Hot News

Madhubani News :25 हजार का इनामी अपराधी नकुल यादव गिरफ्तार

मधुबनी.

जिले के टॉप टेन में शामिल इनामी अपराधी नकुल यादव उर्फ आशुतोष यादव को बिहार एसटीएफ की विशेष टीम ने जिला पुलिस के साथ मिलकर दरभंगा जिले के बेंता थाना क्षेत्र से गिरफ्तार करने में सफलता पायी है. गिरफ्तार अभियुक्त मधेपुर थाना क्षेत्र के विरपुर का रहने वाला है. वह मधेपुर थाना कांड संख्या 8 / 24 का नामजद अभियुक्त है. इसके अलावा उसपर जिले के कई थानों में हत्या, लूट, डकैती व आर्म्स एक्ट के कई मामले दर्ज हैं. गिरफ्तार नकुल पर प्रशासन ने 25 हजार रुपये इनाम घोषित कर रखा था.

घटना को अंजाम देने के लिए जुटे थे अभियुक्त

जानकारी के अनुसार, इनामी अभियुक्त नकुल यादव उर्फ आशुतोष यादव कि गिरफ्तारी मधेपुर थाने में 14 जनवरी 2024 को दर्ज कांड संख्या 8/ 24 में हुई है. पुलिस को सूचना मिली थी कि सुंदर विराजित गांव में घटना को अंजाम देने के लिए चार – पांच अपराधी साजिश रच रहे हैं. सूचना पर पुलिस ने छापामारी की, इस दौरान पुलिस को दो अपराधी को पिस्टल के साथ गिरफ्तार करने में सफलता पायी थी. वहीं, गिरफ्तार अपराधी नकुल यादव व अन्य फरार हो गये थे. जिले की पुलिस को उसकी गिरफ्तारी के लिए बहुत दिनों से तलाश थी.

डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

The post Madhubani News :25 हजार का इनामी अपराधी नकुल यादव गिरफ्तार appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top