Hot News

Eid Namaj : गांधी मैदान में ईद की नमाज अदा, एक साथ जुटे 25 हजार नमाज़ी

Eid Namaj : पटना. देशभर में ईद उल फितर मनाया जा रहा है. राजधानी पटना में भी ईद की नमाज के लिए विशेष तौर पर गांधी मैदान में व्यवस्था की गयी थी. पटना के गांधी मैदान में हर साल की तरह इस बार भी सबसे बड़ी जमात लगी, जहां करीब 20 से 25 हजार लोग एक साथ नमाज अदा किये. इस मौके पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार भी बधाई देने पहुंचे. गांधी मैदान में नमाज अदा करने के लिए विशेष व्यवस्थाएं की गई थी. नमाजियों की सुविधा के लिए लाउडस्पीकर लगाए गए थे, जिससे इमाम की आवाज सभी तक साफ साफ पहुंच सके. बैठने के लिए समुचित व्यवस्था की गई थी. इसके अलावा, सुरक्षा के भी कड़े इंतजाम किए गए थे.

गांधी मैदान में तैयारियों का अंतिम चरण

गांधी मैदान में नमाज की व्यवस्था पिछले 24 वर्षों से ईदैन कमेटी द्वारा की जा रही है. इस बार भी कमिटी ने पूरी जिम्मेदारी के साथ सभी आवश्यक प्रबंध किए हैं. कमेटी के अध्यक्ष महमूद आलम ने बताया कि पटना में सबसे बड़ी ईद की जमात गांधी मैदान में लगती है. उन्होंने कहा, ‘हमारे धर्म में कहा गया है कि ईद और बकरीद की नमाज खुले मैदान में पढ़ी जानी चाहिए, इसलिए गांधी मैदान में इसका आयोजन किया जाता है.’

Also Read: बिहार की 4 नदियों पर बनेंगे 12 नए पुल, इन शहरों से लोग अब तीन घंटे में पहुंचेंगे पटना

The post Eid Namaj : गांधी मैदान में ईद की नमाज अदा, एक साथ जुटे 25 हजार नमाज़ी appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top