Hot News

March 16, 2025

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Viral Video: जंगल के राजा से भिड़ गए दो-दो बाज, छिड़ गई भयंकर जंग, कौन जीता मुकाबला? देखिए वायरल वीडियो

Viral Video: जंगल के राजा शेर के साथ दो बाजों की खूनी जंग छिड़ गई. शेर अपने ताकतवर जबड़ों से बाजों को चबा जाने के लिए उन पर लगातार हमला करता रहा. वहीं, अपनी बेमिसाल उड़ान क्षमता और फुर्ती से बाज न सिर्फ बचते रहे, बल्कि शेर पर पलटवार भी करते रहे. काफी देर तक जंगल के राजा और आसमान के बादशाह में जंग होती रही. यह वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है. वीडियो में दिख रहा है कि बाज को काबू में करने के लिए शेर बहुत ऊंची छलांग लगाता है, लेकिन अपनी फुर्ती से बाज उसके चंगुल में आने से बच जाता है. इसके बाद बाज भी शेर पर पलटवार करता है. एक अन्य बाज भी अपने साथी को खतरे में देख शेर पर टूट पड़ता है. काफी देर तक यह जंग चलती है. बाज भी शेर से हारने को तैयार नहीं थे. Eagle vs Lion. 🦅 🐆 pic.twitter.com/7Q0LKrL2oU — Juanita Broaddrick (@atensnut) March 14, 2025 सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर इस वीडियो को @atensnut नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है. यह वीडियो सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हुआ है. इस वीडियो को अब तक 3 लाख से ज्यादा लोगों ने देख लिया है. इस वीडियो पर कई यूजर्स ने कमेंट भी किया है. हालांकि कई यूजर्स इसे एआई वीडियो बता रहे हैं. वहीं कई यूजर्स ने कमेंट भी किया है. एक यूजर ने लिखा ‘प्रकृति क्रूर है लेकिन सुंदर है’. The post Viral Video: जंगल के राजा से भिड़ गए दो-दो बाज, छिड़ गई भयंकर जंग, कौन जीता मुकाबला? देखिए वायरल वीडियो appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

आधा भारत नहीं जानता 1 व्हाट्सऐप अकाउंट 2 फोन में यूज करने का तरीका, जानेगा तो लोग पूछेंगे- कैसे किया

