Hot News

Premanand Ji Maharaj: कलयुग के बारे में प्रेमानंद जी महाराज ने कहा कुछ ऐसा, जानकर हो जाएंगे हैरान 

Premanand Ji Maharaj: प्रेमानंद जी महाराज के दर्शन के लिए बहुत दूर-दूर से लोग आते हैं. उनकी एक झलक पाने के लिए लोग बहुत लालायित रहते हैं. हर दिन सोशल मीडिया में महाराज की वीडियो वायरल रहती है. वह अपने सत्संग में लोगों को गलत रास्तों को छोड़कर आध्यात्मिक और सन्मार्ग पर चलने की उपदेश देते हैं. प्रेमानंद जी महाराज राधारानी और भगवान श्रीकृष्ण के परम भक्त हैं. उनके पास भक्त अपनी तमाम परेशानियों को लेकर आते हैं. सत्संग के दौरान श्रद्धालु जीवन की तमाम उलझनों और सांसारिक मोह माया से जुड़े सवाल पूछते हैं, जिसका प्रेमानंद जी तर्कसंगत जवाब देते हैं. ऐसे में हाल में ही, एक भक्त ने महाराज जी से कलयुग के बारे में सवाल पूछा. जिस पर प्रेमानंद महाराज ने ऐसा जवाब दे दिया, जिसे सुनकर आप हो जाएंगे दंग. तो आइए जानते हैं, इस विषय पर उन्होंने क्या बोल.

यह भी पढ़ें: Premanand Ji Maharaj: क्या पति को बताना चाहिए अपना पुराना प्यार? प्रेमानंद जी महाराज ने दी ये सलाह

ऐसा होगा कलियुग 

प्रेमानंद जी महाराज ने कहा, कलयुग में जिसके पास धन होगा, उसी को महान माना जाएगा. साथ ही सभी लोग भी उसी को बड़ा आदमी मानेंगे. महाराज जी कहते है की जिस व्यक्ति के पास धन नहीं होता उसके पास को नहीं टिकता हैं. हर लोगों को धनवान व्यक्ति की जरूरत होती हैं. साथ ही  जिसके पास धन होता है, जिसके पास पावर होता है, लोग उसे ही अधिक महत्व देते है और उनका सम्मान करते हैं. 

महाराज जी ने कहा – कलयुग में क्या होगा?

पहले लड़की और लड़कों की कुंडली देखी जाती थी, लेकिन ये कलियुग में ऐसा नहीं होगा. युवक-युवती के पसंद से ही शादी होगा कोई जाति और धर्म नहीं देखा जाएगा. साथ ही जो व्यक्ति जितना गंदा व्यवहार करेगा, उसे उतना ही अच्छा माना जाएगा. कलियुग में किसी के जीवन में सच्चाई नहीं रहेगी, हर तरफ झूठ ही झूठ रहेगा. जो जितना छल-कपट कर लें वो उतना कुशल माना जाएगा. 

यह भी पढ़ें: Premanand Ji Maharaj: प्रेमानंद जी महाराज ने अपनी आयु के बारे में कही बड़ी बात, बताया कितनी होगी उम्र?

Disclaimer: यह आर्टिकल सामान्य जानकारियों और मान्यताओं पर आधारित है. नया विचार किसी भी तरह से इनकी पुष्टि नहीं करता है.

The post Premanand Ji Maharaj: कलयुग के बारे में प्रेमानंद जी महाराज ने कहा कुछ ऐसा, जानकर हो जाएंगे हैरान  appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top