड़ कमजोर होने का संकेत दिया है. 15 से 35 साल के युवाओं पर सबसे ज्यादा असर रावलाकोट में अस्थायी क्लिनिक चला रहे एक डॉक्टर ने बताया कि गोली लगने वाले अधिकांश लोग 15-16 साल से लेकर 32-35 साल की उम्र के हैं. उन्होंने कहा कि उनके पास प्राथमिक उपचार की व्यवस्था है, लेकिन सीने, सिर और पेट में गंभीर चोट वाले मरीजों को बड़े अस्पतालों की जरूरत पड़ती है. एक साथ बड़ी संख्या में घायल आने पर अस्पतालों के लिए भी स्थिति संभालना मुश्किल हो सकता है. परिजनों का दर्द- ‘हमने सिर्फ अपने अधिकार मांगे थे’ प्रदर्शनकारियों और मृतकों के परिवारों का कहना है कि वे सिर्फ सस्ती बिजली, आटा, शिक्षा और स्वास्थ्य जैसी बुनियादी सुविधाओं की मांग कर रहे थे. एक युवक ने कहा कि “हमने केवल अपने अधिकार मांगे थे, लेकिन हमें गोलियां मिलीं.” वहीं, अपने बेटे को खो चुकी एक मां ने कहा कि उनका बेटा आतंकवादी नहीं था, बल्कि न्याय की लड़ाई लड़ रहा था। कई परिवारों ने अपने जवान बेटों को खोने का दर्द साझा किया और कार्रवाई को अन्याय बताया. प्रशासन और प्रदर्शनकारियों के दावे आमने-सामने JAAC का आरोप है कि पाकिस्तान और PoK प्रशासन ने अक्टूबर 2025 में हुए समझौते को लागू नहीं किया, जिसके कारण लोगों का गुस्सा बढ़ा. दूसरी ओर स्थानीय प्रशासन का कहना है कि संगठन पर प्रतिबंध लगाया जा चुका है और उसके कुछ सदस्य हथियारबंद हैं. पाक प्रशासन का आरोप है कि आंदोलन का मकसद चुनाव प्रक्रिया को बाधित करना है, जबकि प्रदर्शनकारी इसे अपने अधिकारों की लड़ाई बता रहे हैं. PoK में बढ़ता जनाक्रोश पाकिस्तान के लिए गंभीर चिंता का विषय बन गया है। उनका कहना है कि लगातार विरोध प्रदर्शनों ने इस क्षेत्र में पाकिस्तान की पकड़ कमजोर होने का संकेत दिया है। ये भी पढ़ें: मिडटर्म चुनाव से ट्रंप की बढ़ी चिंता ! अब 2028 की सत्ता की बिसात बिछाने में जुटे The post PoK में पाकिस्तान के खिलाफ बगावत! 15 साल के किशोरों पर बरसी गोलियां, 100 की मौत से मचा हड़कंप appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Prashant Kishor Won Bankipur Seat: 19 हजार 324 वोटों से जीते प्रशांत किशोर, नितिन नवीन के गढ़ में जाकर BJP को हराया

