फुसरो. बेरमो थाना क्षेत्र अंतर्गत फुसरो स्थित बाटागली के समीप कश्मीर इलेक्ट्रॉनिक्स दुकान में शनिवार की देर रात को भीषण आग लग गयी. इसमें लगभग 20 लाख रुपये का नुकसान हुआ है. दुकानदर महताब आलम ने बताया कि शनिवार की रात में दुकान बंद कर घर गया था. कुछ देर बाद लोगों ने दुकान में आग लगने की सूचना दी. दुकान तो सारा सामान धू-धू कर जल रहा है. आग इतनी भयानक थी कि आग पर काबू पाना मुश्किल था. रविवार की सुबह दमकल को सूचना दी थी. दमकल के आने के बाद आग पर पूरी तरह से काबू पाया गया. वाशिंग मशीन, फ्रीज आदि इलेक्ट्रॉनिक्स के सामान जल गये हैं. घटना का कारण शॉर्ट-सर्किट बताया जा रहा है.
डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
The post Bokaro News : इलेक्ट्रॉनिक्स दुकान में लगी आग, 20 लाख रुपये का नुकसान appeared first on Naya Vichar.

