Hot News

होली में मटका फोड़ की रस्सी टूटने से युवक गिरा, मौत

16हैज102में- मृतक सुधीर कुमार बरही. बरही के धनवार कोरियाडीह गांव में मटका फोड़ कार्यक्रम में मटके के रस्सी टूट जाने से गांव के युवक सुधीर कुमार (20वर्ष ) पिता अनुज महतो ज़मीन पर गिर गया. जिससे उसकी मृत्यु हो गयी. घटना शनिवार की रात करीब नौ बजे की है. इस घटना से गांव में होली का उमंग मातम में बदल गया है. मृतक के परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है. मिली जानकारी के अनुसार युवकों की टोली एक-दूसरे कंधे पर चढ़ कर बीस फीट ऊपर रस्सी में लटकाये मटका को फोड़ने का प्रयास कर रहें थे. मृतक सबसे ऊपर था. उसने मटके तक पहुंच कर मटका को जैसे ही फोडा, रस्सी टूट गयी और वह ज़मीन पर गिर कर बेहोश हो गया. बेहोश देखकर टोली के सभी लडके डर कर भाग गये. घटना की ख़बर मिलते उसकी दादी दौड़ी आयी. ग्रामीणों ने बेहोश सुधीर को बरही अनुमण्डलीय अस्पताल पहुंचाया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे बेहतर इलाज़ के लिए मेडिकल कॉलेज अस्पताल हज़ारीबाग रेफर कर दिया गया. इलाज़ के दौरान हजारीबाग में उसकी मौत हो गयी. मुखिया राजेंद्र प्रसाद सहित अन्य जनप्रतिनिधियों ने घटना पर शोक जताया है.

डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

The post होली में मटका फोड़ की रस्सी टूटने से युवक गिरा, मौत appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top