Hot News

September 18, 2026

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

असीम कुमार मंडल उर्फ आकाश : पीपुल्स वार ग्रुप से भाकपा माओवादी तक, जानें कब, कैसे और कहां से हुई गिरफ्तारी

बंगाल से पुलिस ने एक शीर्ष नक्सली को गिरफ्तार किया है. यह शख्स प्रतिबंधित नक्सली संगठन भाकपा माओवादी की सेंट्रल कमेटी का आखिरी सदस्य है. इसका नाम असीम मंडल उर्फ आकाश है. उसकी उम्र 64 साल है. 2.2 करोड़ रुपए के इनामी आकाश ने 4 दशक तक नक्सली संगठन में सक्रिय रहा. मूल रूप से पश्चिम बंगाल के पश्चिम मेदिनीपुर जिले के रहने वाले आकाश ने पीपुल्स वार ग्रुप के सदस्य के रूप में उग्र वाम आंदोलन में कदम रखा था. प्रतिबंधित नक्सली संगठन में उसकी अहमियत का अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि वह सेंट्रल कमेटी का आखिरी जीवित सदस्य है, जिसे पुलिस ने गिरफ्तार किया है. कोलकाता पुलिस की एसटीएफ ने पूर्व मेदिनीपुर जिले के पटाशपुर के पोलेरहाट गांव से उसे गिरफ्तार किया. जंगलमहल और झारखंड में किया संगठन का विस्तार आकाश छात्र जीवन से ही वामपंथी आंदोलन से जुड़ गया था. बाद में वह पीपुल्स वार ग्रुप से जुड़ गया. वर्ष 2004 में जब भाकपा (माओवादी) का गठन हुआ, तो उसने संगठन में महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां संभालनी शुरू कर दी. पश्चिम बंगाल के जंगलमहल और पड़ोसी राज्य झारखंड में संगठन विस्तार में उसने अहम भूमिका निभायी. जंगलमहल के लालगढ़ आंदोलन में भी उसकी भूमिका सामने आयी थी. 15 साल से पुलिस की आंख में धूल झोंक रहा था असीम असीम मंडल उर्फ आकाश को कोलकाता पुलिस की एक स्पेशल टास्क फोर्स (एसटीएफ) की टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर उसका पीछा करते हुए गिरफ्तार किया. चार दशक तक नक्सली संगठन में सक्रिय रहने वाला आकाश 15 साल से पुलिस की आंखों में धूल झोंक रहा था. वह झारखंड के सारंडा और उसके आसपास के जंगलों में छिपकर रह रहा था. ये भी पढ़ें: झारखंड, ओडिशा में सक्रिय माओवादी असीम मंडल उर्फ ‘आकाश’ बंगाल के पटाशपुर से गिरफ्तार, 2.20 करोड़ का था इनाम इलाज के लिए पैसे का इंतजाम करने ससुराल पहुंचा था आकाश झारखंड, पश्चिम बंगाल और ओडिशा के सीमावर्ती इलाकों में नक्सलियों के खिलाफ केंद्रीय बलों के एंटी नक्सल ऑपरेशन में मिसिर बेसरा समेत तमाम बड़े माओवादी नेता मारे गये. हाई ब्लड प्रेशर का मरीज आकाश इलाज के लिए पैसे का इंतजाम करने पूर्वी मेदिनीपुर के पोलेरहाट गांव पहुंचा था. बताया जा रहा है कि इसी गांव में उसकी ससुराल है. असीम मंडल उर्फ आकाश के प्रमुख कारनामे. झारखंड पुलिस की सूचना पर आकाश का पीछा कर रही थी एसटीएफ कोलकाता पुलिस की एसटीएफ को झारखंड पुलिस से समाचार मिली थी कि सारंडा के जंगल से आकाश समेत 12 नक्सली जंगल से बाहर निकले हैं. इसी सूचना के आधार पर कोलकाता पुलिस की एसटीएफ ने उसका पीछा करना शुरू किया. हालांकि, एसटीएफ की टीम को उसके बारे में ज्यादा जानकारी नहीं थी. उसके लोकेशन के बारे में भी कोई स्पष्ट सूचना नहीं थी. फिर भी एसटीएफ ने लगातार उसका पीछा किया और जब यह सुनिश्चित हो गया कि यही असीम मंडल उर्फ आकाश है, तो उसे पोलेरहाट गांव से धर दबोचा. ये भी पढ़ें: 2.20 करोड़ के इनामी माओवादी असीम