Hot News

Muzaffarpur News: दो बाइक की टक्कर में महिला की मौत, चार घायल, NH जाम

Muzaffarpur News: मुजफ्फरपुर जिला के सकरा थाना क्षेत्र के रूपनपट्टी चौक के निकट शनिवार की शाम दो बाइक की टक्कर हो गयी. घटना में एक बाइक पर सवार विशुनपुर बघनगरी गांव निवासी रंगीला देवी (40) की मौत हो गयी. वह रामाशीष साह की पत्नी थी. वहीं बाइक पर सवार विशुनपुर बघनगरी गांव निवासी सुरेश कुमार, संगीता देवी एवं दूसरी बाइक पर सवार मछही गांव निवासी राज मल्होत्रा एवं रवि कुमार गंभीर रूप से घायल हो गये.

एनएच-28 को जाम कर दिया

घटना के बाद लोगों की भीड़ जुट गयी. आक्रोशित लोगों ने एनएच-28 को भुट्टा चौक पर जाम कर दिया. मौके पर पहुंची पुलिस घायलों को लेकर अस्पताल ले जाने लगी. इस दौरान आक्रोशित लोगों ने पुलिस वाहन का शीशा तोड़ दिया. लोग दोषी बताकर बाइक सवार को पीटना चाह रहे थे. लेकिन पुलिस ने उस दोनों को अस्पताल पहुंचाया. सूचना पर पहुंचे बबलू मिश्रा, राजद नेता भोला ठाकुर, चंदेश्वर राम आदि लोगों ने लोगों ने समझाया. उसके बाद थानाध्यक्ष राजू कुमार पाल की पहल पर जाम समाप्त हुआ.

नशे में था बाइक सवार

पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज भेज दिया. इस संबंध में राम ललित साह ने सकरा थाना में केस दर्ज कराया है, जिसमें मछही निवासी राज मल्होत्रा एवं रवि कुमार को नामजद किया है. केस में नशे की हालत में बाइक चलाकर ठोकर मारकर हत्या करने का आरोप लगाया है. बताया गया कि रंगीला देवी (मृतका) सुरेश एवं संगीता देवी के साथ बाइक से अपने घर जा रही थी. इसी दौरान उक्त बाइक सवार ने उसे ठोकर मार दी. पुलिस के अनुसार, युवक में नशापान की पुष्टि हुई है़ केस दर्ज कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया.

इसे भी पढ़ें: Bihar Weather: बिहार के तीन जिलों में अगले 48 घंटे होगी बारिश, बढ़ेगी ठंड, IMD ने जारी किया येलो अलर्ट

इसे भी देखें:  Video: दानापुर की खुशबू को अचानक दिल्ली से आया मोदी के मंत्री का फोन, दिया मदद का भरोसा

नया विचार प्रीमियम स्टोरीमुगल राजदरबार में अकबर ने शुरू कराया था होली का जश्न, औरंगजेब ने लगा दिया था प्रतिबंध

The post Muzaffarpur News: दो बाइक की टक्कर में स्त्री की मौत, चार घायल, NH जाम appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top