Hot News

Video: पटना के केमिकल फैक्ट्री में लगी भीषण आग, डरावने दृश्यों ने बढ़ाई दहशत

पटना जिला में बाढ़ थाना क्षेत्र के गुलाबबाग स्थित मां दुर्गा केमिकल फैक्ट्री में मंगलवार को अचानक भीषण आग लग गई. आग इतनी भयावह थी कि दूर-दूर तक धुएं का गुबार देखा गया. आग लगने की सूचना मिलते ही दमकल विभाग की 10 गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और आग पर काबू पाने का प्रयास शुरू किया.

स्थानीय लोगों के मुताबिक, फैक्ट्री में पहले एक तेज धमाका हुआ जिसके बाद आग तेजी से फैलने लगी. चंद मिनटों में ही पूरी फैक्ट्री आग की लपटों में घिर गई. आग लगने के कारणों का अब तक पता नहीं चल पाया है, लेकिन फैक्ट्री में मौजूद ज्वलनशील केमिकल्स के कारण आग लगातार भड़क रही है.

लाखों का नुकसान, प्रशासन अलर्ट पर

इस हादसे में फैक्ट्री में रखा लाखों का सामान जलकर राख हो गया. आसपास के इलाकों में धुआं फैलने से सांस लेने में दिक्कत की शिकायतें भी सामने आई हैं. प्रशासन ने इलाके को खाली कराने का निर्देश दिया है ताकि किसी तरह की जनहानि न हो.

ये भी पढ़े: सोशल मीडिया पर लाइफस्टाइल दिखाना पड़ सकता है महंगा! आयकर विभाग करेगा अब डिजिटल अकाउंट्स की जांच

पुलिस और दमकल विभाग कर रहे हालात पर काबू

घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस और प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची और हालात पर नजर बनाए हुए है. दमकलकर्मी पूरी ताकत से आग बुझाने में जुटे हैं.

The post Video: पटना के केमिकल फैक्ट्री में लगी भीषण आग, डरावने दृश्यों ने बढ़ाई दहशत appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top