Hot News

Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin छोड़ते ही रजत को मिला ये बड़ा प्रोजेक्ट? हितेश भारद्वाज के फैंस जानकर हो जाएंगे खुश

Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin: स्टार प्लस का शो गुम है किसी के प्यार में हितेश भारद्वाज, रजत ठक्कर का रोल निभाते थे. जब शो में लीप आया तो हितेश ने शो को छोड़ दिया. शो में उनके साथ भाविका शर्मा नजर आती थी. फैंस इंतजार कर रहे थे कि हितेश का नया शो कौन सा होगा. अब उनके आगामी प्रोजेक्ट को लेकर खुलासा हुआ है. चलिए आपको इसके बारे में बताते हैं.

खतरों के खिलाड़ी 15 में नजर आएंगे हितेश भारद्वाज?

दरअसल, इंडिया फोरम की एक रिपोर्ट के अनुसार, हितेश भारद्वाज को खतरों के खिलाड़ी के आगामी सीजन के लिए अप्रोच किया गया है. सूत्र के अनुसार, हितेश को केकेके 15 के लिए कॉन्टैक्ट किया गया है. अगर सबकुछ ठीक होता है, तो वह ऑनबोर्ड हो जाएंगे. हालांकि चीजें अभी भी बहुत शुरुआती चरण में हैं. अभी सिर्फ बातें चल रही है, देखते हैं क्या होता है. एक्टर की ओर से अभी कुछ कंफर्म नहीं कहा गया है. वहीं, शो के लिए अन्य नामों पर चर्चा हो रही है, जिसमें चुम दरंग, ईशा सिंह,भाविका शर्मा, मोहसिन खान का नाम शामिल हैं.

नया विचार की प्रीमियम स्टोरीMagadha Empire : बिम्बिसार ने अपनी सुदृढ़ प्रशासनिक व्यवस्था से मगध को किया सशक्त, ऐसे हुआ पतन

गुम है किसी के प्यार में का लेटेस्ट ट्रैक

वहीं, गुम है किसी के प्यार में के लेटेस्ट ट्रैक की बात करें तो सीरियल में दिखाया जाएगा कि सतीश सबको बताता है कि नील से तेजू से मिलने गई थी. सतीश, तेजू को थप्पड़ मारता है और कहता है कि वह तो स्कूल प्रिंसिपल से मिलने वाली थी. वह कहता है तेजू, नील के साथ और ये सुनकर परिवार वाले काफी हैरान हो जाते हैं. लक्ष्मी, सतीश से कहती है कि वह उसके नाटक में ना फंसे. वह कहती है जूही की शादी फिक्स होने के बाद मुक्ता और तेजू ने नील को फंसाने का प्लान किया होगा. लक्ष्मी कहती है कि मुक्ता ने भी ऐसे ही मोहित को फंसाया था.

The post Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin छोड़ते ही रजत को मिला ये बड़ा प्रोजेक्ट? हितेश भारद्वाज के फैंस जानकर हो जाएंगे खुश appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top