मंडल की गिरफ्तारी के बाद बोले शुभेंदु अधिकारी- बंगाल में ‘लाल आतंक’ की वापसी बर्दाश्त नहीं 17 सितंबर को 1 से 1:30 बजे के बीच हुई गिरफ्तारी कोलकाता के पुलिस कमिश्नर अजय नंद ने बताया कि बृहस्पतिवार (17 सितंबर 2026) को उसे पोलेरहाट गांव से दिन में एक से डेढ़ बजे के बीच गिरफ्तार किया गया. उन्होंने बताया कि 2011 में कोटेश्वर राव उर्फ किशनजी के पुलिस मुठभेड़ में मारे जाने के बाद असीम मंडल उर्फ आकाश बंगाल से झारखंड भाग गया. तब से वह ओडिशा और झारखंड के जंगलों में नक्सली गतिविधियों को अंजाम दे रहा था. पोलेरहाट गांव में वह एक आम आदमी की तरह आया था. पूरे गांव में पुलिस ने चलाया सर्च ऑपरेशन पुलिस ने बताया कि उसकी गिरफ्तारी के बाद पूरे गांव में सर्च ऑपरेशन चलाया गया. पुलिस को समाचार मिली थी कि उसने गांव में अपने हथियार छिपाकर रखे थे. हालांकि, पुलिस को अब तक कोई हथियार नहीं मिला है. आकाश के पास से करीब 95 हजार रुपए, कई पेन ड्राइव, चिट्ठियां और महत्वपूर्ण दस्तावेज बरामद हुए हैं. ये भी पढ़ें: बंगाल पुलिस ने शीर्ष नक्सली नेता असीम मंडल को कब और कैसे किया गिरफ्तार, पुलिस कमिश्नर ने बताया 1980 में कॉलेज का छात्र था असीम पश्चिमी मेदिनीपुर जिले के चंद्रकोना थाना क्षेत्र के उत्तर फूलचुक का रहने वाला असीम जब 1980 के दशक में माओवादी गतिविधियों में शामिल हुआ, उस समय वह कॉलेज में पढ़ता था. धीरे-धीरे संगठन में सक्रिय होता गया और हथियारबंद दस्ते का हिस्सा बन गया. किशनजी की मौत के बाद मिली बंगाल की जिम्मेदारी वर्ष 2011 में किशन की मौत के बाद वर्ष 2012 से असीम मंडल और उसके साथियों की गतिविधियां धीरे-धीरे कम होती गयी. झारखंड में सक्रिय माओवादी संगठन के बड़े नेताओं से उसके संपर्क रहे. सुरक्षा बलों के खिलाफ हिंसक गतिविधियों और संगठन के लिए लेवी वसूलने में वह सक्रिय रहा. सेंट्रल फोर्सेज के लगातार चलाये जा रहे एंटी नक्सल ऑपरेशन से परेशान होकर झारखंड में सक्रिय नक्सली अन्य राज्यों में ठिकाना तलाशने लगे. आकाश पर दर्ज हैं 100 से अधिक मामले आकाश पर 100 से अधिक मामले दर्ज हैं. ये मुकदमे झारखंड, पश्चिम बंगाल और ओडिशा में पुलिस और सुरक्षा बलों पर हमले, विस्फोट तथा अन्य हिंसक घटनाओं से संबंधित हैं. उसका का पूर्वी सिंहभूम के पूर्व सांसद सुनील महतो हत्याकांड में भी सामने आया था. जंगलमहल और झारखंड में किया संगठन का विस्तार छात्र जीवन से ही वामपंथी आंदोलन से जुड़ा असीम मंडल उर्फ आकाश बाद में पीपुल्स वार ग्रुप से जुड़ गया. वर्ष 2004 में जब भाकपा (माओवादी) का गठन हुआ, तो उसने संगठन में महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां संभालनी शुरू कर दी. पश्चिम बंगाल के जंगलमहल और पड़ोसी झारखंड में संगठन विस्तार में उसने अहम भूमिका निभायी. लालगढ़ आंदोलन के दौरान भी उसका नाम माओवादी संगठन के प्रमुख चेहरों में लिया गया. संगठन में वह केंद्रीय कमेटी का सदस्य तक बना. The post असीम कुमार मंडल उर्फ आकाश : पीपुल्स वार ग्रुप से भाकपा माओवादी तक, जानें कब, कैसे और कहां से हुई गिरफ्तारी appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Akriti-Prithvi Breakup: आखिर कौन हैं आकृति अग्रवाल? क्यों उन्होंने क्रिकेटर पृथ्वी शॉ से तोड़ा रिश्ता?

