Hot News

AR Rahman हॉस्पिटल से घर लौटे, बेटे ने बताया क्या थी तबीयत खराब होने की वजह

AR Rahman: सिंगर एआर रहमान की तबीयत खराब होने की वजह से उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था. अब वह घर आ चुके हैं. हालांकि, मीडिया रिपोर्ट्स में बताया जा रहा था कि उन्हें सीने में दर्द था और इस वजह से सिंगर को हॉस्पिटल में एडमिट कराया गया था. उनकी बहन एआर रेहाना ने उन अफवाहों और समाचारों को गलत बताया. पीटीआई को रेहाना ने बताया कि “यह समाचार गलत है. उन्हें डिहाइड्रेशन और गैस्ट्रिक की वजह से अस्पताल जाना पड़ा था.” उनके मैनेजर सेंथिल वेलन ने पीटीआई से कहा, “वह अब घर आ चुके हैं और पूरी तरह स्वस्थ हैं. उन्हें आज सुबह अस्पताल ले जाया गया था. डॉक्टर्स ने कुछ टेस्ट किए, जिनमें सब कुछ सही निकला.”

एआर रहमान के बेटे ने दी अपडेट

एआर रहमान के हॉस्पिटल भर्ती होने के बाद उनके बेटे एआर अमीन ने अपने इंस्टाग्राम पर उनके तबियत को लेकर अपडेट दिया. उन्होंने लिखा, ‘मेरे पिता डिहाइड्रेशन के कारण कमजोर हो गए थे, इसीलिए उनके जांच के लिए उन्हें हॉस्पिटल ले जाया गया था. मुझे यह बताते हुए खुशी है कि मेरे पिता की तबीयत अब बिलकुल ठीक है. हमारे सभी फैंस, फैमिली और शुभचिंतकों का, उनके प्यार और सपोर्ट के लिए मैं धन्यवाद करता हूं. आपका आशीर्वाद हमारे लिए बहुत मायने रखता है. हम सच में आपकी चिंता और सपोर्ट की प्रशंसा करते है. आप सभी को ढेर सारा प्यार और धन्यवाद.’

image 44
Ar rahman हॉस्पिटल से घर लौटे, बेटे ने बताया क्या थी तबीयत खराब होने की वजह 2

नया विचार की प्रीमियम स्टोरीMagadha Empire : बिम्बिसार ने अपनी सुदृढ़ प्रशासनिक व्यवस्था से मगध को किया सशक्त, ऐसे हुआ पतन

सीएम एमके स्टालिन ने की डॉक्टरों से बात

एआर रहमान की तबियत बिगड़ने की समाचार आने के बाद तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एमके स्टालिन ने भी उनके स्वास्थ्य से जुड़े अपडेट दिए थे. उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पोस्ट पर यह जानकारी साझा करते हुए लिखा था, ‘जब मैंने संगीत के उस्ताद एआर रहमान के हॉस्पिटल में एडमिट होने की समाचार सुनी, तब मैंने उनका इलाज कर रहे डॉक्टरों से बात की. डॉक्टरों ने कहा कि वह ठीक है और जल्द ही डिस्चार्ज हो जायेंगे. यह जानने के बाद मुझे खुशी हुई.’

The post AR Rahman हॉस्पिटल से घर लौटे, बेटे ने बताया क्या थी तबीयत खराब होने की वजह appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top