Hot News

Buxar News: डुमरांव में करेंट की चपेट में आने से महिला की मौत

डुमरांव.

शुक्रवार को मुरार थाने के बैंदा गांव से एक हृदय-विदारक घटना सामने आई है. एक तरफ जहां सभी लोग होली का त्योहार मनाने की तैयारी कर रहे थे. तभी कुछ ऐसी घटना घट गई. जिससे पूरे गांव में मातम व सन्नाटा पसर गया. बता दें कि जूता-चप्पल बनाने की फैक्ट्री चलाने वाली 40 वर्षीय स्त्री समूखा देवी की बिजली के करेंट के चपेट में आने से मौत हो गई. इस घटना ने पूरे ग्रामीणों को झकझोर के रख दिया. घटना से पूरे गांव में सन्नाटा पसरा हुआ है बता दे कि शुक्रवार को समुखा देवी साफ सफाई कर रही थी. जैसे ही सफाई के लिए घर के बाहर आई की घर के बाहर पानी टंकी के पास बिजली के खम्भे से तार टूट कर गिर गया था. नज़र नहीं पड़ने के कारण स्त्री का पैर उस तार के ऊपर पड़ गया. जिसमें बिजली प्रवाहित हो रहा था. तार के चपेट में आते ही स्त्री की मौके पर ही मौत हो गई. वहीं घटना की सूचना मिलते ही मुरार थानाध्यक्ष अमन कुमार ने घटना स्थल पर पहुंच शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम रिपोर्ट के लिए बक्सर सदर अस्पताल भेज दिए. मुरार थाना क्षेत्र के वैदा गांव में स्त्री उद्यमी समुखा देवी एबी लेदर प्राइवेट लिमिटेड के नाम से फैक्ट्री चलती थी. उनके फैक्ट्री में कानपुर से कच्चा सामग्री लेकर विभिन्न प्रकार के फुटवेयर तैयार किया जाता था. जिसके तैयार होने के बाद बक्सर, कोलकाता और समस्तीपुर में थोक में बेचा जाता था. ग्रामीणों ने पीड़ित परिवार को मुआवजा देने और फैक्ट्री के लिए लिए गए लोन की राशि को माफ करने की मांग रखी है. वहीं घटना के सूचना मिलते ही डुमरांव विधायक डॉ. अजित कुशवाहा ने मौके पर पहुंचकर परिवार को सांत्वना दिए और उन्होंने कहा कि समुखा देवी अपने परिवार की एक मजबूत खंभा थी. मुख्यमंत्री उद्यमी योजना के तहत उन्होंने व्यवसाय भी किया गांव और समाज में सभी लोगों से मिल कर रहती थी.

डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

The post Buxar News: डुमरांव में करेंट की चपेट में आने से स्त्री की मौत appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top