WhatsApp Trick: WhatsApp आज की डिजिटल कम्युनिकेशन का एक अहम हिस्सा बन चुका है. लोग अक्सर यह सोचते हैं कि क्या वे अपने एक ही WhatsApp नंबर को दो अलग-अलग स्मार्टफोन्स पर इस्तेमाल कर सकते हैं? अगर आप भी इस सवाल का जवाब ढूंढ रहे हैं, तो आपके लिए अच्छी समाचार है! अब WhatsApp का एक ऐसा फीचर आता है, जिससे आप अपने मौजूदा नंबर को एक साथ दो स्मार्टफोन्स पर चला सकते हैं. WhatsApp Trick: WhatsApp के ‘Companion Mode’ से संभव हुआ कमाल WhatsApp का नया Companion Mode यूजर्स को यह सुविधा देता है कि वे अपने एक ही नंबर को दो डिवाइसेस पर ऐक्सेस कर सकें. यह फीचर खासतौर पर उन लोगों के लिए फायदेमंद है, जो एक से अधिक डिवाइस का उपयोग करते हैं. WhatsApp Trick: एक ही नंबर को दो स्मार्टफोन्स पर इस्तेमाल करने के लिए स्टेप-बाय-स्टेप गाइड WhatsApp अपडेट करें सबसे पहले अपने दोनों स्मार्टफोन्स पर WhatsApp के लेटेस्ट वर्जन को इंस्टॉल या अपडेट कर लें. सेकेंडरी डिवाइस पर WhatsApp खोलें दूसरे स्मार्टफोन में WhatsApp खोलें और Get Started ऑप्शन पर क्लिक करें. अब Link a Device पर जाएं. प्राइमरी फोन से QR कोड स्कैन करें अब अपने मुख्य स्मार्टफोन (जिसमें पहले से WhatsApp एक्टिव है) में Linked Devices ऑप्शन पर जाएं और Link a Device पर टैप करें. QR कोड स्कैन करके कनेक्ट करें अब मुख्य डिवाइस से दूसरे फोन के स्क्रीन पर दिख रहे QR कोड को स्कैन करें. WhatsApp चैट्स और मैसेज ऐक्सेस करें कनेक्ट होते ही सेकेंडरी फोन पर भी आपकी सभी WhatsApp चैट्स और मैसेजेस सिंक हो जाएंगे. अब आप एक ही नंबर को दोनों डिवाइसेस पर आसानी से चला सकते हैं. टेक्नोलॉजी की अन्य समाचारें पढ़ने के लिए यहां पर क्लिक करें पढ़ें नया विचार की प्रीमियम स्टोरी : iPhone vs Android: प्रॉडक्ट और सर्विसेज के रेट्स में इतना अंतर क्यों? WhatsApp Trick: WhatsApp ‘Companion Mode’ के फायदे दो डिवाइसेस पर एक ही नंबर से व्हाट्सऐप इस्तेमाल करने की सुविधाऑफिस और पर्सनल फोन के बीच बिना किसी परेशानी के मैसेज ऐक्सेस करनाबैकअप और डेटा लॉस की चिंता किये बिना चैट्स का ऐक्सेस WhatsApp Trick: ध्यान देने वाली बातें यह फीचर केवल स्मार्टफोन्स के लिए ही उपलब्ध है, टैबलेट्स या अन्य डिवाइसेस पर यह सपोर्ट नहीं करता.इस सुविधा का उपयोग करने के लिए दोनों डिवाइसेस पर इंटरनेट कनेक्शन जरूरी है.यह फीचर धीरे-धीरे सभी यूजर्स के लिए रोलआउट किया जा रहा है, इसलिए अगर आपको यह ऑप्शन नहीं मिल रहा है, तो थोड़ा इंतजार करें. WhatsApp का यह नया फीचर उन यूजर्स के लिए गेम-चेंजर साबित हो सकता है, जो एक ही नंबर को दो स्मार्टफोन्स पर इस्तेमाल करना चाहते हैं. अब आप बिना किसी परेशानी के अपने WhatsApp को दो अलग-अलग डिवाइसेस पर चला सकते हैं और कहीं भी, कभी भी अपने मैसेज ऐक्सेस कर सकते हैं. WhatsApp के डिलीट किये गए मैसेज कैसे पढ़ें? लेटेस्ट ट्रिक्स की यहां मिलेगी जानकारी आधा हिंदुस्तान नहीं जानता व्हाट्सऐप चैट अनलॉक करने का तरीका, जानेगा तो कहलाएगा स्मार्ट The post आधा हिंदुस्तान नहीं जानता 1 व्हाट्सऐप अकाउंट 2 फोन में यूज करने का तरीका, जानेगा तो लोग पूछेंगे- कैसे किया appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Jamshedpur news. बागबेड़ा : आपसी रंजिश को लेकर मारपीट के बाद फायरिंग, एक जख्मी

