Hot News

Viral Video: रेस्टोरेंट में सब छुड़ा रहे थे लड़ाई, यह शख्स तल रहा था भटूरा, वायरल हो रहा वीडियो

Viral Video: सोशल मीडिया पर हर दिन सैकड़ों वीडियो सामने आते हैं. इनमें से कुछ वीडियो ऐसे होते हैं जो काफी जल्दी वायरल हो जाते हैं. एक ऐसा ही वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. इस वीडियो में दिख रहा है कि एक रेस्टोरेंट के अंदर मारपीट चल रही है. शायद होटल के दो कर्मचारी आपस में लड़ रहे हैं. कुछ लोग आगे आकर बीच बचाव भी कर रहे हैं, लेकिन इन सबसे बेसमाचार एक शख्स मजे से भटूरे तल रहा है.

भटूरा तल रहा था कर्मचारी

होटल में मारपीट हो रही है. भयंकर लड़ाई छिड़ गई है. मारामारी चल रही है. दोनों कर्मचारी एक दूसरे पर हमला करने के लिए आगे बढ़ रहे हैं. पूरे रेस्टोरेंट का ध्यान लड़ रहे दोनों कर्मचारियों पर है. लेकिन, इतना होने के बाद भी इस कर्मचारी का ध्यान नहीं भटका. यह लड़ रहे दोनों लोगों को देखते हैं और फिर काम पर फोकस कर देता है. इसका सारा ध्यान अपने काम पर है. यह लड़ाई को अनदेखी कर लगातार भटूरे तलने में ही लगा हुआ है. सोशल मीडिया पर वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है.

इस वीडियो को @gharkekalesh नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है. इसके कैप्शन में लिखा है ‘क्लेश तो होता रहेगा, पुरी ज्यादा जरूरी है.’ इस वीडियो को अब तक साढ़े चार लाख से ज्यादा लोगों ने देख लिया है. कई लोगों ने इसपर कमेंट भी किया है. एक यूजर ने लिखा कि जब सैलरी पेंडिंग हो तो यही होता है. एक अन्य यूजर ने लिखा है दुनिया जाए भाड़ में मैं तो पूरी तलूंगा अपनी. कई और यूजर्स ने भी वीडियो पर कमेंट किया है.

The post Viral Video: रेस्टोरेंट में सब छुड़ा रहे थे लड़ाई, यह शख्स तल रहा था भटूरा, वायरल हो रहा वीडियो appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top