Hot News

छह बोतल शराब के साथ दो तस्करों को किया गिरफ्तार

बरहट. मलयपुर थाना पुलिस ने शनिवार को छह बोतल शराब के साथ दो युवकों को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार युवक लखीसराय जिले के चानन थाना क्षेत्र के महोलिया गांव निवासी सतीश कुमार पिता चरित पासवान तथा कजरा थाना क्षेत्र के निवासी पुनाडीह गांव निवासी रोहित कुमार पिता भीम यादव है. जानकारी के अनुसार मलयपुर थानाध्यक्ष को गुप्त सूचना मिली कि दो युवक एक दो पहिया वाहन से शराब की खेप लेकर थाना क्षेत्र से गुजरने वाला है. इस पर थानाध्यक्ष ने प्रशिक्षु एसआइ पंकज कुमार को दल बल के साथ कटौना मोड़ के पास वाहन चेकिंग अभियान चलाने का निर्देश दिया. इसी दौरान गिद्धौर की ओर से एक बाइक पर सवार होकर दो युवक आते हुए दिखा. पुलिस की गाड़ी देख दोनों बाइक को पीछे घुमा कर भागने लगा, जिसे पुलिस जवानों ने पीछा कर पकड़ लिया. जब तलाशी ली गयी तो उनके पास से छह बोतल शराब बरामद हुई. इसके बाद पुलिस ने दाेनों को गिरफ्तार कर थाना लाया. इस संबंध में मलयपुर थानाध्यक्ष विकास कुमार ने बताया शराब के साथ दो तस्करों को गिरफ्तार किया गया है.

डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

The post छह बोतल शराब के साथ दो तस्करों को किया गिरफ्तार appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top