Hot News

Jio का धमाल! 5G डाउनलोड और अपलोड स्पीड में टॉप पर, जानिए दूसरों का हाल

  • हिंदुस्तान में 5G स्पीड में जियो सबसे तेज – ऊकला रिपोर्ट (Ookla Report)
  • जियो की औसत 5G डाउनलोड स्पीड 258.54 Mbps
  • एयरटेल 205.1 Mbps के साथ दूसरे स्थान पर
  • मोबाइल नेटवर्क कवरेज में भी जियो सबसे आगे
  • वीडियो स्ट्रीमिंग और गेमिंग अनुभव में एयरटेल टॉप

हिंदुस्तान में 5G स्पीड की दौड़ में रिलायंस जियो सबसे आगे निकल गया है. ऊकला (Ookla) स्पीडटेस्ट इंटेलिजेंस डेटा के अनुसार, जियो की औसत 5G डाउनलोड स्पीड 258.54 Mbps दर्ज की गई, जबकि एयरटेल 205.1 Mbps के साथ दूसरे स्थान पर रहा.

मोबाइल नेटवर्क स्पीड में भी जियो अव्वल

5G के साथ, रिलायंस जियो ने हिंदुस्तान के सबसे तेज मोबाइल नेटवर्क का खिताब भी जीत लिया है. ऊकला के मुताबिक:
जियो की औसत मोबाइल डाउनलोड स्पीड – 158.63 Mbps
एयरटेल – 100.67 Mbps
वोडाफोन आइडिया (Vi) – 21.6 Mbps

यह भी पढ़ें: ₹100 वाला जियो का प्लान देता है 90 दिनों की वैलिडिटी, ये है बेस्ट डील

यह भी पढ़ें: Jio ने बढ़ा दिया अनलिमिटेड ऑफर, 90 दिनों तक फ्री मिलेगी यह सर्विस

5G कवरेज में भी जियो सबसे आगे

जियो का 5G नेटवर्क सबसे व्यापक है. ऊकला रिपोर्ट के मुताबिक, 73.7% यूजर्स अधिकतर समय जियो का 5G नेटवर्क इस्तेमाल कर रहे हैं. वहीं, मोबाइल कवरेज स्कोर में भी जियो 65.66 पॉइंट्स के साथ पहले स्थान पर है, जबकि एयरटेल 58.17 पॉइंट्स के साथ दूसरे स्थान पर रहा.

वीडियो स्ट्रीमिंग और गेमिंग में एयरटेल ने मारी बाजी

वीडियो स्ट्रीमिंग अनुभव में एयरटेल को 65.73 स्कोर के साथ पहला स्थान मिला.
5G गेमिंग स्कोर:
एयरटेल – 80.17
जियो – 76.58

रिलायंस जियो ने 5G डाउनलोड स्पीड, मोबाइल नेटवर्क स्पीड और कवरेज में पहला स्थान प्राप्त किया है. वहीं, एयरटेल वीडियो स्ट्रीमिंग और गेमिंग अनुभव में बेहतर साबित हुआ है. हिंदुस्तान में 5G के विस्तार के साथ, दोनों ऑपरेटर्स के बीच प्रतिस्पर्धा और रोमांचक होने वाली है!

टेक्नोलॉजी की अन्य समाचारें पढ़ने के लिए यहां पर क्लिक करें

यह भी पढ़ें: 6 महीने वाला यह प्लान है मार्केट में सबसे सस्ता, करोड़ों मोबाइल यूजर्स की टेंशन खत्म

The post Jio का धमाल! 5G डाउनलोड और अपलोड स्पीड में टॉप पर, जानिए दूसरों का हाल appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top