Prithvi Shaw-Akriti Agarwal Breakup: हिंदुस्तानीय क्रिकेटर पृथ्वी शॉ की निजी जिंदगी एक बार फिर चर्चा में है. शॉ और उनकी मंगेतर आकृति अग्रवाल ने अपनी सगाई खत्म करने का फैसला किया है. दोनों ने इसी साल मार्च में सगाई की थी और इसके बाद से फैंस उनकी शादी का इंतजार कर रहे थे. हालांकि, करीब छह महीने बाद ही दोनों ने अपने रास्ते अलग कर लिए है. आकृति अग्रवाल ने यह सूचना अपने इंस्टाग्राम हैंडल से दी है. जानिए आखिर कौन हैं आकृति अग्रवाल और उन्होंने अपने पोस्ट में किया लिखा? कौन हैं आकृति अग्रवाल? View on Instagram आकृति अग्रवाल एक डिजिटल कंटेंट क्रिएटर, सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर और अभिनेत्री हैं. उनका जन्म 2 मई 2003 को उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में हुआ था. उनकी शुरुआती पढ़ाई भी लखनऊ में हुई. आगे की पढ़ाई के लिए उनका परिवार मुंबई शिफ्ट हो गया. आकृति ने मुंबई के निर्मला मेमोरियल फाउंडेशन कॉलेज से बैचलर ऑफ मैनेजमेंट स्टडीज (BMS) की पढ़ाई की. पढ़ाई के साथ ही सोशल मीडिया पर उनकी पहचान बननी शुरू हो गई. लॉकडाउन में शुरू किया कंटेंट बनाना आकृति ने कोविड-19 लॉकडाउन के दौरान सोशल मीडिया पर वीडियो बनाना शुरू किया था. शुरुआत में वह डांस और लिप-सिंक से जुड़े वीडियो पोस्ट करती थीं. धीरे-धीरे उनके वीडियो को लोगों का अच्छा रिस्पॉन्स मिलने लगा और उनकी सोशल मीडिया फॉलोइंग बढ़ती चली गई. आज आकृति की पहचान एक डिजिटल क्रिएटर के तौर पर है. इंस्टाग्राम पर उनके 31 लाख से ज्यादा फॉलोअर्स हैं, जबकि YouTube पर भी उनके हजारों सब्सक्राइबर हैं. सोशल मीडिया कंटेंट के अलावा उन्होंने एक्टिंग की दुनिया में भी कदम रखा है. एक्टिंग में भी आजमा चुकी हैं हाथ डिजिटल दुनिया में पहचान बनाने के बाद आकृति ने एक्टिंग की तरफ भी रुख किया. उन्होंने मनोवैज्ञानिक थ्रिलर फिल्म ‘त्रिमुखा’ के जरिए अभिनेत्री के तौर पर डेब्यू किया है. कैसे शुरू हुई पृथ्वी शॉ और आकृति की कहानी? आकृति और पृथ्वी शॉ के रिश्ते की चर्चा तब शुरू हुई, जब दोनों को एक साथ देखा जाने लगा. हालांकि, दोनों ने अपने रिश्ते को लेकर लंबे समय तक ज्यादा जानकारी सार्वजनिक नहीं की. इसके बाद 8 मार्च 2026 को दोनों ने अपनी सगाई की समाचार सार्वजनिक की. पृथ्वी शॉ ने इंस्टाग्राम पर रोमांटिक अंदाज में सगाई की घोषणा की थी. इसके बाद दोनों की तस्वीरें और सोशल मीडिया पोस्ट फैंस के बीच चर्चा में रहने लगीं. मई में पृथ्वी ने आकृति के जन्मदिन पर भी उनके लिए पोस्ट शेयर की थी. उस समय दोनों के रिश्ते को लेकर तस्वीर काफी अलग नजर आ रही थी और फैंस उनकी शादी की उम्मीद कर रहे थे. ये भी पढ़ें: Prithvi Shaw-Akriti Agarwal Breakup: सगाई के 6 महीने बाद अलग हुए पृथ्वी शॉ और आकृति अग्रवाल, पोस्ट लिखकर बोलीं- दिल भारी है… क्या ‘चीटिंग’ वाली पोस्ट से जुड़ा है मामला? जुलाई 2026 में आकृति की एक इंस्टाग्राम स्टोरी सोशल मीडिया पर चर्चा में आई थी. इसमें उन्होंने कथित तौर पर खुद के साथ धोखा होने की बात लिखी थी. बाद में इसका स्क्रीनशॉट सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर शेयर किया गया और इसे पृथ्वी शॉ से जोड़कर देखा गया. हालांकि, उस पोस्ट में पृथ्वी शॉ का नाम नहीं लिया गया था. इसलिए उस कथित पोस्ट को दोनों के रिश्ते के टूटने की निश्चित वजह के तौर पर पेश नहीं किया जा सकता. अब आगे साथ नहीं चल सकते View on Instagram रिश्ता खत्म होने की जानकारी आकृति अग्रवाल ने गुरुवार, 17 सितंबर को सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए दी. अपने भावुक बयान में उन्होंने कहा कि दोनों ने भविष्य को लेकर अपने अलग-अलग लक्ष्यों और मौजूदा परिस्थितियों को देखते हुए आपसी सहमति से अलग होने का फैसला किया है. आकृति ने यह भी साफ किया कि दोनों के बीच प्यार और परवाह अभी भी है, लेकिन उन्होंने स्वीकार किया है कि उनके रास्ते अब साथ चलने के लिए नहीं बने हैं. उन्होंने लोगों से इस मुश्किल वक्त में उनकी निजता का सम्मान करने और रिश्ते के पीछे की वजहों को लेकर अटकलें नहीं लगाने की अपील भी की. पोस्ट में किसी को नहीं ठहराया आरोपी सगाई टूटने की वजह को लेकर सोशल मीडिया पर कई तरह की चर्चाएं हैं, लेकिन आकृति ने अपने आधिकारिक बयान में किसी व्यक्ति पर आरोप नहीं लगाया और न ही किसी एक घटना को रिश्ता टूटने की वजह बताया. उन्होंने कहा कि दोनों के भविष्य को लेकर लक्ष्य और परिस्थितियां अलग हैं. इन्हीं बातों को देखते हुए दोनों ने आपसी सहमति से अलग होने का फैसला किया है. आकृति ने अपने बयान में दोनों के बीच प्यार और परवाह होने की बात भी कही और लोगों से रिश्ते के पीछे की वजहों को लेकर अनुमान लगाने से बचने को कहा. ये भी पढ़ें: Richest Cricket Board: आखिर कौन है दुनिया का सबसे अमीर क्रिकेट बोर्ड? देखें टॉप-10 की पूरी लिस्ट The post Akriti-Prithvi Breakup: आखिर कौन हैं आकृति अग्रवाल? क्यों उन्होंने क्रिकेटर पृथ्वी शॉ से तोड़ा रिश्ता? appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

कल बैंक खुले रहेंगे या बंद? 20 से 27 सितंबर के बीच कई राज्यों में 4-4 दिन की छुट्टियां, देखें पूरी लिस्ट

सितंबर के आखिरी दिनों में बैंक जाने वाले ग्राहकों के लिए छुट्टियों की तारीख जानना जरूरी है. 19 सितंबर 2026 को बैंक खुले रहेंगे, क्योंकि यह महीने का तीसरा शनिवार है. बैंक आमतौर पर दूसरे और चौथे शनिवार को बंद रहते हैं. इसके बाद 20 सितंबर को रविवार होने के कारण देशभर में बैंक शाखाएं बंद रहेंगी. 20 से 27 सितंबर के बीच कई राज्यों में 4-4 दिन की छुट्टियां 20 से 27 सितंबर के बीच बैंक की छुट्टियां राज्य के हिसाब से अलग-अलग रहेंगी. 21 सितंबर को असम में श्रीमंत शंकरदेव जन्मोत्सव और केरल में श्री नारायण गुरु समाधि दिवस के कारण बैंक बंद रहेंगे. 22 सितंबर को झारखंड में करमा पूजा के अवसर पर बैंक अवकाश रहेगा, जबकि 23 सितंबर को जम्मू-कश्मीर में महाराजा हरि सिंह जी के जन्मदिन पर बैंक बंद रहेंगे. वहीं, 25 सितंबर को सिक्किम में इंद्रजात्रा की छुट्टी है. इसके अलावा 26 सितंबर को चौथा शनिवार और 27 सितंबर को रविवार होने के कारण बैंक शाखाएं बंद रहेंगी. ये भी पढ़ें: सितंबर में कब-कब बंद रहेंगे बैंक, जरूरी काम है तो पहले देख लें पूरी लिस्ट 20 से 27 सितंबर तक कब और कहां बैंक बंद? तारीख दिन बैंक छुट्टी कहां 20 सितंबर रविवार साप्ताहिक अवकाश पूरे देश में 21 सितंबर सोमवार श्रीमंत शंकरदेव जन्मोत्सव / श्री नारायण गुरु समाधि दिवस असम, केरल 22 सितंबर मंगलवार करमा पूजा झारखंड 23 सितंबर बुधवार महाराजा हरि सिंह जी का जन्मदिन जम्मू-कश्मीर 25 सितंबर शुक्रवार इंद्रजात्रा सिक्किम 26 सितंबर शनिवार चौथा शनिवार पूरे देश में 27 सितंबर रविवार साप्ताहिक अवकाश पूरे देश में The post कल बैंक खुले रहेंगे या बंद? 20 से 27 सितंबर के बीच कई राज्यों में 4-4 दिन की छुट्टियां, देखें पूरी लिस्ट appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Abhishek Sharma: टी20 में शतक के साथ-साथ बनाया ये खास रिकॉर्ड, जानिए किस मामले में उन्होंने विराट कोहली की बराबरी की

