Hot News

Gaya News: अचानक गया पहुंच गई वियतनाम की हाई प्रोफाइल टीम, सब ठीक-ठाक रहा तो लग जायेगा चार चांद

Gaya News: गया सहित बिहार में पर्यटन को बढ़ावा देने और उद्योग में निवेश का अवसर तलाशने के उद्देश्य से गुरुवार को वियतनाम की हाई प्रोफाइल टीम गया पहुंची. प्रतिनिधि मंडल केपी रोड स्थित प्रमोद लडडू भंडार के पपरिका सभागार में मगध इंडस्ट्रीज एसोसिएशन और सेंट्रल बिहार चैंबर ऑफ कॉमर्स के पदाधिकारियों के साथ बैठक कर स्थिति का अवलोकन किया.

महत्वपूर्ण कदम होगा साबित

फूंग कांग डुंग ने कहा कि पर्यटन व आतिथ्य क्षेत्र में इससे नये अवसर सृजित होंगे. वियतनाम एयरलाइंस द्वारा सीधी उड़ान शुरू होने से प्रति वर्ष छह लाख से अधिक वियतनामी लोग बिहार में बौद्ध सर्किट का दर्शन कर सकेंगे. उन्होंने बताया की यात्रा का प्रमुख उद्देश्य बिहार उद्योग संघ व प्रतिनिधिमंडल के बीच समझौता करना भी है. आम्रपाली फूड्स प्राइवेट लिमिटेड के सीईओ निखल सिंह ने कहा कि समझौता होने से बिहार और वियतनाम के बीच आर्थिक सहयोग और सांस्कृतिक आदान-प्रदान बढ़ाने का मार्ग प्रशस्त होगा जो हिंदुस्तान और वियतनाम के बीच द्विपक्षीय संबंधों को मजबूत करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम साबित होगा.

रोजगार को मिलेगा बढ़ावा

प्रतिनिधि मंडल ने संभावना व्यक्त किया कि यदि सब कुछ ठीक-ठाक रहा तो बहुत जल्द बिहार में इलेक्ट्रिक टू व्हीलर कंपनी को स्थापित किया जायेगा. इससे यहां के लोगों को रोजगार भी मिल सकेगा. इधर, मगध इंडस्ट्रीज एसोसिएशन के अध्यक्ष डॉ अनूप कुमार केडिया व सचिव डॉ कौशलेंद्र प्रताप ने बताया कि बिहार इंडस्ट्रीज एसोसिएशन से मगध इंडस्ट्रीज एसोसिएशन जुड़ी हुई है. इसलिए प्रतिनिधिमंडल को यहां आमंत्रित किया गया है. वियतनाम टेक्नोलॉजी के क्षेत्र में दुनिया में अग्रणी देशों में शामिल है.

उद्योग में भी निवेश करने के लिए प्रतिनिधि मंडल द्वारा यहां संभावना तलाशी जा रही है. इन पदाधिकारियों ने कहा कि वियतनाम से टूरिस्ट काफी संख्या में यहां आते हैं और यहां से भी वहां जाते हैं. टूरिज्म सेक्टर में किस क्षेत्र में इंफ्रास्ट्रक्चर व आधारभूत संरचना में निवेश किया जाये इसका भी अवसर प्रतिनिधिमंडल द्वारा तलाशा जा रहा है. डॉ केडिया ने कहा कि व्यापार व उद्योग का दोनों देशों के बीच आदान-प्रदान होने से विशेष कर बिहार की वित्तीय स्थिति काफी सबल होगी. साथ ही दोनों देशों के बीच संबंध भी मजबूत होंगे.

इसे भी पढ़ें: Bihar Rain Alert: बिहार में बिगड़ने वाला है मौसम का हाल, सभी जिलों में लगातार दो दिन बारिश- ठनका और आंधी का अलर्ट

कौन-कौन रहे मौजूद

वियतनामी प्रतिनिधि मंडल में 1800 सदस्यों वाले वियतनाम इंटरनेशनल एंटरप्रेन्योर नेटवर्किंग क्लब के अध्यक्ष सह 365 समूह के अध्यक्ष व वियतनाम एयरलाइंस के पूर्व उपाध्यक्ष दीन्ह विन्ह कुओंग, 30 लाख से अधिक वियतनामी प्रवासियों का प्रतिनिधित्व करने वाली वियतनामी ओवरसीज कमेटी के अध्यक्ष फूंग कांग डुंग, ट्रिपल सेवन ट्रैवल कंपनी के सीईओ लैम वान डीप, प्रसिद्ध पत्रकार ले खाक सिंह, जैम वान डीप, निखल सिंह, गोखलेश, ओमेर हेजाजी और गुंजन शामिल थे. वियतनाम मंडल के इन सदस्यों का सभागार में मगध इंडस्ट्रीज एसोसिएशन के अध्यक्ष डॉ अनूप कुमार केडिया, सचिव डॉ कौशलेंद्र प्रताप, सेंट्रल बिहार चैंबर ऑफ़ कॉमर्स के अध्यक्ष विपेंद्र कुमार अग्रवाल, उपाध्यक्ष प्रमोद कुमार भदानी, बुनकर संगठन के अध्यक्ष प्रेम नारायण पटवा और संगठन से जुड़े अन्य सदस्यों ने अंग वस्त्र व फूलों का गुलदस्ता देकर स्वागत किया.

(गया से नीरज कुमार)

पढ़िए नया विचार की प्रीमियम स्टोरी: पाकिस्तान में ट्रेन हाईजैक करने वाली बलूच लिबरेशन आर्मी की मांग क्या है, वे क्यों 1948 से ही कर रहे विद्रोह?

The post Gaya News: अचानक गया पहुंच गई वियतनाम की हाई प्रोफाइल टीम, सब ठीक-ठाक रहा तो लग जायेगा चार चांद appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top