NIT Jalandhar Placement 2026: NIT जालंधर देश के उन कॉलेजों में शामिल है जहां Google, Microsoft और Amazon जैसी कंपनियां प्लेसमेंट ऑफर करने आती हैं. डॉ बीआर अंबेडकर नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी, जालंधर (NIT Jalandhar) ने अपने कैंपस प्लेसमेंट ड्राइव 2026-27 का ऐलान कर दिया है. इस बार के आंकड़े सच में दिलचस्प हैं.
| पैरामीटर | आंकड़ा |
| कैंपस में आई कंपनियां | 350+ |
| औसत पैकेज | 11.14 LPA |
| प्लेसमेंट पर्सेंटेज | 88.9% |
| सबसे बड़ा पैकेज | 1.16 करोड़ रुपये |
अब जरा सोचिए, 350 से ज्यादा कंपनियां मतलब हर हफ्ते लगभग 7 कंपनियां कैंपस में दस्तक दे रही थीं. ये कोई मजाक नहीं, ये असली “शादी का सीजन” है, बस यहां रिश्ता जॉब का बंध रहा है.
NIT Jalandhar कोर्स वाइज प्लेसमेंट रिकॉर्ड
- BTech फाइनल ईयर (2027 बैच): छात्रों को सीधे फुल टाइम रोल मिलेगा और जून 2027 से जॉइनिंग होगी.
- BTech फाइनल ईयर (2027 बैच) के दूसरे ग्रुप: छात्रों को जनवरी से जुलाई तक 6 महीने की इंटर्नशिप का मौका मिलेगा. इसके बाद PPO या FTE का विकल्प दिया जाएगा.
- BTech प्री-फाइनल ईयर (2028 बैच): छात्रों के लिए 6 से 8 हफ्तों की समर इंटर्नशिप का अवसर होगा.
- MTech फाइनल ईयर (2027 बैच): छात्रों को फुल टाइम रोल या अधिकतम 11 महीने की लॉन्ग टर्म इंटर्नशिप का मौका मिलेगा.
- MTech प्री-फाइनल ईयर (2028 बैच): छात्रों को 11 महीने तक की लॉन्ग टर्म इंटर्नशिप के लिए मौका दिया जाएगा.
- MSc और MBA फाइनल ईयर (2027 बैच): छात्रों को सीधे फुल टाइम रोल मिलेगा और जून 2027 से जॉइनिंग होगी.
NIT Jalandhar Placement 2026 Check Here
BTech में कंप्यूटर साइंस, इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी, डेटा साइंस, मैथमेटिक्स एंड कंप्यूटिंग से लेकर टेक्सटाइल टेक्नोलॉजी तक कुल 13 प्रोग्राम्स हैं. M.Tech वालों के लिए तो और भी मजेदार लिस्ट है, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, इलेक्ट्रिक व्हीकल डिजाइन, जियोटेक्निकल इंजीनियरिंग जैसे मॉडर्न कोर्सेज भी शामिल हैं. और जो लोग MBA या MSc कर रहे हैं, उनके लिए फाइनेंस, HR, मार्केटिंग से लेकर केमिस्ट्री और फिजिक्स तक के रास्ते खुले हैं.
ये भी पढ़ें: BTech CSE को झटका, इस ब्रांच को मिले सबसे ज्यादा प्लेसमेंट ऑफर
कंपनियों की लिस्ट देखकर आंखें फटी रह जाएंगी
गूगल, माइक्रोसॉफ्ट, अमेजन, एपल, एनवीडिया, एडोबी, सैमसंग, गोल्डमैन सैक्स से लेकर सिटी, इंफोसिस, विप्रो, डेलॉइट, EY, केपीएमजी, IBM, TCS, कैपजेमिनी, फ्लिपकार्ट, ICICI बैंक, HDFC बैंक जैसी बड़ी-बड़ी कंपनियां रिक्रूटमेंट पार्टनर की लिस्ट में शामिल हैं. टेक से लेकर बैंकिंग, कंसल्टिंग, मैन्युफैक्चरिंग तक, हर सेक्टर का दरवाजा खुला है.
NIT जालंधर का रैंक भी बोलता है
अगर आपको लगता है कि ये सब सिर्फ बातें हैं, तो बता दें कि NIRF इंजीनियरिंग रैंकिंग 2025 में NIT जालंधर को 55वां रैंक मिला है. यानी ये सिर्फ एक साधारण इंस्टीट्यूट नहीं, बल्कि देश के भरोसेमंद टेक्निकल इंस्टीट्यूट्स में शुमार है.
ये भी पढ़ें: 20 स्टूडेंट्स की बल्ले-बल्ले, Google Microsoft में मिला प्लेसमेंट, 1.2 करोड़ का पैकेज देकर छा गया ये कॉलेज
The post NIT में मिला 1.16 करोड़ का प्लेसमेंट, Google समेत 350 कंपनियों से जॉब ऑफर appeared first on Naya Vichar.