Abhishek Sharma: अभिषेक शर्मा के बल्ले ने गुरुवार को दिल्ली में ऐसा तूफान मचाया, जिसकी गूंज सिर्फ मैच के नतीजे तक सीमित नहीं रही. अफगानिस्तान के खिलाफ तीसरे टी20 इंटरनेशनल में हिंदुस्तानीय ओपनर ने महज 34 गेंदों में 108 रन की विस्फोटक पारी स्पोर्ट्सी. इस दौरान उनके बल्ले से 9 चौके और 11 छक्के निकले. अभिषेक का स्ट्राइक रेट 317.65 रहा. लेकिन इस पारी की सबसे खास बात सिर्फ शतक नहीं थी. अभिषेक ने 30 गेंदों में सेंचुरी पूरी कर कई रिकॉर्ड अपने नाम कर लिए. उनकी इस पारी के दौरान रिकॉर्ड्स की ऐसी कतार लगी कि एक ही मैच में उन्होंने कुल 10 नए आंकड़े अपने नाम कर डाले. 30 गेंद में शतक, रोहित का रिकॉर्ड टूटा गेंद बल्लेबाज टीम विपक्षी साल 30 अभिषेक शर्मा हिंदुस्तान अफगानिस्तान 2026 33 सिकंदर रजा जिम्बाब्वे गाम्बिया 2024 33 फिन एलन न्यूजीलैंड दक्षिण अफ्रीका 2025 35 डेविड मिलर दक्षिण अफ्रीका बांग्लादेश 2017 35 रोहित शर्मा हिंदुस्तान श्रीलंका 2017 अभिषेक ने 16 गेंदों में अपना अर्धशतक पूरा कर लिया था. इसके बाद उन्होंने अपनी रफ्तार और बढ़ाई और सिर्फ 30 गेंदों में शतक पूरा कर लिया. इसके साथ ही वह T20I में किसी हिंदुस्तानीय बल्लेबाज का सबसे तेज शतक लगाने वाले खिलाड़ी बन गए. इससे पहले यह रिकॉर्ड रोहित शर्मा के नाम था. रोहित ने 2017 में श्रीलंका के खिलाफ 35 गेंदों में शतक लगाया था. विराट कोहली की बराबरी पर पहुंचे अभिषेक अभिषेक शर्मा ने इस शतक के साथ एक ऐसा मुकाम भी हासिल किया, जो हिंदुस्तानीय क्रिकेट के दिग्गज विराट कोहली से जुड़ा है. अभिषेक के नाम अब T20 क्रिकेट में 10 शतक हो गए हैं. इसके साथ ही वह विराट कोहली के साथ इस फॉर्मेट में सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले हिंदुस्तानीय बल्लेबाजों की सूची में संयुक्त रूप से शीर्ष पर पहुंच गए हैं. रैंक बल्लेबाज T20 शतक 1 विराट कोहली 10 2 अभिषेक शर्मा 10 3 केएल राहुल 8 4 संजू सैमसन 8 5 रोहित शर्मा 8 कोहली के नाम भी T20 क्रिकेट में 10 शतक हैं. वहीं संजू सैमसन, केएल राहुल और रोहित शर्मा के नाम 8-8 T20 शतक दर्ज हैं. अभिषेक ने जनवरी 2021 में पंजाब की ओर से रेलवे के खिलाफ 62 गेंदों में 107 रन बनाकर T20 क्रिकेट में अपना पहला शतक लगाया था. अब करीब पांच साल बाद उनके शतकों की संख्या 10 तक पहुंच गई है. ये भी पढ़ें: IPL 2027 Mini Auction: 3 साल बाद हिंदुस्तान में होगी क्रिकेटरों की नीलामी, जानें BCCI ने क्यों लिया यह अहम फैसला एक सीरीज में 22 छक्के अफगानिस्तान के खिलाफ तीन मैचों की सीरीज में अभिषेक ने कुल 22 छक्के लगाए. इसके साथ ही वह दो अलग-अलग T20I सीरीज में 20 से ज्यादा छक्के लगाने वाले इकलौते हिंदुस्तानीय बन गए हैं. इससे पहले उन्होंने 2025 में इंग्लैंड के खिलाफ टी20 सीरीज में भी 22 छक्के लगाए थे. तिलक वर्मा ने 2024 में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ सीरीज में 20 छक्के लगाए थे. एक मैच में दूसरी बार बाउंड्री से 100+ रन अभिषेक ने अफगानिस्तान के खिलाफ 108 रन की पारी में 102 रन सिर्फ चौके-छक्कों से बनाए. यह पहली बार नहीं है जब उन्होंने T20I की एक पारी में बाउंड्री से 100 से ज्यादा रन बनाए हों. 