नया विचार सरायरंजन : प्रखंड क्षेत्र में मंगलवार को मत्स्यजीवी संघ का चुनाव शांतिपूर्ण ढंग से हुआ। चुनाव के बाद वोटों की गिनती की गई। वोटों की गिनती के बाद सचिव के पद पर तेज नारायण सहनी एवं अध्यक्ष पद पर राम एकबाल सहनी ने जीत हासिल की। इसके अलावा सचिव एवं अध्यक्ष के समर्थित सभी सदस्यों की भी जीत हुई।इन सभी की जीत हासिल होने के बाद समर्थकों में खुशी देखी गई। इनकी जीत दर्ज होने के बाद रायपुर बुजुर्ग गांव में बुधवार को स्वागत सह सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। स्वागत समारोह में लोगों ने अध्यक्ष राम एकबाल सहनी, सचिव तेज नारायण सहनी एवं सभी सदस्यों को सम्मानित किया गया। इन सभी की जीत पर क्षेत्र के लोगों ने बधाई दी है। बधाई देने बालों में जलसंसाधन मंत्री के आप्त सचिव रजनीकांत चौधरी, प्रमुख वीणा कुमारी, उपप्रमुख संजीव ठाकुर, जदयू प्रखंड अध्यक्ष रामाश्रय प्रसाद,विजय कुमार राय, हरेराम सहनी, मुकेश कुमार, उमेश सहनी, राम कुमार झा, पिंकू देवी, ऋषभ कुमार, सद्दाम हुसैन, विधाकर झा, रंजीत महतो, उमेश चन्द्र झा, राजीव कुमार मिश्र, मिलन सिंह, सुशांत कुमार सिंह, भोला कुमार, साकिर रजा, नागराज झा,वीरेंद्र ईश्वर, मन्ना ईश्वर, विकास ठाकुर, आदि लोग शामिल हैं।