Hot News

Bihar Diwas 2025: भोजपुरी एक्ट्रेस अक्षरा सिंह का मगही गीत बिहार दिवस पर मचाया धमाल

Bihar Diwas 2025 भोजपुरी एक्ट्रेस अक्षरा सिंह इन दिनों एक पुराने गाने को लेकर चर्चा में हैं. दरअसल, बिहार दिवस को लेकर पटना समते पूरे बिहार में धूम है. इस अवसर पर प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों में बोले जाने वाले भाषाओं में गाने भी बज रहे हैं. इसी कड़ी भोजपुरी एक्ट्रेस अक्षरा सिंह का मगही गाना की धूम मची है.अक्षरा सिंह ने यह गाना कई वर्ष पूर्व गया था.

‘हसले घरवा बसो है बेटा’

‘हसले घरवा बसो है बेटा’ गाना बिहार दिवस पर धूम पचा दिया है. मगही भाषी लोग इसको अपने समाज में भी शेयर कर रहे हैं. गाना में अक्षरा की खूबसूरत आवाज के साथ मेल वॉइस में शिव कुमार बिक्कू ने उनका साथ दिया है. यह गाना एक मगही लोक गीत पर आधारित है. जिसे लोग खूब पसंद कर रहे हैं. ‘हसले घरवा बसो है बेटा’ को लेकर अक्षरा सिंह ने गाना के रिलिज होने के समय कहा था कि यह गाना बेहद खूबसूरत और प्रासंगिक गाना है. मुझे यह गाना करके बहुत मजा आया, उम्मीद है मेरे फैंस और चाहने वालों को भी यह पसंद आएगा.

भोजपुरी की तरह ही मगही भी बिहार की भाषा है. बिहार के मगध क्षेत्र में इस भाषा को सबसे ज्यादा बोला जाता है. इन दिनों बिहार में देशी अंदाज का प्रचलन ज्यादा बढ़ गया है. इसी कारण बिहार दिवस पर मगध के लोगों को अपना देशी अंदाज पसंद आ रहा है. अक्षरा सिंह के मगही गीत ‘हसले घरवा बसो है बेटा’ के संगीतकार प्रियांशु सिंह है और लिरिक्स मोजिब रहमान का है. प्रोड्यूसर कुणाल कुमार और डिजिटल हेड कुमार सागर हैं.

ये भी पढ़ें.. Indian Railways: रेलवे में कौन सा सबसे बड़ा पद होता है? क्‍या आपको पता है

ये भी पढ़ें.. Bihar Assembly Election 2025: कांग्रेस ने राजेश कुमार को क्यों सौंपी बिहार की कमान?

ये भी पढ़ें.. Bihar Assembly Election 2025: बिहार कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष बदले गए, राजेश कुमार को मिली बड़ी जिम्मेवारी

ये भी पढ़ें.. Bihar Assembly Election 2025: पटना की सड़कों पर कन्हैया कुमार के लगे पोस्टर, कांग्रेस में बढ़ी हलचल

The post Bihar Diwas 2025: भोजपुरी एक्ट्रेस अक्षरा सिंह का मगही गीत बिहार दिवस पर मचाया धमाल appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top