2025 में इंग्लैंड के खिलाफ 135 रन की पारी के दौरान उन्होंने 106 रन बाउंड्री से जुटाए थे. इस तरह वह T20I में दो बार एक पारी में बाउंड्री से 100 से ज्यादा रन बनाने वाले इकलौते हिंदुस्तानीय बन गए हैं. हालांकि, एक T20I पारी में बाउंड्री से सबसे ज्यादा रन बनाने का हिंदुस्तानीय रिकॉर्ड अभी रोहित शर्मा के नाम है. उन्होंने श्रीलंका के खिलाफ 118 रन की पारी में बाउंड्री से 108 रन जुटाए थे. पावरप्ले में बनाए 76 रन अभिषेक ने अफगानिस्तान के खिलाफ तीसरे टी20 मैच में पावरप्ले के दौरान ही गेंदबाजों की मुश्किलें बढ़ा दी थीं. उन्होंने पहले छह ओवर में 76 रन बना डाले. यह T20I में पहली बार है जब किसी हिंदुस्तानीय बल्लेबाज ने पावरप्ले में 75 या उससे ज्यादा रन बनाए हैं. ये भी पढ़ें: Richest Cricket Board: आखिर कौन है दुनिया का सबसे अमीर क्रिकेट बोर्ड? देखें टॉप-10 की पूरी लिस्ट 300 से ज्यादा के स्ट्राइक रेट से शतक अभिषेक ने 108 रन की पारी 317.65 के स्ट्राइक रेट से स्पोर्ट्सी. इसके साथ ही वह T20I में 300 से ज्यादा के स्ट्राइक रेट से शतक लगाने वाले पहले हिंदुस्तानीय बन गए. हिंदुस्तान के लिए T20I शतकों में सबसे ज्यादा स्ट्राइक रेट के मामले में अब अभिषेक शीर्ष पर हैं. बल्लेबाज विपक्षी साल स्ट्राइक रेट अभिषेक शर्मा अफगानिस्तान 2026 317.65 रोहित शर्मा श्रीलंका 2017 274.41 तिलक वर्मा दक्षिण अफ्रीका 2024 255.31 अभिषेक शर्मा इंग्लैंड 2025 250.00 ईशान किशन न्यूजीलैंड 2026 239.53 59 मैचों में 1858 रन, धवन को छोड़ा पीछे अभिषेक ने अपनी 108 रन की पारी के साथ T20I में रनों के मामले में भी एक स्थान ऊपर छलांग लगाई. उनके नाम अब 59 मैचों में 1858 रन हो गए हैं. उन्होंने हिंदुस्तान के पूर्व सलामी बल्लेबाज शिखर धवन को पीछे छोड़ दिया है. धवन ने 58 T20I मैचों में 1759 रन बनाए थे. अभिषेक अब T20I में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले हिंदुस्तानीय बल्लेबाजों की सूची में छठे स्थान पर हैं. अभिषेक के 10 रिकॉर्ड एक नजर में T20I में हिंदुस्तानीय बल्लेबाज का सबसे तेज शतक- 30 गेंद किसी टेस्ट स्पोर्ट्सने वाले देश के खिलाफ सबसे तेज T20I शतक T20 क्रिकेट में 10 शतकों के साथ विराट कोहली की बराबरी T20I में 300+ स्ट्राइक रेट से शतक लगाने वाले पहले हिंदुस्तानीय T20I शतकों में सबसे ज्यादा स्ट्राइक रेट का हिंदुस्तानीय रिकॉर्ड T20I की एक पारी में 10+ छक्के दो बार लगाने वाले इकलौते हिंदुस्तानीय T20I में दो बार बाउंड्री से 100+ रन बनाने वाले इकलौते हिंदुस्तानीय दो T20I सीरीज में 20+ छक्के लगाने वाले इकलौते हिंदुस्तानीय T20I में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले हिंदुस्तानीयों की सूची में छठे स्थान पर पहुंचे T20I सीरीज/टूर्नामेंट में तीन बार 200+ रन बनाने वाले हिंदुस्तानीयों की सूची में शामिल ये भी पढ़ें: IND vs AFG 3rd T20: अभिषेक शर्मा के तूफानी शतक के दम पर हिंदुस्तान ने अफगानिस्तान को 127 रन से हराया, 3-0 से किया क्लीन स्वीप The post Abhishek Sharma: टी20

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Aaj Ka Rashifal 18 September 2026: आज कुंभ रहेंगे परेशान, लेकिन मीन के लिए खुलेंगे रोजगार में उन्नति के रास्ते

Aaj Ka Rashifal 18 September 2026: आज शुक्रवार 18 सितंबर 2026 का दिन सभी राशियों के लिए अलग-अलग संकेत लेकर आया है. नौकरी, व्यापार, धन, शिक्षा और परिवार से जुड़े मामलों में बदलाव दिखेंगे. आगे ज्योतिषाचार्य डॉ. एन. के. बेरा से सभी राशियों के लिए आज का राशिफल जानिए. आज का मेष राशिफल आज मेष राशि के जातकों के लिए दिन नौकरी-व्यापार में कुछ मुश्किल आ सकती है, लेकिन परिश्रम और प्रयास से जरूरी कार्य पूरे होंगे. स्टूडेंट्स के लिए दिन अच्छा है. आज शैक्षणिक उन्नति और एक्जाम में सफलता के योग हैं. शुभ रंग: बरगंड़ी शुभ अंक: 4 आज का वृषभ राशिफल आज