Jamshedpur news. बागबेड़ा थानांतर्गत रोड नंबर चार में दो पक्ष के बीच विवाद के बाद एक पक्ष के लोगों ने महेश ठाकुर पर फायरिंग कर दिया. फायरिंग में महेश के हाथ और कनपट्टी के पास गोली लगी है. महेश को इलाज के लिए टीएमएच में भर्ती कराया गया. घटना 14 मार्च की है. इस संबंध में राम स्पोर्ट्सावन राम के बयान पर नीरज प्रसाद, पंकज प्रसाद, राजकुमार प्रसाद, संदीप सिंह, धनंजय सिंह, पप्पू सिंह, डीएन सिंह, राकेश शर्मा के खिलाफ घर में घुस कर मारपीट करने और फायरिंग करने का केस दर्ज कराया है. घटना के संबंध में महेश ठाकुर के भाई ने बताया कि महेश ठाकुर का केबल का कारोबार है. दो-तीन दिन पूर्व भी संदीप का महेश के साथ किसी बात को लेकर झगड़ा हुआ था. घटना के वक्त संदीप सिंह अपने कुछ दोस्तों के साथ किसी बात को लेकर झगड़ा करने लगा. उसके बाद वह फिर से आया और कहा कि अब उसे झगड़ा नहीं करना है. जो हो गया, वह हो गया. इस दौरान वह महेश से मिलने लगा, लेकिन इसी दौरान उसने अचानक से महेश पर दो राउंड फायरिंग कर दिया. फायरिंग करने के बाद संदीप सिंह और उसके साथी मौके से फरार हो गये. मौके पर मौजूद परिवार और आसपास के लोगों ने फौरन महेश को लेकर टीएमएच गये, जहां उसे भर्ती कर इलाज शुरू कर दिया गया. परिवार के लोगों ने रविवार को ही महेश ठाकुर को अस्पताल से डिस्चार्ज कर लिया. उनकी हालत अभी खतरे से बाहर है. घटना की जानकारी मिलने के बाद बागबेड़ा पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की छानबीन शुरू कर दी. छानबीन के दौरान पुलिस ने मौके से दो खोखा भी बरामद किया. पुलिस ने बताया कि 11 मार्च को एक शादी की पार्टी में नाच- गाना के दौरान दोनों पक्ष में विवाद हो गया था. उसी बात का बदला लेने के लिए मारपीट हुई. उसके बाद फायरिंग की घटना हुई. पुलिस ने केस दर्ज कर मामले की छानबीन शुरू कर दी है. आरोपी की गिरफ्तारी को लेकर छापेमारी की जा रही है. घटना की जानकारी मिलने के बाद बागबेड़ा पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की छानबीन शुरू कर दी. छानबीन के दौरान पुलिस ने मौके से दो खोखा भी बरामद किया. पुलिस ने बताया कि 11 मार्च को एक शादी की पार्टी में नाच- गाना के दौरान दोनों पक्ष में विवाद हो गया था. उसी बात का बदला लेने के लिए मारपीट हुई. उसके बाद फायरिंग की घटना हुई. पुलिस ने केस दर्ज कर मामले की छानबीन शुरू कर दी है. आरोपी की गिरफ्तारी को लेकर छापेमारी की जा रही है. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post Jamshedpur news. बागबेड़ा : आपसी रंजिश को लेकर मारपीट के बाद फायरिंग, एक जख्मी appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Jehanabad : फल्गु नदी में डूबने से किशोर की गयी जान

घोसी. परावन पंचायत अंतर्गत आजाद नगर गांव स्थित फल्गु नदी में शनिवार की डूबने से एक किशोर की मौत हो गयी. मृतक किशोर आजाद नगर गांव निवासी संतोष मांझी का 13 वर्षीय पुत्र दीपक कुमार बताया जाता है. बताया जाता है कि शनिवार की सुबह मृतक फल्गु नदी में शौच करने के लिए गया था. शौच करने के क्रम में जब फल्गु नदी स्थित पानी के समीप गया, तो उसका अचानक पैर फिसल गया. पैर फिसलने के कारण गहरे पानी में चला गया जिससे पानी में डूबने से मौत हो गयी. बताया जाता है कि जब पाकड़बिगहा गांव के कुछ केवट लोग फल्गु नदी स्थित गहरे पानी में शनिवार को मछली मारने के लिए गये, तो देखा कि पानी में एक किशोर का शव छहलाया हुआ है. केवट लोग हल्ला किया तो सूचना पाकर आसपास गांव के लोग देखने के लिए जुट गए. ग्रामीणों के जुटने पर पानी से शव को बाहर निकाला गया तो आजाद नगर गांव निवासी संतोष मांझी के करीब 13 वर्षीय पुत्र दीपक कुमार के रूप में पहचान हुई. इसकी जानकारी घोसी थाने को दी गयी. घोसी थाने की पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंच कर इसकी छानबीन करते हुए शव को पोस्टमार्टम कराने के लिए सदर अस्पताल जहानाबाद भेज दिया. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post Jehanabad : फल्गु नदी में डूबने से किशोर की गयी जान appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Buxar News: शहनाई वादक बिस्मिल्लाह खां की जयंती पर महोत्सव 21 को

