Hot News

जवाहर नवोदय विद्यालय में रैगिंग का मामला, सीनियर छात्रों ने जूनियर से भोजन लाने और शरीर दबाने को कहा, इनकार करने पर कमरे में बंद कर पीटा

15 दिनों के लिए 21 छात्र निलंबित, जांच कमेटी गठित, जवाहर नवोदय विद्यालय मे रैगिंग का मामला प्रकाश मे आया है

नया विचार न्यूज़ समस्तीपुर : जिला मुख्यालय से करीब 12 किलोमीटर दूर बिरौली स्थित जवाहर नवोदय विद्यालय में रैगिंग का मामला सामने आया है। आरोप है कि सीनियर छात्रों ने जूनियर छात्रों से भोजन लाकर देने और शरीर दबाने को कहा। इनकार करने पर उन्हें हॉस्टल के एक कमरे में बंद कर 30 से 35 छात्रों के साथ मारपीट की गई। मामला सामने आने के बाद विद्यालय प्रशासन ने 21 नामजद छात्रों को 15 दिनों के लिए निलंबित कर दिया है। सभी छात्रों को उनके अभिभावकों के साथ घर भेज दिया गया है। मामले की जांच के लिए कमेटी गठित की गई है। जांच में दोषी पाए जाने वाले छात्रों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। जरूरत पड़ने पर उन्हें विद्यालय से बर्खास्त भी किया जा सकता है।समस्तीपुर जिले के चंदौली गांव निवासी कक्षा सात के छात्र आर्यन कुमार ने बताया कि शनिवार रात करीब 11 बजे मेस में खाना खाने के बाद कक्षा आठ के छात्रों ने कक्षा सात के करीब 30 से 35 छात्रों को अरावली आश्रम के एक कमरे में बुलाया। वहां जमीन पर एक गद्दा बिछा हुआ था। आरोप है कि छात्रों को एक-एक कर गद्दे पर बुलाकर पीटा गया।आर्यन के अनुसार, मारपीट के दौरान कुछ छात्र बेहोश भी हो गए। आरोप है कि सीनियर छात्रों ने उन्हें पानी पिलाया और फिर मारपीट की। घटना की जानकारी विद्यालय प्रशासन को मिलने के बाद प्रधानाचार्य आरएस झा समेत शिक्षकों की टीम मौके पर पहुंची और छात्रों को कमरे से बाहर निकाला।घटना के बाद रात में ही आरोपी छात्रों के अभिभावकों को फोन कर सूचना दी गई। रविवार सुबह 11 बजे तक नामजद किए गए 21 छात्रों को 15 दिनों के लिए निलंबित कर अभिभावकों के साथ घर भेज दिया गया।पीड़ित छात्र ने बताया कि आरोपी छात्र कक्षा आठ के हैं और अरावली, उदयगिरि तथा नीलगिरि आश्रम से जुड़े हुए हैं। आरोप है कि वे अक्सर जूनियर छात्रों से भोजन लाकर देने और हॉस्टल में शरीर दबाने के लिए कहते थे। आर्यन का दावा है कि इससे पहले भी इस तरह की शिकायत विद्यालय प्रशासन से की गई थी। उस समय कुछ छात्रों को निलंबित किया गया था, लेकिन 15 दिन बाद विद्यालय लौटने पर उन्होंने कथित तौर पर फिर से ऐसी हरकत शुरू कर दी।

जवाहर नवोदय विद्यालय, बिरौली के प्राचार्य आरएस झा ने बताया कि कक्षा आठ के नीलगिरि, अरावली और उदयगिरि आश्रम के छात्रों द्वारा इन्हीं आश्रमों से जुड़े कक्षा सात के छात्रों के साथ मारपीट की गई है। जूनियर छात्रों की ओर से कई गंभीर आरोप लगाए गए हैं। घायल छात्रों का उपचार कराया गया है और उन्हें आवश्यक दवाएं दी गई हैं।उन्होंने बताया कि आरोपी छात्रों के अभिभावकों को बुलाकर उन्हें तत्काल प्रभाव से 15 दिनों के लिए निलंबित कर घर भेज दिया गया है। पूरे मामले की जांच के लिए कमेटी गठित की गई है। कमेटी की रिपोर्ट के आधार पर दोषी छात्रों को चिह्नित कर उनके खिलाफ उचित कार्रवाई की जाएगी। प्राचार्य ने कहा कि जूनियर छात्रों को कमरे में बंद कर मारपीट करने की घटना गंभीर है और विद्यालय प्रशासन ने इसे गंभीरता से लिया है।

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top