वृषभ राशि के जातकों के आज प्रॉपर्टी खरीदने के संयोग बन सकते हैं. किसी खास व्यक्ति के सहयोग से महत्वपूर्ण काम पूरा होगा. धन लाभ के भी योग हैं, जिससे आर्थिक स्थिति बेहतर हो सकती है. शुभ रंग: पपाया ग्रीन शुभ अंक: 8 आज का मिथुन राशिफल आज मिथुन राशि के जातकों को वर्कप्लेस में संतोषजनक वातावरण रहेगा. लंबे समय से बकाया रकम मिलने की संभावना है. वस्त्र, आभूषण या धन-द्रव्य की प्राप्ति से मन प्रसन्न रहेगा. शुभ रंग: गहरा गुलाबी शुभ अंक: 9 आज का कर्क राशिफल आज कर्क राशि के जातकों की कोई महत्वपूर्ण महत्वाकांक्षा पूरी हो सकती है. आज नौकरी में बदलाव के संयोग बन सकते हैं. आज गृह, भूमि और वाहन से जुड़े सुख की प्राप्ति के योग हैं. शुभ रंग: पर्पल शुभ अंक: 8 आज का सिंह राशिफल आज सिंह राशि के जातकों को रोजी-रोजगार के क्षेत्र में सफलता मिलेगी. लंबे समय से रुका काम पूरा हो सकता है. शुभ समाचार मिलेंगे. नई वाहन खरीदने के भी योग बन रहे हैं. शुभ रंग: तांबई शुभ अंक: 1 आज का कन्या राशिफल आज कन्या राशि के जातकों के लिए न्नति के रास्ते खुलेंगे और महत्वपूर्ण कार्य पूरा होगा. आर्थिक लाभ के योग हैं. घर-गृहस्थी में सुख-शांति रहेगी और परिवार का सहयोग मिलेगा. शुभ रंग: अमलतासी शुभ अंक: 3 ये भी पढ़ें: Aaj Love Rashifal ka 18 September 2026: आज कर्क संभलकर करें प्यार की बात, सिंह को अपने रिश्ते और सपनों में बनाना होगा तालमेल आज का तुला राशिफल आज तुला राशि के जातकों को परिवार में संतान के विवाह या अन्य शुभ मांगलिक कार्य संपन्न हो सकते हैं. स्वजन और मित्रों का सहयोग मिलेगा. नौकरी में तरक्की की संभावना भी बन रही है. शुभ रंग: मटमैला शुभ अंक: 1 आज का वृश्चिक राशिफल आज वृश्चिक राशि के जातकों को जमीन-जायदाद से जुड़े काम बनेंगे. आज संतान पक्ष से सुखद समाचार मिल सकता है. व्यवसाय की स्थिति में सुधार होगा और आगे बढ़ने के नए अवसर मिलेंगे. शुभ रंग: मोरपंखी शुभ अंक: 9 आज का धनु राशिफल आज धनु राशि के जातकों की शिक्षा से जुड़े कार्य सफल होंगे और कोई महत्वपूर्ण समाचार मिल सकता है. विरोधियों पर विजय मिलेगी. अनुकूल परिस्थितियों के कारण मन प्रसन्न रहेगा और आत्मविश्वास बढ़ेगा. शुभ रंग: मेहंदी शुभ अंक: 5 आज का मकर राशिफल आज मकर राशि के जातकों की आर्थिक स्थिति मजबूत होगी. रोग, ऋण और शत्रु संबंधी परेशानियों से राहत मिल सकती है. परिवार में सुख-शांति का वातावरण रहेगा और पुराने तनाव कम होंगे.. शुभ रंग: सिंदूरी शुभ अंक: 8 आज का कुंभ राशिफल आज कुंभ राशि के जातकों की इष्ट-मित्रों या स्वजनों से जुड़ी कोई बात भावनात्मक रूप से परेशान कर सकती है. हालांकि, मेहनत से जरूरी काम पूरा होगा. नई नौकरी मिलने की संभावना भी है. शुभ रंग: अंगूरी शुभ अंक: 1 आज का मीन राशिफल आज मीन राशि के जातकों को सम्मान और स्वाभिमान की रक्षा होगी. लंबे समय से बकाया रकम मिल सकती है. श्रेष्ठजनों का सहयोग मिलेगा, जिससे रोजी-रोजगार में उन्नति के रास्ते खुलेंगे. शुभ रंग: समुद्री हरा शुभ अंक: 3 The post Aaj Ka Rashifal 18 September 2026: आज कुंभ रहेंगे परेशान, लेकिन मीन के लिए खुलेंगे रोजगार में उन्नति के रास्ते appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Free Fire MAX Redeem Codes 18 September: फ्री में मिलेंगे गन स्किन्स और डायमंड्स, तुरंत करें रिडीम