डुमरांव . 21 मार्च को डुमरांव में शहनाई वादक हिंदुस्तान रन उस्ताद बिस्मिल्लाह खां की जयंती पर शहनाई वादक बिस्मिल्लाह खां महोत्सव का आयोजन होने जा रहा है. इस आयोजन को लेकर प्रशासनिक स्तर पर तैयारी की जा रही है. यह इलाका कला मर्मज्ञों की भूमि है. बिस्मिल्लाह था महोत्सव में कला संस्कृति विभाग की तरफ से उस्ताद पर लगातार काम करने वाले लेखक मुरली मनोहर श्रीवास्तव को आमंत्रित किया गया है. इस संदर्भ में श्री श्रीवास्तव ने कहा कि उस्ताद की कृतियों को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने डुमरांव में स्थापित कर उनके प्रति सच्ची श्रद्धांजलि अर्पित की है. वर्ष 2013 से श्री मुरली उस्ताद के नाम पर विश्वविद्यालय को स्थापित करने के लिए लगे रहे. जिसको कॉलेज के रूप में मुख्यमंत्री ने मूर्त रूप देने का काम किया है. आगे उन्होंने कहा कि डुमरांव में 21 मार्च 1916 को जन्में कमरुद्दीन ही आगे चलकर शहनाई नवाज उस्ताद बिस्मिल्लाह खां बन गए. वैसे तो उस्ताद तीन भाई थे शम्सुद्दीन, कमरुद्दीन और सौतेले भाई पचकौड़ी मिया. तीनों भाईयों में अटूट प्रेम था. दो भाई बनारस तो पंचकौड़ी मियां ने अपनी पूरी जिंदगी डुमरांव में ही गुजार दी. बिस्मिल्लाह और शहनाई सिक्के के दो पहलू है. डुमरांव राज के बांके विहारी मंदिर के प्रांगण में उस्ताद के अब्बा शहनाई वादन का काम किया करते थे. बक्सर जिला गंगा-जमनी तहजीब की बड़ी मिसाल है. यहां के लोग आपसी मिल्लत के साथ रहते हैं, तो उस्ताद भी इसके बड़े उदाहरण थे. पांच समय के नमाजी बिस्मिल्लाह खां मंदिरों में शहनाई वादन किया करते थे. ये वही डुमरांव है जिसकी सोधी मिट्टी ने कमरुद्दीन की शहनाई पर ऐसी राग छेड़ी की पूरी दुनिया उनकी मुरीद बन गई. वर्ष 1979 में बिस्मिल्लाह खां ने डुमरांव महाराज के बड़े बाग में भोजपुरी फिल्म बाजे शहनाई हमार अंगना का मुहूर्त के लिए आए थे. उस वक्त इस फिल्म के सूत्रधार डॉ शशि भूषण श्रीवास्तव के अपने निजी मकान में ही ठहरे थे. ज्ञात हो कि 15 नवंबर 2009 को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने लेखक मुरली मनोहर श्रीवास्तव द्वारा लिखित पुस्तक शहनाई वादक उस्ताद बिस्मिल्लाह खां का लोकार्पण पटना में किया था. इस मौके पर मुख्यमंत्री ने कहा था कि डुमरांव में उस्ताद की जयंती को राजकीय समारोह के रुप में मनाया जाएगा और उस्ताद के नाम पर कोई कृति स्थापित की जाएगी. उन सबको मुख्यमंत्री ने पूरा कर दिया. इसके बाद कला संस्कृति विभाग द्वारा वर्ष 2015 में पटना में आयोजिय कार्यक्रम मे मुरली मनोहर श्रीवास्तव द्वारा निर्मित बिस्मिल्लाह और शहनाई डॉक्यूमेंट्री का प्रदर्शन किया गया था. गंगा-जमनी तहजीब को क़ायम रखने के लिए श्री मुरली छठ का व्रत रखते हैं तो पिछले दो दशक से भी ज्यादा से रमजान के महीने में रोजा रखते आ रहे हैं. इनका मानना है कि मानवता से बड़ी इस दुनिया मे कुछ भी नहीं है. इतना ही नहीं बिस्मिल्लाह खां की कृति को डुमरांव में स्थापित करने का श्रेय मुरली मनोहर श्रीवास्तव को दिया जाता है. उन्होंने कौन क्या कहता है इसकी कभी परवाह नहीं की और निरन्तर अपने काम में लगे रहे आज उसी का नतीजा है कि उस्ताद के नाम पर कॉलेज भी डुमरांव में स्थापित हो जाएगा. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post Buxar News: शहनाई वादक बिस्मिल्लाह खां की जयंती पर महोत्सव 21 को appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Buxar News: पूरे दिन सूनसान रहीं सड़कें, बाजार में बंद रहीं ज्यादातर दुकानें

