Hot News

“उनको ठुमका देखना है तो…” तेजप्रताप के ठुमके वाले विवाद पर बीजेपी नेता शाहनवाज हुसैन ने किया पलटवार

Bihar Politics: आरजेडी नेता तेजप्रताप यादव के पुलिसकर्मी को ठुमका लगाने वाला विवाद अब गरमाता दिख रहा है. अब बीजेपी के वरिष्ठ नेता और पूर्व केन्द्रीय मंत्री सैयद शाहनवाज हुसैन ने इस मुद्दे पर प्रतिक्रिया दी है. आरजेडी नेता तेजप्रताप यादव के पुलिसकर्मी को ठुमका लगाने को कहने और नहीं करने पर सस्पेंड की धमकी देने पर बीजेपी नेता हुसैन ने कहा कि अगर उनको ठुमका देखना है तो कहीं और जाएं. पुलिस वालों से ठुमका लगवाने की सोच रखना गलत है. इससे पहले उनके पिता (लालू यादव) डीआईजी से खैनी बनवाते थे. वहीं बिहार में हाल ही में हुई पुलिसकर्मियों की मौत पर उन्होंने कहा कि ये बात सही है कि बिहार में एक दो ऐसी घटनाएं हुई है. लेकिन, वहां अभी भी कानून व्यवस्था बिल्कुल ठीक है, नीतीश कुमार की प्रशासन बहुत अच्छा काम कर रही है.

‘प्रशासन नमाज को रोकना नहीं चाहती हैं’

एक दूसरे सवाल का जवाब देते हुए बीजेपी नेता शाहनवाज हुसैन ने कहा कि नमाज तो पांच समय होती है, वो तो पांच समय पर ही होगी. लेकिन जहां तक लाउडस्पीकर की बात है वो हर राज्य प्रशासन का अपना नियम होता है और हमारी प्रशासन किसी भी तरह से नमाज को रोकना नहीं चाहती हैं. हम हर धर्म के सद्भाव और संभाव के साथ चलने वाली प्रशासन हैं. संविधान में सबको अपनी धार्मिक आजादी है और इसपर कोई विवाद नहीं है. 

नितिन गडकरी के बयान पर भी बोले शाहनवाज

उन्होंने आगे कहा कि बीजेपी और नरेंद्र मोदी प्रशासन कश्मीर से लेकर कन्याकुमारी तक हिंदुस्तान को एक सूत्र में पिरोने का काम कर रही है. वहीं केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी के बयान पर शाहनवाज हुसैन ने प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि उनकी बात से मैं पूरी तरह सहमत हूं कि मुसलमान शिक्षा में बहुत पीछे हैं और उनको बेहतर करने के लिए उनकी शिक्षा पर और ज्यादा जोर देना देश हित में है.

ALSO READ: “ए सिपाही ठुमका लगाओ…” डांस करने वाला पुलिसकर्मी तलब, तेजप्रताप के खिलाफ जारी होगा चालान

The post “उनको ठुमका देखना है तो…” तेजप्रताप के ठुमके वाले विवाद पर बीजेपी नेता शाहनवाज हुसैन ने किया पलटवार appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top