Hot News

Pakistan Suicide Attack: पाकिस्तान पर बलूच विद्रोहियों का कहर, ट्रेन हाईजैक के बाद सेना के काफिले पर आत्मघाती हमला

Pakistan Suicide Attack: दक्षिण-पश्चिमी पाकिस्तान में सुरक्षाबलों को ले जा रही एक बस के पास सड़क किनारे रविवार को बम विस्फोट हुआ. जिसमें कम से कम 7 अधिकारियों की मौत हो गई और 10 अन्य घायल हो गए. स्थानीय पुलिस प्रमुख जफर जमानानी ने बताया कि यह हमला बलूचिस्तान के नौशकी जिले में हुआ. उन्होंने कहा कि विस्फोट से पास मौजूद एक अन्य बस भी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई. हताहतों को पास के अस्पताल में ले जाया गया. इसे आत्मघाती हमला बताया जा रहा है.

बलूचिस्तान के मुख्यमंत्री सरफराज बुगती ने हमले की निंदा की

पाकिस्तानी सेना के काफिले पर आत्मघाती हमले की बलूचिस्तान के मुख्यमंत्री सरफराज बुगती ने निंदा की है.

हमले के पीछे बलूच लिबरेशन आर्मी के हाथ होने के संकेत

संदेह है कि प्रतिबंधित ‘बलूच लिबरेशन आर्मी’ ने यह हमला किया. ‘बलूच लिबरेशन आर्मी’ ने कुछ दिन पहले एक ट्रेन पर घात लगाकर हमला करके करीब 400 यात्रियों को बंधक बना लिया था. पाकिस्तान प्रशासन ने कहा था कि इस घटना में बलूच विद्रोहियों ने 26 बंधकों की हत्या कर दी और सुरक्षाबलों ने बचाव अभियान में सभी 33 हमलावरों को मार गिराया.

बलूचिस्तान पाकिस्तान का सबसे बड़ा और कम आबादी वाला प्रांत

तेल और खनिज संपदा से समृद्ध बलूचिस्तान पाकिस्तान का सबसे बड़ा और सबसे कम आबादी वाला प्रांत है. बलूचिस्तान के स्थानीय निवासी संघीय प्रशासन पर लंबे समय से भेदभाव का आरोप लगाते रहे हैं लेकिन पाकिस्तान प्रशासन ने इन आरोपों को खारिज किया है. ‘बलूच लिबरेशन आर्मी’ संघीय प्रशासन से आजादी की मांग कर रही है.

The post Pakistan Suicide Attack: पाकिस्तान पर बलूच विद्रोहियों का कहर, ट्रेन हाईजैक के बाद सेना के काफिले पर आत्मघाती हमला appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top