बक्सर. शांतिपूर्ण होली का त्याेहार संपन्न होने के दूसरे दिन बाजार में तथा सड़कों पर उदासी छायी रही. सड़कों पर वाहनों की कमी दिखी. नगर के साथ ही राष्ट्रीय उच्च पथ एवं जिले की सड़के वीरान दिखी. दुकानों में भी ताला बंद रहे. इसके साथ ही सब्जी बाजारों में भी शांति कायम रही. वहीं वाहनों से गुलजार व जाम रहने वाला स्टेशन रोड भी पूरी तरह से शांत पड़ा रहा. आवागमन नहीं हुआ. ज्ञात हो कि होली को लेकर देर तक जश्न मनाने के बाद लोग अपनी थकान मिटाने के उदेश्य से घरों से बाहर नहीं निकले. जबकि शनिवार को देर रात तक नगर की सड़कें स्त्री पुरूष व बच्चों से गुलजार रहा. लोग एक दूसरे के घरों में पहुंच होली की शुभकामनाएं देने में जुटे रहे. इसके साथ ही नगर के बस स्टैंड में भी बस तो दिखे लेकिन यात्री नहीं दिखे. वहीं नगर में ई-रिक्सा एवं ऑटो का संचालन भी नहीं दिखा. वहीं नगर के पीपी रोड, रामरेखाघाट रोड, मेन रोड, ठठेरी बाजार के साथ ही स्टेशन रोड में भी सड़क पूरे दिन सुनसान पड़ा रहा. बाजार में लोगों के नहीं होने से उदासी पूरी तरह से कायम रही. वहीं इस दौरान नगर की सड़कें रंगो से रंगीन बनी हुई है. आबाजार में लोगों के नहीं होने से उदासी पूरी तरह से कायम रही. वहीं इस दौरान नगर की सड़कें रंगो से रंगीन बनी हुई है. आज से प्रदेशों से होली मनाने के लिए पहुंचे लोगों का लौटने का सिलसिला शुरू होगा. जिसके बाद एक साथ नगर के बस स्टैंड व स्टेशनों पर दबाव बढेगा. इसके साथ ही नगर में भी स्थिति पूर्ववत हो सकेगी. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post Buxar News: पूरे दिन सूनसान रहीं सड़कें, बाजार में बंद रहीं ज्यादातर दुकानें appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