Prashant Kishor Won Bankipur Seat: बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव में जन सुराज के संस्थापक प्रशांत किशोर ने बड़ा नेतृत्वक उलटफेर करते हुए बीजेपी के लंबे समय से चले आ रहे वर्चस्व को समाप्त कर दिया है. प्रशांत किशोर ने बीजेपी प्रत्याशी नीरज कुमार को 19 हजार 324 वोटों के अंतर से हराकर जीत दर्ज की. वहीं राजद प्रत्याशी रेखा गुप्ता तीसरे स्थान पर रहीं. कार्यकर्ताओं में जश्न का माहौल बांकीपुर में प्रशांत किशोर की जीत के बाद जन सुराज के कार्यकर्ताओं में जश्न का माहौल है. सड़कों पर कार्यकर्ता एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर और अबीर-गुलाल लगाकर बधाई दे रहे हैं. प्रशांत किशोर ने काउंटिंग की शुरुआत से ही बढ़त बनाए रखी और यह आखिरी तक जारी रही. ऐसे अब बांकीपुर को नये विधायक के रूप में प्रशांत किशोर मिल गए हैं. प्रशांत किशोर ने अपनी जीत पर क्या कहा? प्रशांत किशोर एएन कॉलेज पहुंचे थे. यहां उन्होंने मीडियाकर्मियों से बातचीत की. इस दौरान अपनी जीत पर पीके ने कहा, यह बांकीपुर की जनता की जीत है. पीके ने आगे कहा कि जनता ने केंद्रीय नेतृत्व को यह संदेश दिया है कि बिहार का सीएम किसी अच्छे आदमी को बनाया जाए. उन्होंने आगे कहा कि जिन लोगों ने वोट दिया उन्हें धन्यवाद. जो वोट नहीं दिए उनका विश्वास जीतने का काम करेंगे. प्रशांत किशोर के बारे में जानिए जन सुराज के संस्थापक प्रशांत किशोर रोहतास जिले के रहने वाले हैं. जिले के कोनार गांव में उनका जन्म 20 मार्च 1977 को हुआ था. लेकिन इसके बाद पीके का परिवार बक्सर में शिफ्ट हो गया. प्रशांत किशोर ने अपनी शुरुआती पढ़ाई बिहार में ही की. उन्होंने 1991 में बिहार स्कूल परीक्षा बोर्ड से एम.पी. हाई स्कूल, बक्सर से 10वीं पास की. फिर साल 1993 में पटना साइंस कॉलेज से 12वीं की पढ़ाई पूरी की. इसके बाद आगे की पढ़ाई के लिए उन्होंने लखनऊ यूनिवर्सिटी में एडमिशन लिया. यहां से उन्होंने बैचलर ऑफ बिजनेस एडमिनिस्ट्रेशन (BBA)की डिग्री हासिल की. इसके बाद हैदराबाद के एडमिनिस्ट्रेटिव स्टाफ कॉलेज ऑफ इंडिया (ASCI)से मास्टर ऑफ हेल्थकेयर एडमिनिस्ट्रेशन किया. पीके ने विदेश जाकर भी पढ़ाई की. उन्होंने फ्रांस के CAVILAM Vichy से फ्रेंच बोलना सीखा. पॉलिटिक्स में आने से पहले पीके संयुक्त राष्ट्र (United Nations) की फंडिंग वाले पब्लिक हेल्थ प्रोग्राम में काम किए, जिसमें उन्होंने प्रोजेक्ट्स पर काम किए. यहीं से उन्होंने प्रशासन और नीतियों को समझा. UN की नौकरी छोड़ पॉलिटिक्स में ली एंट्री जानकारी के मुताबिक, प्रशांत किशोर ने यूएन छोड़ने के बाद पॉलिटिक्स में आने का फैसला लिया. उन्होंने इंडियन पॉलिटिकल एक्शन कमेटी (I-PAC)की स्थापना की और चुनावी रणनीति बनाने का काम शुरू किया. उन्होंने कई बड़े नेताओं जैसे कि पीएम नरेंद्र मोदी, पूर्व सीएम नीतीश कुमार, अरविंद केजरीवाल, कैप्टन अमरिंदर सिंह, ममता बनर्जी समेत अन्य के साथ काम किया और पार्टी के जीत की रणनीति बनाई. इसलिए उन्हें नेतृत्वक रणनीतिकार भी कहा जाता है. साल 2024 में बनाई खुद की पार्टी इसके बाद 2 अक्टूबर 2024 में उन्होंने खुद की पार्टी ‘जन सुराज’ बनाई. इसके बाद उन्होंने पदयात्रा के साथ-साथ कई अभियान किए. पूरे बिहार में वह घूमे और लोगों से मुलाकात की. अपने संगठन को मजबूत बनाने का हर प्रयास किया और 2025 के बिहार विधानसभा चुनाव में लगभग सभी सीटों पर जन सुराज के कैंडिडेट उतारे. बिहार विधानसभा चुनाव 2025 में तो जन सुराज नहीं जीत पाई. लेकिन बांकीपुर उपचुनाव में जन सुराज फिर उतरी. इस बार प्रशांत किशोर खुद ही कैंडिडेट बने और जीत हासिल की. नामांकन के बाद उन्होंने लोगों के बीच जमकर प्रचार-प्रसार किया था. इसके साथ ही आम लोगों के मुद्दों को उठाया था. ऐसे आज इसका परिणाम भी उन्हें मिल गया है. Also Read: Bankipur By Election Result: बांकीपुर में छा गए प्रशांत किशोर, 2025 में हार के 9 महीनों बाद ऐसा क्या बदला कि BJP को उसी के गढ़ में पछाड़ दिया The post Prashant Kishor Won Bankipur Seat: 19 हजार 324 वोटों से जीते प्रशांत किशोर, नितिन नवीन के गढ़ में जाकर BJP को हराया appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, बिहार, मुख्य खबर

