Hot News

Cyber Fraud: लोन के नाम पर धोखाधड़ी करने वाले तीन साइबर अपराधी गिरफ्तार, अश्लील फोटो भेज करते थे ब्लैकमेल

Cyber Fraud: छपरा साइबर थाना पुलिस ने तीन साइबर अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया. इनके पास से साइबर अपराध में उपयोग होने वाले आधा दर्जन मोबाइल, दो लैपटॉप, दो चेकबुक पुलिस ने बरामद किया है. गिरफ्तार अभियुक्तों में दो सगे भाई हैं. उनकी पहचान मांझी थाना क्षेत्र मझनपुरा गांव निवासी संजय सिंह का पुत्र अमन कुमार सिंह, उज्ज्वल कुमार सिंह तथा रिविलगंज थाना क्षेत्र के विजय राय के टोला गांव निवासी संजीव कुमार सिंह का पुत्र विवेक कुमार सिंह के रूप में हुई है.

ऑनलाइन लोन दिलाने करते थे ठगी

साइबर थानाध्यक्ष अमन ने बताया कि पुलिस मुख्यालय से मिले निर्देश के आलोक में साइबर अपराध एवं साइबर अपराधियों के खिलाफ कार्रवाई के लिए विशेष अभियान ऑपरेशन साइबर प्रहार चलाया जा रहा है. इसी क्रम में 30 मार्च को साइबर थाने को सूचना प्राप्त हुई कि मांझी थानांतर्गत मानपुरा गांव के कुछ व्यक्तियों द्वारा ऑनलाइन लोन दिलाने एवं अश्लील तस्वीरों के माध्यम से अवैध वसूली व साइबर धोखाधड़ी की जा रही है. उक्त सूचना पर त्वरित कार्रवाई करते हुए सारण साइबर थाने द्वारा मझनपुरा गांव पहुंच कर बताये गये स्थान पर छापेमारी की गयी. इस क्रम में पुलिस बल को देखकर तीनों व्यक्ति भागने का प्रयास किये, जिसे बल के सहयोग से पकड़ लिया गया.

अश्लील फोटो भेज करते थे ब्लैकमेल

पुलिस ने जब पकड़े गये तीनों व्यक्तियों की तलाशी ली, तो छह मोबाइल, दो लैपटॉप एवं दो चेकबुक बरामद हुआ. जांच करने पर उक्त मोबाइल के व्हाट्सएप से अनेक मोबाइल नंबर पर पैसा वसूलने के लिए धमकी भेजा जा रहा था और उनके मोबाइल का कॉन्टैक्ट डिटेल्स फर्जी लोन एप के माध्यम से चोरी कर उस व्यक्ति का अश्लील फोटो एडिट कर उसे एवं उसके कॉन्टैक्ट के व्यक्तियों को भेजा जा रहा है एवं उसके साथ सेक्सटॉर्शन करने का प्रयास किया जा रहा है. चैट के माध्यम से यह भी देखा गया कि कई व्यक्तियों द्वारा इनके द्वारा भेजे गये यूपीआई आईडी पर डरकर अपने मान-सम्मान की रक्षा के लिए पैसा भेजा गया है. इसके साथ ही बरामद लैपटॉप से कई संदिग्ध कार्य किये जा रहे थे.

Also Read: Road Accident: तेज रफ्तार हाइवा ने बाइक सवार युवक को रौंदा, सहरसा के अतलखा गांव का रहने वाला था मृतक

The post Cyber Fraud: लोन के नाम पर धोखाधड़ी करने वाले तीन साइबर अपराधी गिरफ्तार, अश्लील फोटो भेज करते थे ब्लैकमेल appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top