कार की चपेट में आने से होली खेल रही किशोरी की मौत, एक घायल

औरंगाबाद ग्रामीण. शहर के नगर थाने के समीप पासवान मुहल्ले में शुक्रवार को अनियंत्रित कार की चपेट में आने से एक 13 वर्षीया किशोरी की मौत हो गयी. मृतका की पहचान नवीनगर थाना क्षेत्र के बसडीहा गांव निवासी विनय पासवान की पुत्री कोमल कुमारी के रूप में हुई है. जानकारी के अनुसार, कोमल मुहल्ले में अपनी सहेलियों के साथ होली स्पोर्ट्स रही थी. इस दौरान मुहल्ले में एक कार को उसका चालक स्टार्ट कर ही रहा था कि कार अनियंत्रित हो गयी और कोमल को अपनी चपेट में लेते हुए दीवार से जा टकरायी. इस हादसे में कोमल के साथ-साथ एक और बच्ची घायल हो गयी, जिसे आनन-फानन में परिजनों द्वारा इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया. जहां चिकित्सकों द्वारा सभी का इलाज किया गया. हालांकि, स्थिति गंभीर देखते हुए डॉक्टरों ने कोमल को रेफर कर दिया. इसके बाद परिजन कोमल को बेहतर इलाज के लिए पटना लेकर जा रहे थे, लेकिन सदर अस्पताल परिसर में ही मौत हो गयी. कोमल की मौत की समाचार सुनते ही परिजनों का रो-रोकर हाल बेहाल हो गया. इधर, आक्रोशित परिजनों ने अपने घर के सामने ही घटना का विरोध जताया. कुछ लोगों ने समझा-बुझाकर उन्हें शांत कराया. नगर थानाध्यक्ष उपेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि कार की चपेट में आने से किशोरी की मौत हुई है. मामले में परिजनों द्वारा आवेदन भी प्राप्त हुआ है. आवेदन के आधार पर आगे की कार्रवाई की जा रही है. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post कार की चपेट में आने से होली स्पोर्ट्स रही किशोरी की मौत, एक घायल appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Buxar News: दो बाइकों की टक्कर में युवक की गयी जान

चौसा . प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत होली के दिन हुए सड़क हादसे ने चुन्नी गांव का माहौल गमगीन कर दिया. मुफ्फसिल थाना के शनिवार की शाम करीब छह बजे कमरपुर-पवनी-चुन्नी मार्ग पर रेलवे गुमटी और पवनी फिल्ड के बीच दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर में 24 वर्षीय युवक प्रेम प्रकाश चौबे की मौत हो गयी. जबकि दूसरा बाइक सवार भी घायल हो गया. लेकिन, वह कहा गया उसका पता नही चल पाया. ग्रामीणों के बताने के अनुसार उसकी स्थिति भी काफी नाजुक होने के कारण उसे इलाज हेतु वाराणसी ले जाया गया है. मृतक प्रेम प्रकाश चौबे, चुन्नी गांव के संजय चौबे का पुत्र था. वह बक्सर में रहता था और होली मनाने के लिए बाइक से चुन्नी गांव जा रहा था. तभी उक्त घटनास्थल के समीप विपरीत दिशा से आ रही एक तेज रफ्तार बाइक से उसकी जोरदार टक्कर हो गयी. हादसे में दोनों बाइक के युवक सड़क पर गिर गये. जबकि, गंभीर रूप से घायल प्रेम प्रकाश को राहगीरों ने इलाज के लिए सदर अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया. घटना की सूचना मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया और गांव में मातम छा गया. होली एकाएक फीकी पद गयी. पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. मामले की कानूनी कार्रवाई जारी है. मुफ्फसिल थाना प्रभारी अरविंद कुमार ने बताया होली के दिन कमरपुर चुन्नी मार्ग पर दो बाइक की दुर्घटना हो गई थी. जिसमे एक युवक की मौत हो गई है. शव का पोस्टमार्टम करा परिजनों को सौंप दिया गया. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post Buxar News: दो बाइकों की टक्कर में युवक की गयी जान appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