गरेना फ्री फायर मैक्स (Garena Free Fire MAX) के शौकीनों के लिए 18 सितंबर का दिन बेहद खास है. गेम में अपने कैरेक्टर को स्टाइलिश लुक देने और मैदान पर दुश्मनों को धूल चटाने के लिए गन स्किन्स, डायमंड्स और आउटफिक्स की सख्त जरूरत होती है. हालांकि, इन आइटम्स को इन-गेम स्टोर से खरीदने के लिए असली पैसे खर्च करने पड़ते हैं. यदि आप बिना पैसे खर्च किए फ्री में प्रीमियम इन-गेम रिवॉर्ड्स हासिल करना चाहते हैं, तो आज के रिडीम कोड्स आपके बेहद काम आ सकते हैं. ये रिडीम कोड्स खिलाड़ियों को बिना किसी परेशानी के महंगे रिवॉर्ड्स हासिल करने का मौका देते हैं. 18 सितंबर 2026 के एक्टिव फ्री फायर मैक्स रिडीम कोड्स नीचे आज के एक्टिव और वर्किंग रिडीम कोड्स की लिस्ट दी गई है. इनका इस्तेमाल करके आप फ्री डायमंड्स, वेपन क्रेट्स और लीजेंडरी बंडल्स अनलॉक कर सकते हैं: Updating Sooner….. 5 आसान स्टेप्स में ऐसे करें रिडीम कोड्स का इस्तेमाल इन फ्री फायर मैक्स रिडीम कोड्स का फायदा उठाने के लिए आपको गेम के अंदर जाने की जरूरत नहीं है. इसके लिए नीचे दिए गए स्टेप्स को फॉलो करें: ऑफिशियली साइट पर जाएं: सबसे पहले गैरेना फ्री फायर मैक्स की आधिकारिक रिवॉर्ड्स रिडेम्पशन वेबसाइट (reward.ff.garena.com) पर जाएं. लॉगिन करें: अपने उस अकाउंट से लॉगिन करें जो आपके गेमिंग प्रोफाइल से लिंक है (Google, Facebook, X, VK या Apple ID). कोड पेस्ट करें: दी गई जगह पर ऊपर बताए गए 12 या 16 अक्षरों वाले रिडीम कोड को जैसा है वैसा ही (Case-Sensitive) कॉपी करके पेस्ट करें. कन्फर्म करें: कोड डालने के बाद ‘Confirm’ बटन पर क्लिक करें और फिर ‘OK’ दबाकर प्रक्रिया पूरी करें. इन-गेम मेल चेक करें: कोड रिडीम होते ही रिवॉर्ड आपके गेम के इन-बॉक्स (Mail Section) में 24 घंटे के भीतर भेज दिए जाएंगे, जबकि डायमंड्स तुरंत वॉलेट में जुड़ जाएंगे. कोड रिडीम करते समय ध्यान रखें ये जरूरी बातें सीमित समय और इस्तेमाल की सीमा: ये रिडीम कोड्स सिर्फ 12 से 24 घंटे के लिए ही वैध रहते हैं. साथ ही ये शुरुआती 1,000 खिलाड़ियों के लिए ही सीमित होते हैं, इसलिए जितना जल्दी हो सके इन्हें इस्तेमाल करें. गेस्ट अकाउंट्स के लिए नहीं: अगर आप गेस्ट (Guest) अकाउंट से स्पोर्ट्सते हैं तो आप कोड्स का इस्तेमाल नहीं कर पाएंगे. इसके लिए आपको अपना अकाउंट गूगल या फेसबुक से लिंक करना होगा. रीजनल पाबंदी: कुछ कोड्स क्षेत्र-विशेष (Region-Specific) होते हैं. यदि आपके स्क्रीन पर ‘Failed to Redeem’ या ‘Invalid Code’ का एरर आता है, तो इसका मतलब है कि कोड की लिमिट खत्म हो चुकी है या वह आपके सर्वर के लिए नहीं है. अक्सर पूछे जाने वाले सवाल (FAQs) Q1: Free Fire MAX में रिडीम कोड का इस्तेमाल कैसे किया जाता है? उत्तर: रिडीम कोड्स का उपयोग गैरेना की आधिकारिक रिडेम्पशन वेबसाइट (reward.ff.garena.com) पर जाकर और अपने गेमिंग अकाउंट से लॉगिन करके किया जाता है. Q2: कोड रिडीम करने के बाद फ्री रिवॉर्ड्स कहां मिलते हैं? उत्तर: सफल रिडेम्पशन के बाद रिवॉर्ड्स गेम के अंदर मौजूद ‘Mail’ (मेलबॉक्स) सेक्शन में 24 घंटे के भीतर भेज दिए जाते हैं. Q3: Free Fire MAX का रिडीम कोड एरर क्यों दिखाता है? उत्तर: अगर कोड की समय सीमा खत्म हो चुकी है, उसे तय संख्या से ज्यादा लोग रिडीम कर चुके हैं या वह आपके रीजन/सर्वर के लिए नहीं है, तो कोड इनवैलिड (Invalid) एरर दिखाता है. ये भी पढ़ें: Free Fire के 5 पावरफुल गन्स जो मिनटों में बदल देते हैं पूरा गेम, जानें कौन-सी है आपके स्टाइल के लिए परफेक्ट The post Free Fire MAX Redeem Codes 18 September: फ्री में मिलेंगे गन स्किन्स और डायमंड्स, तुरंत करें रिडीम appeared first on Naya Vichar.

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top