श्रावणी मेला के दौरान 06 जोड़ी ट्रेनों का अशोकधाम स्टेशन पर ठहराव

नया विचार न्यूज़ हाजीपुर: श्रावणी मेला के दौरान दानापुर मंडल के अशोकघाम स्टेशन पर तत्काल प्रभाव से 06 जोड़ी ट्रेनों का अस्थायी ठहराव प्रदान किया गया है जिनका विवरण निम्नानुसार है – 1. गाड़ी सं. 63571 जसीडीह-मोकामा पैसेंजर 22.44/22.46 बजे अशोकधाम स्टेशन पर रुकते हुए आगे के लिए प्रस्थान करेगी । 2. गाड़ी सं. 63572 मोकामा-जसीडीह पैसेंजर 05.32/05.34 बजे अशोकधाम स्टेशन पर रुकते हुए आगे के लिए प्रस्थान करेगी । 3. गाड़ी सं. 03236 दानापुर-साहिबगंज स्पेशल 08.14/08.15 बजे अशोकधाम स्टेशन पर रुकते हुए आगे के लिए प्रस्थान करेगी । 4. गाड़ी सं. 03235 साहिबगंज-दानापुर स्पेशल 19.50/19.51 बजे अशोकधाम स्टेशन पर रुकते हुए आगे के लिए प्रस्थान करेगी । 5. गाड़ी सं. 05545 रक्सौल-देवघर स्पेशल 11.08/11.09 बजे अशोकधाम स्टेशन पर रुकते हुए आगे के लिए प्रस्थान करेगी । 6. गाड़ी सं. 05546 देवघर-रक्सौल स्पेशल 23.48/23.49 बजे अशोकधाम स्टेशन पर रुकते हुए आगे के लिए प्रस्थान करेगी । 7. गाड़ी सं. 03511 आसनसोल-पटना स्पेशल 22.53/22.54 बजे अशोकधाम स्टेशन पर रुकते हुए आगे के लिए प्रस्थान करेगी । 8. गाड़ी सं. 03512 पटना-आसनसोल स्पेशल 06.13/06.14 बजे अशोकधाम स्टेशन पर रुकते हुए आगे के लिए प्रस्थान करेगी । 9. गाड़ी सं. 03555 मधुपुर-पटना स्पेशल 23.49/23.50 बजे अशोकधाम स्टेशन पर रुकते हुए आगे के लिए प्रस्थान करेगी । 10. गाड़ी सं. 03556 पटना-मधुपुर स्पेशल 07.38/07.39 बजे अशोकधाम स्टेशन पर रुकते हुए आगे के लिए प्रस्थान करेगी । 11. गाड़ी सं. 03527 आसनसोल-गोरखपुर स्पेशल 01.23/01.24 बजे अशोकधाम स्टेशन पर रुकते हुए आगे के लिए प्रस्थान करेगी । 12. गाड़ी सं. 03528 गोरखपुर-आसनसोल स्पेशल 01.35/01.36 बजे अशोकधाम स्टेशन पर रुकते हुए आगे के लिए प्रस्थान करेगी ।

ताजा ख़बर, बिहार, मुख्य खबर, समस्तीपुर

जयनगर और लखनऊ के मध्य परीक्षा स्पेशल ट्रेन का परिचालन

नया विचार न्यूज़ समस्तीपुर: रेलवे भर्ती बोर्ड द्वारा लेवल-1 के विभिन्न पदों हेतु कंप्यूटर आधारित परीक्षा (ब्ठज्) फेज-। का दिनांक 03.08.26 से 06.08.26 तक विभिन्न चरणों में आयोजित की जा रही है। इसी के मद्देनजर अभ्यर्थियों की सुविधा हेतु पूर्व मध्य रेल द्वारा जयनगर और लखनऊ 01 जोड़ी परीक्षा स्पेशल ट्रेनों का परिचालन किया जा रहा है – 1. गाड़ी सं. 03203/03204 जयनगर- लखनऊ-जयनगर परीक्षा स्पेशल – गाड़ी सं. 03203 जयनगर-लखनऊ परीक्षा स्पेशल 04.08.26 को जयनगर से 15.00 बजे प्रस्थान कर 16.30 बजे दरभंगा, 17.30 बजे समस्तीपुर, 19.00 बजे मुजफ्फरपुर, 20.40 बजे बापूधाम मोतिहारी, 21.45 बजे बेतिया, 22.30 बजे नरकटियागंज रुकते हुए गोरखपुर, बस्ती, गोंडा के रास्ते अगले दिन 10.15 बजे लखनऊ पहुंचेगी । वापसी में गाड़ी सं. 03204 लखनऊ-जयनगर परीक्षा स्पेशल 05.08.26 को लखनऊ से 12.30 बजे खुलकर 23.15 बजे नरकटियागंज तथा अगले दिन 00.05 बजे बेतिया, 01.10 बजे बापूधाम मोतिहारी, 03.05 बजे मुजफ्फरपुर, 04.05 बजे समस्तीपुर, 05.30 बजे दरभंगा रुकते हुए 08.30 बजे जयनगर पहुंचेगी । इस स्पेशल में 12 कोच शयनयान श्रेणी के तथा 02 कोच एसएलआरडी के होंगे । अभ्यर्थियों से अनुरोध है कि रेलवे की स्पेशल ट्रेनों का लाभ उठाएं।

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top