Hot News

WPL में किसने लगाए सबसे ज्यादा छक्के, किसने पकड़ा बेस्ट कैच, सबको मिले पुरस्कार, देखें पूरी लिस्ट

WPL Award Winners Full List: Women’s Premier League (स्त्री प्रीमियर लीग) 2025 का सीजन एक बार फिर मुंबई इंडियंस की शानदार जीत के साथ समाप्त हुआ. दिल्ली कैपिटल्स को फाइनल में अपनी लगातार तीसरी हार का सामना करना पड़ा. 15 मार्च को मुंबई के ब्रेबोर्न स्टेडियम में स्पोर्ट्से गए इस रोमांचक फाइनल मुकाबले में मुंबई इंडियंस ने टॉस हारने के बाद पहले बल्लेबाजी की. निर्धारित 20 ओवर में 149 रन बनाने के बाद मुंबई ने दिल्ली कैपिटल्स को 141 रन पर रोककर 8 रनों से जीत दर्ज की. WPL Final DC vs MI.

मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) की शुरुआत खराब रही. सलामी बल्लेबाज यास्तिका भाटिया और हेले मैथ्यूज क्रमशः 8 और 3 रन पर आउट हो गईं. खराब शुरुआत के बाद नेट साइवर-ब्रंट और हरमनप्रीत कौर ने पारी को संभाला. नेट साइवर-ब्रंट ने 30 रन बनाए, जबकि हरमनप्रीत कौर ने 44 गेंद पर 66 रनों की शानदार पारी स्पोर्ट्सी. दोनों ने मिलकर 62 गेंद पर 89 रन की साझेदारी की. इन पारियों की बदौलत मुंबई इंडियंस ने निर्धारित 20 ओवरों में 149 रन बनाए. दिल्ली कैपिटल्स के लिए श्री चरणी, जेस जोनासेन और मारिजाने कैप ने दो-दो विकेट लिए, जबकि एनाबेल सदरलैंड ने एक विकेट लिया.

WPL 2025 में लक्ष्य का पीछा करने उतरी दिल्ली कैपिटल्स (Delhi Capitals) की शुरुआत भी खराब रही. मेग लैनिंग और शैफाली वर्मा क्रमशः 13 और 4 रन के स्कोर पर पवेलियन लौट गईं. जेमिमा रोड्रिग्स ने 30 रन बनाए, जबकि मारिजाने कैप ने 40 रनों का योगदान दिया. हालांकि, अन्य बल्लेबाजों के प्रदर्शन में कमी के कारण दिल्ली की टीम 141 रन ही बना पाई और आठ रन से हार गई. मुंबई के लिए नेट साइवर ने 3 विकेट लिए तो वहीं स्पिनर अमेलिया केर ने 2 विकेट झटके.  

यह मुंबई इंडियंस की दूसरी WPL खिताबी जीत थी. इससे पहले टीम ने 2023 के उद्घाटन सत्र में भी दिल्ली कैपिटल्स को हराकर पहला WPL खिताब जीता था. मुंबई के अलावा अन्य खिलाड़ियों को भी पुरस्कृत किया गया. इसमें सबसे ज्यादा रन बनाने वाली, विकेट लेने वाली खिलाड़ी और इमर्जिंग प्लेयर और सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाली बल्लेबाज सहित तमाम अवार्ड्स दिए गए. 

पुरस्कार विजेताओं की सूची

  • विजेता: मुंबई इंडियंस (पुरस्कार- 6 करोड़ रुपये)
  • उपविजेता: दिल्ली कैपिटल्स (पुरस्कार- 3 करोड़ रुपये)
  • एमवीपी (मोस्ट वैल्यूएबल प्लेयर): नेट साइवर-ब्रंट (523 रन, 12 विकेट) (पुरस्कार- 5 लाख)
  • ऑरेंज कैप (सबसे ज्यादा रन): नेट साइवर-ब्रंट (523 रन) (पुरस्कार- 5 लाख रुपये)
  • पर्पल कैप (सबसे ज्यादा विकेट): अमेलिया केर ( 18 विकेट) (पुरस्कार- 5 लाख)
  • इमर्जिंग प्लेयर ऑफ द सीजन: अमनजोत कौर (पुरस्कार- 5 लाख रुपये)
  • फेयरप्ले अवार्ड: गुजरात जायंट्स
  • सबसे ज्यादा स्ट्राइक रेट: चिनेल हेनरी
  • सबसे ज्यादा छक्के: एश्ले गार्डनर ( 18 छक्के- पुरस्कार- 5 लाख रुपये)
  • सबसे बढ़िया कैच: एनाबेल सदरलैंड
  • सबसे ज्यादा डॉट बॉल: शबनम इस्माइल

मुंबई इंडियंस की इस जीत ने टीम के दबदबे को और मजबूत कर दिया है. नेट साइवर-ब्रंट के ऑलराउंड प्रदर्शन ने टीम की जीत में अहम भूमिका निभाई. दूसरी ओर, दिल्ली कैपिटल्स को अपनी रणनीति और संयोजन पर फिर से काम करने की जरूरत होगी ताकि वे अगले सत्र में फाइनल में अपनी हार के सिलसिले को तोड़ सकें.

WPL में पैसों की बारिश, हारकर भी करोड़पति बनी दिल्ली कैपिटल्स, जानें मुंबई इंडियंस कितनी हुई मालामाल

मुंबई इंडियंस की जीत के बाद सातवें आसमान पर हरमनप्रीत, दिल्ली कैपिटल्स पर जीत के बाद इसको दिया श्रेय

The post WPL में किसने लगाए सबसे ज्यादा छक्के, किसने पकड़ा बेस्ट कैच, सबको मिले पुरस्कार, देखें पूरी लिस्ट appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top