Hot News

शिक्षक की गोद में ही पलता है निर्माण व प्रलय : डॉ रजनीश

सहरसा. मनोहर उच्च विद्यालय बैजनाथपुर व मवि रेलवे काॅलोनी में बुधवार को ईस्ट एन वेस्ट टीचर्स ट्रेनिंग काॅलेज के बीएड द्वितीय वर्ष के छात्राध्यापकों का सोलह सप्ताह का विद्यालय अभ्यास शिक्षण कार्यक्रम का समारोह पूर्वक समापन किया गया. इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में ईस्ट एन वेस्ट टीचर्स ट्रेनिंग काॅलेज के चेयरमैन डॉ रजनीश रंजन, विशिष्ठ अतिथि ईस्ट एन वेस्ट टीचर्स ट्रेनिंग कॉलेज की निदेशिका सह भूपेंद्र नारायण मंडल विश्वविद्यालय की सीनेट सदस्या मनीषा रंजन, प्राचार्य डॉ नागेंद्र कुमार झा ने दीप प्रज्वलित कर समारोह का उद्घाटन किया. समापन समारोह को संबोधित करते मुख्य अतिथि डॉ रजनीश रंजन ने कहा कि विद्यालय अभ्यास शिक्षण कार्यक्रम के जरिए ही शिक्षक के व्यवहारिक ज्ञान व शिक्षक की जिम्मेदारी को सीखा जा सकता है. उन्होंने कहा कि शिक्षण कार्य में एक शिक्षक की जिम्मेदारी एवं मर्यादा का अवलोकन करने का सशक्त माध्यम है. एक शिक्षक को अपनी जिंदगी को आदर्श शिक्षक के रूप में स्थापित करना चाहिए. उन्होंने कहा कि एक शिक्षक की गोद में निर्माण एवं प्रलय दोनों पलता है. शिक्षक को हमेशा अपनी इच्छा शक्ति को जागृत कर खुद में जीवन प्रयत्न सीखने की क्षमता को विकसित करते रहना चाहिए. महाविद्यालय निदेशिका ने कहा कि समाज की दशा एवं दिशा को बदलने की जिम्मेदारी एक शिक्षक के कंधों के उपर ही होती है. शिक्षक कभी भी अपने कर्मों के साथ बेइमानी नहीं कर सकता. महाविद्यालय के प्राचार्य डाॅ एनके झा, मनोहर उच्च विद्यालय के प्रधानाचार्य राजेश कुमार, रेलवे काॅलोनी के प्रधानाध्यापक रेणु कुमारी, समाजसेवी पूर्व सरपंच अरूण कुमार, प्राध्यापक सह जनसंपर्क पदाधिकारी अभय मनोज, समन्वयक रंजय कुमार राजा ने अपने संबोधन में सभी प्रशिक्षुओं के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते आदर्श शिक्षक बन समाज निर्माण में अपनी भूमिका का निर्वहन पर विशेष जोर देते शुभकामना दी. फोटो – सहरसा 22 – चेयरमैन व निदेशिका को सम्मानित करते प्रशिक्षु.

डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

The post शिक्षक की गोद में ही पलता है निर्माण व प्रलय : डॉ रजनीश appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top