Hot News

Neem Karoli Baba: जीवन में इन बुरी आदतों का त्याग करने से बन सकते हैं धनवान, याद रखें नीम करोली बाबा की ये बातें

Neem Karoli Baba:  नीम करोली बाबा हिंदुस्तान के प्रसिद्ध आध्यात्मिक गुरु और संत थे. आज भले ही वे इस दुनिया में नहीं है, लेकिन उनके विचार आज भी उनके अनुयायियों में जिंदा है. उनका आश्रम उत्तराखंड के नैनीताल जिले में स्थित है, जो कि कैंची धाम के नाम से जाना जाता है. यहां हर साल बड़ी संख्या में श्रद्धालु दर्शन के लिए आते हैं. उनकी शिक्षाएं लोगों का मार्गदर्शन करती हैं. बाबा की बताई बातों को अपने जीवन में अनुसरण करने वाला व्यक्ति अपना जीवन बदल सकता है. ऐसे में, आज हम आपको नीम करोली बाबा के कुछ महत्वपूर्ण बातों के बारे में बताने जा रहे है, जिसका त्याग करने से व्यक्ति बन सकता है धनवान. 

यह भी पढ़ें- Neem Karoli Baba: जीवन में बनी रहेगी सुख-समृद्धि, दुख रहेगा आपसे कोसों दूर, याद रखें नीम करोली बाबा की ये बातें

यह भी पढ़ें- Neem Karoli Baba: इन आदतों वाले लोग हमेशा रह जाते हैं गरीब, कमाने के बाद भी नहीं टिक पाता धन

घमंड करना 

नीम करोली बाबा कहते थे, किसी भी चीज का घमंड करना मनुष्य को गलत दिशा की तरफ ले जाता हैं. अगर आप अपने घमंड का त्याग करते है तो यह आपके जीवन को बहुत अच्छा बना सकता है और आप दूसरों के बीच अच्छे संबंध स्थापित कर सकते हैं. 

गुस्सा करना 

बाबा के अनुसार, जो भी व्यक्ति गुस्से में निर्णय लेता है उसे अपने जीवन में कभी भी सफलता हासिल नहीं होती हैं. साथ ही गुस्सा आपकी शक्ति को भी नष्ट कर देता है. इसके लिए आपको अपने जीवन से क्रोध का त्याग करना चाहिए. 

लालच करना 

नीम करोली बाबा के अनुसार, जिंदगी में व्यक्ति को किसी भी मोह माया के फेर में नहीं फंसना चाहिए. यह व्यक्ति को आगे बढ़ने से रोक देती है. जिस व्यक्ति के इंसान में ये आदतें होती हैं, वह धन कभी नहीं कमा पाता है. इसके अलावा, व्यक्ति को किसी चीज की लालच भी नहीं करनी चाहिए. जिस भी व्यक्ति के स्वभाव में लालच अधिक हो जाता है, वह आगे नहीं बढ़ पाता है.

जलन करना 

बाबा कहते है, किसी व्यक्ति के विकास को देखकर आपको जलना नहीं चाहिए. बल्कि, आपको अपने सफलता के लिए कड़ी मेहनत करना चाहिए. 

यह भी पढ़ें- Neem Karoli Baba: नीम करोली बाबा की ये 3 अनमोल सीख, जो भर देंगी आपके घर की खाली तिजोरी

Disclaimer: यह आर्टिकल सामान्य जानकारियों और मान्यताओं पर आधारित है. नया विचार इसकी पुष्टि नहीं करता है.

The post Neem Karoli Baba: जीवन में इन बुरी आदतों का त्याग करने से बन सकते हैं धनवान, याद रखें नीम करोली बाबा की ये बातें appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top