Hot News

Ayurvedic Hair Fall Solution: बालों के झरने टूटने से हैं परेशान तो बनाइये हेल्दी ये ड्रिंक, एक सप्ताह में दिखेगा असर

Ayurvedic Hair Fall Solution: आजकल खराब लाइफस्टाइल और व्यस्त जीवन के कारण लोगों के बाल झड़ने और टूटने की समस्या बहुत आम हो गई है. कई बार बाल इतने झड़ जाते हैं कि स्कैल्प भी नजर आने लगता है. इसके बाद, कई तरह के प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल करने के बाद भी बालों का झड़ना कम नहीं होता. इसलिए, आज हम आपके लिए एक सरल और आयुर्वेदिक इलाज लेकर आए हैं जो आपको बालों की समस्या से छुटकारा दिला सकता है. बालों की समस्या से छुटकारा पाने के लिए, आप घर पर एक पाउडर तैयार कर सकते हैं और इसे पानी में मिलाकर पी सकते हैं. यह न केवल आपके बालों को झड़ने से रोकेगा, बल्कि यह उनकी ग्रोथ को भी बढ़ाएगा. तो आइये जानते हैं की आप यह पाउडर तैयार कर कैसे ड्रिंक कर सकते हैं.

सामग्री:

तिल – 50 ग्राम
अलसी के बीज – 50 ग्राम
मेथी के दाने – 50 ग्राम
सूखा नारियल – 50 ग्राम
कलौंजी – 25 ग्राम

पाउडर बनाने की विधि:

  1. पाउडर तैयार करने के लिए, सबसे पहले एक पैन को मध्यम आंच पर गर्म करें. फिर इसमें तिल, अलसी के बीज, मेथी के दाने, सूखा नारियल और कलौंजी को 5 मिनट के लिए भून लें. इसके बाद आंच बंद करके इस मिश्रण को ठंडा होने दें और फिर इसे पीसकर पाउडर बना लें.
  2. इस पाउडर का सेवन करने के लिए, रोजाना 1 चम्मच पाउडर को 1 गिलास गर्म पानी में मिलाकर पियें. नियमित रूप से इसका सेवन करने से आपको एक सप्ताह में ही इसके असर दिखने शुरू जाएंगे.

ये भी पढ़ें: Rice Flour Hair Mask: चावल के आटे से पाएं सैलून जैसा चमकदार बाल, पहली बार में ही फर्क देखें

ये भी पढ़ें: Long Hair Secret: सरसों के तेल में ये सीक्रेट चीज मिलाकर बालों में लगा लें, फिर बाल होंगे कमर तक लंबे

The post Ayurvedic Hair Fall Solution: बालों के झरने टूटने से हैं परेशान तो बनाइये हेल्दी ये ड्रिंक, एक सप्ताह में दिखेगा असर appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top