Hot News

मौसम विभाग ने दी दक्षिण बंगाल में सोमवार तक लू चलने की चेतावनी

संवाददाता, कोलकाता

दक्षिण बंगाल में भीषण गर्मी का प्रकोप बढ़ता जा रहा है. मौसम विभाग ने अगले सोमवार तक बांकुड़ा, झाड़ग्राम, पश्चिम मेदिनीपुर, पश्चिम बर्दवान और बीरभूम जिलों में लू चलने की चेतावनी जारी की है. इन जिलों में तापमान सामान्य से पांच डिग्री या उससे अधिक रहने की संभावना है. वहीं, अन्य जिलों में भी तेज गर्मी और उमस बनी रहेगी. हालांकि, राहत की उम्मीद है, क्योंकि बुधवार से मौसम में बदलाव आने की संभावना जतायी गयी है. गुरुवार-शुक्रवार को राज्य के विभिन्न हिस्सों में बारिश हो सकती है.

मौसम विभाग के अनुसार, अगले शनिवार को बांकुड़ा, झाड़ग्राम, पश्चिम मेदिनीपुर, पश्चिम बर्दवान और बीरभूम जिलों में लू चलने की संभावना है. रविवार को भी इन जिलों के साथ-साथ पुरुलिया में भीषण गर्मी का असर रहेगा. सोमवार को भी इन इलाकों में मौसम शुष्क और तपती गर्मी वाला रहेगा. कोलकाता, उत्तर और दक्षिण 24 परगना, हावड़ा, हुगली, पूर्व मेदिनीपुर, पूर्व बर्दवान, पुरुलिया, मुर्शिदाबाद और नदिया जिलों में भी गर्मी और उमस लोगों को परेशान करेगी. हालांकि, मौसम विभाग ने बताया है कि बुधवार से मौसम में बदलाव की उम्मीद है, जिससे लोगों को राहत मिल सकती है. मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि गुरुवार और शुक्रवार को दक्षिण बंगाल के सभी जिलों में आंधी और बारिश हो सकती है.

उत्तर बंगाल में रविवार को दार्जिलिंग और कलिम्पोंग जिलों में बारिश की संभावना है. वहीं, रविवार को दार्जिलिंग, कलिम्पोंग और अलीपुरदुआर जिलों में भी बारिश हो सकती है. हालांकि, उत्तर बंगाल के अन्य जिलों में मौसम शुष्क रहेगा और तापमान दो से चार डिग्री तक बढ़ सकता है.

डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

The post मौसम विभाग ने दी दक्षिण बंगाल में सोमवार तक लू चलने की चेतावनी appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top