Hot News

IPL 2025 KKR vs RCB Live Streaming: कब और कहां फ्री में देखें विराट कोहली का एक्शन

IPL 2025 KKR vs RCB Live Streaming: डिफेंडिंग चैंपियन कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) शनिवार 22 मार्च को कोलकाता के ईडन गार्डन्स में आईपीएल 2025 के ओपनर में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) के खिलाफ मैदान में उतरेगा तो उसे जीत की उम्मीद होगी. दोनों टीमों के पास एक नया कप्तान है. आरसीबी जहां रजत पाटीदार की अगुवाई में स्पोर्ट्सेगा, वहीं केकेआर को अनुभवी अजिंक्य रहाणे के रूप में एक नया कप्तान मिला है. विराट कोहली को एक बार फिर एक्शन में देखना मजेदार होगा. आखिरकार वह टूर्नामेंट के सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी जो हैं. केकेआर को अपने होम ग्राउंड का एडवांटेज मिलेगा, जहां उसके हजारों फैंस उनका हौसला बढ़ाएंगे.

दोनों टीमों की कमान नये कप्तान के हाथों में

दोनों टीमों के कप्तान अजिंक्य रहाणे और रजत पाटीदार सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी के फाइनल में आमने-सामने हुए थे, जब मुंबई और मध्य प्रदेश के बीच मुकाबला हुआ था. पाटीदार ने मध्य प्रदेश की कप्तानी की थी. हालांकि, मुंबई की कमान श्रेयस अय्यर के हाथों में थी. पाटीदार को पूरे टूर्नामेंट में उनके शानदार प्रदर्शन के लिए प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट का खिताब दिया गया था. उनको आईपीएल में कप्तानी करते देखने दिलचस्प होगा, क्योंकि कोहली जैसे दिग्गज उनकी टीम में होंगे.

कोहली पर होंगी सभी की निगाहें

टी20 अंतरराष्ट्रीय से संन्यास ले चुके विराट कोहली पर सभी की निगाहें लगी होंगी क्योंकि प्रशंसक स्पोर्ट्स के सबसे छोटे प्रारूप में इस सुपरस्टार को देखने के लिए बेताब हैं. केकेआर के लिए सुनील नरेन और आंद्रे रसेल पर सबकी निगाहें रहेंगी. केकेआर और आरसीबी ने अब तक 34 मैच स्पोर्ट्से हैं. जिसमें से 20 में केकेआर ने जीत दर्ज की है. पिछले पांच मैचों में केकेआर ने चार बार जीत दर्ज की है. आरसीबी ने आखिरी बार केकेआर को आईपीएल 2022 सीजन में हराया था, जब उन्होंने तीन विकेट और चार गेंद शेष रहते 129 रनों का पीछा किया था.

दोनों टीमें इस प्रकार हैं

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु टीम : विराट कोहली, फिलिप साल्ट, देवदत्त पडिक्कल, रजत पाटीदार (कप्तान), जितेश शर्मा (विकेटकीपर), लियाम लिविंगस्टोन, टिम डेविड, क्रुणाल पंड्या, भुवनेश्वर कुमार, जोश हेजलवुड, यश दयाल, स्वप्निल सिंह, लुंगी एनगिडी, रोमारियो शेफर्ड, मनोज भंडागे, रसिख दार सलाम, नुवान तुषारा, जैकब बेथेल, सुयश शर्मा, मोहित राठी, स्वास्तिक चिकारा, अभिनंदन सिंह.
कोलकाता नाइट राइडर्स टीम : क्विंटन डी कॉक (विकेटकीपर), सुनील नरेन, अजिंक्य रहाणे (कप्तान), अंगकृष रघुवंशी, वेंकटेश अय्यर, रिंकू सिंह, आंद्रे रसेल, रमनदीप सिंह, हर्षित राणा, वरुण चक्रवर्ती, स्पेंसर जॉनसन, वैभव अरोड़ा, रहमानुल्लाह गुरबाज़, मनीष पांडे, मोइन अली, एनरिक नॉर्टजे, रोवमैन पॉवेल, अनुकूल रॉय, मयंक मारकंडे, चेतन सकारिया, लवनिथ सिसौदिया.

दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग XI

केकेआर संभावित XI: सुनील नरेन, क्विंटन डिकॉक (विकेटकीपर), अजिंक्य रहाणे (कप्तान), वेंकटेश अय्यर, अंगकृष रघुवंशी, रिंकू सिंह, आंद्रे रसेल, रमनदीप सिंह, स्पेंसर जॉनसन, वैभव अरोड़ा, हर्षित राणा.
इंपैक्ट प्लेयर : वरुण चक्रवर्ती.
आरसीबी संभावित XI: फिल साल्ट, विराट कोहली, देवदत्त पडिक्कल, रजत पाटीदार (कप्तान), लियाम लिविंगस्टोन, जितेश शर्मा (विकेटकीपर), टिम डेविड, क्रुणाल पंड्या, भुवनेश्वर कुमार, जोश हेजलवुड, यश दयाल.
इंपैक्ट प्लेयर : सुयश शर्मा/रसिख दार सलाम.

केकेआर बनाम आरसीबी लाइव स्ट्रीमिंग और लाइव टेलीकास्ट

केकेआर बनाम आरसीबी आईपीएल 2025 मैच कब होगा?

केकेआर बनाम आरसीबी आईपीएल 2025 मैच शनिवार 22 मार्च को होगा. मैच शाम 7:30 बजे IST से शुरू होगा, जिसमें टॉस शाम 7 बजे IST होगा.

केकेआर बनाम आरसीबी आईपीएल 2025 मैच कहां होगा?

केकेआर बनाम आरसीबी आईपीएल 2025 मैच ईडन गार्डन्स, कोलकाता में होगा.

केकेआर बनाम आरसीबी आईपीएल 2025 मैच का प्रसारण कौन से चैनल करेंगे?

केकेआर बनाम आरसीबी आईपीएल 2025 मैच का सीधा प्रसारण स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर किया जाएगा.

केकेआर बनाम आरसीबी आईपीएल 2025 मैच की लाइव स्ट्रीमिंग कहां उपलब्ध होगी?

केकेआर बनाम आरसीबी आईपीएल 2025 मैच का सीधा प्रसारण जियोहॉटस्टार ऐप और वेबसाइट पर किया जाएगा.

ये भी पढ़ें…

IPL 2025: शुरुआती 2 मैच में नहीं स्पोर्ट्सेंगे केएल राहुल, सामने आई ये वजह

52 साल के खिलाड़ी से प्रभावित हैं युवराज सिंह, कहा- उनकी बल्लेबाजी में अब भी जादू है

The post IPL 2025 KKR vs RCB Live Streaming: कब और कहां फ्री में देखें विराट कोहली का एक्शन appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top