चार साल की बहन को बचाया, पर चली गयी आठ साल के रूपेश की जान

औरंगाबाद ग्रामीण. फेसर थाना क्षेत्र के फेसर गांव में बिजली प्रवाहित तार की जद में आने से झुलस रही बहन को बचाने के दौरान एक आठ वर्षीय शिशु की मौत हो गयी. वहीं, उसकी बहन भी झुलस कर गंभीर रूप से जख्मी हो गयी. मृतक की पहचान फेसर गांव निवासी धीरंजन के पुत्र रूपेश कुमार के रूप में हुई है. उसकी चार वर्षीया बहन अंजलि कुमारी जख्मी हो गयी. घटना शुक्रवार की शाम की है. सदर अस्पताल में इलाज कराने पहुंचे परिजनों ने बताया कि दोनों भाई-बहन घर के बाहर स्पोर्ट्स रहे थे. अचानक घर के समीप ही टूटकर झूल रहे बिजली के तार की जद में अंजली आ गयी. अंजलि को तार की चपेट में आते देख रूपेश उसे बचाने के लिए गया. इस दौरान वह भी करेंट की चपेट में आ गया और दोनों झुलसकर गंभीर रूप से जख्मी हो गये. घटना के बाद परिजनों ने जख्मी भाई-बहन को इलाज के लिए सदर अस्पताल पहुंचाया, जहां इलाज के दौरान रूपेश की मौत हो गयी. वहीं, उसकी बहन की स्थिति खतरे से बाहर बतायी जा रही है. घटना के बाद से परिवार वालों को रो-रोकर बुरा हाल है. गांव में होली का माहौल मातम में बदल गया. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post चार साल की बहन को बचाया, पर चली गयी आठ साल के रूपेश की जान appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Buxar News: डुमरांव में करेंट की चपेट में आने से महिला की मौत

डुमरांव. शुक्रवार को मुरार थाने के बैंदा गांव से एक हृदय-विदारक घटना सामने आई है. एक तरफ जहां सभी लोग होली का त्योहार मनाने की तैयारी कर रहे थे. तभी कुछ ऐसी घटना घट गई. जिससे पूरे गांव में मातम व सन्नाटा पसर गया. बता दें कि जूता-चप्पल बनाने की फैक्ट्री चलाने वाली 40 वर्षीय स्त्री समूखा देवी की बिजली के करेंट के चपेट में आने से मौत हो गई. इस घटना ने पूरे ग्रामीणों को झकझोर के रख दिया. घटना से पूरे गांव में सन्नाटा पसरा हुआ है बता दे कि शुक्रवार को समुखा देवी साफ सफाई कर रही थी. जैसे ही सफाई के लिए घर के बाहर आई की घर के बाहर पानी टंकी के पास बिजली के खम्भे से तार टूट कर गिर गया था. नज़र नहीं पड़ने के कारण स्त्री का पैर उस तार के ऊपर पड़ गया. जिसमें बिजली प्रवाहित हो रहा था. तार के चपेट में आते ही स्त्री की मौके पर ही मौत हो गई. वहीं घटना की सूचना मिलते ही मुरार थानाध्यक्ष अमन कुमार ने घटना स्थल पर पहुंच शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम रिपोर्ट के लिए बक्सर सदर अस्पताल भेज दिए. मुरार थाना क्षेत्र के वैदा गांव में स्त्री उद्यमी समुखा देवी एबी लेदर प्राइवेट लिमिटेड के नाम से फैक्ट्री चलती थी. उनके फैक्ट्री में कानपुर से कच्चा सामग्री लेकर विभिन्न प्रकार के फुटवेयर तैयार किया जाता था. जिसके तैयार होने के बाद बक्सर, कोलकाता और समस्तीपुर में थोक में बेचा जाता था. ग्रामीणों ने पीड़ित परिवार को मुआवजा देने और फैक्ट्री के लिए लिए गए लोन की राशि को माफ करने की मांग रखी है. वहीं घटना के सूचना मिलते ही डुमरांव विधायक डॉ. अजित कुशवाहा ने मौके पर पहुंचकर परिवार को सांत्वना दिए और उन्होंने कहा कि समुखा देवी अपने परिवार की एक मजबूत खंभा थी. मुख्यमंत्री उद्यमी योजना के तहत उन्होंने व्यवसाय भी किया गांव और समाज में सभी लोगों से मिल कर रहती थी. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post Buxar News: डुमरांव में करेंट की चपेट में आने से स्त्री की मौत appeared first on Naya Vichar.

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top