Hot News

India Post GDS Recruitment 2025: इंडिया पोस्ट जीडीएस भर्ती एप्लीकेशन स्टेट्स लिंक एक्टिव, देखें स्थिति

India Post GDS Recruitment 2025 in Hindi: डाक विभाग, संचार मंत्रालय ने ग्रामीण डाक सेवक (जीडीएस) भर्ती के लिए ऑनलाइन एप्लीकेशन स्टेट्स लिंक जनवरी 2025 बैच के लिए एक्टिव कर दिया है. इच्छुक उम्मीदवार अपनी आवेदन स्थिति चेक करने के लिए आधिकारिक वेबसाइट indiapostgdsonline.gov.in पर जा सकते हैं.

India Post GDS Recruitment 2025 भर्ती प्रक्रिया

कैंडिडेट्स के लिए आवेदन प्रक्रिया 10 फरवरी 2025 से शुरू हुई थी और 3 मार्च, 2025 तक हुई थी. इस भर्ती अभियान का उद्देश्य देशभर में कुल 21,413 पदों को भरना है. भर्ती प्रक्रिया में उम्मीदवारों को किसी भी परीक्षा में शामिल होने की आवश्यकता नहीं है. आवेदकों को सिस्टम द्वारा तैयार की गई मेरिट सूची के आधार पर शॉर्टलिस्ट किया जाएगा. मेरिट सूची कक्षा 10 की बोर्ड परीक्षा में प्राप्त अंकों के आधार पर तैयार की जाएगी.

यह भी पढ़ें- CBSE Exam: सीबीएसई कक्षा 12 के छात्रों को मिलेगा ‘विशेष परीक्षा’ का मौका, बोर्ड ने जारी किया नोटिस

इंडिया पोस्ट जीडीएस भर्ती 2025 आवेदन कैसे देंखें?

India Post GDS Recruitment 2025 in Hindi का आवेदन देखने के लिए इन स्टेप्स को फाॅलो करें-

  • चरण 1: सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट indiapostgdsonline.gov.in पर जाएं
  • चरण 2: वेबसाइट के होमपेज पर “ऑनलाइन आवेदन करें” सेक्शन में जाएं और “आवेदन की स्थिति” पर क्लिक करें
  • चरण 3: इसके बाद एक नया पेज खुलेगा
  • चरण 4: अब अपनी आवेदन की स्थिति देखने के लिए अपना रजिस्ट्रेशन नंबर डालें.

इंडिया पोस्ट जीडीएस भर्ती 2025 के लिए एलिजिबिलिटी क्राइटेरिया

इंडिया पोस्ट जीडीएस भर्ती 2025 के लिए एलिजिबिलिटी क्राइटेरिया के अनुसार, उम्मीदवार को किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से कक्षा 10 तक पढ़ाई पूरी करनी चाहिए. साथ ही उम्मीदवार को उस राज्य की स्थानीय भाषा में दक्षता होनी चाहिए, जहां वह आवेदन कर रहा है. आयु सीमा के तहत उम्मीदवार की उम्र कम से कम 18 साल और अधिकतम 40 साल (3 मार्च, 2025 तक) होनी चाहिए. इस भर्ती अभियान में कई राज्य जैसे उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, बिहार, छत्तीसगढ़, दिल्ली, राजस्थान, हरियाणा, झारखंड और मध्य प्रदेश शामिल हैं.

यह भी पढ़ें- CUET Exam 2025: NTA ने 25 मार्च तक होने वाली सीयूईटी पीजी के लिए प्रवेश पत्र जारी किए, यहां से करें डाउनलोड

The post India Post GDS Recruitment 2025: इंडिया पोस्ट जीडीएस भर्ती एप्लीकेशन स्टेट्स लिंक एक्टिव, देखें स्थिति appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top